logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन: पंचानन चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, ग्रामीणों का हंगामा और जाम जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचानन चौराहा पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मृतक की पहचान संजीव पटेल उर्फ बबलू (50 वर्ष) पुत्र कैलाश पटेल, निवासी ग्राम भदेवरा, कोतवाली कोंच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव पटेल किसी काम से कोंच आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पंचानन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्राम भदेवरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोप लगाया कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या है। उनकी मांग थी कि आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसी दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल बृजेश बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति पर आंशिक नियंत्रण पाया गया, हालांकि देर रात तक ग्रामीणों का आक्रोश बना रहा। मृतक किसान के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण बताई जा रही है। उनके पास केवल दो बीघा जमीन थी, जिससे परिवार का गुजर-बसर होता था। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर

8 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

जालौन: पंचानन चौराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, ग्रामीणों का हंगामा और जाम जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित पंचानन चौराहा पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मृतक की पहचान संजीव पटेल उर्फ बबलू (50 वर्ष) पुत्र कैलाश पटेल, निवासी ग्राम भदेवरा, कोतवाली कोंच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजीव पटेल किसी काम से कोंच आए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पंचानन चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्राम भदेवरा से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोप लगाया कि यह केवल दुर्घटना नहीं बल्कि साजिशन हत्या है। उनकी मांग थी कि आरोपी चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसी दौरान पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल बृजेश बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद स्थिति पर आंशिक नियंत्रण पाया गया, हालांकि देर रात तक ग्रामीणों का आक्रोश बना रहा। मृतक किसान के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद साधारण बताई जा रही है। उनके पास केवल दो बीघा जमीन थी, जिससे परिवार का गुजर-बसर होता था। परिवार में तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन। चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया। होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जाने और समिति के कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ कायस्थों समाज के जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आजीवन सदस्यता को लेकर कहा कि पूर्व में समिति में जो आजीवन सदस्य रहे हैं उनके वरिष्ठ उत्तराधिकारी को आजीवन सदस्यता के रूप में समिति में स्वीकार किया जाए और उनसे आजीवन सदस्यता शुल्क न लेकर समिति के नाम जमा धन के पूर्व के बॉन्ड को ही समिति के बैंक खाते में सर्व सम्मति से ट्रांसफर करवाकर समायोजित किया जाए। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि रहे।
    1
    जालौन। चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया। 
होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जाने और समिति के कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ कायस्थों समाज के जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आजीवन सदस्यता को लेकर कहा कि पूर्व में समिति में जो आजीवन सदस्य रहे हैं उनके वरिष्ठ उत्तराधिकारी को आजीवन सदस्यता के रूप में समिति में स्वीकार किया जाए और उनसे आजीवन सदस्यता शुल्क न लेकर समिति के नाम जमा धन के पूर्व के बॉन्ड को ही समिति के बैंक खाते में सर्व सम्मति से ट्रांसफर करवाकर समायोजित किया जाए। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि रहे।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • महोदय सादर पुन: अवगत कराना चाहती कि मैं निधि तिवारी वर्तमान में उरई डिपो में संविदा पद पर कनेक्टर हू 16 नवंबर को ऑन ड्यूटी चलती बस में आग लग गई थी यात्रियों को बचाने चली जिस कारण मेरा मासूम बेटा घायल हो गया था और मुझे आंख और पैर में समस्या आ गई थी जिस कारण उरई डिपो एआरएम सर और झांसी डिपो आरएम सर को अवगत भी कराया था जिस कारण प्रार्थिनी को काफी प्रताड़ित और अपमान किया था और बिना जानकारी के wt लगने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई बस हादसे के कारण इलाज चल रहा था इसलिए मैं 19 तारीख को कानपुर जा रही थी रास्ते में मेरा एक्सीडेंट हो गया और दोनों मोबाइल भी टूट गए श्रीमान जी प्रार्थीनी की जिंदगी और नौकरी दोनों खतरे में है और विभाग के कर्मचारियो की दिन पे दिन आलोचनात्मक टिप्पणी करना असहनीय हो गया है महोदय जी कृपया मेरी मदद करें जिससे आर्थिक स्थिति के साथ साथ परिवार सुरक्षित रहे
    3
