logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

, Haryana ke Narnaul Kshetra Gaon khaaspur Mein Do ladke ki Hui Nahar mein dubne se Maut Revadi Haryana

11 hrs ago
user_Rajbala
Rajbala
Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
11 hrs ago

, Haryana ke Narnaul Kshetra Gaon khaaspur Mein Do ladke ki Hui Nahar mein dubne se Maut Revadi Haryana

More news from हरियाणा and nearby areas
  • नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ नशा होता अच्छा तो मां कहती—खा ले मेरे बच्चा: डॉ. अशोक कुमार वर्मा नशे के खिलाफ एनसीबी का जागरूकता अभियान, नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
    1
    नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
नशा होता अच्छा तो मां कहती—खा ले मेरे बच्चा: डॉ. अशोक कुमार वर्मा
नशे के खिलाफ एनसीबी का जागरूकता अभियान, नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • नहर हादसे में मृत दोनों युवकों के परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात कर रखी मांग, प्रशासन से मदद की अपील नारनौल। गांव खासपुर में 6 अगस्त की शाम नहर में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात की। सरपंच रीना देवी ने विधायक के समक्ष हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों की स्थिति रखते हुए सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। सरपंच रीना देहरान ने प्रशासन से भी मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की। गौरतलब है कि 6 अगस्त की शाम गांव खासपुर के पास नहर में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
    1
    नहर हादसे में मृत दोनों युवकों के परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता

खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात कर रखी मांग, प्रशासन से मदद की अपील

नारनौल। गांव खासपुर में 6 अगस्त की शाम नहर में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।

पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात की। सरपंच रीना देवी ने विधायक के समक्ष हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों की स्थिति रखते हुए सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। सरपंच रीना देहरान ने प्रशासन से भी मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की।

गौरतलब है कि 6 अगस्त की शाम गांव खासपुर के पास नहर में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश खैरथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को खैरथल मंडल के दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक एवं जाटव समाज संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव द्वारा 29 जुलाई से खैरथल मंडल में अभियान का प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। इसी क्रम में दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास महाराज के मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी रहे रामकिशन मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, जिला महामंत्री अनूप यादव, अभियान संयोजक रामबाबू जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रमिल जसोरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कलश पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रामकिशन मेघवाल एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर मंदिर में लंबे समय से सेवा करने वाले समर्पित भक्त सीताराम का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, राजकुमार जाटव, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, सेवादार सीताराम, निरंजन जांगिड़, लालचंद, गंगाराम, फूलचंद जांगिड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, पार्षद किशन लाल जाटव, मोहनलाल पोपटानी, विनोद वलेचा, भरत कुमार, सुरजीत सिंह, नेमीचंद बंजारा, विक्रम यादव, बलवीर सैनी, जयदीप राणा, कृष्ण यादव, लालाराम बुराडिया, बनवारी लाल आर्य, टीकम चंदनानी, सुरेश गुर्जर, अमन सैनी, होशियार सिंह, जसपाल सिंह, पोहप सिंह, रोशन लाल जाटव, सेवक लालवानी, अर्जुन दास बाबानी, घनश्याम भारती, धर्मदास देवानी, नंदकिशोर देवानी, चमन प्रकाश जाटव, श्रीराम प्रजापत, मदन यादव, कन्हैया एमपीएस, हुकम चंद, लीलाराम, जयपाल यादव, प्रीतम सिंह, कन्हैया असरानी, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, सतीश चौहान, ललित कौशिक, टिल्लू शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश मांधू, रूपचंद भारती, सतीश यादव, रोशन लाल यादव, पेशुमल, लियाकत खान, जग्गा यादव, सुशील नेता, डॉ. अनिल मांधू, धर्मपाल, दौलतराम, हरीश चंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    3
    पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत

दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश
पूज्य संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का खैरथल में भव्य स्वागत
दादरहेड़ा स्थित संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा, समरसता और सामाजिक न्याय का दिया संदेश
खैरथल। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को खैरथल मंडल के दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संत रविदास महाराज की कलश यात्रा का भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 तक राष्ट्रव्यापी श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक एवं जाटव समाज संस्थान के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव द्वारा 29 जुलाई से खैरथल मंडल में अभियान का प्रचार-प्रसार शुरू किया गया। इसी क्रम में दादरहेड़ा स्थित संत गुरु रविदास महाराज के मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अलवर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी रहे रामकिशन मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, जिला महामंत्री अनूप यादव, अभियान संयोजक रामबाबू जाटव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, प्रमिल जसोरिया सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
इसके बाद संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं कलश पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रामकिशन मेघवाल एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
इस अवसर पर मंदिर में लंबे समय से सेवा करने वाले समर्पित भक्त सीताराम का शाल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, राजकुमार जाटव, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू जाटव, सेवादार सीताराम, निरंजन जांगिड़, लालचंद, गंगाराम, फूलचंद जांगिड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता, पार्षद किशन लाल जाटव, मोहनलाल पोपटानी, विनोद वलेचा, भरत कुमार, सुरजीत सिंह, नेमीचंद बंजारा, विक्रम यादव, बलवीर सैनी, जयदीप राणा, कृष्ण यादव, लालाराम बुराडिया, बनवारी लाल आर्य, टीकम चंदनानी, सुरेश गुर्जर, अमन सैनी, होशियार सिंह, जसपाल सिंह, पोहप सिंह, रोशन लाल जाटव, सेवक लालवानी, अर्जुन दास बाबानी, घनश्याम भारती, धर्मदास देवानी, नंदकिशोर देवानी, चमन प्रकाश जाटव, श्रीराम प्रजापत, मदन यादव, कन्हैया एमपीएस, हुकम चंद, लीलाराम, जयपाल यादव, प्रीतम सिंह, कन्हैया असरानी, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, सतीश चौहान, ललित कौशिक, टिल्लू शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश मांधू, रूपचंद भारती, सतीश यादव, रोशन लाल यादव, पेशुमल, लियाकत खान, जग्गा यादव, सुशील नेता, डॉ. अनिल मांधू, धर्मपाल, दौलतराम, हरीश चंद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सोडावास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का कहर: खेतों में बिछी बाजरे की फसल, गाजर की बुआई चौपट; किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग भारी बारिश से बाजरे की पकी फसल गिरी, पानी भरने से गाजर का बीज बहकर धोरों में समाया; किसानों को भारी आर्थिक नुकसान। सोडावास व आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बेमौसम और तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी और पकी हुई बाजरे की फसल पूरी तरह गिरकर चौपट हो गई है, वहीं नव-बुआई की गई गाजर की फसल भी पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गई है। कोकावास व सोडावास क्षेत्र के किसान धर्मवीर बिल्लू प्रजापति, ख्याली पटेल, पप्पू बोहरा, सीताराम नंबरदार, श्री भगवान यादव और अशोक महीपत जाट ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वर्तमान में हुई भारी बारिश से बाजरे की फसल खेतों में ही बिछ गई है। बारिश का पानी भरने से बाजरे की बालियां खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। गाजर का बीज बहा, खेत हुए जलमग्न किसानों ने बताया कि गाजर की बुआई वाले खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण मिट्टी कट गई, जिससे बोया गया गाजर का बीज बहकर धोरों (खेत की मेड़ों) में आ गया है। बीज बह जाने और खेतों में जलभराव रहने से गाजर की पूरी फसल अंकुरित होने से पहले ही नष्ट हो गई है। प्रशासन से गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग बाजरा और गाजर जैसी मुख्य फसलों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों का तुरंत विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाया जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाकर किसानों को आर्थिक राहत प्रदान की जाए।
    1
    सोडावास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का कहर: खेतों में बिछी बाजरे की फसल, गाजर की बुआई चौपट; किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

