Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ किसानों का “जमीन बचाओ” धरना लगातार जारी है। गांव के सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना 293वें दिन भी जारी रहा।धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम किसानों के हितों के लिए किया जा रहा है किसानों के हित में ध्यान को रखते हुए किसान की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को लेकर कुशवाहा ने भैसवार के किसानों को अवगत कराया की भारतीय
Rakesh Kumar jaago news
सोनभद्र । घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ किसानों का “जमीन बचाओ” धरना लगातार जारी है। गांव के सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना 293वें दिन भी जारी रहा।धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम किसानों के हितों के लिए किया जा रहा है किसानों के हित में ध्यान को रखते हुए किसान की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। कार्यक्रम को लेकर कुशवाहा ने भैसवार के किसानों को अवगत कराया की भारतीय
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मीरजापुर । जनपद के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामिया आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन मामलों में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में शनिवार को कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने धर्मांतरण से संबंधित पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहे ₹25 हजार के इनामिया आरोपी असफाक खान उर्फ लकी खाना (29 वर्ष) पुत्र इसरार अहमद निवासी 39वीं पीएसी गेट बरौधा, थाना कोतवाली कटरा, मीरजापुर तथा साहिल अहमद (25 वर्ष) पुत्र हिदायत अंसारी निवासी मुखरांव थाना कुछिला जनपद कैमूर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट की धारा 67(बी) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अमित मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।2
- मिर्जापुर: तथाकथित “जिम जिहाद” और धर्मांतरण से जुड़े मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिर्जापुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अशफाक उर्फ लकी खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर युवकों को जिम के माध्यम से बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान इन आरोपियों की तलाश की जा रही थी और अशफाक उर्फ लकी खान पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मीरजापुर पुलिस ने धर्मांतरण के दो मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक पर ₹25 हजार का इनाम था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम असफाक खान उर्फ लकी खाना (29 वर्ष) और साहिल अहमद (25 वर्ष) हैं।2
- Post by Rakesh Kumar jaago news1
- मिर्जापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिम धर्मांता मामले में आरोपी लकी खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लकी खान की मां ने आरोप लगाया है कि मिर्जापुर पुलिस ने उनके बेटे को दो से तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी अब सामने आ रही है। मां का कहना है कि इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई अपडेट अभी तक नहीं आई है1
- *मीरजापुर : गैस किल्लत और महंगाई को लेकर सपा का हल्ला बोल* सपाई नेताओं ने जिला मुख्यालय सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन सपा का आरोप लोग शादी विवाह में चूल्हा जलाकर कर रहे हैं काम सरकार नहीं पहुंच पा रही सिलेंडर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम सरकार को बर्खास्त करने को सौंपा ज्ञापन1
- Post by Anupam Newspaper1
- मिर्जापुर: श्रीराम जानकी मंदिर में एक बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चा अचानक कुत्ते की तरह भौंकने लगा और अजीब हरकतें करने लगा। जिसके बाद परिजनों द्वारा तत्काल 108 पर फोन कर बच्चे को कछवा CHC में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। उस समय उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन के केवल दो ही डोज लगाए गए थे, जबकि तीसरे डोज में बच्चे और उसके परिजनों की लापरवाही सामने आ रही है। आशंका जताई जा रही है कि टीकाकरण अधूरा रहने के कारण यह स्थिति पैदा हुई। मामले को लेकर लोगों में डर और चिंता का माहौल है। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते के काटने के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन का पूरा कोर्स लेना बेहद जरूरी होता है, अन्यथा गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।3