Shuru
Apke Nagar Ki App…
हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि
More news from Narsinghpur and nearby areas
- https://youtu.be/qY-aIhfSkAw?si=hQIpeFqovEDVs5qs Narsinghpur करेली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 286 पेटी लगभग 50 लाख की शराब जप्त की *"OPERATION EAGLE CLAW"* *अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही-भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त* • *दो अंतर्गराज्जीय शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में।* • *लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue ) जप्त।* • *लगभग 50 लाख मूल्य का मशरूका किया गया जप्त।* • *मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी।* नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है। दिनांक 10.02.2026 की रात्रि को विस्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की एक महाराष्ट्र पासिंग आयशार ट्रक से कुछ लोग भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। गठित की गयी एक टीम को नरसिंहपुर से लखनादौन की ओर जाने वाले मार्ग पर तैनात किया गया एवं एक टीम को राजमार्ग चौराहे की ओर जाने वाले रास्ते पर तैनात किया जाकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना करेली पुलिस को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक आयशर ट्रक नरसिंहपुर की ओर से आता हुआ दिखाई दिया जिसे चेकिंग के लिए पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक द्वारा तेजी से ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया पुलिस टीम द्वारा ट्रक को भागता देख उसका पीछा किया गया एवं बैहर तिराहे, बरमान के पास को रोकने में सफलता प्राप्त हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में मिठाई पैक करने के डब्बे भरे हुए थे। किंतु पुलिस टीम को देख ट्रक चालक में घबराहट को देखते हुए पुलिस को संदेह हुआ कि उक्त वाहन से कोई अवैध वस्तु परिवहन की जा रही है। इस पर पुलिस टीम द्वारा और बारीकी से चेकिंग की एवं नुकीली रॉड को डिब्बों के अंदर डाला गया तो कुछ भारी चीज होने की आबाज आयी जिसे खाली करने पर लगभग 3 फिट डिब्बों के नीचे बनाएं गए एक बंकर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई मिली। ट्रक में अवैध शराब होने के संदेह पर ट्रक सहित वाहन चालकों को थाने लाया गया जिनसे पूछताछ पर उनके द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया आरोपियों द्वारा उक्त अवैध शराब को परिवहन नरसिंहपुर से सिलीगुडी ले जाना बताया एवं कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अवैध शराब एवं वाहन को जप्त किया जाकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में जपती उपरांत गहनता से जांच की जा रही है। *गिरफ्तार आरोपी :* • *आरोपी 1* : सतीश नंदड निवासी उदेशीपुर, थाना गनोर, जिला सोनीपथ, हरियाणा। • *आरोपी 2* : मनोज यादव निवासी जफारपुर, साउथ बेस्ट दिल्ली। • *जप्ती* : 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) एवं एक आयसर ट्रक क्रमांक एमएच 04 के एफ 3613 जप्त (कुल जप्त मशरूका कीमत लगभग 50 लाख रूपये) • *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। *कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, करेली निरीक्षक रत्नाकर हिग्वें, सउनि संतराम मरकाम, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, विपिन पटेल, सैनिक रियाज खान, रमेश सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही है।1
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि2
- नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक नई जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिले से मजदूरी करने आए एक परिवार की दो बच्चियों ने घर से ही पैसे निकालकर कुरकुरे खा लेकिन परिजनों की डर से वह जंगलों में जाकर छुप गई सरपंच द्वारा जो पुलिस को जानकारी दी गई तो पुलिस ने उन्हें खोजा1
- *🌿 श्री कृष्ण कहते हैं 🌿* ✨ "इस *संसार* में तुम्हारा *समय* सीमित है..!! इसलिए समाज को नहीं, अपनी *आत्मा* को संतुष्ट कीजिए..!!" 🌸1
- बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के तनाव में न आएं और केवल अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'लीक पेपर' के नाम से भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। ये पेपर पूरी तरह फर्जी होते हैं। विद्यार्थी इन झांसों में आकर अपना कीमती समय और पैसा बर्बाद न करें।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि फर्जी प्रश्नपत्र बेचने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। विद्यार्थियों की सहायता और रिपोर्ट के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दे ।1
- मिठाई के डिब्बों के नीचे बंकर बनाकर हो रही थी शराब की तस्करी, नरसिंहपुर | 11 फरवरी 2026 नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक आयशर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की है, जिसे बेहद शातिराना तरीके से मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बने गुप्त बंकर में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (Imperial Blue) बरामद।शराब और ट्रक सहित कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये। हरियाणा और दिल्ली के दो अंतरराज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।मिठाई के डिब्बों के नीचे 3 फीट गहरा गुप्त बंकर बनाकर की जा रही थी तस्करी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र पासिंग एक आयशर ट्रक में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। एएसपी संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने दो टीमें गठित कर नाकाबंदी की। करेली पुलिस ने जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर बैहर तिराहे (बरमान) के पास ट्रक को घेराबंदी कर रोक लिया।शुरुआती तलाशी में ट्रक में केवल मिठाई के खाली डिब्बे दिखाई दे रहे थे। लेकिन ट्रक चालक और उसके साथी की घबराहट देख पुलिस को संदेह हुआ।1
- अवैध शराब के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई नरसिंहपुर पुलिस ने “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आयशर ट्रक से लगभग 286 पेटी अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) जप्त करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। दिनांक 10 फरवरी 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर करेली थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली। ट्रक में मिठाई के खाली डिब्बों के नीचे बनाए गए बंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई। आरोपियों द्वारा शराब का परिवहन बिना वैध दस्तावेज के किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में करेली थाना पुलिस की अहम भूमिका रही।4
- https://youtu.be/SrCoiK90Zbk?si=ENDCCZsTGTe5k8iH Gadarwara नेट न चलने एवं लिंक फेल होने से पोस्ट ऑफिस में आम जनता के नहीं हुए कार्य गाडरवारा नगर के बड़े पोस्ट ऑफिस में नेट न चलने से, लिंक फेल होने से, पोस्ट ऑफिस से निराश होकर पोस्ट ऑफिस के मायूस होकर ग्राहक खाली हाथ लौटे,1