अवैध खनन पर SP की स्ट्राइक: ओवरलोड लाल मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली सीज घुघली में अवैध खनन पर SP की स्ट्राइक: ओवरलोड लाल मिट्टी ले जा रहे 2 डम्फर, 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज - 3 चालक धराए घुघली, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान में घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान दो डम्फर व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश व ASP सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय, कांस्टेबल रतन जायसवाल, कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित ने आज दिनांक 16.04.2026 को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लाल मिट्टी से लदे दो डम्फर व एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली ओवरलोड पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया गया। पकड़े गए वाहन चालकों में 1.शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कटई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 2.अरविन्द पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी बेलभरिया, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 3.सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी रायपुर फुलवरिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद महराजगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मिली जानकारी के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु खनन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। अब खनन विभाग द्वारा जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन पर SP की स्ट्राइक: ओवरलोड लाल मिट्टी ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली सीज घुघली में अवैध खनन पर SP की स्ट्राइक: ओवरलोड लाल मिट्टी ले जा रहे 2 डम्फर, 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज - 3 चालक धराए घुघली, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान में घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान दो डम्फर व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश व ASP सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय, कांस्टेबल रतन जायसवाल, कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित ने आज दिनांक 16.04.2026 को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लाल मिट्टी से लदे दो डम्फर व एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली ओवरलोड पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया गया। पकड़े गए वाहन चालकों में 1.शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कटई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 2.अरविन्द पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी बेलभरिया, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 3.सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी रायपुर फुलवरिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद महराजगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मिली जानकारी के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु खनन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। अब खनन विभाग द्वारा जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी।
- "हरदोई में खाकी शर्मसार: जमीन विवाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग को दरोगा ने दी माँ-बहन की गालियां, धक्के मारकर भगाया - SP ने किया सस्पेंड" कछौना, हरदोई। उत्तर प्रदेश में पुलिस के 'मित्र' वाले चेहरे पर एक बार फिर दाग लगा है। हरदोई के थाना कछौना में जमीन का विवाद लेकर फरियाद करने पहुंचे बुजुर्ग राजेश के साथ दरोगा ने शर्मनाक हरकत की। क्या है पूरा मामला? बुजुर्ग राजेश अपनी जमीन के विवाद को लेकर इंसाफ की उम्मीद में थाना कछौना पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद दरोगा जी आपा खो बैठे। बुजुर्ग को सुनने की बजाय दरोगा ने माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं। हद पार की वर्दी ने इतने से भी मन नहीं भरा तो दरोगा ने बुजुर्ग को धक्का दिया, अभद्रता की और धक्के मारकर थाने से भगा दिया। "मादर$द भाग यहाँ से उठ..."जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। वीडियो वायरल, एक्शन फौरन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हरदोई पुलिस हरकत में आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए SP हरदोई ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। MRJ News का सवाल जनता दर्शन में "संवेदनशील व्यवहार" के निर्देश दिए जा रहे हैं, और थानों में बुजुर्गों को गालियां पड़ रही हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो फरियादी कहां जाए? सस्पेंड करना ठीक है, लेकिन क्या सिर्फ यही काफी है?1
- महाराजगंज, 17 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और जिला उपाध्यक्ष डॉ फरीदा ईरम के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस निकल कर जनजागरूकता का संदेश दिया। सदर विकास खंड सभागार में आयोजित सभा के पश्चात हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने हस्ताक्षर कर प्रधान मंत्री जी का आभार व्यक्त किया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया तत्पश्चात जुलूस सदर विकास खंड से आंबेडकर पार्क तक गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। आंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी, योगी, पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाए तथा केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे मार्ग पर अनुशासित ढंग से चलते हुए लोगों ने नारी सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और सशक्त कदम है।उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि देश की आधी आबादी को राष्ट्र निर्माण की नीति बनाने की प्रक्रिया के साक्षी बन रहे है । लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए विशेष सत्र के मंथन से जो अमृत निकलेगा, वह न केवल देश की महिलाओं के सशक्तिकरण को नई ऊंचाई देगा, बल्कि देश की राजनीति की दशा और दिशा भी तय करेगा। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही समाज में उनकी भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ फरीदा ईरम ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक युगांतकारी निर्णय है जो महिलाओं के लिए सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि जो समाज नारी शक्ति का सम्मान करता है, वही सतत विकास और सुरक्षित अस्तित्व सुनिश्चित कर सकता है। देश की महिलाओं को नई पहचान और अधिकार देने वाला क्रांतिकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, चाहे वह राजनीति हो, शिक्षा हो या रोजगार का क्षेत्र। विधायक ने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास की मुख्य धारा में मजबूती से खड़ी हैं और यह अधिनियम उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मधुर सिंह , जिला उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, जिला मंत्री दिनेश जायसवाल ,प्रमुख प्रतिनिधि इंजी विवेक गुप्ता,महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश जायसवाल, आराधना त्रिपाठी, ज्योत्सना शुक्ला, तबस्सुम निशा, रत्ना त्रिपाठी, पूर्णिमा पांडेय, ऋतु गुप्ता, चंदा देवी, नेहा पाठक ,नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल,पूर्व जिला मंत्री गौतम तिवारी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।1
- Post by Gajendra gupta1
- महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहा नौड़िहवा स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग प र काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन होटल मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Fire in hotel at farenda . #Maharajganj #FireNews #maharajganjnews #farendanews #aapanmaharajganj1
- नौतनवा नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुर मंदिर) में पिछले एक वर्ष से निरंतर चल रहे मां अन्नापूर्ण नित्य प्रसाद सेवा भंडारे का आगामी सोमवार को सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। यह सेवा कार्य धार्मिक आस्था, सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बन चुका है। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस भंडारे की शुरुआत पिछले वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर की गई थी, जो तब से प्रतिदिन निरंतर संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है।1
- Post by भगवन्त यादव1
- सीबीएसई बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, श्रुति सिंह 92%अंक अर्जित कर बनीं टॉपर खबर का असर संवाददाता कुशीनगर।पडरौना स्थित एसबीडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणाम में श्रुति सिंह ने 92% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं अक्सा ने 91.4% तथा आदित्य राज ने 91.2% अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सिफा परवीन ने 87%, प्रियांशी गुप्ता ने 86%, आयुष जायसवाल ने 85.8% तथा सिम्मी कुमारी ने 84.6% अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक एन.पी. कुशवाहा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिचायक है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित किया है कि सही मार्गदर्शन मिलने पर कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। प्रधानाचार्य प्रदीप चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी लगन से पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी शत्रुघ्न जायसवाल, इंचार्ज डी.एन. राय, अशोक पांडेय, शिक्षक उमाकांत गुप्ता, इब्राहिम अंसारी, चंदन मद्धेशिया, सच्चिदानंद कुशवाहा, बबलू गुप्ता, कन्हैया कुशवाहा, संदीप कुशवाहा सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।4
- घुघली में अवैध खनन पर SP की स्ट्राइक: ओवरलोड लाल मिट्टी ले जा रहे 2 डम्फर, 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज - 3 चालक धराए घुघली, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चल रहे अभियान में घुघली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान दो डम्फर व एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोड लाल मिट्टी का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश व ASP सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना घुघली पुलिस टीम उपनिरीक्षक विनीत कुमार राय, कांस्टेबल रतन जायसवाल, कांस्टेबल उज्जवल दीक्षित ने आज दिनांक 16.04.2026 को चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लाल मिट्टी से लदे दो डम्फर व एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली ओवरलोड पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करा दिया गया। पकड़े गए वाहन चालकों में 1.शेषनाथ पुत्र गंगा यादव, निवासी कटई भरपुरवा, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 2.अरविन्द पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल, निवासी बेलभरिया, थाना जटहा बाजार, जनपद कुशीनगर - डम्फर चालक 3.सुदामा यादव पुत्र रामा यादव, निवासी रायपुर फुलवरिया, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद महराजगंज ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मिली जानकारी के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु खनन अधिकारी को अवगत करा दिया गया है। अब खनन विभाग द्वारा जुर्माना व अन्य कार्रवाई की जाएगी।1