logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

17 hrs ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
    1
    युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सेवढ़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। लोकेशन दतिया रिपोर्ट रामबाबू जाटव 9039 222049 सेवढ़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां पहले पुतला दहन कर विरोध जताया गया, इसके बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार दिनेश व्यास को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। वीओ-1 सेवढ़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवढ़ा के अध्यक्ष सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, तहसील सेवढ़ा के सामने एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया। वीओ-2 पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार दिनेश व्यास को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया बेहद जरूरी है। निर्वाचन व्यवस्था को लेकर यदि किसी तरह के सवाल या आशंकाएं सामने आती हैं तो उनका संवैधानिक और निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। वीओ-3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है। ऐसे में आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठने वाले सवालों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है, ताकि आम मतदाताओं का निर्वाचन व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर उचित संवैधानिक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई। बाइट क्यू बाइट — सिंह कुशवाह, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवढ़ा (ज्ञापन और प्रदर्शन की मांगों को लेकर बयान) वीओ-4 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान देशराज कुशवाह, जन्मे सिंह कुशवाह, प्रमोद शर्मा, विनोद भावसिंह, रामकुमार, रघुराज सिंह, विजय, रामनरेश, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करना है। एंकर आउट फिलहाल कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है।
    1
    सेवढ़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
लोकेशन दतिया रिपोर्ट रामबाबू जाटव 
9039 222049
सेवढ़ा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवढ़ा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां पहले पुतला दहन कर विरोध जताया गया, इसके बाद राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार दिनेश व्यास को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
वीओ-1
सेवढ़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवढ़ा के अध्यक्ष सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी, तहसील सेवढ़ा के सामने एकत्रित हुए।
कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।
वीओ-2
पुतला दहन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार दिनेश व्यास को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया बेहद जरूरी है। निर्वाचन व्यवस्था को लेकर यदि किसी तरह के सवाल या आशंकाएं सामने आती हैं तो उनका संवैधानिक और निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।
वीओ-3
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थान है। ऐसे में आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर उठने वाले सवालों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है, ताकि आम मतदाताओं का निर्वाचन व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे।
ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर उचित संवैधानिक कार्रवाई किए जाने की भी मांग की गई।
बाइट क्यू
बाइट — सिंह कुशवाह, अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवढ़ा
(ज्ञापन और प्रदर्शन की मांगों को लेकर बयान)
वीओ-4
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते नजर आए।
इस दौरान देशराज कुशवाह, जन्मे सिंह कुशवाह, प्रमोद शर्मा, विनोद भावसिंह, रामकुमार, रघुराज सिंह, विजय, रामनरेश, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम नागरिकों के विश्वास को मजबूत करना है।
एंकर आउट
फिलहाल कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों की निष्पक्ष जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ श्री चौहान ने किया ग्राम असवार का निरीक्षण विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की स्थिति का लिया जायजा *भिण्ड 09 अक्टूबर 2026/* जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वीरसिंह चौहान ने ग्राम असवार का भ्रमण कर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजना के संचालन तथा घरों तक पानी पहुंचने की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवार का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा पढ़ाई के स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
    1
    जन विश्वास अभियान के तहत सीईओ श्री चौहान ने किया ग्राम असवार का निरीक्षण
विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की स्थिति का लिया जायजा
*भिण्ड 09 अक्टूबर 2026/*
जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वीरसिंह चौहान ने ग्राम असवार का भ्रमण कर विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित नल-जल योजना का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से योजना के संचालन तथा घरों तक पानी पहुंचने की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवार का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से बातचीत की तथा पढ़ाई के स्तर और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा सेवाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
    user_Premrarayan sharma
    Premrarayan sharma
    Graphic designer मेहगांव, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • धनुष यज्ञ की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, प्रभु श्री राम ने शिव धनुष तोड़ माता सीता के गले में डाली वरमाला ​खेड़ापति सरकार दरबार में आयोजित रामलीला में दानवीर किरण दीक्षित ‘दद्दा’ ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन ​दानवीर दद्दा ने रामलीला समिति को दिए ₹51,000; भविष्य में हर वर्ष ₹1 लाख दान देने की घोषणा ​लहार, भिंड लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापति सरकार के दरबार में आयोजित वार्षिक रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी दानवीर किरण दीक्षित (दद्दा) ने फीता काटकर रामलीला का औपचारिक उद्घाटन किया। ​इस अवसर पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष संजीव चौधरी ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। दानवीर दद्दा ने प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती उतारी, कलाकारों को दक्षिणा प्रदान की और मधुर भजन प्रस्तुत किए। ​समिति को ₹51,000 की सहयोग राशि और सम्मान.... ​उद्घाटन अवसर पर दानवीर दद्दा ने ₹51,000 की सहयोग राशि समिति के सदस्य व पत्रकार मोनू उपाध्याय तथा सह-कोषाध्यक्ष अन्नू त्रिपाठी को सौंपी। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में जहाँ भी रामलीला का आयोजन होगा और उन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वे हर वर्ष ₹1,00,000 दान स्वरूप प्रदान करेंगे। ​कार्यक्रम में समिति के डायरेक्टर राजू पेशकार, मनोज दूरवार, उत्तम चौधरी (कक्का) और संतोष चौधरी ने दानवीर दद्दा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न के रूप में ‘राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार व आपकी जन अदालत न्यूज के चैनल हेड राजाभैया पाल का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। ​धनुष यज्ञ की लीला का जीवंत मंचन...... ​उद्घाटन के पश्चात कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ की लीला का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया: ​राजा जनक की चिंता: देश-विदेश से आए बलशाली राजा और रावण भी शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। यह देख राजा जनक अत्यंत दुखी होकर बोले—"क्या इस सभा में मेरी पुत्री सीता के योग्य कोई पुरुष नहीं है? क्या मेरी पुत्री कुंवारी ही रह जाएगी?" ​लक्ष्मण का क्रोध और गुरु की आज्ञा: राजा जनक के इन वचनों पर लक्ष्मण जी क्रोधित हो उठे। तत्पश्चात गुरु विश्वामित्र (वशिष्ठ) की आज्ञा पाकर श्री राम धनुष के पास पहुँचे। ​धनुष भंग और वरमाला: श्री राम ने धनुष को प्रणाम कर एक ही झटके में उठा लिया। जैसे ही उन्होंने प्रत्यंचा चढ़ाई, दिव्य धनुष दो हिस्सों में टूट गया। इसके साथ ही आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और माता सीता ने श्री राम के गले में वरमाला पहनाकर उनका वरण किया। पूरी मिथिला नगरी में उत्सव का माहौल छा गया। ​प्रभु चरणों में आरती समर्पित करने वाले श्रद्धालु.... ​आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रभु श्री राम की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया: ​प्रमुख अतिथि: पूर्व सरपंच (अखदेवा) योगेंद्र दुबे (बाबा महाराज), पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री छक्कू लाल वर्मा, अखिलेश दांदोरिया, निखिल शर्मा, कुश चौधरी, ओम चौधरी, श्री पटे परिहार, श्री चंद्रशेखर चौधरी (शिक्षक, भटपुरा), रामनरेश शर्मा और संजू श्रीवास्तव (शिक्षक)। ​संपूर्ण आरती: समिति की ओर से विनोद दीक्षित (नन्ना) द्वारा प्रभु चरणों में संपूर्ण आरती समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
    3
    धनुष यज्ञ की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, प्रभु श्री राम ने शिव धनुष तोड़ माता सीता के गले में डाली वरमाला
​खेड़ापति सरकार दरबार में आयोजित रामलीला में दानवीर किरण दीक्षित ‘दद्दा’ ने फीता काटकर किया भव्य उद्घाटन
​दानवीर दद्दा ने रामलीला समिति को दिए ₹51,000; भविष्य में हर वर्ष ₹1 लाख दान देने की घोषणा
​लहार, भिंड 
लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खेड़ापति सरकार के दरबार में आयोजित वार्षिक रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी दानवीर किरण दीक्षित (दद्दा) ने फीता काटकर रामलीला का औपचारिक उद्घाटन किया।
​इस अवसर पर रामलीला समिति के उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष  सुभाष अग्निहोत्री एवं कोषाध्यक्ष संजीव चौधरी ने पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। दानवीर दद्दा ने प्रभु श्री रामचंद्र जी की आरती उतारी, कलाकारों को दक्षिणा प्रदान की और मधुर भजन प्रस्तुत किए।
​समिति को ₹51,000 की सहयोग राशि और सम्मान....
