logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झालावाड़ के खानपुर उपखंड क्षेत्र में अल सुबह से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस दौरान पनवाड़ क्षेत्र में करीब 35 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस अच्छी बारिश के बाद क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है और उनके चेहरे खिल उठे हैं।

16 hrs ago
user_Ram raj Nagar
Ram raj Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
16 hrs ago

झालावाड़ के खानपुर उपखंड क्षेत्र में अल सुबह से लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस दौरान पनवाड़ क्षेत्र में करीब 35 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस अच्छी बारिश के बाद क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है और उनके चेहरे खिल उठे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद में महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'ट्रांसफॉर्मेटिव लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम' के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, छीपाबड़ौद की ओर से आयोजित किया गया था। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर ने रालसा द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए छात्र-छात्राओं को नशाखोरी, नशे के दुष्परिणामों और युवाओं में इसके बढ़ते चलन के प्रति आगाह किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन साइबर सुरक्षा से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाले साइबर दुर्व्यवहार से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज वैष्णव ने छात्र-छात्राओं को इस तरह के विधिक शिविरों की महत्ता से अवगत कराया और उन्हें जीवन में नशाखोरी व साइबर दुर्व्यवहार से बचने की सलाह दी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, पैरा लीगल वॉलेंटियर अटल लववंशी, गौरव सिंगारिया और समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
    4
    राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद में महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'ट्रांसफॉर्मेटिव लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम' के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बारां के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, छीपाबड़ौद की ओर से आयोजित किया गया था।

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पैनल अधिवक्ता कुंज बिहारी नागर ने रालसा द्वारा प्रेषित बुकलेट का अध्ययन करते हुए छात्र-छात्राओं को नशाखोरी, नशे के दुष्परिणामों और युवाओं में इसके बढ़ते चलन के प्रति आगाह किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन साइबर सुरक्षा से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होने वाले साइबर दुर्व्यवहार से बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए और उन्हें नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सूरज वैष्णव ने छात्र-छात्राओं को इस तरह के विधिक शिविरों की महत्ता से अवगत कराया और उन्हें जीवन में नशाखोरी व साइबर दुर्व्यवहार से बचने की सलाह दी। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक पृथ्वीराज सिंह खींची, पैरा लीगल वॉलेंटियर अटल लववंशी, गौरव सिंगारिया और समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • झालावाड़ के जिला मुख्यालय स्थित हीरा बा कॅवर जनाना चिकित्सालय में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 'प्रसुता हेल्प डेस्क' (पीएचडी) की शुरुआत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई इस हेल्प डेस्क को 19.07.2026 रविवार शाम 7:00 बजे से शुरू किया गया है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली हाई-रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) महिलाओं को अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराने, आवश्यक जांचें, सोनोग्राफी, ब्लड बैंक आदि की जानकारी न होने के कारण इलाज शुरू होने में काफी समय लग जाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए ही अब मुख्य द्वार पर ही त्वरित मदद की व्यवस्था की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत हेल्प डेस्क पर 24 घंटे स्टाफ तैनात रहेगा, जिनकी विशेष पहचान के लिए 'ड्रेस कोड-पिंक अप्रीन' तय किया गया है। प्रशासन ने इसके लिए 'प्रसुता हैल्प डेस्क' नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है जिसमें जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल सहित तमाम उच्च अधिकारी और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जुड़े हैं। साथ ही एक पृथक वॉट्सऐप कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका मोबाइल नंबर 80032-02104 है। ग्रामीण क्षेत्र से मरीज के रेफर होते ही इसकी सूचना और एम्बुलेंस के नंबर कंट्रोल रूम पर साझा कर दिए जाते हैं, ताकि मरीज के आते ही केवल 10 मिनट के भीतर उसका रजिस्ट्रेशन करवाकर तत्काल इलाज शुरू किया जा सके। इसके अलावा चिकित्सक की सलाह पर जांच के सैंपल बेड से ही लिए जाते हैं और सोनोग्राफी व ब्लड बैंक से खून लाने जैसी तमाम जिम्मेदारियां भी यह स्टाफ ही संभालता है। इस व्यवस्था के शुरू होते ही पहले 24 घंटों में कुल 19 प्रसूताएं ग्रामीण क्षेत्रों से रेफर होकर आईं, जिनमें से 14 गंभीर एचआरपी श्रेणी की थीं। इनमें झालावाड़ की 11 (7 एचआरपी), अन्य जिलों की 2 (2 एचआरपी) और मध्य प्रदेश की 6 महिलाएं (5 एचआरपी) शामिल थीं। इस दौरान निपानिया की अंजू नागर, चौमहला की 29 वर्षीय आरती मालवीय और खानपुर की 32 वर्षीय ममता जैसी गंभीर रूप से रेफर होकर आई प्रसूताओं को इस स्टाफ ने अस्पताल पहुंचते ही तुरंत रिसीव कर इलाज शुरू करवाया। प्रसव के बाद डिस्चार्ज होने पर जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने से लेकर उनके घर पहुंचने तक का फॉलोअप भी यह स्टाफ ले रहा है। इस पूरी त्वरित और सुरक्षित व्यवस्था से प्रसूताओं के परिजन बेहद खुश हैं और वे सीएमएचओ कार्यालय व जिला स्वास्थ्य समिति का आभार जता रहे हैं।
    1
    झालावाड़ के जिला मुख्यालय स्थित हीरा बा कॅवर जनाना चिकित्सालय में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों की सुविधा के लिए 'प्रसुता हेल्प डेस्क' (पीएचडी) की शुरुआत की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय द्वारा मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के मुख्य द्वार पर स्थापित की गई इस हेल्प डेस्क को 19.07.2026 रविवार शाम 7:00 बजे से शुरू किया गया है। दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली हाई-रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) महिलाओं को अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कराने, आवश्यक जांचें, सोनोग्राफी, ब्लड बैंक आदि की जानकारी न होने के कारण इलाज शुरू होने में काफी समय लग जाता था। इस समस्या को दूर करने के लिए ही अब मुख्य द्वार पर ही त्वरित मदद की व्यवस्था की गई है।