भारी बारिश से बाजरे की पकी फसल गिरी, पानी भरने से गाजर का बीज बहकर धोरों में समाया; किसानों को भारी आर्थिक नुकसान।
सोडावास व आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बेमौसम और तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी और पकी हुई बाजरे की फसल पूरी तरह गिरकर चौपट हो गई है, वहीं नव-बुआई की गई गाजर की फसल भी पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गई है।
कोकावास व सोडावास क्षेत्र के किसान धर्मवीर बिल्लू प्रजापति, ख्याली पटेल, पप्पू बोहरा, सीताराम नंबरदार, श्री भगवान यादव और अशोक महीपत जाट ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वर्तमान में हुई भारी बारिश से बाजरे की फसल खेतों में ही बिछ गई है। बारिश का पानी भरने से बाजरे की बालियां खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।
गाजर का बीज बहा, खेत हुए जलमग्न
किसानों ने बताया कि गाजर की बुआई वाले खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण मिट्टी कट गई, जिससे बोया गया गाजर का बीज बहकर धोरों (खेत की मेड़ों) में आ गया है। बीज बह जाने और खेतों में जलभराव रहने से गाजर की पूरी फसल अंकुरित होने से पहले ही नष्ट हो गई है।
प्रशासन से गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग
बाजरा और गाजर जैसी मुख्य फसलों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों का तुरंत विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाया जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाकर किसानों को आर्थिक राहत प्रदान की जाए।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    6 hrs ago
  • स्पेक्स एन शेड्स ने गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर का पहला ZEISS VISION CENTER लॉन्च किया, उन्नत दृष्टि देखभाल को ग्राहकों के और करीब लाया M3M Route 65, गुरुग्राम में Specs N Shades द्वारा शुरू किया गया ZEISS VISION CENTER दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक, सटीक दृष्टि देखभाल और व्यक्तिगत ऑप्टिकल समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। स्पेक्स एन शेड्स ने गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर का पहला ZEISS VISION CENTER लॉन्च किया, उन्नत दृष्टि देखभाल को ग्राहकों के और करीब लाया M3M Route 65, गुरुग्राम में Specs N Shades द्वारा शुरू किया गया ZEISS VISION CENTER दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक, सटीक दृष्टि देखभाल और व्यक्तिगत ऑप्टिकल समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 अगस्त । Specs N Shades ने गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर के पहले ZEISS VISION CENTER का शुभारंभ करते हुए अपनी विज़न केयर सेवाओं का विस्तार किया है। ZEISS India द्वारा सक्षम यह नया केंद्र Specs N Shades की ग्राहक-केंद्रित सेवा को जर्मन ऑप्टिक्स और अत्याधुनिक प्रिसिजन डायग्नोस्टिक तकनीकों के साथ जोड़ता है, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों को अधिक व्यापक और व्यक्तिगत दृष्टि देखभाल का अनुभव मिलेगा। यह लॉन्च Specs N Shades के पहले ZEISS VISION CENTER की भी शुरुआत है, जो दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों तक उच्च गुणवत्ता वाली दृष्टि देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गुरुग्राम के प्रमुख स्थान पर स्थित यह केंद्र समुदाय के लिए एक विश्वसनीय गंतव्य बनने का लक्ष्य रखता है, जहाँ उन्नत तकनीक, पेशेवर विशेषज्ञता और व्यक्तिगत सेवा के माध्यम से बेहतर दृष्टि स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाएगा। R2 G12 & G12A, M3M Route 65, सेक्टर 65, गुरुग्राम – 122101 में स्थित यह केंद्र ग्राहकों को सहज और बेहतर विज़न केयर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह स्टोर ZEISS द्वारा सक्षम उन्नत जर्मन