​उद्घाटन अवसर पर दानवीर दद्दा ने ₹51,000 की सहयोग राशि समिति के सदस्य व पत्रकार मोनू उपाध्याय तथा सह-कोषाध्यक्ष अन्नू त्रिपाठी को सौंपी। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र में जहाँ भी रामलीला का आयोजन होगा और उन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वे हर वर्ष ₹1,00,000 दान स्वरूप प्रदान करेंगे।
​कार्यक्रम में समिति के डायरेक्टर राजू पेशकार, मनोज दूरवार, उत्तम चौधरी (कक्का) और संतोष चौधरी ने दानवीर दद्दा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न के रूप में ‘राम दरबार’ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार व आपकी जन अदालत न्यूज के चैनल हेड राजाभैया पाल का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
​धनुष यज्ञ की लीला का जीवंत मंचन......
​उद्घाटन के पश्चात कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ की लीला का अत्यंत मनमोहक मंचन किया गया:
​राजा जनक की चिंता: देश-विदेश से आए बलशाली राजा और रावण भी शिव धनुष को हिला तक नहीं सके। यह देख राजा जनक अत्यंत दुखी होकर बोले—"क्या इस सभा में मेरी पुत्री सीता के योग्य कोई पुरुष नहीं है? क्या मेरी पुत्री कुंवारी ही रह जाएगी?"
​लक्ष्मण का क्रोध और गुरु की आज्ञा: राजा जनक के इन वचनों पर लक्ष्मण जी क्रोधित हो उठे। तत्पश्चात गुरु विश्वामित्र (वशिष्ठ) की आज्ञा पाकर श्री राम धनुष के पास पहुँचे।
​धनुष भंग और वरमाला: श्री राम ने धनुष को प्रणाम कर एक ही झटके में उठा लिया। जैसे ही उन्होंने प्रत्यंचा चढ़ाई, दिव्य धनुष दो हिस्सों में टूट गया। इसके साथ ही आकाश से पुष्प वर्षा होने लगी और माता सीता ने श्री राम के गले में वरमाला पहनाकर उनका वरण किया। पूरी मिथिला नगरी में उत्सव का माहौल छा गया।
​प्रभु चरणों में आरती समर्पित करने वाले श्रद्धालु....