इस नई व्यवस्था के तहत हेल्प डेस्क पर 24 घंटे स्टाफ तैनात रहेगा, जिनकी विशेष पहचान के लिए 'ड्रेस कोड-पिंक अप्रीन' तय किया गया है। प्रशासन ने इसके लिए 'प्रसुता हैल्प डेस्क' नाम से एक वॉट्सऐप ग्रुप बनाया है जिसमें जिला कलेक्टर, सीएमएचओ, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल सहित तमाम उच्च अधिकारी और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जुड़े हैं। साथ ही एक पृथक वॉट्सऐप कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका मोबाइल नंबर 80032-02104 है। ग्रामीण क्षेत्र से मरीज के रेफर होते ही इसकी सूचना और एम्बुलेंस के नंबर कंट्रोल रूम पर साझा कर दिए जाते हैं, ताकि मरीज के आते ही केवल 10 मिनट के भीतर उसका रजिस्ट्रेशन करवाकर तत्काल इलाज शुरू किया जा सके। इसके अलावा चिकित्सक की सलाह पर जांच के सैंपल बेड से ही लिए जाते हैं और सोनोग्राफी व ब्लड बैंक से खून लाने जैसी तमाम जिम्मेदारियां भी यह स्टाफ ही संभालता है।

इस व्यवस्था के शुरू होते ही पहले 24 घंटों में कुल 19 प्रसूताएं ग्रामीण क्षेत्रों से रेफर होकर आईं, जिनमें से 14 गंभीर एचआरपी श्रेणी की थीं। इनमें झालावाड़ की 11 (7 एचआरपी), अन्य जिलों की 2 (2 एचआरपी) और मध्य प्रदेश की 6 महिलाएं (5 एचआरपी) शामिल थीं। इस दौरान निपानिया की अंजू नागर, चौमहला की 29 वर्षीय आरती मालवीय और खानपुर की 32 वर्षीय ममता जैसी गंभीर रूप से रेफर होकर आई प्रसूताओं को इस स्टाफ ने अस्पताल पहुंचते ही तुरंत रिसीव कर इलाज शुरू करवाया। प्रसव के बाद डिस्चार्ज होने पर जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने से लेकर उनके घर पहुंचने तक का फॉलोअप भी यह स्टाफ ले रहा है। इस पूरी त्वरित और सुरक्षित व्यवस्था से प्रसूताओं के परिजन बेहद खुश हैं और वे सीएमएचओ कार्यालय व जिला स्वास्थ्य समिति का आभार जता रहे हैं।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के बारां में ईएलसी कार्यकारिणी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया है।
    1
    राजस्थान के बारां में ईएलसी कार्यकारिणी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति पूर्ण समर्पण का संकल्प लिया है।
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित गोमती सागर तालाब पर मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक व्यापक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आयोजित इस अभ्यास में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और भारतीय सेना ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोमती सागर तालाब का जलस्तर अचानक बढ़ने और किनारे मौजूद लगभग 30 लोगों के पानी में फंसने की स्थिति दर्शाई गई। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय किया गया और बचाव दलों को तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, रेस्क्यू रोप और अन्य आधुनिक लाइफ सेविंग उपकरणों की मदद से पानी में फंसे सभी 30 लोगों को अत्यंत संयम और दक्षता के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे अभियान के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इस संयुक्त मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ के 34, एनडीआरएफ के 31 और भारतीय सेना के 81 जवानों सहित कुल 146 प्रशिक्षित जवानों ने भाग लेकर राहत एवं बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया। रेस्क्यू के बाद घटनास्थल पर स्थापित अस्थायी राहत शिविर में चिकित्सा टीम ने घायलों की प्राथमिक जांच और उपचार का प्रदर्शन किया, जबकि गंभीर रूप से घायल दर्शाए गए लोगों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। शिविर में पेयजल, आवश्यक दवाओं और प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं भी दिखाई गईं। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, संचार व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली को परखना तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और प्रभावी बनाना था ताकि वास्तविक आपदा में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
    4
    झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित गोमती सागर तालाब पर मानसून के दौरान संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक व्यापक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आयोजित इस अभ्यास में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और भारतीय सेना ने हिस्सा लिया। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया, जिसमें लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गोमती सागर तालाब का जलस्तर अचानक बढ़ने और किनारे मौजूद लगभग 30 लोगों के पानी में फंसने की स्थिति दर्शाई गई।

सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय किया गया और बचाव दलों को तत्काल रेस्क्यू के लिए रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने मोटर बोट, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, रेस्क्यू रोप और अन्य आधुनिक लाइफ सेविंग उपकरणों की मदद से पानी में फंसे सभी 30 लोगों को अत्यंत संयम और दक्षता के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस पूरे अभियान के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इस संयुक्त मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ के 34, एनडीआरएफ के 31 और भारतीय सेना के 81 जवानों सहित कुल 146 प्रशिक्षित जवानों ने भाग लेकर राहत एवं बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया।