डायग्नोस्टिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिनमें ZEISS VISUFIT 1000 शामिल है, जो सटीक 3D डिजिटल सेंट्रेशन प्रदान करता है, तथा ZEISS VISUCORE 500, जो व्यापक नेत्र परीक्षण और व्यक्तिगत दृष्टि मूल्यांकन में सहायता करता है। यहाँ ग्राहक प्रीमियम आईवियर और व्यक्तिगत विज़न समाधानों की एक विशेष श्रृंखला का भी चयन कर सकते हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञ प्रत्येक ग्राहक की दृष्टि संबंधी आवश्यकताओं और जीवनशैली के अनुसार उपयुक्त समाधान सुझाते हैं। लॉन्च के अवसर पर Specs N Shades की प्रोपराइटर निशी शर्मा ने कहा, "हमने महसूस किया कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली दृष्टि देखभाल के लिए अक्सर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गुरुग्राम एक केंद्रीय स्थान होने के कारण इस कमी को दूर करने के लिए सबसे उपयुक्त लगा। क्षेत्र का एकमात्र ZEISS VISION CENTER होने के नाते हमारे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी प्राथमिकता एक ऐसा विश्वसनीय केंद्र बनाना है जहाँ समुदाय को उनकी दृष्टि स्वास्थ्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ मिल सकें। हम इसे लोगों तक उन्नत नेत्र देखभाल पहुँचाने और उन्हें वह गुणवत्ता एवं देखभाल प्रदान करने का एक सार्थक अवसर मानते हैं जिसके वे हकदार हैं।" ZEISS India के Business Head – India and Neighboring Markets, Vision Care, रोहन पॉल ने कहा, "ZEISS India में हम ऐसे साझेदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो तकनीक और व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली दृष्टि देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की हमारी सोच साझा करते हैं। Specs N Shades के साथ मिलकर हमें गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर के पहले ZEISS VISION CENTER की शुरुआत का समर्थन करते हुए खुशी हो रही है। यह केंद्र उन्नत जर्मन ऑप्टिकल तकनीक और प्रिसिजन आधारित विज़न केयर को उपभोक्ताओं के और करीब लाएगा। यह लॉन्च प्रमुख विकासशील बाजारों में व्यापक दृष्टि देखभाल की पहुँच बढ़ाने के साथ-साथ हमारे साझेदारों को अधिक ग्राहक-केंद्रित ऑप्टिकल व्यवसाय विकसित करने में भी सहायता करेगा।" ZEISS VISION CENTER by Specs N Shades ग्राहकों के लिए ZEISS लेंसों की विस्तृत श्रृंखला और प्रीमियम आईवियर ब्रांड्स का चयन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, जिससे यह गुरुग्राम में व्यापक दृष्टि देखभाल का एक विशिष्ट केंद्र बनता है। यह केंद्र तकनीकी नवाचार और व्यक्तिगत परामर्श को एक साथ जोड़ते हुए ग्राहकों को उनकी दृष्टि आवश्यकताओं और दैनिक जीवनशैली के अनुरूप समाधान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यहाँ उपलब्ध लेंस पोर्टफोलियो में ZEISS ClearMind लेंस शामिल हैं, जिन्हें संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) दबाव को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है; ZEISS DuraVision Gold UV लेंस, जो बेहतर टिकाऊपन और UV सुरक्षा प्रदान करते हैं; ZEISS MyoCare लेंस, जो बच्चों में मायोपिया प्रबंधन में सहायता के लिए विकसित किए गए हैं; तथा ZEISS SmartLife लेंस, जिन्हें डिजिटल जीवनशैली की दृष्टि आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ZEISS की उन्नत तकनीक और प्रिसिजन इंजीनियरिंग को Specs N Shades की व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के साथ जोड़ते हुए यह केंद्र ग्राहकों को बेहतर दृश्य प्रदर्शन, आराम और व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर केंद्रित समग्र दृष्टि देखभाल अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखता है। यह स्टोर अब ग्राहकों के लिए खुला है,
    1
    स्पेक्स एन शेड्स ने गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर का पहला ZEISS VISION CENTER लॉन्च किया, उन्नत दृष्टि देखभाल को ग्राहकों के और करीब लाया

