logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिंदी दिवस पर कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता में गौरी व साक्षी अव्वल दिबियापुर औरैया। पं. बाबूराम पाण्डेय एकेडमी इंटर कॉलेज, औरैया रोड दिबियापुर में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गौरी और साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, साहित्यिक परंपरा और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका से परिचित कराना रहा। कविता पाठ में छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में हिंदी की महत्ता, राष्ट्र निर्माण में भूमिका और साहित्य से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। गौरी और साक्षी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट वक्तृत्व शैली से उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की। विद्यालय के अध्यक्ष ललित पाण्डेय एवं प्रबंधक दिनेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य शरद पोरवाल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। शिक्षकों ने भी हिंदी के गौरवशाली इतिहास और भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गौरी और साक्षी सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ का योगदान रहा।

14 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
9c98e15d-0bfc-460e-8414-a6b14406d345

हिंदी दिवस पर कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता में गौरी व साक्षी अव्वल दिबियापुर औरैया। पं. बाबूराम पाण्डेय एकेडमी इंटर कॉलेज, औरैया रोड दिबियापुर में सोमवार को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कविता पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गौरी और साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व, साहित्यिक परंपरा और भारतीय संस्कृति में उसकी भूमिका से परिचित कराना रहा। कविता पाठ में छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जबकि भाषण प्रतियोगिता में हिंदी की महत्ता, राष्ट्र निर्माण में भूमिका और साहित्य से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए। गौरी

33467922-505c-4b2c-96fe-7d4e6a60a3fd

और साक्षी ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट वक्तृत्व शैली से उपस्थित लोगों की सराहना प्राप्त की। विद्यालय के अध्यक्ष ललित पाण्डेय एवं प्रबंधक दिनेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय के निदेशक प्रधानाचार्य शरद पोरवाल ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। शिक्षकों ने भी हिंदी के गौरवशाली इतिहास और भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली गौरी और साक्षी सहित सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय स्टाफ का योगदान रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख --सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    2
    फकीरेपुरवा के जोगी डेरा में भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

--सपा नेत्री रंजना पाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, हर संभव मदद दिलाने का दिलाया भरोसा
बेला औरैया। थाना क्षेत्र के फकीरेपुरवा गांव स्थित जोगी डेरा में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से अंजू पत्नी अंकित नाथ के घर का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के मुताबिक घर में रखा जरूरी सामान आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। परिवार में छोटे बच्चे भी हैं, जिनमें छह वर्षीय अर्पिता और चार वर्षीय अर्पित शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सपा नेत्री रंजना पाल फकीरेपुरवा गांव पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए प्रशासन से नियमानुसार आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कश्मीर सिंह यादव और रवि पाल भी मौजूद रहे। वहीं, मौके पर पहुंचे लेखपाल शिवम यादव ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया। गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया। समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    3
    कुएं में गिरी गाय को प्रशासन और ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाया

औरैया। ब्लॉक औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत निगड़ा में मंगलवार रात एक आवारा गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने कुएं में देखा तो गाय उसमें गिरी हुई दिखाई दी।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता भूरे चौबे ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मामले से अवगत कराया। सूचना पर अग्निशमन दल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल, पुलिस और ग्रामीणों की मदद से गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और सभी ने बचाव कार्य में सहयोग किया।

गाय को बचाने में समाजसेवी एवं आरजेडी ग्रुप के संस्थापक राम जी दुबे, सूर्यांश चतुर्वेदी उर्फ छैया, बेटू दुबे, हर्षित दुबे, गोलू चतुर्वेदी, गगन तिवारी, अमित चतुर्वेदी, शशिकांत चतुर्वेदी, माधव चतुर्वेदी, पारस मिश्रा, मटरू चतुर्वेदी, टिंकू पांडेय, उपेंद्र चतुर्वेदी, आदर्श चतुर्वेदी, छोटू, बेटू, शिव जी, राजा और राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहयोग किया।

