पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश खैरथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को खैरथल मंडल के दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक एवं जाटव समाज संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव द्वारा 29 जुलाई से खैरथल मंडल में अभियान का प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। इसी क्रम में दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास महाराज के मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी रहे रामकिशन मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, जिला महामंत्री अनूप यादव, अभियान संयोजक रामबाबू जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रमिल जसोरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कलश पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रामकिशन मेघवाल एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर मंदिर में लंबे समय से सेवा करने वाले समर्पित भक्त सीताराम का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, राजकुमार जाटव, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, सेवादार सीताराम, निरंजन जांगिड़, लालचंद, गंगाराम, फूलचंद जांगिड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, पार्षद किशन लाल जाटव, मोहनलाल पोपटानी, विनोद वलेचा, भरत कुमार, सुरजीत सिंह, नेमीचंद बंजारा, विक्रम यादव, बलवीर सैनी, जयदीप राणा, कृष्ण यादव, लालाराम बुराडिया, बनवारी लाल आर्य, टीकम चंदनानी, सुरेश गुर्जर, अमन सैनी, होशियार सिंह, जसपाल सिंह, पोहप सिंह, रोशन लाल जाटव, सेवक लालवानी, अर्जुन दास बाबानी, घनश्याम भारती, धर्मदास देवानी, नंदकिशोर देवानी, चमन प्रकाश जाटव, श्रीराम प्रजापत, मदन यादव, कन्हैया एमपीएस, हुकम चंद, लीलाराम, जयपाल यादव, प्रीतम सिंह, कन्हैया असरानी, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, सतीश चौहान, ललित कौशिक, टिल्लू शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश मांधू, रूपचंद भारती, सतीश यादव, रोशन लाल यादव, पेशुमल, लियाकत खान, जग्गा यादव, सुशील नेता, डॉ. अनिल मांधू, धर्मपाल, दौलतराम, हरीश चंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश खैरथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को खैरथल मंडल के दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं
जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक एवं जाटव समाज संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव द्वारा 29 जुलाई से खैरथल मंडल में अभियान का प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। इसी क्रम में दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास महाराज के मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी रहे रामकिशन मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, जिला महामंत्री अनूप यादव, अभियान संयोजक रामबाबू जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रमिल जसोरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कलश पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रामकिशन मेघवाल एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके समता, भक्ति,
सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर मंदिर में लंबे समय से सेवा करने वाले समर्पित भक्त सीताराम का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, राजकुमार जाटव, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, सेवादार सीताराम, निरंजन जांगिड़, लालचंद, गंगाराम, फूलचंद जांगिड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, पार्षद किशन लाल जाटव, मोहनलाल पोपटानी, विनोद वलेचा, भरत कुमार, सुरजीत सिंह, नेमीचंद बंजारा, विक्रम यादव, बलवीर सैनी, जयदीप राणा, कृष्ण यादव, लालाराम बुराडिया, बनवारी लाल आर्य, टीकम चंदनानी, सुरेश गुर्जर, अमन सैनी, होशियार सिंह, जसपाल सिंह, पोहप सिंह, रोशन लाल जाटव, सेवक लालवानी, अर्जुन दास बाबानी, घनश्याम भारती, धर्मदास देवानी, नंदकिशोर देवानी, चमन प्रकाश जाटव, श्रीराम प्रजापत, मदन यादव, कन्हैया एमपीएस, हुकम चंद, लीलाराम, जयपाल यादव, प्रीतम सिंह, कन्हैया असरानी, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, सतीश चौहान, ललित कौशिक, टिल्लू शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश मांधू, रूपचंद भारती, सतीश यादव, रोशन लाल यादव, पेशुमल, लियाकत खान, जग्गा यादव, सुशील नेता, डॉ. अनिल मांधू, धर्मपाल, दौलतराम, हरीश चंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
- ट्रांसफार्मर में उगे हुए पौधे वीर सावरकर नगर पार्क के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर में घास फुश इतने सारे उगे हुए है जिससे उसमें जहरीले जानवरों का खतरा रहता है तथा बिजली फॉल्ट का भी खतरा बना रहता हैं2
- बूटेरी में 2 करोड़ की लागत से 90 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण बानसूर विधानसभा क्षेत्र के बूटेरी गांव में शनिवार को विकास की नई सौगात मिली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से 90 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक देवीसिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पेयजल, बिजली और कृषि जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे इसके लिए आवश्यकता के अनुसार नए कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं और गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी बानसूर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- गढ़े को बंद करने के हेतु आये दिन बारिश के मौसम में मवेशी पशु की जान जाने का खतरा रहता है और आए दिन मोटरसाइकिल साइकिल मवेशी चलने वालों के लिए भी खतरा बना रहता है कृपया गड्ढे को बंद करें2