M3M Route 65, गुरुग्राम में Specs N Shades द्वारा शुरू किया गया ZEISS VISION CENTER दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक, सटीक दृष्टि देखभाल और व्यक्तिगत ऑप्टिकल समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।
स्पेक्स एन शेड्स ने गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर का पहला ZEISS VISION CENTER लॉन्च किया, उन्नत दृष्टि देखभाल को ग्राहकों के और करीब लाया
M3M Route 65, गुरुग्राम में Specs N Shades द्वारा शुरू किया गया ZEISS VISION CENTER दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक, सटीक दृष्टि देखभाल और व्यक्तिगत ऑप्टिकल समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 अगस्त । Specs N Shades ने गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर के पहले ZEISS VISION CENTER का शुभारंभ करते हुए अपनी विज़न केयर सेवाओं का विस्तार किया है। ZEISS India द्वारा सक्षम यह नया केंद्र Specs N Shades की ग्राहक-केंद्रित सेवा को जर्मन ऑप्टिक्स और अत्याधुनिक प्रिसिजन डायग्नोस्टिक तकनीकों के साथ जोड़ता है, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों को अधिक व्यापक और व्यक्तिगत दृष्टि देखभाल का अनुभव मिलेगा।
यह लॉन्च Specs N Shades के पहले ZEISS VISION CENTER की भी शुरुआत है, जो दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों तक उच्च गुणवत्ता वाली दृष्टि देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गुरुग्राम के प्रमुख स्थान पर स्थित यह केंद्र समुदाय के लिए एक विश्वसनीय गंतव्य बनने का लक्ष्य रखता है, जहाँ उन्नत तकनीक, पेशेवर विशेषज्ञता और व्यक्तिगत सेवा के माध्यम से बेहतर दृष्टि स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया जाएगा।
R2 G12 & G12A, M3M Route 65, सेक्टर 65, गुरुग्राम – 122101 में स्थित यह केंद्र ग्राहकों को सहज और बेहतर विज़न केयर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह स्टोर ZEISS द्वारा सक्षम उन्नत जर्मन डायग्नोस्टिक तकनीकों से सुसज्जित है, जिनमें ZEISS VISUFIT 1000 शामिल है, जो सटीक 3D डिजिटल सेंट्रेशन प्रदान करता है, तथा ZEISS VISUCORE 500, जो व्यापक नेत्र परीक्षण और व्यक्तिगत दृष्टि मूल्यांकन में सहायता करता है। यहाँ ग्राहक प्रीमियम आईवियर और व्यक्तिगत विज़न समाधानों की एक विशेष श्रृंखला का भी चयन कर सकते हैं। प्रशिक्षित विशेषज्ञ प्रत्येक ग्राहक की दृष्टि संबंधी आवश्यकताओं और जीवनशैली के अनुसार उपयुक्त समाधान सुझाते हैं।
लॉन्च के अवसर पर Specs N Shades की प्रोपराइटर निशी शर्मा ने कहा, "हमने महसूस किया कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली दृष्टि देखभाल के लिए अक्सर लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। गुरुग्राम एक केंद्रीय स्थान होने के कारण इस कमी को दूर करने के लिए सबसे उपयुक्त लगा। क्षेत्र का एकमात्र ZEISS VISION CENTER होने के नाते हमारे ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमारी प्राथमिकता एक ऐसा विश्वसनीय केंद्र बनाना है जहाँ समुदाय को उनकी दृष्टि स्वास्थ्य के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ मिल सकें। हम इसे लोगों तक उन्नत नेत्र देखभाल पहुँचाने और उन्हें वह गुणवत्ता एवं देखभाल प्रदान करने का एक सार्थक अवसर मानते हैं जिसके वे हकदार हैं।"
