logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्टेशनरी वितरण से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, अनुपस्थिति व ड्रॉपआउट कम करने की पहल स्टेशनरी वितरण से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, अनुपस्थिति व ड्रॉपआउट कम करने की पहल उज्ज्वल फाउंडेशन की ‘उत्थान’ पहल के तहत सोहवल सलोनी में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वितरित की गई स्टेशनरी हैरिंग्टनगंज, अयोध्या। ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित पंचायत भवन के सभागार में रविवार को उज्ज्वल फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश रौशन ने बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर और बिस्कुट सहित अन्य सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा। फाउंडेशन की ‘उत्थान’ पहल के तहत किए जा रहे इस प्रयास से बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य संसाधनों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो तथा अनुपस्थिति और ड्रॉपआउट के जोखिम को कम करने में सहयोग मिले। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसुंदर यादव, रोहित साहू, पंचायत सहायक कृष्ण कुमार यादव, डॉ. रवि दुबे, अमन विश्वकर्मा, दिलीप यादव और रामकृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। अंजलि, दिव्यांश, नंदिनी, पीहू, अंश, अभय, निर्भय, अंशिका, प्रिंस और वंशिका समेत बच्चों को पेन, कॉपी और पेंसिल वितरित की गई। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश रौशन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को निरंतर सहयोग देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘उत्थान’ पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना और उनके सीखने के अवसरों को बेहतर बनाना है।

1 hr ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

स्टेशनरी वितरण से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, अनुपस्थिति व ड्रॉपआउट कम करने की पहल स्टेशनरी वितरण से बच्चों की पढ़ाई को मिलेगा संबल, अनुपस्थिति व ड्रॉपआउट कम करने की पहल उज्ज्वल फाउंडेशन की ‘उत्थान’ पहल के तहत सोहवल सलोनी में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को वितरित की गई स्टेशनरी हैरिंग्टनगंज, अयोध्या। ग्राम पंचायत सोहवल सलोनी स्थित पंचायत भवन के सभागार में रविवार को उज्ज्वल फाउंडेशन की ओर से प्राथमिक विद्यालय के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश रौशन ने बच्चों को कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर और बिस्कुट सहित अन्य सामग्री प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना रहा। फाउंडेशन की ‘उत्थान’ पहल के तहत किए जा रहे इस प्रयास से बच्चों को नियमित विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य संसाधनों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो तथा अनुपस्थिति और ड्रॉपआउट के जोखिम को कम करने में सहयोग मिले। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामसुंदर यादव, रोहित साहू, पंचायत सहायक कृष्ण कुमार यादव, डॉ. रवि दुबे, अमन विश्वकर्मा, दिलीप यादव और रामकृष्ण यादव सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। अंजलि, दिव्यांश, नंदिनी, पीहू, अंश, अभय, निर्भय, अंशिका, प्रिंस और वंशिका समेत बच्चों को पेन, कॉपी और पेंसिल वितरित की गई। फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश रौशन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को निरंतर सहयोग देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ‘उत्थान’ पहल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना और उनके सीखने के अवसरों को बेहतर बनाना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अयोध्या मे महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अयोध्या मे महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निषाद समाज की यह जयंती हर वर्ष 5 अप्रैल को मनाई जाती है, उसी को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद के द्वारा की गई।बैठक में समाज के आपसी मतभेदों और समस्याओं को दूर कर सामाजिक एकता, शिक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जोर दिया गया।उन्होंने बताया कि आगामी बैठक की तिथि की सूचना जल्द दी जाएगी। अगली बैठक में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    2
    अयोध्या मे महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अयोध्या मे महाराजा निषाद राज जयंती समारोह को लेकर सिविल लाइन स्थित एक होटल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निषाद समाज की यह जयंती हर वर्ष 5 अप्रैल को मनाई जाती है, उसी को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता निषाद समाज के अध्यक्ष श्याम लाल निषाद के द्वारा की गई।बैठक में समाज के आपसी मतभेदों और समस्याओं को दूर कर सामाजिक एकता, शिक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों पर जोर दिया गया।उन्होंने बताया कि आगामी बैठक की तिथि की सूचना जल्द दी जाएगी। अगली बैठक में महाराजा निषाद राज जयंती समारोह के अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान संरक्षक सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या में कृष्ण-सुदामा का महाधमाका! नन्हे कलाकारों ने मंच पर सजाई कृष्णलीला, भावुक हुआ ब्रह्माकुमारी आश्रम, तालियों से गूंजा परिसर