समय रहते ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने सात प्रान्तों के जायंट्स पदाधिकारियों की सेवाओं को सराहते हुए जन जागरण हेतु आवाहन किया* इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव , फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया। सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर समीचीन प्रकाश डाला मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया। समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न, खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी । समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का परिचय देते हुए उन्हें 34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा। डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव श्रीमती क्षमा दीक्षित श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया
    4
    *प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद  ने सात प्रान्तों के जायंट्स पदाधिकारियों की सेवाओं को सराहते हुए जन जागरण हेतु आवाहन किया*
इटावा।जायंट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति की सदस्य प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम श्रीमती ऊषा यादव के निर्देशानुसार श्रीमती स्मिता यादव की अध्यक्षता में केन्द्रीय समिति सदस्य डॉ शिव राज सिंह यादव के कोआर्डिनेशन एवं इन्जीनियर कृपा शंकर यादव  के संयोजकत्व में जायण्टस ग्रुप आफ इटावा मैत्री द्वारा फेडरेशन 05 की फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का भव्य आयोजन बाला जी मण्डपम इटावा में आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब में विस्तारित फेडरेशन,05 के साथ साथ कर्नाटक के उडुपी एवं बैगलोर के लगभग 300 जायण्टस पदाधिकारियों की सहभागिता आयोजित फोर्मर प्रेसीडेंट फ़ोरम मीट का कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद द्वारा दीप प्रज्ज्लन एवं गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी जी, विशिष्ट अतिथि दिनकर आमीन, मुकेश अग्रवाल, डॉ शिव राज सिंह यादव डॉ सुधा चौधरी, राजेश बजाज, अशोक अग्रवाल, ऊषा यादव,पदमा भार्गव ,  फेडरेशन प्रेसीडेंट विपिन मित्तल,आर के अग्रवाल, सी एस वालासुव्रमन्यम ,इन्जीनियर कृपा शंकर यादव की गरिमा मय उपस्थित में किया 
आयोजक मण्डल द्वारा समस्त मन्चासीन अतिथि गण को सम्मानित किया गया आयोजक समूह अध्यक्ष श्रीमती सारिका अग्रवाल ने शब्द माला से स्वागत किया।
सात प्रान्तों से पधारे प्रतिनिधियों ने सारगर्भित उद्वोधन, प्रहसन, काव्य पाठ, लघू नाटिका, आदि के माध्यम से जायंट्स के उत्थान में फोरमर प्रेसीडेंट का दायित्व एम् समूह पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का फोरमर प्रेसीडेंट के प्रति कर्तव्य पर  समीचीन प्रकाश डाला
मन्चासीन अतिथि गण द्वारा आयोजन में पधारे समस्त जायण्टस पदाधिकारी गण को सम्मानित किया गया।
समारोह अध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव ने अपने प्रारम्भिक उद्वोधन में आयोजन की झलक प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समेत सहभागी समस्त जायण्टस परिवार का हार्दिक अभिवादन किया
मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव सांसद  ने भारतीय मूल के अन्तर्राष्ट्रीय समाज सेवी संगठन जायण्टस द्वारा प्रदत्त समाज सेवाओं को मुक्त कंठ से सराहते हुए  परामर्श दिया कि, जायण्टस को औषधियों, खाद्यान्न,  खाद्य पदार्थ सब्जियों, शिक्ष व्यवस्था आदि विविध क्षेत्रों में हो रही मिलावट, भ्रष्टाचार आदि के बारे में तथ्य परक जानकारी देकर जनजागरण करना चाहिए
अति विशिष्ट अतिथि श्री एस पी चतुर्वेदी  विश्व उपाध्यक्ष ने आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की एवं डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव एवं श्रीमती स्मिता यादव के सद् प्रयासों को सराहते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं 
कर्नाटक उडुपी से पधारे दिनकर आमीन जी सदस्य केन्द्रीय समिति अन्तर्राष्ट्रीय प्रभारी फोरमर प्रेसीडेंट फ़ोरम ने इस आयोजन का औचित्य एवं लाभ पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं राजेश बजाज सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त सहभागियों के साथ साथ आयोजक मण्डल को बधाईयां दी ।
समारोह समन्वयक डॉ शिव राज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति ने समस्त प्रस्तुतियों को जायंट्स के उत्थान के लिए लाभकारी बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं मुख्य अतिथि प्रोफेसर रामगोपाल यादव का परिचय देते हुए उन्हें  34 वर्षों तक अनवरत भारत के श्रेष्ठतम सांसद गण में शुमार सांसद बताते हुए उनकी अद्भुत कार्यशैली को मुक्त कंठ से सराहा।
डॉ सुधा चौधरी सदस्य केन्द्रीय समिति, अशोक अग्रवाल श्रीमती पदमा भार्गव सदस्य विशेष समिति एवं आर के अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दीं 
फेडरेशन अध्यक्ष एडवोकेट विपिन मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए आगामी 25 अक्टूबर को औरैया में आयोजित होने वाले फेडरेशन कन्वैंशन में सहभागिता हेतु अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन कराने हेतु आवाहन किया।
आगामी अन्तर्राष्ट्रीय जायण्टस कन्वैंशन बैगलोर के आयोजक समूह अध्यक्ष सी एस वालासुव्रमन्यम ने आयोजन में सहभागिता हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन कराने का आवाहन किया
समारोह के आयोजक इन्जीनियर कृपा शंकर यादव ने मुख्य अतिथि अति विशिष्ट अतिथि समस्त बरिष्ठ जायण्टस पदाधिकारी गण के साथ साथ समस्त सहभागियों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए आयोजन में विशेष सहयोगी डॉ शिव राज सिंह यादव श्रीमती ऊषा यादव श्रीमती स्मिता यादव  श्रीमती क्षमा दीक्षित श्रीमती आशा अवस्थी, , समारोह सन्चालिका श्रीमती प्रेरणा जैन, श्रीमती सीमा सिंह, श्रीमती शीतल माहेश्वरी, श्रीमती रश्मि यादव,प्रीती यादव, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती अनीता यादव ,विमल कुमार सिंह, ललित सक्सेना,राम सजीवन यादव, सुरेन्द्र बाबू, मुकेश बावू मनीष सहाय, कौशल किशोर तिवारी, डॉ प्रशान्त दुवे, संगीता तिवारी,आदि का हार्दिक धन्यवाद किया
    user_Vipin Mittal
    Vipin Mittal
    Business Centre औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया *कई दर्जन जिन्दा कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार* *इटावा,यूपी।* लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी के रूप में हुई है वहीं पुलिस के मुताबिक उसका एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है.....
    1
    लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया
*कई दर्जन जिन्दा कारतूस और तलवार के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*इटावा,यूपी।* लवेदी पुलिस ने एक आरोपी को 60 जिंदा कारतूस और एक तलवार सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पहचान गोपाल तिवारी के रूप में हुई है वहीं पुलिस के मुताबिक उसका एक आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश में जुटी है.....
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणपति विसर्जन में झूमि शिल्पा शेट्टी फिर दी विदाई, गणपति बप्पा मोरया मुंबई फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने गणपत विसर्जन में खूब ठुमके लगाए फिर गणपति बप्पा को विदाई दी।
    1
    गणपति विसर्जन में झूमि शिल्पा शेट्टी फिर दी विदाई, गणपति बप्पा मोरया
मुंबई फिल्म अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने गणपत विसर्जन में खूब ठुमके लगाए फिर गणपति बप्पा को विदाई दी।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी सपा की पीडीए जनचौपाल, तैयारियों को लेकर जनसंपर्क तेज औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे में स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एटा जिले के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में हुई एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा संवाद करना है। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जोन व सेक्टर प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा और गंगादासपुर जैसे कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को जानने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकुमार गौतम, महेंद्र त्रिपाठी, राजू मिश्रा और विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    17 सितंबर को अयाना में होगी सपा की पीडीए जनचौपाल, तैयारियों को लेकर जनसंपर्क तेज
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे में स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा। 
इस कार्यक्रम में एटा जिले के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में हुई एक प्रेस वार्ता में बताया कि इस जनचौपाल का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा संवाद करना है। इस बैठक में क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जोन व सेक्टर प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष ने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा और गंगादासपुर जैसे कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क किया और उनसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और लोगों की समस्याओं को जानने के निर्देश दिए। 
इस दौरान राजकुमार गौतम, महेंद्र त्रिपाठी, राजू मिश्रा और विनोद प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क 17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया।
    2
    17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क

