नहर हादसे में मृत दोनों युवकों के परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात कर रखी मांग, प्रशासन से मदद की अपील नारनौल। गांव खासपुर में 6 अगस्त की शाम नहर में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात की। सरपंच रीना देवी ने विधायक के समक्ष हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों की स्थिति रखते हुए सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। सरपंच रीना देहरान ने प्रशासन से भी मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की। गौरतलब है कि 6 अगस्त की शाम गांव खासपुर के पास नहर में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
नहर हादसे में मृत दोनों युवकों के परिवारों ने मांगी आर्थिक सहायता खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात कर रखी मांग, प्रशासन से मदद की अपील नारनौल। गांव खासपुर में 6 अगस्त की शाम नहर में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों की आर्थिक सहायता की मांग को लेकर खासपुर की सरपंच ने विधायक ओमप्रकाश यादव से मुलाकात की। सरपंच रीना देवी ने विधायक के समक्ष हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों की स्थिति रखते हुए सरकार और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे ने दो परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है। ऐसे में सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद मिलने से उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। सरपंच रीना देहरान ने प्रशासन से भी मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए परिवारों की हरसंभव सहायता करने की अपील की। गौरतलब है कि 6 अगस्त की शाम गांव खासपुर के पास नहर में नहाने गए दो लड़कों की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों को नहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।
- गढ़े को बंद करने के हेतु आये दिन बारिश के मौसम में मवेशी पशु की जान जाने का खतरा रहता है और आए दिन मोटरसाइकिल साइकिल मवेशी चलने वालों के लिए भी खतरा बना रहता है कृपया गड्ढे को बंद करें2
- #30 अगस्त को रोहतक में न्याय महापंचायत हरियाणा और हरियाणावासियों को बचाने की लड़ाई में हम सब को एकजुट होना पड़ेगा #कामरेड इंदरजीत #30 अगस्त को रोहतक में न्याय महापंचायत हरियाणा और हरियाणावासियों को बचाने की लड़ाई में हम सब को एकजुट होना पड़ेगा #कामरेड इंदरजीत1
- चिरूनी को मिली नई सड़क की सौगात और ग्राम पंचायत का दर्जा; ग्रामीणों में खुशी की लहर, अमित धर्मपाल चौधरी का किया अभिनंदन जालपीवास मार्ग से चुड़ला रोड तक सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया नेतृत्व का आभार। सोडावास (अलवर)। क्षेत्र के ग्राम चिरूनी के निवासियों के लिए दोहरी खुशी का अवसर आया है। एक तरफ जहां गांव को नई सड़क की बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर चिरूनी को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि जालपीवास रोड से चुड़ला रोड तक नई सड़क के निर्माण और चिरूनी को पृथक ग्राम पंचायत बनाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के साझा प्रयासों और सहयोग से संभव हो सकी है। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उत्साहित ग्रामीणों ने एकत्र होकर युवा नेता अमित धर्मपाल चौधरी का मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ये ग्रामीण रहे उपस्थित इस अभिनंदन और खुशी के कार्यक्रम के दौरान नीरू शर्मा, सोनू शर्मा, मामचंद, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सुमन, मनीष कुमार, दीपक कुमार, रतीराम, रोहतास, पूर्णचंद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, छाजूराम, रामनिवास, चेतराम, कुलदीप सिंह, सूरजभान, सुरेंद्र, राजेश, घनश्याम और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।1
- *सबलगढ़ बनेठी में फिर दिखा लेपर्ड, ग्रामीणों में दहशत* मुंडावर उपखंड के गांव सबलगढ़ बनेठी में आज सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी देखे जाने की सूचना सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि लेपर्ड को देखा गया है लेपर्ड की गतिविधियों को रिकॉर्ड करना चाहा तो नहीं कर पाये लेकिन पैरों के निशानों को रिकॉर्ड किया गया । लेपर्ड की सिरकत देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर लेपर्ड की तलाश करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। *सबलगढ़ बनेठी में फिर दिखा लेपर्ड, ग्रामीणों में दहशत* मुंडावर उपखंड के गांव सबलगढ़ बनेठी में आज सुबह करीब 10 बजे एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी देखे जाने की सूचना सामने आई है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि लेपर्ड को देखा गया है लेपर्ड की गतिविधियों को रिकॉर्ड करना चाहा तो नहीं कर पाये लेकिन पैरों के निशानों को रिकॉर्ड किया गया । लेपर्ड की सिरकत देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर लेपर्ड की तलाश करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।4
- #बारिस में दिल्ली की मेट्रो का ये क्या हाल हो गया है #क्या कहेगी अब दिल्ली की मुख्यमंत्री #बारिस में दिल्ली की मेट्रो का ये क्या हाल हो गया है1
- कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।1
- शराब के नशे में दोस्त बना हैवान ,लात घूसों से पीटकर प्रताप की हत्या फारेसिक रिपोर्ट से हुआ खुलासा आरोपी गिरफ्तार शराब के नशे में दोस्त बना हैवान, लात-घूंसों से पीटकर प्रताप की हत्या; फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुला हत्या का राज कोसली। गांव कारौली में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक की लात-घूंसों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। वारदात 28 जुलाई की रात हुई, जबकि 29 जुलाई को खेत में प्रताप का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। उस समय पुलिस ने मामले को सामान्य मौत मानते हुए शव परिजनों को सौंप दिया था। बाद में आई फॉरेंसिक रिपोर्ट में प्रताप के शरीर पर लात-घूंसों से चोट लगने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। मृतक की बहन संतोष की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव कारौली निवासी प्रताप 28 जुलाई की देर शाम अपने ट्यूबवेल पर था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला रमेश वहां पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौच और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि रमेश ने प्रताप के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल प्रताप को आरोपी खेत में ही छोड़कर अपने घर चला गया और वहां जाकर सो गया। प्रताप पूरी रात खेत में गंभीर हालत में पड़ा रहा और चोटों के चलते उसकी मौत हो गई। 29 जुलाई को खेत में प्रताप का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद उस समय मौत को सामान्य मानते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में सामने आई फॉरेंसिक रिपोर्ट से प्रताप की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ। रिपोर्ट में उसके शरीर पर लात-घूंसों से चोट लगने की बात सामने आई। फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। मृतक की बहन संतोष की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया कि 28 जुलाई की रात प्रताप और रमेश एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद रमेश ने प्रताप के साथ मारपीट की और उसे घायल अवस्था में खेत में छोड़कर चला गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुए इस खुलासे ने मामले की पूरी तस्वीर बदल दी। जिस मौत को प्रारंभिक तौर पर सामान्य माना गया था, वह जांच के बाद हत्या के मामले में बदल गई। घटना ने एक बार फिर शराब के नशे में बढ़ते विवाद और हिंसक प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।2