Shuru
Apke Nagar Ki App…
पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर
Manoj Kumar janagal
पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर पारंपरिक बंधेज शिल्प को नई पहचान देने की पहल, शिल्पकारों को मिलेगा आधुनिक बाजार से जुड़ने का अवसर
More news from राजस्थान and nearby areas
- चिड़ावा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की उठी मांग, एबीवीपी ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन चिड़ावा। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की चिड़ावा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘छात्रसंघ चुनाव बहाल करो’ और ‘विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक अधिकार दो’ जैसे नारे लगाते हुए महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ABVP खेतड़ी जिला संयोजक रोहित गुर्जर, भाग संयोजक गौरव सिंह थालोर, विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी,प्रांत टोली एसएफएस सदस्य अभय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संगठन ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- जोबनेर में स्कूल बस और कार में हुई भिड़ंत, एक दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए घायल1
- जयपुर जिले के मनोहरपुर गांधी चौक में सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने की आवारा पशुओं को पकड़ने की मांगमनोहरपुर। स्थानीय गांधी चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य बाजार के बीचों-बीच दो निराश्रित सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की इस खतरनाक लड़ाई को देखकर चौक पर मौजूद राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया।वार्डों में बढ़ा निराश्रित पशुओं का आतंकस्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरपालिका क्षेत्र में निराश्रित और आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये पशु दिनभर विभिन्न वार्डों, गलियों और मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं। इससे न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है, बल्कि मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम और गंभीर हादसों का खतरा भी बना रहता है।पूर्व में भी चला था अभियान, फिर भी जस की तस स्थितिग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने पूर्व में भी निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान न होने के कारण आवारा पशुओं की संख्या दोबारा बढ़ गई है। वर्तमान में स्थिति फिर से चिंताजनक हो चुकी है।ग्रामीणों ने की दोबारा कार्रवाई की मांगगांधी चौक पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में गहरा रोष है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बेहद नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बाजार और आवासीय वार्डों से इन निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए तुरंत एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया1
- सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अधिकारियों पर भी होगी कार्रवाई #RajasthanNews #GovernmentLand #Encroachment #IllegalEncroachment #RajasthanGovernment1
- पीपलखेड़ा गांव से मानवता को शर्मसार और सरकारी दावों की खुली पोल बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार बारिश में किया तिरपाल के नीचे कामां से खबर संवाददाता नरेंद्र सिंह शेखावत पीपलखेड़ा गांव से मानवता को शर्मसार और सरकारी दावों की खुली पोल बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार बारिश में किया तिरपाल के नीचे कामां - पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पीपलखेड़ा गांव से मानवता को शर्मसार और सरकारी दावों की पोल खोलती हुई एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में एक बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल के नीचे करना पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी गांवों में एक व्यवस्थित श्मशान घाट और टीनशेड तक नसीब नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द श्मशान घाट में पक्के शेड का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी बेबसी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों के अनुसार पीपलखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला के निधन के बाद परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे थे कि इसी दौरान अचानक तेज बारिश और भीषण तूफान शुरू हो गया था। श्मशान घाट पर पक्का शेड (टीनशेड) न होने के कारण अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। श*व और चिता को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल का इंतजाम किया था। ग्रामीणों ने जलती चिता के ऊपर तिरपाल तानकर उसे बचाने का भरसक प्रयास किया था पर तूफान और मूसलाधार बारिश के आगे उनकी हर कोशिश नाकाम साबित हुई थी तथा चिता और श*व को भीगने से नहीं बचाया जा सका था। ग्रामीणों के अनुसार जब तिरपाल के सहारे भी अंतिम संस्कार संभव नहीं हो सका, तो मजबूरन परिजनों और ग्रामीणों को भारी मन से बारिश रुकने का लंबा इंतजार करना पड़ा था तथा इस दौरान शव यात्रा में शामिल हुए लोग भी खुले आसमान के नीचे पूरी तरह भीग रहे थे। घटना के बाद से पीपलखेड़ा और आस-पास के ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने साल बाद भी गांवों में एक व्यवस्थित श्मशान घाट और टीनशेड तक नसीब नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द श्मशान घाट में पक्के शेड का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी बेबसी का सामना न करना पड़े।1
- जयपुर जिले के शाहपुरा आगामी नगर निकाय चुनावों से ठीक पहले शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के खेजरोली में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। स्थानीय कांग्रेस विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में आयोजित नगर कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक बैठक के दौरान भाजपा को तगड़ा झटका लगा, जब दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक यादव ने सभी का माला पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। इस दलबदल को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ी रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।बैठक में चुनावी शंखनाद करते हुए विधायक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा और पीसीसी जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता और कड़े अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के निर्देश दिए। इस दौरान बूथ प्रबंधन, नए मतदाताओं को जोड़ने और मजबूत चुनावी रणनीति तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।1
- अजमेर जेल से सामने आया मामला सिर्फ जेल प्रशासन की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे जेल सिस्टम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है #Rajasthan #RajasthanGovernment #AjmerJail #Ajmer1
- गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में कैंपर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका झुंझुनूं जिले के बड़ागांव में शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब होटल से खाना खाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक को एक कैंपर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हांसलसर निवासी प्रदीप राव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुभाष को उपचार के लिए सीकर ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश जताया। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल कैंपर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कैंपर सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य वाहन सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को गुढ़ागौड़जी मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ कैंपर सवार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।1