Shuru
Apke Nagar Ki App…
पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत 15 पड़हा गढ़कसमार के नेतृत्व में रानीगंज में मनाया गया वर्षगांठ
आलोक कुमार
पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत 15 पड़हा गढ़कसमार के नेतृत्व में रानीगंज में मनाया गया वर्षगांठ
More news from झारखंड and nearby areas
- ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।1
- सिसई प्रखंड क्षेत्र के रहमत नगर मस्जिद के पास स्थानीय विधायक के पहल पर 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। जिसका उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव, अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत फीता काट कर किया। झामुमो नेता राजा अंसारी ने माननीय विधायक महोदय को रहमत नगर सिसई की बिजली समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने बताया कि रहमत नगर सिसई में बिजली की समस्या से जन जीवन अस्त व्यस्थ हो गया था। बच्चों के पढ़ाई लिखाई में बहुत दिक्कत आ रही थी। इन सभी ज्वलंत विषयों पर माननीय विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने पहल कर तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया। मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य शशि साहू, झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी, प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्गेश तिर्की , पुरुषोत्तम, सेक्रेट्री समसामुल हक, बन्दी उरांव,रशीद अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा बाबू, दिलीप साहू, जुलफान अंसारी, जाकिर अंसारी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।2
- गुमला मुख्यालय से 5 किमी दूर सीलम ढलान के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें 3 को गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को ऑटो से निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि सभी यात्री ऑटो से गुमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस और चालक की तलाश में जुटी हुई है।1
- लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।1
- पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के तहत 15 पड़हा गढ़कसमार के नेतृत्व में रानीगंज में मनाया गया वर्षगांठ2