रेस्क्यू के बाद घटनास्थल पर स्थापित अस्थायी राहत शिविर में चिकित्सा टीम ने घायलों की प्राथमिक जांच और उपचार का प्रदर्शन किया, जबकि गंभीर रूप से घायल दर्शाए गए लोगों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। शिविर में पेयजल, आवश्यक दवाओं और प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं भी दिखाई गईं। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना, संचार व्यवस्था और नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली को परखना तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को और प्रभावी बनाना था ताकि वास्तविक आपदा में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र में 8 दिन के बाद मानसून सत्र प्रारंभ हो गया है, जहाँ रात 3 बजे से लगातार वर्षा हो रही है। लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण यहाँ की फसलें मुरझा गई थीं, जिसके लिए यह वर्षा इस क्षेत्र में स्वर्णिम वर्षा ज्ञात हुई है।
    1
    राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र में 8 दिन के बाद मानसून सत्र प्रारंभ हो गया है, जहाँ रात 3 बजे से लगातार वर्षा हो रही है। लंबे समय से बरसात नहीं होने के कारण यहाँ की फसलें मुरझा गई थीं, जिसके लिए यह वर्षा इस क्षेत्र में स्वर्णिम वर्षा ज्ञात हुई है।
    user_छीपाबड़ौद न्यूज 🗞️
    छीपाबड़ौद न्यूज 🗞️
    Computer consultant छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटा जिले के रामगंजमंडी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पन्नालाल चौराहे होते हुए सरकारी कुआं तक रैली निकाली। चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा धरना स्थल से हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विरोध की आवाजों को दबाने और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। नगर अध्यक्ष पवन बाबेल ने कहा कि छात्र परीक्षा-पत्र लीक प्रकरण में निष्पक्ष जांच और संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को ही निशाने पर ले रही है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गौतम ने भी देश में शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के प्रयासों पर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प व्यक्त किया कि पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता के साथ खड़ी रहेगी और अपना संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखेगी।
    3
    कोटा जिले के रामगंजमंडी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हुए सभी अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पन्नालाल चौराहे होते हुए सरकारी कुआं तक रैली निकाली। चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह गोयंदा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस द्वारा धरना स्थल से हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विरोध की आवाजों को दबाने और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रही है। नगर अध्यक्ष पवन बाबेल ने कहा कि छात्र परीक्षा-पत्र लीक प्रकरण में निष्पक्ष जांच और संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय सवाल पूछने वालों को ही निशाने पर ले रही है।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गौतम ने भी देश में शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के प्रयासों पर चिंता जताई। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प व्यक्त किया कि पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता के साथ खड़ी रहेगी और अपना संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखेगी।
    user_Shakir  Khan
    Shakir Khan
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के बारां जिले के अटरू में ईएलसी कार्यकारिणी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का संकल्प लिया है।
    1
    राजस्थान के बारां जिले के अटरू में ईएलसी कार्यकारिणी ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का संकल्प लिया है।
    user_विरेन्द्र कुमारशर्मा
    विरेन्द्र कुमारशर्मा
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान के झालावाड़ से दिल्ली पहुंचीं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में झालावाड़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी की महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ओबीसी महिलाओं के लिए भी इस कानून में लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण सीधे तौर पर महिलाओं के राजनीतिक अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महिला कांग्रेस लगातार अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से इस कानून को तुरंत लागू करने के साथ ही ओबीसी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की भी पुरजोर मांग की। इस प्रदर्शन में झालावाड़ जिला कार्यकारिणी की सुशीला जैन, रेखा मेहर, रहमत बी और अनीता शर्मा सहित कई अन्य महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिलाओं के हक और अधिकारों की आवाज को बुलंद किया।
    1
    राजस्थान के झालावाड़ से दिल्ली पहुंचीं महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में झालावाड़ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी की महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ओबीसी महिलाओं के लिए भी इस कानून में लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण सीधे तौर पर महिलाओं के राजनीतिक अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए महिला कांग्रेस लगातार अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से इस कानून को तुरंत लागू करने के साथ ही ओबीसी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने की भी पुरजोर मांग की।

इस प्रदर्शन में झालावाड़ जिला कार्यकारिणी की सुशीला जैन, रेखा मेहर, रहमत बी और अनीता शर्मा सहित कई अन्य महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिलाओं के हक और अधिकारों की आवाज को बुलंद किया।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और सुबह से ही इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। इस लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण जो फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं, उन्हें इस बारिश से जीवनदान मिला है। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सोयाबीन, मक्का और अन्य खरीफ फसलों को बहुत बड़ा संबल मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
    4
    बारां के छीपाबड़ौद क्षेत्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है और सुबह से ही इलाके में झमाझम बारिश हो रही है। इस लगातार बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और मौसम बेहद सुहावना हो गया है।

पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण जो फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई थीं, उन्हें इस बारिश से जीवनदान मिला है। इससे किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। किसानों का कहना है कि इस बारिश से सोयाबीन, मक्का और अन्य खरीफ फसलों को बहुत बड़ा संबल मिला है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.