logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एमडीआर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के आवास पर ज्ञापन सौंपने से पुलिस ने रोका एमडीआर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के आवास पर ज्ञापन सौंपने से पुलिस ने रोका अमरोहा। डिजिटल लेनदेन पर लगाए गए मर्चेंट डिस्काउंट रेट टैक्स और जीएसटी के खिलाफ अमरोहा जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया। पुलिस प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के आवास पर जाने से रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने आरोप लगाया कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर टैक्स और जीएसटी लागू करना आम जनता और छोटे-मझोले व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाने के बजाय सरकार जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को हसनपुर, गजरौला और अमरोहा में भाजपा विधायकों व सांसद के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपना था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रास्ते और उनके आवासों पर ही रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और टैक्स को तत्काल निरस्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के रोके जाने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी दिनों में भाजपा सांसद के आवास पर जाकर इस मुद्दे पर दोबारा ज्ञापन देंगे। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_मुजम्मिल हुसैन
मुजम्मिल हुसैन
Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

एमडीआर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के आवास पर ज्ञापन सौंपने से पुलिस ने रोका एमडीआर टैक्स के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के आवास पर ज्ञापन सौंपने से पुलिस ने रोका अमरोहा। डिजिटल लेनदेन पर लगाए गए मर्चेंट डिस्काउंट रेट टैक्स और जीएसटी के खिलाफ अमरोहा जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के फैसले का पुरजोर विरोध किया। पुलिस प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों के आवास पर जाने से रोके जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने आरोप लगाया कि दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर एमडीआर टैक्स और जीएसटी लागू करना आम जनता और छोटे-मझोले व्यापारियों

पर भारी आर्थिक बोझ है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाने के बजाय सरकार जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को हसनपुर, गजरौला और अमरोहा में भाजपा विधायकों व सांसद के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपना था। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को रास्ते और उनके आवासों पर ही रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा और टैक्स को तत्काल निरस्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रशासन के रोके जाने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी दिनों में भाजपा सांसद के आवास पर जाकर इस मुद्दे पर दोबारा ज्ञापन देंगे। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद अमरोहा की तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर 35 वर्ष की बुधवार को रांची के झारखंड में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से हुई मृत्यु देर रात्रि तिरंगा से लिपटा सीआरपीएफ जवान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा
    1
    जनपद अमरोहा की तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान सुनील गुर्जर 35 वर्ष की बुधवार 
को रांची के झारखंड में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से हुई मृत्यु देर रात्रि तिरंगा से लिपटा सीआरपीएफ जवान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ईश्वर मावी ने आरोपों के बाद जनता के सामने रखी अपनी बात, बोले— “अगर मैं गलत हूँ तो गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूँ” “उस बहन से मुझे कोई शिकायत नहीं, वो मजबूर और बेबस है… अब कीचड़ में उतरा हूँ तो कीचड़ साफ़ करके ही दम लूँगा।” आपको क्या लगता है? अपनी कीमती राय कमेंट में जरूर बताएं। #BARAHBASTITV #ईश्वरमावी #LoniNews #GhaziabadPolice #nonfollowers
    1
    ईश्वर मावी ने आरोपों के बाद जनता के सामने रखी अपनी बात, बोले— “अगर मैं गलत हूँ तो गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूँ”

“उस बहन से मुझे कोई शिकायत नहीं, वो मजबूर और बेबस है… अब कीचड़ में उतरा हूँ तो कीचड़ साफ़ करके ही दम लूँगा।”

आपको क्या लगता है? अपनी  कीमती राय कमेंट में जरूर बताएं।

#BARAHBASTITV #ईश्वरमावी #LoniNews #GhaziabadPolice #nonfollowers
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के शक में युवक के साथ मारपीट की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के शक में युवक के साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में मारपीट की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
    1
    प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के शक में युवक के साथ मारपीट की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के शक में युवक के साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में मारपीट की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • देश के यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अमरोहा में प्रज्वलित कराया‘आशीर्वाद का दीया’, 31 हजार दीपों से जगमगाया श्री वासुदेव तीर्थ अमरोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत श्री वासुदेव तीर्थ की भव्य रोशनी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से ऐतिहासिक श्री वासुदेव तीर्थ के सरोवर घाटों और मंदिर परिसर में करीब 31 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर एक लाख से अधिक दिए जलाए गए। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    देश के यशवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के  मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने

अमरोहा में प्रज्वलित कराया‘आशीर्वाद का दीया’, 31 हजार दीपों से जगमगाया श्री वासुदेव तीर्थ

अमरोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत श्री वासुदेव तीर्थ की भव्य रोशनी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से ऐतिहासिक श्री वासुदेव तीर्थ के सरोवर घाटों और मंदिर परिसर में करीब 31 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा अन्य स्थानों पर एक लाख से अधिक दिए जलाए गए। 
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • अमरोहा ब्लॉक के ग्राम लकड़हैट में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव* *अमरोहा ब्लॉक के ग्राम लकड़हैट में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव* *लकड़हैट / अमरोहा।* अमरोहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लकड़हैट में मच्छरों से बचाव के लिए सफाई अभियान चलाया गया। गांव के सफाईकर्मी *रामनाथ* द्वारा दोबारा नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया, ताकि मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों को बचाया जा सके। बरसात के मौसम के बाद गांव में जलभराव और नालियों में मच्छरों के बढ़ने की शिकायत मिल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि छिड़काव से काफी हद तक मच्छरों से राहत मिलेगी और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव होगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में नियमित सफाई और समय-समय पर दवा का छिड़काव कराया जाता रहेगा।
    1
    अमरोहा ब्लॉक के ग्राम लकड़हैट में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव*
*अमरोहा ब्लॉक के ग्राम लकड़हैट में मच्छरों से बचाव के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव*
*लकड़हैट / अमरोहा।* अमरोहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लकड़हैट में मच्छरों से बचाव के लिए सफाई अभियान चलाया गया।
गांव के सफाईकर्मी *रामनाथ* द्वारा दोबारा नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया, ताकि मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों को बचाया जा सके। बरसात के मौसम के बाद गांव में जलभराव और नालियों में मच्छरों के बढ़ने की शिकायत मिल रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि छिड़काव से काफी हद तक मच्छरों से राहत मिलेगी और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव होगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में नियमित सफाई और समय-समय पर दवा का छिड़काव कराया जाता रहेगा।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। वीडियो में गुर्जर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता विवेक कुमार, निवासी ओंगरपुर, ने आरोप लगाया है कि वीडियो के माध्यम से गुर्जर समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।
    4
    सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, गुर्जर समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद सामने आया है। वीडियो में गुर्जर समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता विवेक कुमार, निवासी ओंगरपुर, ने आरोप लगाया है कि वीडियो के माध्यम से गुर्जर समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली बातें कही गई हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखना होगा कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • ढाई लाख की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी बरामद सम्भल। राजपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो 576 ग्राम चरस, दो मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 1550 रुपये की नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात गांव लहरारतू की पुलिया पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेजवीर पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सिंघोला दौलत सिंह, थाना राजपुरा, अजय वाल्मीकि पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम सिंघोला दौलत सिंह और अजय उर्फ कुंवर पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम सिंघोला दौलत सिंह के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए आसपास के लोगों से चरस खरीदकर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में बेचते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    2
    ढाई लाख की चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी बरामद

सम्भल। राजपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो किलो 576 ग्राम चरस, दो मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 1550 रुपये की नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर की रात गांव लहरारतू की पुलिया पर पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चरस बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेजवीर पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सिंघोला दौलत सिंह, थाना राजपुरा, अजय वाल्मीकि पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम सिंघोला दौलत सिंह और अजय उर्फ कुंवर पुत्र लीलाधर निवासी ग्राम सिंघोला दौलत सिंह के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए आसपास के लोगों से चरस खरीदकर उसे छोटे-छोटे पैकेटों में बेचते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_सुलेन्द्र सिंह
    सुलेन्द्र सिंह
    Newspaper publisher संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामला प्रेम प्रसंग के शक से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल—मचा हड़कंप
    1
    अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मामला प्रेम प्रसंग के शक से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडियो वायरल—मचा हड़कंप
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • अकरम रईस ख़ान पर रेप का आरोप, मनोज धामा, अनिल कसाना और ईश्वर मावी पर टॉर्चर का आरोप—आखिर पूरा मामला क्या है? आपकी क्या राय है? कमेंट्स बॉक्स में अपनी कीमती राय ज़रूर लिखें 👏👏
    1
    अकरम रईस ख़ान पर रेप का आरोप, मनोज धामा, अनिल कसाना और ईश्वर मावी पर टॉर्चर का आरोप—आखिर पूरा मामला क्या है? आपकी क्या राय है? कमेंट्स बॉक्स में अपनी कीमती राय ज़रूर लिखें 👏👏
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.