logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीटीआर जंगल से अवैध पत्थर निकासी का आरोप, कुई में चेकडैम निर्माण पर उठे सवाल गारू :प्रखंड के कुई गांव में माइनर इरिगेशन विभाग की ओर से लाखों रुपये की लागत से कराए जा रहे चेकडैम (वियर) निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में उपयोग के लिए पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल से अवैध रूप से पत्थरों की निकासी की जा रही है, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, लगभग दो सप्ताह पूर्व शुरू हुए इस निर्माण कार्य के दौरान संवेदक द्वारा रात के समय जंगल से पत्थर तोड़े गए और अब तक करीब 20 ट्रैक्टर अवैध बोल्डर निर्माण स्थल पर लगाए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि सरकारी नियमों और खनन संबंधी प्रावधानों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।बताया गया कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने अवैध निकासी का विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इस दौरान मौके पर मौजूद ट्रैक्टर चालकों और मजदूरों से तंगी, सबल सहित अन्य औजार भी जब्त कर लिए गए थे। बाद में गांव में बैठक कर अवैध कार्य नहीं होने देने का सामूहिक निर्णय लिया गया।ग्रामीण शहादुर सिंह ने कहा कि जंगल से अवैध पत्थर निकालना पूरी तरह गैरकानूनी है और इससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है। वहीं ग्रामीण कुमार आशीष समेत अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री और संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर निर्माण कार्य में बरती गईअनियमितताएं उजागर हो सकती हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक सरकार को देय टैक्स और रॉयल्टी से बचने के लिए अवैध तरीके से पत्थर निकाल रहा है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध कार्य पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो वे आंदोलन करने को बाध्य

2 hrs ago
user_Sonu Ram
Sonu Ram
Local News Reporter Barwadih, Latehar•

More news from Latehar and nearby areas
  • Post by Sonu Ram
    1
    Post by Sonu Ram
    user_Sonu Ram
    Sonu Ram
    Local News Reporter Barwadih, Latehar•
    2 hrs ago
  • Post by Bajrangi Kumar
    1
    Post by Bajrangi Kumar
    user_Bajrangi Kumar
    Bajrangi Kumar
    Doctor मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    35 min ago
  • *एयर एंबुलेंस हादसा: सातों शव बरामद, सदर अस्पताल चतरा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह* *रांची से मरीज को लेकर दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं...सभी शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, चतरा में किया जा रहा है..हादसे की सूचना मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह, प्रशासन विभाग के आला अधिकारी तथा मृत डॉक्टर और पायलट के परिजन अस्पताल पहुंच गए..परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया है..बताया जा रहा है कि मृतकों में चार लोग लातेहार जिले के निवासी हैं...इस दुखद घटना से पूरे लातेहार जिले में शोक की लहर है....प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की जांच जारी है...*
    1
    *एयर एंबुलेंस हादसा: सातों शव बरामद, सदर अस्पताल चतरा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह*
*रांची से मरीज को लेकर दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस के हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं...सभी शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, चतरा में किया जा रहा है..हादसे की सूचना मिलते ही सांसद कालीचरण सिंह, प्रशासन विभाग के आला अधिकारी तथा मृत डॉक्टर और पायलट के परिजन अस्पताल पहुंच गए..परिजनों के चीत्कार से अस्पताल परिसर का माहौल गमगीन हो गया है..बताया जा रहा है कि मृतकों में चार लोग लातेहार जिले के निवासी हैं...इस दुखद घटना से पूरे लातेहार जिले में शोक की लहर है....प्रशासन द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और आगे की जांच जारी है...*
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    गारू, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    Ranka, Garhwa•
    12 hrs ago
  • Post by Virendra Kumar
    1
    Post by Virendra Kumar
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Bangeshwari Narayan Singh
    1
    Post by Bangeshwari Narayan Singh
    user_Bangeshwari Narayan Singh
    Bangeshwari Narayan Singh
    गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • क्या आज कल के माता पिता, बच्चे को मनमानी कर ने दे , तभी अच्छे माता पिता कहायगे l गया मुझे मां की डेट देने से बच्चे ने लगायी फासी l
    1
    क्या आज कल के माता पिता, बच्चे को मनमानी कर ने दे , तभी अच्छे माता पिता कहायगे l गया मुझे मां की डेट देने से बच्चे ने लगायी फासी l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Communications central गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चतरा प्लेन क्रैश: संजय प्रसाद साहू और पत्नी अर्चना देवी का मृत शरीर चंदवा पहुंचा, देवनद में अंत्येष्टि होगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई। इस विमान में सात लोग सवार थे। सभी सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पायलट (कैप्टन विवेक, कैप्टन सबराजदीप), मरीज संजय प्रसाद साहू, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। #Chatraplanecrash
    1
    चतरा प्लेन क्रैश: संजय प्रसाद साहू और पत्नी अर्चना देवी का मृत शरीर चंदवा पहुंचा, देवनद में अंत्येष्टि होगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई। इस विमान में सात लोग सवार थे। सभी सात लोगों की मौत हो गई। इनमें दो पायलट (कैप्टन विवेक, कैप्टन सबराजदीप), मरीज संजय प्रसाद साहू, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे।  #Chatraplanecrash
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.