​आयोजन में अनेक गणमान्य नागरिकों ने प्रभु श्री राम की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया:
​प्रमुख अतिथि: पूर्व सरपंच (अखदेवा) योगेंद्र दुबे (बाबा महाराज), पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री छक्कू लाल वर्मा, अखिलेश दांदोरिया, निखिल शर्मा, कुश चौधरी, ओम चौधरी, श्री पटे परिहार, श्री चंद्रशेखर चौधरी (शिक्षक, भटपुरा),  रामनरेश शर्मा और संजू श्रीवास्तव (शिक्षक)।
​संपूर्ण आरती: समिति की ओर से विनोद दीक्षित (नन्ना) द्वारा प्रभु चरणों में संपूर्ण आरती समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बदहाली के आंसू बहा रहा पक्के तालाब का पार्क टूटी मशीने और बदबू से लोग परेशान जालौन। नगर के पक्के तालाब स्थित पार्क की बदहाल व्यवस्था से सुबह टहलने और कसरत करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में कसरत करने वाली मशीनें टूटी पड़ी हैं, वहीं फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों को असुविधा हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क में सुबह घूमने और व्यायाम करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। टूटी मशीनों के चलते लोग ठीक से कसरत भी नहीं कर पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पूर्व में एसडीएम रिंकू सिंह राही के कार्यकाल के दौरान पार्क की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहती थीं, लेकिन अब व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है। पार्क की बदहाली के कारण नियमित रूप से टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को निराशा हो रही है। अब सवाल यह है कि नगर पालिका जालौन पार्क की साफ-सफाई, टूटी मशीनों की मरम्मत और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कब कदम उठाएगी? देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं कब उपलब्ध कराई जाती हैं।
    1
    बदहाली के आंसू बहा रहा पक्के तालाब का पार्क टूटी मशीने और बदबू से लोग परेशान 
जालौन। नगर के पक्के तालाब स्थित पार्क की बदहाल व्यवस्था से सुबह टहलने और कसरत करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में कसरत करने वाली मशीनें टूटी पड़ी हैं, वहीं फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों को असुविधा हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्क में सुबह घूमने और व्यायाम करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। टूटी मशीनों के चलते लोग ठीक से कसरत भी नहीं कर पा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि पूर्व में एसडीएम रिंकू सिंह राही के कार्यकाल के दौरान पार्क की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहती थीं, लेकिन अब व्यवस्था बिगड़ती नजर आ रही है। पार्क की बदहाली के कारण नियमित रूप से टहलने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को निराशा हो रही है।
अब सवाल यह है कि नगर पालिका जालौन पार्क की साफ-सफाई, टूटी मशीनों की मरम्मत और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कब कदम उठाएगी? देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देते हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं कब उपलब्ध कराई जाती हैं।
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
    20 hrs ago
  • वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन ने मनाया काला दिवस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 10 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर मार्च, 25 अक्टूबर से चौपालें - रामशेष बघेल ‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन ने मनाया काला दिवस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन* *‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 10 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर मार्च, 25 अक्टूबर से चौपालें - रामशेष बघेल* भिण्ड । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर 8 अक्टूबर को लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘काला दिवस’ मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड (ग्रामीण) एवं इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले के ब्लॉक एवं मंडलम स्तर पर भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला कांग्रेस कार्यालय, भारौली तिराहा पर दोपहर 1 बजे ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अध्यक्षता में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची, कथित ‘वोट चोरी’, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,समाजवादी पार्टी नेता विजयवीर सिंह