    1
    अयोध्या में कृष्ण-सुदामा का महाधमाका! नन्हे कलाकारों ने मंच पर सजाई कृष्णलीला, भावुक हुआ ब्रह्माकुमारी आश्रम, तालियों से गूंजा परिसर
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आरक्षण बचाओ,आरक्षण बढ़ाओ, बहुजन समाज का प्रदर्शन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के इस्तीफा की मांग बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग अयोध्या। यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST आरक्षण में कथित घोटाले को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा ने अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला। और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पटेल ने आरोप लगाया, 23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरक्षण विरोधियों का समर्थन किया, जो असंवैधानिक है। संगठन ने बृजेश पाठक के इस्तीफे और आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी, 20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं,तो अयोध्या से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
    4
    आरक्षण बचाओ,आरक्षण बढ़ाओ, बहुजन समाज का प्रदर्शन डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के इस्तीफा की मांग
बिपिन पांडेय 
संवाददाता 
अजय भारत ए बी न्यूज़ 
अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
यूपी के 22 विभागों में OBC, SC, ST आरक्षण में कथित घोटाले को लेकर बहुजन आंदोलन महासभा ने अयोध्या के गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से रोडवेज तक पैदल मार्च निकाला।
और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।पटेल ने आरोप लगाया,
23 अगस्त को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने आरक्षण विरोधियों का समर्थन किया, जो असंवैधानिक है।
संगठन ने बृजेश पाठक के इस्तीफे और आरक्षण घोटाले में शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
संगठन ने चेतावनी दी, 20 सितंबर तक मांगें पूरी नहीं हुईं,तो अयोध्या से विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
    1
    आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
आज देश के दूसरे भारत रत्न रास्ट्रपति ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती प्रत्येक वर्ष 5 सित 26 को नन्हे बच्चे के साथ विभिन्न स्कुलो मे शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • पंडित गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज राजापुर में मना शिक्षक दिवस भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति जैसे पदों को सुशोभित करने वाले डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने के अवसर पर आज विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं मनाए जाने के उद्देश्य के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया। पंडित गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज राजापुर अमेरुआ
    2
    पंडित गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज राजापुर में मना शिक्षक दिवस 
भारत के उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति जैसे पदों को सुशोभित करने वाले डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने के अवसर पर आज विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर एक गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय एवं मनाए जाने के उद्देश्य के बारे में बच्चों को अवगत कराया गया।
पंडित गोकुल प्रसाद इंटर कॉलेज राजापुर अमेरुआ
    user_M news
    M news
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार* *थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक- 06.09.2026* *थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के दिशा-निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 101/2026, धारा 3(5)/352/109(1)/324(4)/351(3)/191(2) बीएनएस* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। *संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 04.08.2026 को वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि उसका विवाह वर्ष 2018 में राजेश कुमार वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा, निवासी ग्राम औंझी, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। वादिनी के अनुसार उसके पति द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। दिनांक 04.08.2026 को हुई मारपीट एवं कहासुनी के संबंध में वादिनी द्वारा अपने पिता एवं भाइयों को जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त वादिनी के पिता एवं भाई शिवम कुमार व अमन कुमार उसे समझाने तथा उसकी विदाई कराने के उद्देश्य से ग्राम औंझी आये थे। आरोप है कि वहां मौजूद अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा एवं लोहे की रॉड से वादिनी के पिता एवं भाइयों के साथ मारपीट की गयी, जिससे उनके सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें आयीं। वादिनी द्वारा बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गयी। उक्त प्रकरण में थाना शिवगढ़ पर मु0अ0सं0 101/2026 पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त दशरथ पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी औंझी, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर को *आज दिनांक 06.09.2026 को औंझी मोड़ के पास* से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* -दशरथ पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी औंझी, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 रमेश सिंह 2. हे0का0 दिनेश मौर्या 3. का0 आनन्द कुमार
