Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ सीमलवाड़ा स्कूल पीएम श्री मणिलाल पंड्या राजकोट उच्च माध्यमिक विद्यालय में ध्रुव बंजारा में 77% लकार अपने गांव का अपने माता-पिता का विद्यालय का नाम रोशन किया
Dhruv Banjara
ब्रेकिंग न्यूज़ सीमलवाड़ा स्कूल पीएम श्री मणिलाल पंड्या राजकोट उच्च माध्यमिक विद्यालय में ध्रुव बंजारा में 77% लकार अपने गांव का अपने माता-पिता का विद्यालय का नाम रोशन किया
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Dhruv Banjara1
- डूंगरपुर। जिले में सकल जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है | इसी के तहत डूंगरपुर शहर में सकल जैन समाज की ओर से भगवान महावीर की जयंती मनाई गई | इस दौरान जैन समाज की ओर से प्रभात फेरी निकालने के बाद भगवान महावीर की शोभायात्रा निकाली गई जिसमे भगवान महावीर के जयकारो से शहर गूंज उठा | इधर इस मौके पर अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गए |1
- डूंगरपुर। जिले के बुवेला गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई के सिर में गंभीर चोट आई। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गुमानपुरा के बुवेला गांव निवासी भोगीलाल पुत्र हाजा डामोर का छोटे भाई छोटेलाल डामोर से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार दोपहर भोगीलाल घर से करीब आधा किमी दूर खेत पर गया था। खेत पर ही छोटेलाल ने भोगीलाल के सिर के पीछे धारदार हथियार से वार कर दिया। भोगीलाल के सिर से खून बहने लगा। परिजन घायल भोगीलाल को निजी वाहन से डूंगरपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल से घटना की जानकारी ली।1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ पब्लिक एप का यह। अंक आज ओसवाल समाज के भगवान महावीर जी के जन्म उत्सव पर जयंती पर उनके चरणों में समर्पित। आज दादाबाड़ी के आंगन में भगवान महावीर का जन्मोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा उत्तर के विधायक शांति धारीवाल थे। और अध्यक्ष का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व खादी बोर्ड के बाईस चेयरमैन पंकज मेहता कर रहे थे। आज महान विभूतियों को दादावाड़ी की कार्य समिति के अध्यक्ष नरेंद्र लोडा और उपाध्यक्ष अनिल दक महामंत्री सुरेश कुमार अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह खजांची और उनकी कार्यकारिणी ने बहूमान किया सम्मान किया। और उन्हें साल श्री फल देकर प्रोत्साहित किया गया। देहदान तपस्या शिक्षा अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि करने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया। सबसे बड़ी सबसे गौरव की उपलब्धि आज उस बहन को सम्मानित किया गया। जो कोटा की माटी की रज है। माटी की बेटी है बहन है। और उसने शादी के बाद कठिन परिश्रम कर आरपीएससी की परीक्षा पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश गुजरात में अपना मजिस्ट्रेट का सफर शुरू किया है। आज उस बहन टीना को भी समाज ने शाल श्रीफल प्रशंसा पत्र देकर बहुमान किया है। सम्मान किया है। समाज को उसे समय हल्का सा बुरा जरूर लगा। जब शांति धारीवाल ओसवाल समाज की भरी संसद में अपने दो शब्द आशीष वचन के भगवान महावीर स्वामी के बताएं पद माग के धर्मसंसद में माता और बहनों और तरुणाई को नहीं देकर चल दिए। वही अध्यक्ष श्री मंच से उदगार व्यक्त करते हुए पंकज मेहता ने आज सबसे महत्वपूर्ण समाज के लोगों से विनम्र अपील की है। कि जो लोग धनाढय समाज के भामाशाह धन-धन है। और जो लोग गरीबों की मार झेल रहे हैं। गरीबों की रेखा से नीचे हैं। उन पर भी समाज ध्यान दें उनके बच्चों को पढ़ाई बीमार होने पर दवाई आर्थिक तंगी होने पर उन्हें धंधा रोजगार देने के लिए या तो कोई फंड बनाएं जाये या एक-एक भामाशाह एक-एक गरीब परिवार को गोद ले ले। करतल ध्वनि से हजारों ओसवाल समाज के बुजुर्ग माता-पिता भाई बहनों ने कर्ततल ध्वनि से पंकज जी के प्रस्ताव का अनुमोदन किया।1