यादव,नीरज यादव,सपा जिलाध्यक्ष सुमित बघेल अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,सपा शहर जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,पूर्व सपा अध्यक्ष दिनेश सिंह बघेल,कम्युनिस्ट पार्टी माले नेता एडवोकेट सुरजरेखा त्रिपाठी, जसविंदर सिंह,माकपा नेता नरेंद्र सिंह सेगर सहित कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के बाद कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता काफिले के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं कथित अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ दो माह के जनआंदोलन के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। अभियान के चरण-II में 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर जनपदयात्रा, साइकिल अथवा बाइक रैली आयोजित कर स्थानीय प्रशासनिक मुख्यालय तक पहुंचने तथा आमजन से जनसंपर्क करने का कार्यक्रम है । 10 से 18 अक्टूबर के दौरान सार्वजनिक आयोजनों में मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कांग्रेस के मुद्दों की जानकारी देने वाले पर्चे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ अभियान के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता बैठकें,बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन और गांव-गांव चौपालों के माध्यम से जनसंपर्क किया जाएगा। कांग्रेस के अनुसार इन कार्यक्रमों में मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों और कथित अनियमितताओं को सामने लाया जाएगा। इसके अलावा 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रैली तथा 25-26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस ने इन कार्यक्रमों में प्रदेश, जिला,ब्लॉक,फ्रंटल संगठनों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन महासचिव महेश जाटव,जय श्री राम बघेल,डॉ राधेश्याम शर्मा,बाबूराम जामोर,नरोत्तम सिंह नरवरिया,डॉ शिवेंद्र सिंह कुशवाह,देवभान सिंह भदोरिया,जगत सिंह यादव, वीरेंद्र यादव,केदार कौशल, रामस्वरूप गोयल,पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,कृष्ण गोपाल चौरसिया,अरविंद यादव हैवदपुरा,अंजना कुशवाहा,नेहा भदोरिया, संजीव बरुआ,मोहम्मद इरफान,विजेंद्र सिंह भदोरिया मुन्ना,रूप सिंह खन्ना,रविंद्र तोमर,चेतन शर्मा,फैजाद खान,ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ महेंद्र सिंह भिंड,कृष्ण नारायण सिंह कुशवाहा मिहोना,सुनील शर्मा अटेर,दीपेंद्र फौजी अमायन, प्रदीप सिंह राजावत रौन, देवेंद्र सिंह निगम मेहगांव, संतोष त्रिपाठी भिंड,हलीम पठान भिंड,नगर अध्यक्ष गढ़ बच्चनलाल बघेल रौन,सुंदर सिंह यादव गोरमी,बदन सिंह राठौर मेहगांव,प्रेम सिंह सखवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोरमी,राजेंद्र यादव, रामवीर यादव,रामा वाल्मीकि, जबर सिंह कुशवाहा,सत्येंद्र सिंह राजू,नरेश सिंह राठौड़ बृजेंद्र सिंह कल्लू ,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अजय शर्मा,सुल्तान सिंह नरवरिया,अभिषेक मोर्य, विवेक जामोर,चंद्रशेखर हिंडोलिया,संदीप बघेल रोहित अर्गल,मनीष शिवहरे,सतीश बघेल,माधव सिंह अर्गल, बच्चा राम पवैया,विकास नरवरिया,सूरज बंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन ने मनाया काला दिवस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*
*‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 10 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर मार्च, 25 अक्टूबर से चौपालें - रामशेष बघेल
‘वोट चोरी’ के विरोध में कांग्रेस-इंडिया गठबंधन ने मनाया काला दिवस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*
*‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत 10 अक्टूबर से ब्लॉक स्तर पर मार्च, 25 अक्टूबर से चौपालें - रामशेष बघेल*
भिण्ड । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर 8 अक्टूबर को लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर ‘काला दिवस’ मनाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड (ग्रामीण) एवं इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार जिले के ब्लॉक एवं मंडलम स्तर पर भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला कांग्रेस कार्यालय, भारौली तिराहा पर दोपहर 1 बजे ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल की अध्यक्षता में कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची, कथित ‘वोट चोरी’, निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं आगामी आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ,समाजवादी पार्टी नेता विजयवीर सिंह यादव,नीरज यादव,सपा जिलाध्यक्ष सुमित