ZEISS India के Business Head – India and Neighboring Markets, Vision Care, रोहन पॉल ने कहा, "ZEISS India में हम ऐसे साझेदारों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो तकनीक और व्यक्तिगत परामर्श के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली दृष्टि देखभाल को अधिक सुलभ बनाने की हमारी सोच साझा करते हैं। Specs N Shades के साथ मिलकर हमें गुरुग्राम में दिल्ली-एनसीआर के पहले ZEISS VISION CENTER की शुरुआत का समर्थन करते हुए खुशी हो रही है। यह केंद्र उन्नत जर्मन ऑप्टिकल तकनीक और प्रिसिजन आधारित विज़न केयर को उपभोक्ताओं के और करीब लाएगा। यह लॉन्च प्रमुख विकासशील बाजारों में व्यापक दृष्टि देखभाल की पहुँच बढ़ाने के साथ-साथ हमारे साझेदारों को अधिक ग्राहक-केंद्रित ऑप्टिकल व्यवसाय विकसित करने में भी सहायता करेगा।"
ZEISS VISION CENTER by Specs N Shades ग्राहकों के लिए ZEISS लेंसों की विस्तृत श्रृंखला और प्रीमियम आईवियर ब्रांड्स का चयन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराता है, जिससे यह गुरुग्राम में व्यापक दृष्टि देखभाल का एक विशिष्ट केंद्र बनता है। यह केंद्र तकनीकी नवाचार और व्यक्तिगत परामर्श को एक साथ जोड़ते हुए ग्राहकों को उनकी दृष्टि आवश्यकताओं और दैनिक जीवनशैली के अनुरूप समाधान प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।
यहाँ उपलब्ध लेंस पोर्टफोलियो में ZEISS ClearMind लेंस शामिल हैं, जिन्हें संज्ञानात्मक (कॉग्निटिव) दबाव को कम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है; ZEISS DuraVision Gold UV लेंस, जो बेहतर टिकाऊपन और UV सुरक्षा प्रदान करते हैं; ZEISS MyoCare लेंस, जो बच्चों में मायोपिया प्रबंधन में सहायता के लिए विकसित किए गए हैं; तथा ZEISS SmartLife लेंस, जिन्हें डिजिटल जीवनशैली की दृष्टि आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ZEISS की उन्नत तकनीक और प्रिसिजन इंजीनियरिंग को Specs N Shades की व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के साथ जोड़ते हुए यह केंद्र ग्राहकों को बेहतर दृश्य प्रदर्शन, आराम और व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर केंद्रित समग्र दृष्टि देखभाल अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखता है। यह स्टोर अब ग्राहकों के लिए खुला है,
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • 🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग.... थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार.... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबन्धित चाईंनीज मांझे का क्रय/विक्रय करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले अभियुक्तगण 1.शाहजमान पुत्र रहीश अहमद निवासी इन्द्राचौक गली नं0 4 निकट उमर मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर 2.अंकित यादव पुत्र शंकरलाल निवासी म0न0 3887 सेथिया बिहार नुमाईश कैम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति में पीछे की ओर खण्डहर बिल्डिंग वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 88 गिट्टी प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 407/26 धारा 223/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है 🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग.... थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार.... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबन्धित चाईंनीज मांझे का क्रय/विक्रय करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले अभियुक्तगण 1.शाहजमान पुत्र रहीश अहमद निवासी इन्द्राचौक गली नं0 4 निकट उमर मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर 2.अंकित यादव पुत्र शंकरलाल निवासी म0न0 3887 सेथिया बिहार नुमाईश कैम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति में पीछे की ओर खण्डहर बिल्डिंग वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 88 गिट्टी प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 407/26 धारा 223/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है
    1
    🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग....

थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार....

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबन्धित चाईंनीज मांझे का क्रय/विक्रय करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले अभियुक्तगण 1.शाहजमान पुत्र रहीश अहमद निवासी इन्द्राचौक गली नं0 4 निकट उमर मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर 2.अंकित यादव पुत्र शंकरलाल निवासी म0न0 3887 सेथिया बिहार नुमाईश कैम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति में पीछे की ओर खण्डहर बिल्डिंग वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 88 गिट्टी प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। 

जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 407/26 धारा 223/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है
🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग....
थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार....
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में प्रतिबन्धित चाईंनीज मांझे का क्रय/विक्रय करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले अभियुक्तगण 1.शाहजमान पुत्र रहीश अहमद निवासी इन्द्राचौक गली नं0 4 निकट उमर मस्जिद थाना मंडी सहारनपुर 2.अंकित यादव पुत्र शंकरलाल निवासी म0न0 3887 सेथिया बिहार नुमाईश कैम्प थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को मण्डी समिति में पीछे की ओर खण्डहर बिल्डिंग वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। 
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 88 गिट्टी प्रतिबंधित मांझा बरामद हुआ। 
जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली मण्डी पर मु0अ0सं0 407/26 धारा 223/125 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया है
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • सोडावास में 1 करोड़ से हो रही साहबी नदी पुल की मरम्मत, डायवर्टेड मार्ग का नाला धंसा; बड़े हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण शराब ठेके के पास नाले का जाल टूटा और नाला धंसा, व्यापार मंडल व ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट अधिकारी से तुरंत मरम्मत की मांग की। सोडावास-अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे-14 पर स्थित सोडावास साहबी नदी पुल की मरम्मत का कार्य बीते 20 जुलाई से लगातार जारी है। लगभग एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस पुल का कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन पुल निर्माण के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए बाजार से होकर बनाए गए अस्थाई डायवर्जन मार्ग पर अब गंभीर खतरा मंडराने लगा है। बाजार मार्ग पर स्थित शराब ठेके के पास बने नाले का लोहे का जाल पूरी तरह टूट चुका है और नाला अंदर की ओर धंस गया है। मुख्य बाजार से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रोजेक्ट अधिकारी से तत्काल मरम्मत की मांग अस्थाई रास्ते पर गहराते हादसे के खतरे को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और समाजसेवियों में भारी रोष है। सोडावास व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, बाबूलाल जोशी, घनश्याम बोहरा, नीतू गुप्ता, प्रदीप शेरावत, नरेश सिंह चौहान, मिंटू चौधरी जागीवाड़ा और सतीश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित प्रोजेक्ट अधिकारी से नाले की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित ठेकेदार ने इस नाले को दुरुस्त नहीं कराया, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    1
    सोडावास में 1 करोड़ से हो रही साहबी नदी पुल की मरम्मत, डायवर्टेड मार्ग का नाला धंसा; बड़े हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण

शराब ठेके के पास नाले का जाल टूटा और नाला धंसा, व्यापार मंडल व ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट अधिकारी से तुरंत मरम्मत की मांग की।
सोडावास-अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे-14 पर स्थित सोडावास साहबी नदी पुल की मरम्मत का कार्य बीते 20 जुलाई से लगातार जारी है। लगभग एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस पुल का कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन पुल निर्माण के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए बाजार से होकर बनाए गए अस्थाई डायवर्जन मार्ग पर अब गंभीर खतरा मंडराने लगा है।  
बाजार मार्ग पर स्थित शराब ठेके के पास बने नाले का लोहे का जाल पूरी तरह टूट चुका है और नाला अंदर की ओर धंस गया है। मुख्य बाजार से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रोजेक्ट अधिकारी से तत्काल मरम्मत की मांग
अस्थाई रास्ते पर गहराते हादसे के खतरे को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और समाजसेवियों में भारी रोष है। सोडावास व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, बाबूलाल जोशी, घनश्याम बोहरा, नीतू गुप्ता, प्रदीप शेरावत, नरेश सिंह चौहान, मिंटू चौधरी जागीवाड़ा और सतीश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित प्रोजेक्ट अधिकारी से नाले की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित ठेकेदार ने इस नाले को दुरुस्त नहीं कराया, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.