Shuru
Apke Nagar Ki App…
हिमाचल के मंडी में गला काटकर कॉलेज छात्रा की हत्या, हत्यारे का नहीं सुराग रिपोर्ट 13 अप्रैल बुध सिंह ठाकुर सैंज। मंडी जिला के सरकाघाट कॉलेज की एक 19 वर्षीय छात्रा का निर्मम हत्या का मामला सामने आया है घटना सोमवार सुबह की है ज़ब लड़की कॉलेज जा रही थी तो किसी ने रास्ते में उस पर तेज धार हथियार से हमला किया। इस हत्याकांड का अभी तक कोई आई बिटनेस सामने नहीं आया है पुलिस मौके पर है और जांच शुरू कर दी गई है
Budhi Singh Thakur
हिमाचल के मंडी में गला काटकर कॉलेज छात्रा की हत्या, हत्यारे का नहीं सुराग रिपोर्ट 13 अप्रैल बुध सिंह ठाकुर सैंज। मंडी जिला के सरकाघाट कॉलेज की एक 19 वर्षीय छात्रा का निर्मम हत्या का मामला सामने आया है घटना सोमवार सुबह की है ज़ब लड़की कॉलेज जा रही थी तो किसी ने रास्ते में उस पर तेज धार हथियार से हमला किया। इस हत्याकांड का अभी तक कोई आई बिटनेस सामने नहीं आया है पुलिस मौके पर है और जांच शुरू कर दी गई है
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Munishkoundal1
- *SFI Himachal Protest | सिया गुलेरिया को न्याय की मांग | Sarkaghat Murder Case | SFI Help to Family*1
- Post by Dev Raj Thakur1
- हिमाचल में आजकल चली है पंचयात चुनाव पंचयात चुनाव पर सुनिए ,वाइरल वीडियो1
- हमीरपुर, हमीरपुर जिला की नंदन ग्राम पंचायत के तहत आने वाले बल्ह क्षेत्र को जाने वाला मार्ग अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार मार्ग पर एक स्थान पर टिप्परों के माध्यम से मिट्टी डालकर ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात ऐसे हैं कि करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग के बीच में ग्रामीणों की गाड़ियां भी फंस गई हैं।मार्ग बंद होने से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर पहुंचे और अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष एकत्रित होकर उपायुक्त से मिले और जल्द से जल्द रास्ता खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के बंद होने से खेती-बाड़ी का काम भी प्रभावित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक गेहूं की थ्रेसिंग नहीं हो पाई है, क्योंकि थ्रेसर गांव तक नहीं पहुंच सकता। इसके अलावा दैनिक आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई है।वहीं, इस मामले में विवाद भी सामने आया है। हरिजन बस्ती के कुछ लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान उनकी जमीन का उपयोग किया गया, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला, क्योंकि सड़क केवल 500 मीटर तक ही पक्की की गई। दूसरी ओर, गुरुवार को डीसी के पास पहुंचे ग्रामीणों का दावा है कि संबंधित भूमि दान में दी गई थी और हरिजन बस्ती के लोगों की जमीन इसमें शामिल नहीं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 में भी इसी तरह मार्ग को बंद किया गया था, जिसे प्रशासन ने करीब दो महीने बाद खुलवाया था। अब एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द मार्ग बहाल किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।2
- “अपने ही कार्यालय में नाच-नाच कर भाजपा का विरोध—महिला मोर्चा के जनसैलाब से घबराई कांग्रेस”: रश्मि धर सूद शिमला, 29 अप्रैल 2026: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने शिमला में महिला कांग्रेस प्रभारी सुरभि वर्मा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र अब पूरी तरह उजागर हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर उसे गिराने में शामिल रही, वही अब महिलाओं के अधिकारों की बात कर रही है—यह खुला राजनीतिक पाखंड है। रश्मि धर सूद ने कहा कि “अगर कांग्रेस की नीयत साफ होती तो 33% महिला आरक्षण का समर्थन करती, लेकिन उसने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया और बिल गिरने के बाद जश्न भी मनाया।” उन्होंने कांग्रेस नेत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेस अपने ही कार्यालयों में नाच-नाच कर भाजपा का विरोध कर रही है, जिससे उनकी बौखलाहट साफ दिखाई देती है। “भाजपा महिला मोर्चा के ऐतिहासिक जनआंदोलन और हजारों महिलाओं की पदयात्रा ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है, इसलिए अब वे भ्रम फैलाने और झूठ बोलने पर उतर आई हैं,” उन्होंने कहा। रश्मि धर सूद ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का रहा है। “परिवारवाद से संचालित कांग्रेस में केवल चुनिंदा परिवारों की महिलाओं को आगे बढ़ाया जाता है, जबकि आम महिलाओं को कभी नेतृत्व का अवसर नहीं दिया गया,” उन्होंने कहा। उन्होंने भाजपा की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है जहां बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं को 33% से अधिक भागीदारी दी गई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। रश्मि धर सूद ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि “फैब्रिकेटेड और मैनिपुलेटेड बयान देकर कांग्रेस महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश की माताएं और बहनें अब पूरी सच्चाई समझ चुकी हैं।” अंत में उन्होंने कहा: “महिला शक्ति अब जाग चुकी है—कांग्रेस का यह झूठ ज्यादा दिन नहीं चलेगा और आने वाले चुनावों में उन्हें इसका करारा जवाब मिलेगा।”1
- Post by Rakesh Kumar2
- Post by Munishkoundal1