logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में 'नो बैग डे' के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

2 hrs ago
user_Arvind kumar sarsar
Arvind kumar sarsar
Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
2 hrs ago

जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में 'नो बैग डे' के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में 'नो बैग डे' के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
    1
    जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव

नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि

जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में 'नो बैग डे' के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर
    1
    पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर


पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर



पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर
    user_Manoj Kumar janagal
    Manoj Kumar janagal
    Voice of people Sikar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • थाईलैंड में गोल्डन किक लगाने वाले ताइक्वांडो कोच नितिन सिंह राठौड़ का चिड़ावा में हुआ सम्मान चिड़ावा। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी एवं एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप (टी-1 रैंकिंग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत, राजस्थान और झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है। 58 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में नितिन सिंह राठौड़ ने वियतनाम के खिलाड़ी को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर चिड़ावा सहित पूरे झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है। नितिन सिंह राठौड़ चिड़ावा के गौशाला रोड स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन करते हैं। अकादमी में बच्चों को ताइक्वांडो के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उनकी अकादमी के खिलाड़ी रोहिताश्व और हीरालाल का भारतीय सेना में चयन भी हो चुका है। *सम्मान समारोह में हुआ स्वागत* नितिन सिंह राठौड़ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों ने एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल ने कोच नितिन सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिड़ावा और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। वहीं समीर ऑप्टिकल्स के समीर सिंह शेखावत ने भी नितिन सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर सम्मान किया। नितिन की इस सफलता ने न केवल जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की नई प्रेरणा दी है।
    1
    थाईलैंड में गोल्डन किक लगाने वाले ताइक्वांडो कोच नितिन सिंह राठौड़ का चिड़ावा में हुआ सम्मान
चिड़ावा। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी एवं एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप (टी-1 रैंकिंग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत, राजस्थान और झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है।
58 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में नितिन सिंह राठौड़ ने वियतनाम के खिलाड़ी को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर चिड़ावा सहित पूरे झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है।
नितिन सिंह राठौड़ चिड़ावा के गौशाला रोड स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन करते हैं। अकादमी में बच्चों को ताइक्वांडो के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उनकी अकादमी के खिलाड़ी रोहिताश्व और हीरालाल का भारतीय सेना में चयन भी हो चुका है।
*सम्मान समारोह में हुआ स्वागत*
नितिन सिंह राठौड़ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों ने एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल ने कोच नितिन सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिड़ावा और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है।
वहीं समीर ऑप्टिकल्स के समीर सिंह शेखावत ने भी नितिन सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर सम्मान किया।
नितिन की इस सफलता ने न केवल जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की नई प्रेरणा दी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया
    1
    पांवटा क्षेत्र में 
कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। 
पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया
    user_Nilesh Verma
    Nilesh Verma
    Pavta, Jaipur•
    9 hrs ago
  • जयपुर जिले के मनोहरपुर गांधी चौक में सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने की आवारा पशुओं को पकड़ने की मांगमनोहरपुर। स्थानीय गांधी चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य बाजार के बीचों-बीच दो निराश्रित सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की इस खतरनाक लड़ाई को देखकर चौक पर मौजूद राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया।वार्डों में बढ़ा निराश्रित पशुओं का आतंकस्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरपालिका क्षेत्र में निराश्रित और आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये पशु दिनभर विभिन्न वार्डों, गलियों और मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं। इससे न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है, बल्कि मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम और गंभीर हादसों का खतरा भी बना रहता है।पूर्व में भी चला था अभियान, फिर भी जस की तस स्थितिग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने पूर्व में भी निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान न होने के कारण आवारा पशुओं की संख्या दोबारा बढ़ गई है। वर्तमान में स्थिति फिर से चिंताजनक हो चुकी है।ग्रामीणों ने की दोबारा कार्रवाई की मांगगांधी चौक पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में गहरा रोष है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बेहद नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बाजार और आवासीय वार्डों से इन निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए तुरंत एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    जयपुर जिले के मनोहरपुर गांधी चौक में सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने की आवारा पशुओं को पकड़ने की मांगमनोहरपुर। स्थानीय गांधी चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य बाजार के बीचों-बीच दो निराश्रित सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की इस खतरनाक लड़ाई को देखकर चौक पर मौजूद राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया।वार्डों में बढ़ा निराश्रित पशुओं का आतंकस्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरपालिका क्षेत्र में निराश्रित और आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये पशु दिनभर विभिन्न वार्डों, गलियों और मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं। इससे न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है, बल्कि मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम और गंभीर हादसों का खतरा भी बना रहता है।पूर्व में भी चला था अभियान, फिर भी जस की तस स्थितिग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने पूर्व में भी निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान न होने के कारण आवारा पशुओं की संख्या दोबारा बढ़ गई है। वर्तमान में स्थिति फिर से चिंताजनक हो चुकी है।ग्रामीणों ने की दोबारा कार्रवाई की मांगगांधी चौक पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में गहरा रोष है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बेहद नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बाजार और आवासीय वार्डों से इन निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए तुरंत एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    10 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़, 7 अगस्त। जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक शहरी निकाय में नियमित, प्रभावी एवं सतत सफाई सुनिश्चित की जाए। सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित कार्यों में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेका फर्मों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को आयोजित शहरी निकायों की समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद कोटपूतली ओमप्रकाश सहारण, नगर परिषद आयुक्त कोटपूतली अरुण शर्मा, नगर परिषद बहरोड़ आयुक्त नूर मोहम्मद, नगर पालिका बानसूर के अधिशाषी अधिकारी विशाल यादव सहित जिले के अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर ने मानसून के मद्देनज़र सभी शहरी निकायों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान नालों, नालियों एवं जल निकासी तंत्र की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। जलभराव संभावित क्षेत्रों, निम्न इलाकों, बाजारों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सफाई एवं पम्पिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था पूरी क्षमता से संचालित हो तथा कहीं भी कचरे का अनधिकृत ढेर नहीं लगने दिया जाए। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, सरकारी कार्यालयों एवं सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। ठोस एवं गीले कचरे का पृथक्करण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा निस्तारण संयंत्रों एवं डंपिंग यार्ड का संचालन सुनिश्चित किया जाए। जलभराव वाले क्षेत्रों की समयबद्ध सफाई कर मच्छरों की रोकथाम के प्रभावी उपाय किए जाएं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक कार्य की जवाबदेही तय की जाए। यदि किसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित ठेका फर्म को तत्काल नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा बार-बार लापरवाही पाए जाने पर अनुबंध की शर्तों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर शहर प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने नगरपालिकावार राजस्थान संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए औसत निस्तारण अवधि में कमी लाएं तथा प्रत्येक परिवाद का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को सरकार की मंशानुरूप लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों एवं वितरित जॉब कार्डों की समीक्षा करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा अमृत सरोवर, सीवरेज परियोजनाओं, पेंशन सत्यापन एवं अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में एनसीआर एवं रीको क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, कचरा संग्रहण, कचरे में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम तथा गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए रीको, बीड़ा, शहरी निकायों एवं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शहरों में ठेलों का सुव्यवस्थित संचालन, अतिक्रमण हटाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाने, यूडी टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में वृद्धि, मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारियां तथा आवारा पशुओं के प्रभावी प्रबंधन के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    कोटपूतली, जयपुर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • 10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान किसान-मजदूर संगठन कर रहे जनसंपर्क और सभाएं, बोले- सरकार की नीतियों के खिलाफ उठा रहे आवाज
    1
    10 अगस्त को सीकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे किसान