    1
    थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक- 06.09.2026*
*थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमले के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जनपद सुलतानपुर *श्री विनीत जायसवाल* के दिशा-निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा *मु0अ0सं0 101/2026, धारा 3(5)/352/109(1)/324(4)/351(3)/191(2) बीएनएस* से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरण*- दिनांक 04.08.2026 को वादिनी द्वारा सूचना दी गयी कि उसका विवाह वर्ष 2018 में राजेश कुमार वर्मा पुत्र सीताराम वर्मा, निवासी ग्राम औंझी, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। वादिनी के अनुसार उसके पति द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। दिनांक 04.08.2026 को हुई मारपीट एवं कहासुनी के संबंध में वादिनी द्वारा अपने पिता एवं भाइयों को जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त वादिनी के पिता एवं भाई शिवम कुमार व अमन कुमार उसे समझाने तथा उसकी विदाई कराने के उद्देश्य से ग्राम औंझी आये थे। आरोप है कि वहां मौजूद अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा एवं लोहे की रॉड से वादिनी के पिता एवं भाइयों के साथ मारपीट की गयी, जिससे उनके सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें आयीं। वादिनी द्वारा बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की गयी। उक्त प्रकरण में थाना शिवगढ़ पर मु0अ0सं0 101/2026 पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त दशरथ पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी औंझी, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर को *आज दिनांक 06.09.2026 को औंझी मोड़ के पास* से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* -दशरथ पुत्र द्वारिका प्रसाद, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी औंझी, थाना शिवगढ़, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 रमेश सिंह
2. हे0का0 दिनेश मौर्या
3. का0 आनन्द कुमार
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रांट में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक शौचालय सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने से शौचालय नहीं खुला है। अंदर गंदगी, मिट्टी की मोटी परत, जाले और दुर्गंध का आलम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय की यह दुर्दशा आखिर किसकी जिम्मेदारी है? शनिवार शाम 4:30 बजे दैनिक भास्कर संवाददाता के निरीक्षण में शौचालय में ताला नहीं, बल्कि कुंडा लगा मिला। दरवाजे पर लंबे-लंबे घास उगे थे, छत पर भी घास जमी थी और आसपास झाड़-झंखाड़ का कब्जा था। अंदर सीट भी सही स्थिति में नहीं है। शौचालय की हालत देखकर साफ है कि यहां नियमित साफ-सफाई और देखरेख का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि केयरटेकर करीब छह महीने से नहीं आ रही हैं। मोटर भी जली हुई है और केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर मिटा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में महिलाओं को मजबूरी में बाहर जाना पड़ता है, जिससे जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है। जब शौचालय ही उपयोग के लायक नहीं है, तो स्वच्छता और महिला सुरक्षा के दावों का क्या मतलब? गयादत्त यादव, बर्मादीन यादव, रामगोपाल यादव, जगतपाल पासवान, रामपाल यादव, स्वामीनाथ यादव, शेषनाथ यादव, राम नवल दुबे, हरिनाथ दुबे और प्रवेश कुमार दुबे ने शौचालय की तत्काल सफाई, मोटर की मरम्मत और नियमित संचालन की मांग की है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय की बदहाली की जांच कराई जाए, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए और तत्काल कार्रवाई कर इसे सुचारू कराया जाए।
    1
    लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
लक्ष्मणपुर ग्रांट का पिंक शौचालय बना गंदगी का अड्डा, दो महीने से बंद; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर ग्रांट में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बनाया गया पिंक शौचालय सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब दो महीने से शौचालय नहीं खुला है। अंदर गंदगी, मिट्टी की मोटी परत, जाले और दुर्गंध का आलम है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के लिए बनाए गए शौचालय की यह दुर्दशा आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
शनिवार शाम 4:30 बजे दैनिक भास्कर संवाददाता के निरीक्षण में शौचालय में ताला नहीं, बल्कि कुंडा लगा मिला। दरवाजे पर लंबे-लंबे घास उगे थे, छत पर भी घास जमी थी और आसपास झाड़-झंखाड़ का कब्जा था। अंदर सीट भी सही स्थिति में नहीं है। शौचालय की हालत देखकर साफ है कि यहां नियमित साफ-सफाई और देखरेख का अभाव है।
ग्रामीणों ने बताया कि केयरटेकर करीब छह महीने से नहीं आ रही हैं। मोटर भी जली हुई है और केयरटेकर का नाम व मोबाइल नंबर मिटा दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में महिलाओं को मजबूरी में बाहर जाना पड़ता है, जिससे जहरीले जंतुओं का खतरा बना रहता है। जब शौचालय ही उपयोग के लायक नहीं है, तो स्वच्छता और महिला सुरक्षा के दावों का क्या मतलब?
