Shuru
Apke Nagar Ki App…
विराटनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गहरा गड्ढा, मासूमों की सुरक्षा खतरे में; ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग बीलवाड़ी। स्थानीय आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बीलवाड़ी-2 के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने अचानक एक गहरा खड्डा हो जाने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति उस समय और भी संवेदनशील हो जाती है जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचते हैं। गनीमत रही कि समय रहते इस पर ध्यान चला गया और कोई मासूम इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस खड्डे को तुरंत भरवाया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
विराटनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गहरा गड्ढा, मासूमों की सुरक्षा खतरे में; ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग बीलवाड़ी। स्थानीय आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बीलवाड़ी-2 के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने अचानक एक गहरा खड्डा हो जाने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति उस समय और भी संवेदनशील हो जाती है जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचते हैं। गनीमत रही कि समय रहते इस पर ध्यान चला गया और कोई मासूम इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस खड्डे को तुरंत भरवाया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।
More news from Jaipur and nearby areas
- विराटनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने गहरा गड्ढा, मासूमों की सुरक्षा खतरे में; ग्रामीणों ने की तुरंत कार्रवाई की मांग बीलवाड़ी। स्थानीय आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बीलवाड़ी-2 के मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने अचानक एक गहरा खड्डा हो जाने से बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। यह स्थिति उस समय और भी संवेदनशील हो जाती है जब नन्हे-मुन्ने बच्चे आंगनबाड़ी पहुंचते हैं। गनीमत रही कि समय रहते इस पर ध्यान चला गया और कोई मासूम इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए इस खड्डे को तुरंत भरवाया जाए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को टाला जा सके।1
- पांवटा क्षेत्र में कोटपुतली -बहरोड जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने वाई सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि Y-CLG का गठन युवाओं को पुलिस के साथ जोड़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ेगा तभी अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी तथा पुलिस और जनता की भागीदारी से ही समाज सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने ये बात जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित नवगठित Y-CLG सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच आपसी समन्वय बढ़ाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत करना रहा।बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कोटपुतली नाजिम अली खान, अनीता पु नि प्रभारी एएचटीयू, संतलाल शर्मा स.उप.नि. प्रभारी जिला विशेष शाखा, कविता स.उप.नि. एंटी रोमियो स्क्वाड , मुकेश रानी हैड कांस. सहित जिले के पुलिस अधिकारी और मनोनीत Y-CLG सदस्य मौजूद रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य नव गठित Y-CLG सदस्यों के माध्यम से पुलिस और आम जनता विशेषकर युवाओं के बीच की दूरी को कम करना, जिले की शांति व्यवस्था को मजबूत करना, युवाओं में अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। साथ ही पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करना, अपराध रोकथाम में सहयोग, नशा मुक्त समाज का निर्माण करना, कानून व्यवस्था में सहयोग करना, यातायात और सामाजिक सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने में सहायता करना तथा युवाओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करने सहित अनेक प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है। पुलिस अधिकारियों ने Y-CLG सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस के सहयोगी बनकर काम करने के लिए प्रेरित किया, ताकि कोटपूतली-बहरोड़ को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सके।बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया1
- जयपुर जिले के मनोहरपुर गांधी चौक में सांडों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने की आवारा पशुओं को पकड़ने की मांगमनोहरपुर। स्थानीय गांधी चौक पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य बाजार के बीचों-बीच दो निराश्रित सांड अचानक आपस में भिड़ गए। सांडों की इस खतरनाक लड़ाई को देखकर चौक पर मौजूद राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे बाजार में कुछ देर के लिए पूरी तरह दहशत का माहौल बन गया।वार्डों में बढ़ा निराश्रित पशुओं का आतंकस्थानीय नागरिकों के अनुसार, नगरपालिका क्षेत्र में निराश्रित और आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये पशु दिनभर विभिन्न वार्डों, गलियों और मुख्य बाजारों में घूमते रहते हैं। इससे न केवल सड़कों पर गंदगी फैल रही है, बल्कि मुख्य चौराहों पर अक्सर जाम और गंभीर हादसों का खतरा भी बना रहता है।पूर्व में भी चला था अभियान, फिर भी जस की तस स्थितिग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन ने पूर्व में भी निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया था। कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान न होने के कारण आवारा पशुओं की संख्या दोबारा बढ़ गई है। वर्तमान में स्थिति फिर से चिंताजनक हो चुकी है।ग्रामीणों ने की दोबारा कार्रवाई की मांगगांधी चौक पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में गहरा रोष है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से बेहद नाराजगी जताते हुए मांग की है कि बाजार और आवासीय वार्डों से इन निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए तुरंत एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- बूटेरी में 2 करोड़ की लागत से 90 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण बानसूर विधानसभा क्षेत्र के बूटेरी गांव में शनिवार को विकास की नई सौगात मिली। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत ने लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से 90 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक देवीसिंह शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि बानसूर विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पेयजल, बिजली और कृषि जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचे इसके लिए आवश्यकता के अनुसार नए कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं और गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। क्षेत्र की जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य करवाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। आने वाले समय में भी बानसूर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- वनवासी कल्याण परिषद के सौजन्य से हस्तशिल्प उत्पादों की 2 दिवसीय प्रदर्शनी और बिक्री स्वामी विवेकानंद स्मारक में शुरू राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की ओर से संचालित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार हस्त निर्मित उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री आज अलवर के स्वामी विवेकानंद स्मारक सूचना केंद्र के पास प्रारंभ हुई । उद्घाटन सत्र में एडिशनल एसपी अलवर श्रीमती प्रियंका उपस्थिति रही, अलवर के प्रसिद्ध समाजसेवी और विभाग संघ चालक डां के के गुप्ता, जिला संघ चालक अशोक मित्तल, और महावीर प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में इस प्रदर्शनी का उद्देश्य वनवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और महिला स्वयं सहायता समूह की कढ़ाई बुनाई का प्रशिक्षण एवं आवश्यक कच्चा माल उपलब्ध कराया जाना है। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद जैसे बैग, राखियां, डिस्प्ले बैनर, लटकने, झूलर, डिजाइनर डायरिया, लेडीज पर्स, लैपटॉप बैग, मोबाइल कवर और विभिन्न उत्पाद प्रदर्शनी में रखे गए हैं जो बहुत ही उचित मूल्य पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। प्रदर्शनी में होने वाली आय महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को प्रदान की जाती है यह पूर्ण रूप से वनवासी महिलाओं के जागरण और सामाजिक रूप से सक्षम एवं आर्थिक संबल प्रदान करने वाला कार्यक्रम है। इस प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण एक राखी सैनिक के नाम भी है हम सभी समाज के लोग इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि देश की सीमाएं हमारी सेनाओ के द्वारा सुरक्षित हैं उन सेना के वीर जाम्वंजों को हम एक राखी बांधकर उनके साथ अपना एकता का संदेश दे सकते हैं यह कार्यक्रम इसमें जितने भी राखियां एक राखी सैनिक के नाम प्राप्त होगी उनको सब की सहमति से अलवर के ईटा राणा पैलेस में वीर सैनिकों को बांधने का काम अलवर की महिलाएं करेंगी। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी प्रियंका जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया और नगरवासी महिलाओं का वनवासी क्षेत्र के साथ में एकजुट होने को अभूतपुर्व बताया। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम की भूमिका पर बोलते हुए वैज्ञानिक हरीश शर्मा ने वनवासी कल्याण आश्रम का भूमिका एवं उनके कार्यक्रमों के बारे में बताया डॉक्टर रमेश गुप्ता अग्रवाल ने वनवासी कल्याण आश्रम के शहर में होने वाली और सभी के सहयोग से चलने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एक राखी सैनिक के नाम पर वनवासी कल्याण आश्रम की ओमा शर्मा जी ने विस्तार से बताया, उन्होंने बताया कि कि वनवासी कल्याण परिषद एक सैनिक एक राखी सैनिक के नाम से राखी उन सैनिकों को सरहद पर बांधकर आते हैं कार्यक्रम में वनवासी कल्याण परिषद की स्थापना से लेकर वर्तमान परिदृश्य तक संपूर्ण जानकारी दी तथा बताया कि की वनवासी परिषद तू में एक रक्त का भाव लेकर समाज केसमाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर समरसता का भाव एकता जागरण की दृष्टि से बताया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक और प्रांत के गौ सेवा प्रमुख अशोक जी गुप्ता ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रमों में पूर्व सैनिक प्रहलाद जी उपस्थित रहे नगर की प्रमुख बहनों ने कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति रही अनीता जी, रेनू बालाजी, इंदिरा माथुर, गरिमा जी, वंदना जी, ममता जी सुनील दीदी, चंदा जी ,अलका, रचना उपस्थित रहीं।4
- CCTV फुटेज से बसवा पुलिस ने गौ सेवक की चोरी हुई बाइक12 घंटे में बरामद की। बसवा(दौसा)रामरतन मीणा। पुलिस ने चोरी हुई बाइक को 12 घंटे में बरामद कर लिया। गौ सेवक सुरेश पुजारी की बाइक आसरा स्वावलंबी केंद्र के सामने से चोरी हो गई थी। बसवा थाना अधिकारी नरेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस टीम में एएसआई सुरेश, प्रशांत और राजेंद्र शामिल थे, जिन्होंने अथक प्रयास कर चोरी हुई बाइक का पता लगाया। इस अभियान में समाज सेवी युवा नेता बाबू जयसिंहपुर और राकेश स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। जिससे बाइक की बरामदगी में मदद मिली। मोटर साइकिल बरामद होने की खबर फैलते ही सभी गौ सेवकों और स्थानीय लोगों ने बसवा पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। गौ सेवक सुरेश पुजारी ने भी पुलिस के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें मिलकर पुलिस का सहयोग करना चाहिए।1
- दौसा जिला पुलिस ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान जिला पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संचालित जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों एवं पुलिस से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। 📍 नौगांव उच्च प्राथमिक विद्यालय — थाना सलेमपुर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बापी — थाना सैंथल 📍 पैराडाइज UPS स्कूल, दौसा — थाना कोतवाली 📍 जानकी देवी पब्लिक स्कूल, नांगल बरसी — थाना सदर 📍 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैजूपाड़ा 📍 राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम कालवान — थाना मानपुर 👮♀️👮♂️ दौसा पुलिस का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बने तथा साइबर अपराध, महिला अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हो।3
- alwar coty ke naya bash pr log khule m kachara dale rhe hai nagar palika koe diyan nhi de rhi hai Naya bas circle pr road ki Side hi khule m kachara dale rhe hai jis karan gandgi se log bimar ho skte hai yaha pr kahi bar sikayat krne ke bavjud bhi koe karvayi nhi huee hai barish ke mosam m ye gandi road pr aa jati hai jese logo ko niklene m kafi presaani ka samna Krna pdta hai2