logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चिरूनी को मिली नई सड़क की सौगात और ग्राम पंचायत का दर्जा; ग्रामीणों में खुशी की लहर, अमित धर्मपाल चौधरी का किया अभिनंदन जालपीवास मार्ग से चुड़ला रोड तक सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया नेतृत्व का आभार। सोडावास (अलवर)। क्षेत्र के ग्राम चिरूनी के निवासियों के लिए दोहरी खुशी का अवसर आया है। एक तरफ जहां गांव को नई सड़क की बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर चिरूनी को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि जालपीवास रोड से चुड़ला रोड तक नई सड़क के निर्माण और चिरूनी को पृथक ग्राम पंचायत बनाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के साझा प्रयासों और सहयोग से संभव हो सकी है। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उत्साहित ग्रामीणों ने एकत्र होकर युवा नेता अमित धर्मपाल चौधरी का मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ये ग्रामीण रहे उपस्थित इस अभिनंदन और खुशी के कार्यक्रम के दौरान नीरू शर्मा, सोनू शर्मा, मामचंद, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सुमन, मनीष कुमार, दीपक कुमार, रतीराम, रोहतास, पूर्णचंद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, छाजूराम, रामनिवास, चेतराम, कुलदीप सिंह, सूरजभान, सुरेंद्र, राजेश, घनश्याम और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_पत्रकार संदीप यादव
पत्रकार संदीप यादव
Computer Shop Mandawar, Alwar•
5 hrs ago

चिरूनी को मिली नई सड़क की सौगात और ग्राम पंचायत का दर्जा; ग्रामीणों में खुशी की लहर, अमित धर्मपाल चौधरी का किया अभिनंदन जालपीवास मार्ग से चुड़ला रोड तक सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया नेतृत्व का आभार। सोडावास (अलवर)। क्षेत्र के ग्राम चिरूनी के निवासियों के लिए दोहरी खुशी का अवसर आया है। एक तरफ जहां गांव को नई सड़क की बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर चिरूनी को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि जालपीवास रोड से चुड़ला रोड तक नई सड़क के निर्माण और चिरूनी को पृथक ग्राम पंचायत बनाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के साझा प्रयासों और सहयोग से संभव हो सकी है। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उत्साहित ग्रामीणों ने एकत्र होकर युवा नेता अमित धर्मपाल चौधरी का मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ये ग्रामीण रहे उपस्थित इस अभिनंदन और खुशी के कार्यक्रम के दौरान नीरू शर्मा, सोनू शर्मा, मामचंद, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सुमन, मनीष कुमार, दीपक कुमार, रतीराम, रोहतास, पूर्णचंद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, छाजूराम, रामनिवास, चेतराम, कुलदीप सिंह, सूरजभान, सुरेंद्र, राजेश, घनश्याम और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • alwar coty ke naya bash pr log khule m kachara dale rhe hai nagar palika koe diyan nhi de rhi hai Naya bas circle pr road ki Side hi khule m kachara dale rhe hai jis karan gandgi se log bimar ho skte hai yaha pr kahi bar sikayat krne ke bavjud bhi koe karvayi nhi huee hai barish ke mosam m ye gandi road pr aa jati hai jese logo ko niklene m kafi presaani ka samna Krna pdta hai
    2
    alwar coty ke naya bash pr log khule m kachara dale rhe hai nagar palika koe diyan nhi de rhi hai 
Naya bas circle pr road ki Side  hi khule m kachara dale rhe hai  jis karan gandgi se log bimar ho skte hai yaha pr kahi bar sikayat krne ke bavjud bhi koe karvayi nhi huee hai barish ke mosam m ye gandi road pr aa jati hai jese logo ko niklene m kafi presaani ka samna Krna pdta hai
    user_Ramavtar kumar
    Ramavtar kumar
    Student union अलवर, अलवर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ट्रांसफार्मर में उगे हुए पौधे वीर सावरकर नगर पार्क के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर में घास फुश इतने सारे उगे हुए है जिससे उसमें जहरीले जानवरों का खतरा रहता है तथा बिजली फॉल्ट का भी खतरा बना रहता हैं
    2
    ट्रांसफार्मर में उगे हुए पौधे
वीर सावरकर नगर पार्क के पास लगे हुए ट्रांसफार्मर में घास फुश इतने सारे उगे हुए है जिससे उसमें जहरीले जानवरों का खतरा रहता है तथा बिजली फॉल्ट का भी खतरा बना रहता हैं
    user_उदय कटारिया
    उदय कटारिया
    Photographer अलवर, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • गांव टपकन बूचड़खाने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, बदबू और गंदगी से कार्रवाई की मांग मेवात क्षेत्र के लोगों ने टपकन गांव में संचालित बूचड़खाने के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बूचड़खाने में गंदे पानी और कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी खुले रास्तों और खेतों में पहुंच रहा है तथा फसलें प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि दुर्गंध के कारण आसपास के गांवों के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बूचड़खाना अवैध रूप से संचालित हो रहा है और सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला भी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
    1
    गांव टपकन बूचड़खाने के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, बदबू और गंदगी से कार्रवाई की मांग


