Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधानसभा में CM Yogi का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को ₹18,000 प्रतिमाह! यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक दोनों को 10 हजार रुपए ही मिल रहे थे।
SURAJ SAGAR
विधानसभा में CM Yogi का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को ₹18,000 प्रतिमाह! यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक दोनों को 10 हजार रुपए ही मिल रहे थे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी में 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने मिलेंगे। अभी तक दोनों को 10 हजार रुपए ही मिल रहे थे।1
- चुनावी होली को लेकर सतर्कता: भमोरा पुलिस ने ग्राम प्रधानों संग की पीस कमेटी बैठक भमोरा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से भमोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष चुनावी माहौल के चलते संभावित विवादों की आशंका को देखते हुए बैठक में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। बैठक में ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र के खुराफाती एवं असामाजिक तत्वों को पहले से चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई, ताकि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। प्रधानों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है, इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। ग्राम पंचायत हिम्मतपुर ताहरपुर के प्रधान चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि उनके गांव में वर्ष भर होलिका स्थल पर दो लोगों का अवैध कब्जा बना रहता है और त्योहार के दिन केवल थोड़ी सी जगह छोड़ी जाती है, जिससे होलिका दहन एवं पूजन में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा शरारती तत्वों को पहले ही चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे गांवों में आपसी समन्वय बनाए रखें और किसी भी विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस अवसर पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, हेड कांस्टेबल सुखबीर सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवीण महाराज, नरेंद्र पाल सिंह, रामनिवास, आदेश यादव, रविंद्र यादव, राजेश कश्यप, प्रमोद राजपूत, रामवीर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।2
- Ankleshwar, Gujarat में एक बुज़ुर्ग इमाम के साथ उस समय मारपीट की गई, जब वे ट्रेन में बैठकर पवित्र कुरआन की तिलावत कर रहे थे। इबादत में डूबे एक बुज़ुर्ग पर हाथ उठाना सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि इंसानियत और आपसी सम्मान की भावना पर चोट है। अभी कोई मुस्लिम ये कर दे तो लिंचिंग हो जाएगी !1
- कछला आश्रम निवासी एक बाबा ने तीन लोगों पर लगाया उझानी में मारपीट करने का आरोप बदायूं। जिले के कछला गंगा घाट स्थित आश्रम में रहने वाले एक बाबा ने उझानी में घेर कर मारपीट करने और जान से मारने के प्रयास का आरोप तीन लोगों पर लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बाबा मलूकदास ने लिखा है कि शुक्रवार की शाम वह कछला से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रिसौली जा रहा था इसी दौरान उझानी में बरी बाइपास पर अचानक पहुंचे तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बाबा का कहना है कि तीनों ने उसे जान से माने का प्रयास किया मगर मौके पर मौजूद नागरिकों ने उसे बचा लिया। बाबा मलूकदास का कहना है कि विजेन्द्र दास और रामेश्वरदास से उसका विवाद चल रहा है इसी को लेकर उस पर हमला किया गया है। बाबा ने बताया कि वह नामजदों के डर से कछला आश्रम छोड़ गांव सरौता में शरण लिए हुए है।1
- एक बड़ी घोषणा… उत्तर प्रदेश की बड़ी पहल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए आज Digital Entrepreneur योजना की घोषणा करने जा रही है। इस योजना के तहत युवाओं को डिजिटल माध्यम से स्वरोज़गार से जोड़ने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और तकनीकी कौशल के जरिए आत्मनिर्भर बनाने पर ज़ोर दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह योजना प्रदेश में डिजिटल क्रांति को नई गति दे और हज़ारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करे।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक टकराईं, चार छात्र गंभीर घायल आज की इलाज के दौरान मौत। बरेली के आंवला-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार सुबह बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में चार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर बिशारतगंज पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्रों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान आंवला कस्बा के कच्चा कटरा निवासी राघव, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव वीवनी निवासी नितिन और ग्राम अंतपुर निवासी यामीन व पिंटू के रूप में हुई है। ये चारों छात्र अपनी दो बाइकों पर सवार होकर बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। दुर्घटना आंवला से अलीगंज मार्ग पर लोहारी पुल के पास बिशारतगंज थाना क्षेत्र में हुई। अनियंत्रित होकर दोनों बाइकें आपस में भिड़ गईं, जिससे चारों छात्र गंभीर रूप से चोटिल हो गए। मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने नितिन और यामीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां यामीन की इलाज के दौरान मौत हो गई है।1