पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया
पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया
- पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया1
- जयपुर जिले के मनोहरपुर गांधी चौक में सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने की आवारा पशुओं को पकड़ने की मांगमनोहरपुर। स्थानीय गांधी चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य बाजार के बीचों-बीच दो निराश्रित सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की इस खतरनाक लड़ाई को देखकर चौक पर मौजूद राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया।वार्डों में बढ़ा निराश्रित पशुओं का आतंकस्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरपालिका क्षेत्र में निराश्रित और आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये पशु दिनभर विभिन्न वार्डों, गलियों और मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं। इससे न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है, बल्कि मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम और गंभीर हादसों का खतरा भी बना रहता है।पूर्व में भी चला था अभियान, फिर भी जस की तस स्थितिग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने पूर्व में भी निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान न होने के कारण आवारा पशुओं की संख्या दोबारा बढ़ गई है। वर्तमान में स्थिति फिर से चिंताजनक हो चुकी है।ग्रामीणों ने की दोबारा कार्रवाई की मांगगांधी चौक पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में गहरा रोष है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बेहद नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बाजार और आवासीय वार्डों से इन निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए तुरंत एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- विराटनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गहरा गड्ढा, मासूमों की सुरक्षा खतरे में; ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग बीलवाड़ी। स्थानीय आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बीलवाड़ी-2 के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने अचानक एक गहरा खड्डा हो जाने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति उस समय और भी संवेदनशील हो जाती है जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचते हैं। गनीमत रही कि समय रहते इस पर ध्यान चला गया और कोई मासूम इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस खड्डे को तुरंत भरवाया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।1
- गढ़े को बंद करने के हेतु आये दिन बारिश के मौसम में मवेशी पशु की जान जाने का खतरा रहता है और आए दिन मोटरसाइकिल साइकिल मवेशी चलने वालों के लिए भी खतरा बना रहता है कृपया गड्ढे को बंद करें2
- जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में 'नो बैग डे' के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।1
- CCTV फुटेज से बसवा पुलिस ने गौ सेवक की चोरी हुई बाइक12 घंटे में बरामद की। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा। पुलिस ने चोरी हुई बाइक को 12 घंटे में बरामद कर लिया। गौ सेवक सुरेश पुजारी की बाइक आसरा स्वावलंबी केंद्र के सामने से चोरी हो गई थी। बसवा थाना अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस टीम में एएसआई सुरेश, प्रशांत और राजेंद्र शामिल थे, जिन्होंने अथक प्रयास कर चोरी हुई बाइक का पता लगाया। इस अभियान में समाज सेवी युवा नेता बाबू जयसिंहपुर और राकेश स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। जिससे बाइक की बरामदगी में मदद मिली। मोटर साइकिल बरामद होने की खबर फैलते ही सभी गौ सेवकों और स्थानीय लोगों ने बसवा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। गौ सेवक सुरेश पुजारी ने भी पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें मिलकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।1
- चिरूनी को मिली नई सड़क की सौगात और ग्राम पंचायत का दर्जा; ग्रामीणों में खुशी की लहर, अमित धर्मपाल चौधरी का किया अभिनंदन जालपीवास मार्ग से चुड़ला रोड तक सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया नेतृत्व का आभार। सोडावास (अलवर)। क्षेत्र के ग्राम चिरूनी के निवासियों के लिए दोहरी खुशी का अवसर आया है। एक तरफ जहां गांव को नई सड़क की बहुप्रतीक्षित सौगात मिली है, वहीं दूसरी ओर चिरूनी को ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने से पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि जालपीवास रोड से चुड़ला रोड तक नई सड़क के निर्माण और चिरूनी को पृथक ग्राम पंचायत बनाने की स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, अलवर सांसद व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी के साझा प्रयासों और सहयोग से संभव हो सकी है। ग्रामीणों ने मिठाई खिलाकर जताया आभार विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर उत्साहित ग्रामीणों ने एकत्र होकर युवा नेता अमित धर्मपाल चौधरी का मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और क्षेत्र के विकास में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ये ग्रामीण रहे उपस्थित इस अभिनंदन और खुशी के कार्यक्रम के दौरान नीरू शर्मा, सोनू शर्मा, मामचंद, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सुमन, मनीष कुमार, दीपक कुमार, रतीराम, रोहतास, पूर्णचंद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, छाजूराम, रामनिवास, चेतराम, कुलदीप सिंह, सूरजभान, सुरेंद्र, राजेश, घनश्याम और अमर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।1
- सोडावास में 1 करोड़ से हो रही साहबी नदी पुल की मरम्मत, डायवर्टेड मार्ग का नाला धंसा; बड़े हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण शराब ठेके के पास नाले का जाल टूटा और नाला धंसा, व्यापार मंडल व ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट अधिकारी से तुरंत मरम्मत की मांग की। सोडावास-अलवर-बहरोड़ स्टेट हाईवे-14 पर स्थित सोडावास साहबी नदी पुल की मरम्मत का कार्य बीते 20 जुलाई से लगातार जारी है। लगभग एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तैयार किए जा रहे इस पुल का कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन पुल निर्माण के दौरान वाहनों की आवाजाही के लिए बाजार से होकर बनाए गए अस्थाई डायवर्जन मार्ग पर अब गंभीर खतरा मंडराने लगा है। बाजार मार्ग पर स्थित शराब ठेके के पास बने नाले का लोहे का जाल पूरी तरह टूट चुका है और नाला अंदर की ओर धंस गया है। मुख्य बाजार से दिन-रात छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रोजेक्ट अधिकारी से तत्काल मरम्मत की मांग अस्थाई रास्ते पर गहराते हादसे के खतरे को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और समाजसेवियों में भारी रोष है। सोडावास व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व सरपंच सूरजभान बोहरा, बाबूलाल जोशी, घनश्याम बोहरा, नीतू गुप्ता, प्रदीप शेरावत, नरेश सिंह चौहान, मिंटू चौधरी जागीवाड़ा और सतीश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित प्रोजेक्ट अधिकारी से नाले की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और संबंधित ठेकेदार ने इस नाले को दुरुस्त नहीं कराया, तो किसी बड़े हादसे की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1