मेवात क्षेत्र के लोगों ने टपकन गांव में संचालित बूचड़खाने के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बूचड़खाने में गंदे पानी और कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदा पानी खुले रास्तों और खेतों में पहुंच रहा है तथा फसलें प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना है कि दुर्गंध के कारण आसपास के गांवों के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बूचड़खाना अवैध रूप से संचालित हो रहा है और सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला भी है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और लोगों को इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया
    1
    पांवटा क्षेत्र में 
कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। 
पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया
    user_Nilesh Verma
    Nilesh Verma
    Pavta, Jaipur•
    10 hrs ago
  • विराटनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गहरा गड्ढा, मासूमों की सुरक्षा खतरे में; ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग बीलवाड़ी। स्थानीय आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बीलवाड़ी-2 के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने अचानक एक गहरा खड्डा हो जाने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति उस समय और भी संवेदनशील हो जाती है जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचते हैं। गनीमत रही कि समय रहते इस पर ध्यान चला गया और कोई मासूम इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस खड्डे को तुरंत भरवाया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।
    1
    विराटनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गहरा गड्ढा, मासूमों की सुरक्षा खतरे में; ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग

बीलवाड़ी। स्थानीय आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बीलवाड़ी-2 के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने अचानक एक गहरा खड्डा हो जाने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति उस समय और भी संवेदनशील हो जाती है जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचते हैं।

गनीमत रही कि समय रहते इस पर ध्यान चला गया और कोई मासूम इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस खड्डे को तुरंत भरवाया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    12 hrs ago
  • सोडावास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का कहर: खेतों में बिछी बाजरे की फसल, गाजर की बुआई चौपट; किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग भारी बारिश से बाजरे की पकी फसल गिरी, पानी भरने से गाजर का बीज बहकर धोरों में समाया; किसानों को भारी आर्थिक नुकसान। सोडावास व आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बेमौसम और तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी और पकी हुई बाजरे की फसल पूरी तरह गिरकर चौपट हो गई है, वहीं नव-बुआई की गई गाजर की फसल भी पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गई है। कोकावास व सोडावास क्षेत्र के किसान धर्मवीर बिल्लू प्रजापति, ख्याली पटेल, पप्पू बोहरा, सीताराम नंबरदार, श्री भगवान यादव और अशोक महीपत जाट ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वर्तमान में हुई भारी बारिश से बाजरे की फसल खेतों में ही बिछ गई है। बारिश का पानी भरने से बाजरे की बालियां खराब होने का खतरा मंडरा रहा है। गाजर का बीज बहा, खेत हुए जलमग्न किसानों ने बताया कि गाजर की बुआई वाले खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण मिट्टी कट गई, जिससे बोया गया गाजर का बीज बहकर धोरों (खेत की मेड़ों) में आ गया है। बीज बह जाने और खेतों में जलभराव रहने से गाजर की पूरी फसल अंकुरित होने से पहले ही नष्ट हो गई है। प्रशासन से गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग बाजरा और गाजर जैसी मुख्य फसलों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों का तुरंत विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाया जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाकर किसानों को आर्थिक राहत प्रदान की जाए।
    1
    सोडावास क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का कहर: खेतों में बिछी बाजरे की फसल, गाजर की बुआई चौपट; किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग

भारी बारिश से बाजरे की पकी फसल गिरी, पानी भरने से गाजर का बीज बहकर धोरों में समाया; किसानों को भारी आर्थिक नुकसान।
सोडावास व आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। बेमौसम और तेज बारिश के चलते खेतों में खड़ी और पकी हुई बाजरे की फसल पूरी तरह गिरकर चौपट हो गई है, वहीं नव-बुआई की गई गाजर की फसल भी पानी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गई है।
कोकावास व सोडावास क्षेत्र के किसान धर्मवीर बिल्लू प्रजापति, ख्याली पटेल, पप्पू बोहरा, सीताराम नंबरदार, श्री भगवान यादव और अशोक महीपत जाट ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वर्तमान में हुई भारी बारिश से बाजरे की फसल खेतों में ही बिछ गई है। बारिश का पानी भरने से बाजरे की बालियां खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।
गाजर का बीज बहा, खेत हुए जलमग्न
किसानों ने बताया कि गाजर की बुआई वाले खेतों में अत्यधिक पानी भर जाने के कारण मिट्टी कट गई, जिससे बोया गया गाजर का बीज बहकर धोरों (खेत की मेड़ों) में आ गया है। बीज बह जाने और खेतों में जलभराव रहने से गाजर की पूरी फसल अंकुरित होने से पहले ही नष्ट हो गई है।
प्रशासन से गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग
बाजरा और गाजर जैसी मुख्य फसलों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित खेतों का तुरंत विशेष गिरदावरी (सर्वे) करवाया जाए और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाकर किसानों को आर्थिक राहत प्रदान की जाए।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop Mandawar, Alwar•
    5 hrs ago
  • नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ नशा होता अच्छा तो मां कहती—खा ले मेरे बच्चा: डॉ. अशोक कुमार वर्मा नशे के खिलाफ एनसीबी का जागरूकता अभियान, नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
    1
    नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
नशा होता अच्छा तो मां कहती—खा ले मेरे बच्चा: डॉ. अशोक कुमार वर्मा
नशे के खिलाफ एनसीबी का जागरूकता अभियान, नूंह बस अड्डे पर 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • , Haryana ke Narnaul Kshetra Gaon khaaspur Mein Do ladke ki Hui Nahar mein dubne se Maut Revadi Haryana
    1
    , Haryana ke Narnaul Kshetra Gaon khaaspur Mein Do ladke ki Hui Nahar mein dubne se Maut Revadi Haryana
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.