Shuru
Apke Nagar Ki App…
agar gay ka baccha Mar jaaye to usko jameen mein dafna Kar vahan ek ped ka prabandh karo taki uski maut tumhare liye yad dilati Rahe
रवि मौर्या राज वंश
agar gay ka baccha Mar jaaye to usko jameen mein dafna Kar vahan ek ped ka prabandh karo taki uski maut tumhare liye yad dilati Rahe
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बदायूँ ब्रेकिंग* *अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सैलून संचालक को मारी गोली, दुकान में घुसकर की की फायरिंग।* *सैलून चालक गंभीर रूप से घायल!* *वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश हुए फरार तलाश में जुटी पुलिस।* *सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी रुदायन भेजा।* *जहाँ पर तैनात डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए घायल को जिला अस्पताल किया रैफर।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक हिदेश कठेरिया ने घटनास्थल का किया निरीक्षण एवं दिए आवश्यक कार्रवाई के दिए दिशा निर्देश।* *पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी* *घायल युवक उघैती का है मूल निवासी ईखखेड़ा में चलाता है सैलून की दुकान।* *पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के ईख खेड़ा गांव का।*4
- स्थान: डीलपीर, बरेली, उत्तर प्रदेश हिंदू कट्टरपंथी ऋषभ ठाकुर ने धार्मिक पहचान को लेकर एक मुस्लिम मछली विक्रेता को मौखिक रूप से गाली दी और धमकाया, उसे अपनी दुकान बंद करने का आदेश दिया और अन्य विक्रेताओं के नाम पूछे ताकि उनकी पहचान धर्म के आधार पर की जा सके। #Bareilly1
- एंकर:जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत,दो गंभीर रूप से घायल। वी/ओ: जनपद संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास देर शाम एक सड़क हादसा हो गया जिसमें स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर एंग्लो वैदिक स्कूल के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से बहजोई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर दो लोग और स्कूटी पर तीन लोग सवार थे इस टक्कर में तीन लोग ऑन स्पॉट ही मृत हो गए जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी व्यक्तियों को बहजोई के संयुक्त चिकित्सालय में भिजवाया जहां डॉक्टर के परीक्षण के उपरांत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल दो अन्य लोगों को वास्ते उचित चिकित्सा रेफर किया गया है इस दुखद दुर्घटना पर पुलिस तत्काल ही अस्पताल भी आई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवश्यक साक्ष्य संकलन कार्रवाई की जा रही है और शांति व्यवस्था कायम है। बाइट:डॉ प्रदीप कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई2
- सिरौली पुलिस ने पत्नी मंजू की आत्महत्या के मामले में उसके पति दिनेश को गिरफ्तार किया है। दिनेश पर मंजू को प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके बाद मंजू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह गिरफ्तारी सिरौली थाना क्षेत्र से हुई। पुलिस के अनुसार, मंजू (पत्नी दिनेश, निवासी ग्राम सुनरासी, थाना सिरौली, जिला बरेली) की शादी दिनेश पुत्र गुड्डू से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दिनेश अपनी पत्नी मंजू को लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर मंजू ने 10 मार्च 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।1
- Post by SNN न्यूज़1
- ग्राम कटईया केसर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ बदायूं जनपद के ग्राम कटईया केसर में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक माहौल के बीच श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग और सहभागिता से संपन्न हो रहा है, जिसमें पूरे गांव में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है।कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग तथा युवा श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान वातावरण भक्ति, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो जाता है।कथा वाचक पंडित ओमवीर चेतन जी एवं राम यादव शास्त्री जी अपनी मधुर वाणी, भावपूर्ण प्रवचन तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रीमद् भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं का सुंदर वर्णन कर रहे हैं। उनके द्वारा सुनाई जा रही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं, भक्ति, धर्म, सत्य और मानव जीवन के आदर्शों से जुड़ी कथाएं श्रद्धालुओं को गहराई से प्रेरित कर रही हैं।भजन, गीत और संगीत के माध्यम से कथा में ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बन रहा है कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु भक्ति में लीन हो जाते हैं।आयोजकों ने बताया कि 17 मार्च 2026 को श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया जाएगा। ग्रामवासियों का कहना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ाने का कार्य करते हैं।ग्राम कटईया केसर में हो रहा यह पावन आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है, जिसकी ग्रामीणों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।1
- कैलाश गिरी बाबा की मणि पर पुल के नीचे अवैध खनन से पुल को खतरा तहसील आंवला, जिला बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र में स्थित कैलाश गिरी बाबा की मणि के पास बने पुल के नीचे खनन माफिया द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन माफिया ने पुल के पिलरों (थम) के बराबर से गहरा गड्ढा कर दिया है, जिससे पुल की नींव कमजोर होने का खतरा पैदा हो गया है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो पुल के पिलर जमीन में धंस सकते हैं और किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि खनन माफिया लगातार पुल के नीचे से मिट्टी निकाल रहे हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि पुलिस की शह या लापरवाही के कारण यह अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि: तुरंत अवैध खनन पर रोक लगाई जाए। पुल की तकनीकी जांच कराई जाए। दोषी खनन माफिया और इसमें शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।1
- Post by SNN न्यूज़1
- उझानी,(बदायूं)। ब्लाक क्षेत्र के गांव पटपरागंज में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन स्वामी आधार चैतन्य ने भगवान विष्णु के परम भक्त ध्रुव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब वह अपने पिता की गोद में थे तब उनकी सौतेली मां ने गोद से उतार कर भगा दिया था इसके बाद ध्रुव भगवान में लीन होकर उनके प्रिय बन गए। उन्होंने कहा कि अगर इंसान अच्छे कार्य करे तो वह भी ईश्वर को पा सकता है। स्वामी चैतन्य ने कथा सुनाते हुए कहा कि राजा उत्तानपाद की दो रानियां थी जिनमें एक रानी सुरूचि अपनी सौतन से ईष्या करती थी। रानी सुनिति के पुत्र ध्रुव जब एक बार अपने पिता की गोद में बैठे थे तभी रानी सुरूचि ने धु्रव को गोद से उतार कर महल से बाहर कर दिया था जिस पर ध्रुव अपनी मां के पास गए तब मां ने उन्हें जगत पिता ईश्वर के पास जाने की सलाह दी जिस पर ध्रुव ने जंगल में भगवान की आराधना कर उन्हें प्राप्त कर लिया। कथा के समापन पर भारी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने आरती उतार कर भगवान का भोग के प्रसाद का वितरण किया।1