- खोडनिया रहे चौरासी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान शोकाकुल कांग्रेस परिवारो से मिलकर संवेदना व्यक्त की, कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष एआईसीसी सदस्य पूर्व राज्य मंत्री खोड़निया ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोहरसिंह जी के स्वर्गीय पिता श्री, एवं शांतिलाल जी पाटीदार की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती मातोश्री और नागेन्द्र सिंह पीठ के स्वर्गीय पिता श्री के निधन पर aicc सदस्य दिनेश जी खोड़निया पार्टी प्रत्याशी कैलाश जी रोत, आसपुर प्रत्याशी राकेश जी रोत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र जी, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह जी सागवाड़ा ,अध्यक्ष धीरज जी मेहता गलियाकोट, लोकेश जी पाटीदार ,नगर अध्यक्ष ललित जी पांचाल, पूर्व सेवादल अध्यक्ष गौतम जी पंड्या, जिला परिषद सदस्य हरीश अहारी, मंडल अध्यक्ष सुरेश दादा , प्रदेश पदाधिकारी अजीत सिंह,चोरासी से वरिष्ठ नेता कारीलाल जी सालेडा, समाज सेवी दिनेश चंद्र अहारी, प्रीतम ननोमा , संजय रोत , नरेश डोडियार रोहित पाटीदार, पुष्पेंद्र सिंह जी हितेश जी सिंगाड़ा मनोज जी पाटीदार सालमपुरा अंकित जी दर्जी गैंजि पिंटू जी कटारा वैंजा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।4
- धंबोला। समाजिक संगठन की परंपरा और गौरव को आगे बढ़ाते हुए विप्र फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में श्री ललित उपाध्याय को वर्ष 2026-28 हेतु बाँसवाड़ा जोन-1जी का जोनल संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। यह घोषणा 15 मार्च 2026 को पुष्कर में आयोजित 18वें राष्ट्रीय परिषद अधिवेशन में हुई। जोन-1जी के प्रदेश अध्यक्ष योगेश जोशी ने बताया कि यह नियुक्ति संस्थापक संयोजक सुशील ओझा की अनुशंसा पर की गई है। उन्होंने कहा कि श्री ललित उपाध्याय का चयन उनके समर्पण, दूरदर्शिता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए किया गया है। वर्ष 2025 में जिलाध्यक्ष रहते हुए श्री उपाध्याय द्वारा समाजहित में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनमें परशुराम चौराया के विकास तथा परशुराम मंदिर से जुड़े कार्य प्रमुख रहे। समाज के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए ही उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में विप्र फाउंडेशन अपने उद्देश्यों की दिशा में और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा तथा समाजहित में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जोनल अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय महामंत्री से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करें। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा, सीए ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और विभिन्न सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवँ शुभकामनाएं दी है।1
- डूंगरपुर जिले से एक बार फिर बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही जहां पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, वहीं सागवाड़ा उपखंड के छोटे से गांव गोटाद की बेटी लेखि लेवोत ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कला संकाय में 98.40 प्रतिशत अंक हासिल कर लेखि ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे सागवाड़ा क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। खास बात यह है कि लेखि ने सीमित संसाधनों के बावजूद रोजाना मात्र 2 घंटे पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी इस सफलता पर गांव में जश्न का माहौल है, परिजन और ग्रामीण लगातार बधाई दे रहे हैं। लेखि का कहना है कि उन्होंने नियमितता और सही रणनीति के साथ पढ़ाई की और कभी हार नहीं मानी। अब उनका सपना आगे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य को हासिल करना है। आइए मिलते हैं इस होनहार छात्रा से और जानते हैं उनकी सफलता का राज।1
- डूंगरपुर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के नवाघरा रोड पर एक तेज रफ़्तार बाइक ने अन्य बाइक को टक्कर मार दी | हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|1