17 सितंबर को अयाना में होगी पीडीए जनचौपाल, सपा पदाधिकारियों ने तैयारियों को लेकर किया जनसंपर्क
औरैया। सदर विधानसभा क्षेत्र के अयाना कस्बे स्थित कौशल्या वाटिका में आगामी 17 सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एटा जनपद के सपा जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति मुख्य रूप से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम दोपहर एक बजे से आयोजित होगा।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अयाना में मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पीडीए जनचौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, जिला संगठन के पदाधिकारी, सेक्टर एवं जोन प्रभारी, बूथ पदाधिकारी, बीएलए, पार्टी कार्यकर्ता तथा समाज  के लोग शामिल होंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने सेंगनपुर, तिवर लालपुर, पाकरपुरवा, गंगादासपुर समेत कई गांवों में पहुंचकर लोगों से जनचौपाल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा पीडीए जनचौपाल के उद्देश्य को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।
सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करें और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनचौपाल के माध्यम से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जानने का भी प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान महेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राजू मिश्रा, विनोद प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र यादव, रामरतन दोहरे समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्वेश बाबू गौतम जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी औरैया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी मैनपुरी सांसद डिंपल जी, भाजपा यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए बताते चले मैनपुरी सांसद माननीय डिंपल जी ने सरकार को भ्रष्टाचार पर समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, और प्रदेश में हो रहे हर विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात कही।
    1
    समाजवादी पार्टी मैनपुरी सांसद  डिंपल जी, भाजपा  यूपी सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए
बताते चले मैनपुरी सांसद माननीय डिंपल जी ने सरकार को भ्रष्टाचार पर समाजवादी महिला कार्यकर्ताओं से धरना प्रदर्शन किया और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, और प्रदेश में हो रहे हर विभाग के भ्रष्टाचार को उजागर करने की बात कही।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    तिरवा, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.