गयादत्त यादव, बर्मादीन यादव, रामगोपाल यादव, जगतपाल पासवान, रामपाल यादव, स्वामीनाथ यादव, शेषनाथ यादव, राम नवल दुबे, हरिनाथ दुबे और प्रवेश कुमार दुबे ने शौचालय की तत्काल सफाई, मोटर की मरम्मत और नियमित संचालन की मांग की है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय की बदहाली की जांच कराई जाए, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए और तत्काल कार्रवाई कर इसे सुचारू कराया जाए।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सवर्ण समाज ने 24 अक्टूबर चाणक्य रथ यात्रा एवं लोकसभा घेराव का किया समर्थन अयोध्या।सवर्ण समाज की बैठक प्रेस क्लब सिविल लाइन में संपन्न हुई।जिसमें विभिन्न समाज से आए लोगों ने आगामी 24 अक्टूबर को पाटलिपुत्र पटना से निकल रही रथ यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया और देश में सवर्ण समाज के खिलाफ चल रही साजिश पर गहरी चिंता जताते हुए अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की सफलता के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा देना के लिए सर्व समाज से आवाहन किया है। बैठक के मुख्य अतिथि पंडित कृपा निधान तिवारी ने पूरे देश के ब्राह्मण क्षत्रिय एवं वैश्य एवं श्रीवास्तव समाज के लोगों को एकजुट होकर छह बिंदुओं के समर्थन में आगे आने का आवाहन किया। आगामी 11 सितंबर को सभी सवर्ण समाज के लोगों की एक रैली गांधी पार्क से निकलकर जिला अधिकारी कार्यालय तक जाकर आंदोलन के सभी 6 बिंदुओं यूजीसी रोलबैक एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर देश के प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।देश एवं प्रदेश की सरकारे आपकी आवाज तभी सुनेगी जब एक बैनर तले आकर एकजुट होंगे
    2
    सवर्ण समाज ने 24 अक्टूबर चाणक्य रथ यात्रा एवं लोकसभा घेराव का किया समर्थन 

अयोध्या।सवर्ण समाज की बैठक प्रेस क्लब सिविल लाइन में संपन्न हुई।जिसमें विभिन्न समाज से आए लोगों ने आगामी 24 अक्टूबर को पाटलिपुत्र पटना से निकल रही रथ यात्रा के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा किया और देश में सवर्ण समाज के खिलाफ चल रही साजिश पर गहरी चिंता जताते हुए अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की सफलता के लिए ऐडी चोटी का जोर लगा देना के लिए सर्व समाज से आवाहन किया है।
बैठक के मुख्य अतिथि पंडित कृपा निधान तिवारी ने पूरे देश के ब्राह्मण क्षत्रिय एवं वैश्य एवं श्रीवास्तव समाज के लोगों को एकजुट होकर छह बिंदुओं  के समर्थन में आगे आने का आवाहन किया। आगामी 11 सितंबर को सभी सवर्ण समाज के लोगों की एक रैली गांधी पार्क से निकलकर जिला अधिकारी कार्यालय तक जाकर आंदोलन के सभी 6 बिंदुओं यूजीसी रोलबैक एवं आर्थिक आधार पर आरक्षण को लेकर देश के प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के  माध्यम से भेजा जाएगा।देश एवं प्रदेश की सरकारे आपकी आवाज तभी सुनेगी जब एक बैनर तले आकर एकजुट होंगे
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया। मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं। भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे। अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
बारिश में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबी व्यापारी की कार
मेरठ की शारदा रोड पर रविवार को लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। मकान का मलबा सड़क किनारे खड़ी दिल्ली के व्यापारी नीमेष गुप्ता की कार पर जा गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर जेसीबी की मदद से मलबा हटवाया।
मकान दिल्ली चुंगी निवासी सोहन लाल गोयल का बताया गया है। भवन स्वामी के मुताबिक, जर्जर होने के बाद मकान खाली करा दिया गया था। उनका आरोप है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत नाला निर्माण के दौरान मकान की नींव के बिल्कुल पास खुदाई की गई, जिसके बाद दीवारों में दरारें बढ़ती चली गईं।
भवन स्वामी का दावा है कि उन्होंने पहले ही डीएम, एसएसपी और नगर निगम को पत्र देकर हादसे की आशंका जताई थी और मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, उनका यह भी आरोप है कि जर्जर इमारत के भूतल की दुकान पर किरायेदार का कब्जा होने के कारण वह खुद मकान को गिरवा नहीं पा रहे थे।
अब हादसे के बाद जर्जर भवन और नाला निर्माण को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।
#Meerut #MeerutNews #ShardaRoad #BuildingCollapse #RainAlert #HeavyRain #MeerutRain #CMGrid #NagarNigam #RoadSafety #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.