- गांव टपकन बूचड़खाने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, बदबू और गंदगी से कार्रवाई की मांग मेवात क्षेत्र के लोगों ने टपकन गांव में संचालित बूचड़खाने के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बूचड़खाने में गंदे पानी और कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी खुले रास्तों और खेतों में पहुंच रहा है तथा फसलें प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि दुर्गंध के कारण आसपास के गांवों के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बूचड़खाना अवैध रूप से संचालित हो रहा है और सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला भी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।1
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत का युवा आज अपने सपनों को साकार करने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। युवा शक्ति की क्षमता विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उनके सपने, प्रतिभा और तकनीकी सामर्थ्य आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति प्रदान कर रहे हैं।1
- सोडावास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का कहर: खेतों में बिछी बाजरे की फसल, गाजर की बुआई चौपट; किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग भारी बारिश से बाजरे की पकी फसल गिरी, पानी भरने से गाजर का बीज बहकर धोरों में समाया; किसानों को भारी आर्थिक नुकसान। सोडावास व आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बेमौसम और तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी और पकी हुई बाजरे की फसल पूरी तरह गिरकर चौपट हो गई है, वहीं नव-बुआई की गई गाजर की फसल भी पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गई है। कोकावास व सोडावास क्षेत्र के किसान धर्मवीर बिल्लू प्रजापति, ख्याली पटेल, पप्पू बोहरा, सीताराम नंबरदार, श्री भगवान यादव और अशोक महीपत जाट ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वर्तमान में हुई भारी बारिश से बाजरे की फसल खेतों में ही बिछ गई है। बारिश का पानी भरने से बाजरे की बालियां खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। गाजर का बीज बहा, खेत हुए जलमग्न किसानों ने बताया कि गाजर की बुआई वाले खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण मिट्टी कट गई, जिससे बोया गया गाजर का बीज बहकर धोरों (खेत की मेड़ों) में आ गया है। बीज बह जाने और खेतों में जलभराव रहने से गाजर की पूरी फसल अंकुरित होने से पहले ही नष्ट हो गई है। प्रशासन से गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग बाजरा और गाजर जैसी मुख्य फसलों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों का तुरंत विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाया जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाकर किसानों को आर्थिक राहत प्रदान की जाए।1
- नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ नशा होता अच्छा तो मां कहती—खा ले मेरे बच्चा: डॉ. अशोक कुमार वर्मा नशे के खिलाफ एनसीबी का जागरूकता अभियान, नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ1
- 14 वर्षों से पालम विहार एमसीडी टोल टैक्स पर कांवड़ियों की सेवा में जुटे राकेश जांगू 14 वर्षों से पालम विहार एमसीडी टोल टैक्स पर कांवड़ियों की सेवा में जुटे राकेश जांगू गुरुग्राम। नीलकंठ कांवड़ सेवा समिति, दौलताबाद के राकेश जांगू पिछले 14 वर्षों से लगातार पालम विहार एमसीडी टोल टैक्स पर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। धार्मिक सेवा के साथ-साथ राकेश जांगू सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान पालम विहार एमसीडी टोल टैक्स पर नीलकंठ कांवड़ सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाया जाता है। यहां आने वाले कांवड़ियों की जरूरत के अनुसार भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। पिछले 14 वर्षों से लगातार चल रही यह सेवा श्रद्धा और समर्पण का उदाहरण बनी हुई है। कांवड़ सेवा के साथ-साथ राकेश जांगू गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद भी करते हैं। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना उनकी समाजसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जरूरतमंद परिवारों की परिस्थितियों को समझते हुए उनकी क्षमता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। इस सेवा कार्य में राजेश गुलिया, मनोज, अजय, तरुण, नवीन, मंजीत,अरुण, प्रदीप सहित अन्य सहयोगी भी सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं। सभी के सामूहिक सहयोग से कांवड़ियों की सेवा व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों की सेवा यात्रा ने उन्हें समाज के लिए और अधिक काम करने की प्रेरणा दी है। भविष्य में भी नीलकंठ कांवड़ सेवा समिति के माध्यम से कांवड़ियों की सेवा तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।1
- , Haryana ke Narnaul Kshetra Gaon khaaspur Mein Do ladke ki Hui Nahar mein dubne se Maut Revadi Haryana1