कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने पर कठोर सजा का प्रावधान – अश्वनी त्रिपाठी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने पर कठोर सजा का प्रावधान – अश्वनी त्रिपाठी बकेवर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महेवा ब्लॉक के ग्राम असदपुर में ग्राम प्रधान रघु देवी के आवास पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राविधिक स्वयंसेवक अश्वनी त्रिपाठी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यस्थल पर यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ यौन अपराध करता है या करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ POSH एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम) के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय, अस्पताल, निजी संस्थान, सरकारी कार्यालय, मनरेगा कार्यस्थल या खेतों में काम करने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ यदि कोई व्यक्ति छेड़छाड़ करता है, गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है, घूरता है, पीछा करता है या किसी प्रकार का अनैतिक कृत्य करता है तो ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर सीमा, सुनीता, ममता, प्रियंका, रामवती, रीना, उमा, रामविटैली, रजनी, सीतू, माया देवी, मुन्नी लाल, जबरसिंह, उमेशचंद्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने पर कठोर सजा का प्रावधान – अश्वनी त्रिपाठी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने पर कठोर सजा का प्रावधान – अश्वनी त्रिपाठी बकेवर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महेवा ब्लॉक के ग्राम असदपुर में ग्राम प्रधान रघु देवी के आवास पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राविधिक स्वयंसेवक अश्वनी त्रिपाठी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी कार्यस्थल पर यदि कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ यौन अपराध करता है या करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ POSH एक्ट (कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम) के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय, अस्पताल, निजी संस्थान,
सरकारी कार्यालय, मनरेगा कार्यस्थल या खेतों में काम करने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ यदि कोई व्यक्ति छेड़छाड़ करता है, गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है, घूरता है, पीछा करता है या किसी प्रकार का अनैतिक कृत्य करता है तो ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में भी जानकारी दी और महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस अवसर पर सीमा, सुनीता, ममता, प्रियंका, रामवती, रीना, उमा, रामविटैली, रजनी, सीतू, माया देवी, मुन्नी लाल, जबरसिंह, उमेशचंद्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
- इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by PK Crime Story1
- औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by PK Crime Story1