    महोदय सादर पुन: अवगत कराना चाहती कि  मैं निधि तिवारी वर्तमान में उरई डिपो में संविदा पद पर कनेक्टर हू 16 नवंबर को ऑन ड्यूटी चलती बस में आग लग गई थी यात्रियों को बचाने चली जिस कारण मेरा मासूम बेटा घायल हो गया था और मुझे आंख और पैर में समस्या आ गई थी जिस कारण उरई डिपो एआरएम सर और झांसी डिपो आरएम सर को अवगत भी कराया था जिस कारण प्रार्थिनी को काफी प्रताड़ित और अपमान किया था  और बिना जानकारी के wt लगने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई बस हादसे के कारण इलाज चल रहा था इसलिए मैं 19 तारीख को कानपुर जा रही थी रास्ते में मेरा एक्सीडेंट हो गया और दोनों मोबाइल भी टूट गए श्रीमान जी   प्रार्थीनी की जिंदगी और नौकरी दोनों खतरे में है और विभाग के कर्मचारियो की दिन पे दिन आलोचनात्मक टिप्पणी करना असहनीय हो गया है महोदय जी कृपया मेरी मदद करें जिससे आर्थिक स्थिति के साथ साथ परिवार सुरक्षित रहे
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बबीना विद्युत उपकेंद्र में हंगामा जालौन के कदौरा क्षेत्र स्थित बबीना विद्युत उपकेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अवर अभियंता और लाइनमैन के बीच तीखी बहस और कथित अभद्र भाषा सुनाई दे रही है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि 33 केवी लाइन में आई खराबी और ड्यूटी सूचना को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला खुली नोकझोंक में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे उपकेंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना को लेकर बिजली विभाग की कार्यसंस्कृति और अनुशासन पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई करते हैं या यह विवाद भी कागजों में दबकर रह जाएगा।
    1
    बबीना विद्युत उपकेंद्र में हंगामा
जालौन के कदौरा क्षेत्र स्थित बबीना विद्युत उपकेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अवर अभियंता और लाइनमैन के बीच तीखी बहस और कथित अभद्र भाषा सुनाई दे रही है, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि 33 केवी लाइन में आई खराबी और ड्यूटी सूचना को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला खुली नोकझोंक में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाए, जिससे उपकेंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
हालांकि वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना को लेकर बिजली विभाग की कार्यसंस्कृति और अनुशासन पर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि उच्च अधिकारी मामले की जांच कर कार्रवाई करते हैं या यह विवाद भी कागजों में दबकर रह जाएगा।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स समाचार कालपी उत्तर प्रदेश
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स समाचार कालपी उत्तर प्रदेश
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by R Kumar
    1
    Post by R Kumar
    user_R Kumar
    R Kumar
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by KD पत्रकारMEDIA
    1
    Post by KD पत्रकारMEDIA
    user_KD पत्रकारMEDIA
    KD पत्रकारMEDIA
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की तलाश तेज जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक नया मामला सामने आया है। जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। ‘अंशुल ठाकुर’ नामक युवक के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह देसी कट्टे और अन्य हथियारों के साथ न केवल पोज़ देते हुए बल्कि फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव का निवासी है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह विभिन्न हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है। वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर कभी देसी कट्टा लहराता दिखाई देता है, तो कभी अन्य हथियारों के साथ फोटो और रील्स बनाता हुआ दिखता है। कुछ वीडियो में वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली हैं या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं, तो यह किसी अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का संकेत हो सकता है। यह मामला साइबर निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवक लंबे समय से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इस पर पहले क्यों नहीं पड़ी। इस घटना ने न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
    1
    जालौन में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की तलाश तेज
जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक नया मामला सामने आया है। जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। ‘अंशुल ठाकुर’ नामक युवक के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह देसी कट्टे और अन्य हथियारों के साथ न केवल पोज़ देते हुए बल्कि फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव का निवासी है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह विभिन्न हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है।
वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर कभी देसी कट्टा लहराता दिखाई देता है, तो कभी अन्य हथियारों के साथ फोटो और रील्स बनाता हुआ दिखता है। कुछ वीडियो में वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली हैं या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं, तो यह किसी अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का संकेत हो सकता है। यह मामला साइबर निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवक लंबे समय से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इस पर पहले क्यों नहीं पड़ी।
इस घटना ने न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.