कोरबा जिले में 300 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निःशुल्क फोस्टैक प्रशिक्षण कोरबा/खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा खाद्य कारोबारियों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 26 एवं 27 अगस्त 2026 को होटल टॉप इन टाउन, आई.टी.आई. कोरबा में दो दिवसीय फोस्टैक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के 300 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम अटल नगर नवा रायपुर के नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के मार्गदर्शन में नेस्ले एवं नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ श्रीमती पुष्पा खाखा, अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला कोरबा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 एवं विनियम, 2011 के प्रावधानों के अनुसार खाद्य कारोबारियों के लिए फोस्टैक प्रशिक्षण आवश्यक है। इसी क्रम में फुटपाथ एवं सड़क किनारे खाद्य पदार्थों का व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें चाय-नाश्ता-भोजन,ठेला/टपरी/खोमचा,जलेबी/पकौड़ा/भजिया विक्रेता, चाट-गुपचुप-इडली-डोसा विक्रेता, भुंजा-फ्रायती दाना विक्रेता, जूस/लस्सी/शेक विक्रेता, फास्ट फूड/मोजो/चाइनीज वेंडर, मोबाइल आइसक्रीम फलूदा सहित अन्य विक्रेता शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों को सुरक्षित तरीके से तैयार करने, परोसने एवं खाद्य पदार्थों से संबंधित निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी 300 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं हाईजिन किट निःशुल्क प्रदान किए गए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा इस पहल का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा के निर्धारित मानकों की जानकारी देकर स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

- रायगढ़ जिले पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धार्थ तिवारी के पर्यवेक्षण में कापू पुलिस ने हत्या के एक पेचिदा मामले को सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है ll2
- फाटक बार-बार बंद, सड़क पर जाम और ओवरब्रिज के नीचे दुकानों का जमावड़ा! पुराने कोरबा में जनता बेहाल हर 5 मिनट में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से पहले ही परेशान जनता, ऊपर से सड़क किनारे और ओवरब्रिज के नीचे बढ़ता अतिक्रमण बना मुसीबत—नगर निगम और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल1
- बिलासपुर स्टेशन से बाइक किराए पर, यात्रियों को मिली राहत बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब स्टेशन से बाहर निकलते ही किराए पर बाइक मिलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा को बढ़ाने के लिए पहली बार बाइक रेंटल सेवा शुरू की है। स्टेशन के कोच रेस्टोरेंट के पास शुरू हुई यह सेवा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध रहेगी। यात्री वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे पहचान पत्र के जरिए बाइक किराए पर ले सकेंगे। 4 घंटे तक 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए किराया निर्धारित किया गया है।1
- उरगा चौक में चक्का जाम की चेतावनी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोपे ज्ञापन1
- छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासगठन के द्वारा स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन करेगा1
- राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन। राखी से एक दिन पहले बाजारों मे राखियो की रौनक,,,सैंकड़ो राखियो की बिच ढूंढ़ रही पसंदीदा राखी भाई के लिए बहन।1
- नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने पत्रकारों से की परिचयात्मक मुलाकात, प्रशासनिक प्राथमिकताएं की साझा, सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर आई ए एस जयश्री जैन ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर जैन ने कहा कि जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सक्ती एक कृषि प्रधान जिला है और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी जनसेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। चर्चा के दौरान उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। पत्रकारों द्वारा तुरीधाम और दमोहधारा जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास का मुद्दा उठाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय से जुड़े विषय पर भी जानकारी साझा की। बैठक में एडिशनल कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे सहित जिले के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।1
- मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा जनसैलाब—भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश मिलाद-उन-नबी पर मुरली में निकला भव्य जुलूस पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ग्राम मुरली में मुस्लिम जमात द्वारा मिलाद-उन-नबी का पर्व भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम जमात की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया,जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान बाजे-गाजे के साथ लोगों में उत्साह नजर आया और जगह -जगह आतिशबाजी कर मिलाद-उन-नबी की खुशियां मनाई गई। जुलूस गांव में गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ जुलूस का अभिवादन किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के बिना कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।1