किसान-मजदूर संगठन कर रहे जनसंपर्क और सभाएं, बोले- सरकार की नीतियों के खिलाफ उठा रहे आवाज
    user_Arvind kumar sarsar
    Arvind kumar sarsar
    Journalist खंडेला, सीकर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • बीच बाजार रात को लोहे के सरिया से मारपीट, युवक के सिर में लगी, रास्तें में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद मंडावा। कस्बे में देर रात बीच बाजार हुई मारपीट के बाद लोगों में दहशत देखने को मिली। विवाद शुरू हुआ था रास्ते के बीच में कार खड़ी करने को लेकर, कुछ युवक कार में आते हैं और सुभाष चौक से थोड़ा आगे मुख्य रास्ते पर गाड़ी को खड़ा करके तेज आवाज में गाने बजाने लगते हैं। एक साइड में सीवरेज कंपनी के कर्मचारी रात को काम कर रहे थे जिसके कारण अन्य वाहनों को निकलने में असुविधा हो रही थी, तो लोगों ने कार में सवार युवकों को वाहन को हटाने के लिए बोला लेकिन वह नहीं माने जिस पर विवाद और बढ़ गया तथा हंगामा के बाद आपस में धक्का मुखी और मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक लोहे का सरिया लेकर आता है और उससे वहां पर बहसबाजी कर रहे एक युवक को मारने लगता है तथा इसी दौरान युवक के सिर में लोहे के सरिया की चोट लगते ही वह नीचे सड़क पर गिर जाता है तो मौके से कुछ लोग भाग जाते हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, हालांकि रात को हुए इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक पुलिस थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
    1
    बीच बाजार रात को लोहे के सरिया से मारपीट, युवक के सिर में लगी, रास्तें में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद
मंडावा। कस्बे में देर रात बीच बाजार हुई मारपीट के बाद लोगों में दहशत देखने को मिली। विवाद शुरू हुआ था रास्ते के बीच में कार खड़ी करने को लेकर, कुछ युवक कार में आते हैं और सुभाष चौक से थोड़ा आगे मुख्य रास्ते पर गाड़ी को खड़ा करके तेज आवाज में गाने बजाने लगते हैं। एक साइड में सीवरेज कंपनी के कर्मचारी रात को काम कर रहे थे जिसके कारण अन्य वाहनों को निकलने में असुविधा हो रही थी, तो लोगों ने कार में सवार युवकों को वाहन को हटाने के लिए बोला लेकिन वह नहीं माने जिस पर विवाद और बढ़ गया तथा हंगामा के बाद आपस में धक्का मुखी और मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक लोहे का सरिया लेकर आता है और उससे वहां पर बहसबाजी कर रहे एक युवक को मारने लगता है तथा इसी दौरान युवक के सिर में लोहे के सरिया की चोट लगते ही वह नीचे सड़क पर गिर जाता है तो मौके से कुछ लोग भाग जाते हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, हालांकि रात को हुए इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक पुलिस थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist Jhunjhunun, Rajasthan•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.