बघेल अध्यक्ष समाजवादी पार्टी,सपा शहर जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा,पूर्व सपा अध्यक्ष दिनेश सिंह बघेल,कम्युनिस्ट पार्टी माले नेता एडवोकेट सुरजरेखा त्रिपाठी, जसविंदर सिंह,माकपा नेता नरेंद्र सिंह सेगर सहित कांग्रेस एवं सहयोगी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के बाद कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता काफिले के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं कथित अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ दो माह के जनआंदोलन के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। अभियान के चरण-II में 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर जनपदयात्रा, साइकिल अथवा बाइक रैली आयोजित कर स्थानीय प्रशासनिक मुख्यालय तक पहुंचने तथा आमजन से जनसंपर्क करने का कार्यक्रम है । 10 से 18 अक्टूबर के दौरान सार्वजनिक आयोजनों में मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कांग्रेस के मुद्दों की जानकारी देने वाले पर्चे वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ‘वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल’ अभियान के तहत जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता बैठकें,बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन और गांव-गांव चौपालों के माध्यम से जनसंपर्क किया जाएगा। कांग्रेस के अनुसार इन कार्यक्रमों में मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों और कथित अनियमितताओं को सामने लाया जाएगा।
इसके अलावा 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रैली तथा 25-26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांग्रेस ने इन कार्यक्रमों में प्रदेश, जिला,ब्लॉक,फ्रंटल संगठनों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
संगठन महासचिव महेश जाटव,जय श्री राम बघेल,डॉ राधेश्याम शर्मा,बाबूराम जामोर,नरोत्तम सिंह नरवरिया,डॉ शिवेंद्र सिंह कुशवाह,देवभान सिंह भदोरिया,जगत सिंह यादव, वीरेंद्र यादव,केदार कौशल, रामस्वरूप गोयल,पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,कृष्ण गोपाल चौरसिया,अरविंद यादव हैवदपुरा,अंजना कुशवाहा,नेहा भदोरिया, संजीव बरुआ,मोहम्मद इरफान,विजेंद्र सिंह भदोरिया मुन्ना,रूप सिंह खन्ना,रविंद्र तोमर,चेतन शर्मा,फैजाद खान,ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ महेंद्र सिंह भिंड,कृष्ण नारायण सिंह कुशवाहा मिहोना,सुनील शर्मा अटेर,दीपेंद्र फौजी अमायन, प्रदीप सिंह राजावत रौन, देवेंद्र सिंह निगम मेहगांव, संतोष त्रिपाठी भिंड,हलीम पठान भिंड,नगर अध्यक्ष गढ़ बच्चनलाल बघेल रौन,सुंदर सिंह यादव गोरमी,बदन सिंह राठौर मेहगांव,प्रेम सिंह सखवार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोरमी,राजेंद्र यादव, रामवीर यादव,रामा वाल्मीकि, जबर सिंह कुशवाहा,सत्येंद्र सिंह राजू,नरेश सिंह राठौड़ बृजेंद्र सिंह कल्लू ,देवेंद्र सिंह कुशवाह,अजय शर्मा,सुल्तान सिंह नरवरिया,अभिषेक मोर्य, विवेक जामोर,चंद्रशेखर हिंडोलिया,संदीप बघेल रोहित अर्गल,मनीष शिवहरे,सतीश बघेल,माधव सिंह अर्गल, बच्चा राम पवैया,विकास नरवरिया,सूरज बंसल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डबरा/आशीष शुक्ला डबरा में त्योहारों से पहले बड़ा छापेमारी कारवाही अनुविभागीय अधिकारी नवकिरण कौर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की कार्रवाई। मिठाई की दुकानों और फैक्ट्रियों की जांच, एक्सपायर्ड कच्चा माल जब्त।
    1
    डबरा/आशीष शुक्ला 

डबरा में त्योहारों से पहले बड़ा छापेमारी कारवाही

अनुविभागीय अधिकारी नवकिरण कौर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग की कार्रवाई। मिठाई की दुकानों और फैक्ट्रियों की जांच, एक्सपायर्ड कच्चा माल जब्त।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • क्या पुलिस एजेंसियां, इंटेलीजेंस फेल साबित हुई और क्या कांग्रेस अपनी कारस्तानी में सफल देखें खबर ओर अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें। क्या पुलिस एजेंसियां, इंटेलीजेंस फेल साबित हुई और क्या कांग्रेस अपनी कारस्तानी में सफल देखें खबर ओर अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें।
    1
    क्या पुलिस एजेंसियां, इंटेलीजेंस फेल साबित हुई और क्या कांग्रेस अपनी कारस्तानी में सफल देखें खबर ओर अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें।
क्या पुलिस एजेंसियां, इंटेलीजेंस फेल साबित हुई और क्या कांग्रेस अपनी कारस्तानी में सफल देखें खबर ओर अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें।
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.