गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में कैंपर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका झुंझुनूं जिले के बड़ागांव में शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब होटल से खाना खाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक को एक कैंपर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हांसलसर निवासी प्रदीप राव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुभाष को उपचार के लिए सीकर ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश जताया। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल कैंपर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कैंपर सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य वाहन सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को गुढ़ागौड़जी मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ कैंपर सवार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में कैंपर की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका झुंझुनूं जिले के बड़ागांव में शुक्रवार रात को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब होटल से खाना खाकर घर लौट रहे बाइक सवार युवकों की बाइक को एक कैंपर गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हांसलसर निवासी प्रदीप राव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुभाष को उपचार के लिए सीकर ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आक्रोश जताया। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल कैंपर गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने कैंपर सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य वाहन सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को गुढ़ागौड़जी मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ कैंपर सवार लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
- थाईलैंड में गोल्डन किक लगाने वाले ताइक्वांडो कोच नितिन सिंह राठौड़ का चिड़ावा में हुआ सम्मान चिड़ावा। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा निवासी एवं एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक नितिन सिंह राठौड़ ने थाईलैंड के पटाया में आयोजित 9वीं हीरोज ताइक्वांडो इंटरनेशनल चैंपियनशिप (टी-1 रैंकिंग) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर भारत, राजस्थान और झुंझुनूं जिले का नाम रोशन किया है। 58 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में नितिन सिंह राठौड़ ने वियतनाम के खिलाड़ी को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर चिड़ावा सहित पूरे झुंझुनूं जिले में खुशी का माहौल है। नितिन सिंह राठौड़ चिड़ावा के गौशाला रोड स्थित एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन करते हैं। अकादमी में बच्चों को ताइक्वांडो के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उनकी अकादमी के खिलाड़ी रोहिताश्व और हीरालाल का भारतीय सेना में चयन भी हो चुका है। *सम्मान समारोह में हुआ स्वागत* नितिन सिंह राठौड़ की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों ने एनएसआर स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचकर उनका सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल ने कोच नितिन सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि चिड़ावा और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। वहीं समीर ऑप्टिकल्स के समीर सिंह शेखावत ने भी नितिन सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर सम्मान किया। नितिन की इस सफलता ने न केवल जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की नई प्रेरणा दी है।1
- बिजली तंत्र सुदृढ़ीकरण को लेकर सांसद कस्वां एक्शन मोड में: कलेक्टर और डिस्कॉम अधिकारियों संग ली मैराथन बैठक, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल भी रहे मौजूद चूरू / सुजानगढ़। क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति और विद्युत ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से सांसद राहुल कस्वां की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना (RDSS) के तहत आयोजित इस बैठक में जिला कलेक्टर सहित जोधपुर डिस्कॉम के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने भी शिरकत की और क्षेत्रीय बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सांसद राहुल कस्वां ने RDSS योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे और स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के तहत मंजूर किए गए सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में और पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इसका शीघ्र लाभ मिल सके। सांसद कस्वां ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कम वोल्टेज और बार-बार हो रही बिजली कटौती की समस्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को इसका स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पुराने और जर्जर तारों व पोलों को बदलने, नए जीएसएस (GSS) के निर्माण और फीडर सेपरेशन के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया ताकि भविष्य में विद्युत तंत्र को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। किसान और आम उपभोक्ताओं की समस्याओं को रेखांकित करते हुए सांसद ने कृषि कनेक्शन जारी करने में हो रही देरी को तुरंत दूर करने तथा आमजन की विद्युत संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में मौजूद सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल ने सुजानगढ़ क्षेत्र में ढीले तारों, कृषि कनेक्शनों के लंबित मामलों और आपूर्ति से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर डिस्कॉम अधिकारियों ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। अंत में सांसद कस्वां ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बिजली व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी धरातल पर उतरकर समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।1
- 🌾🚨 चूरू जिले के किसानों के लिए बेहद जरूरी खबर! 🚨🌾 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ी ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी, जिसे हर किसान को जानना चाहिए। ❓ फसल खराब होने पर बीमा क्लेम कैसे मिलेगा? ❓ किन किसानों को मिलेगा लाभ? ❓ क्लेम के लिए क्या करना जरूरी है? ❓ समय पर कौन-सा कदम उठाना चाहिए? 👉 इन सभी सवालों का जवाब इस वीडियो में आसान भाषा में बताया गया है। 📢 चूरू जिले के सभी किसान भाई-बहनों से निवेदन है—वीडियो को पूरा जरूर देखें और अपने गांव के अन्य किसानों तक भी शेयर करें। 🌱 जानकारी रखें, अधिकार समझें और अपनी फसल का हक सुरक्षित रखें।1
- जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में 'नो बैग डे' के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया। प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं। इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।1
- चिड़ावा में छात्रसंघ चुनाव बहाली की उठी मांग, एबीवीपी ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन चिड़ावा। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की चिड़ावा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों ने मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘छात्रसंघ चुनाव बहाल करो’ और ‘विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक अधिकार दो’ जैसे नारे लगाते हुए महाविद्यालय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ABVP खेतड़ी जिला संयोजक रोहित गुर्जर, भाग संयोजक गौरव सिंह थालोर, विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी,प्रांत टोली एसएफएस सदस्य अभय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों व छात्रों ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। संगठन ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- बीच बाजार रात को लोहे के सरिया से मारपीट, युवक के सिर में लगी, रास्तें में कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद मंडावा। कस्बे में देर रात बीच बाजार हुई मारपीट के बाद लोगों में दहशत देखने को मिली। विवाद शुरू हुआ था रास्ते के बीच में कार खड़ी करने को लेकर, कुछ युवक कार में आते हैं और सुभाष चौक से थोड़ा आगे मुख्य रास्ते पर गाड़ी को खड़ा करके तेज आवाज में गाने बजाने लगते हैं। एक साइड में सीवरेज कंपनी के कर्मचारी रात को काम कर रहे थे जिसके कारण अन्य वाहनों को निकलने में असुविधा हो रही थी, तो लोगों ने कार में सवार युवकों को वाहन को हटाने के लिए बोला लेकिन वह नहीं माने जिस पर विवाद और बढ़ गया तथा हंगामा के बाद आपस में धक्का मुखी और मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक युवक लोहे का सरिया लेकर आता है और उससे वहां पर बहसबाजी कर रहे एक युवक को मारने लगता है तथा इसी दौरान युवक के सिर में लोहे के सरिया की चोट लगते ही वह नीचे सड़क पर गिर जाता है तो मौके से कुछ लोग भाग जाते हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, हालांकि रात को हुए इस घटनाक्रम को लेकर अभी तक पुलिस थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।1