logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया। जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।

7 hrs ago
user_ABUL KAISH
ABUL KAISH
Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया।

ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया। जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    1
    चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • मृत दिखाकर राशन कार्ड कर दिया निरस्त, जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों से कराया अवगत धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी अमले की कथित हैरान करने वाली लापरवाही और हेराफेरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जिला प्रशासन चंदौली से नींद से जागने और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि सपनों में जीने और जनता को सपने दिखाने वाली सरकार के नेताओं का ‘चंगू-मंगू’ बनकर अधिकारी काम करना बंद करें। जिलाधिकारी को जिले के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम, गरीब, लाचार और पीड़ित जनता दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सरकारी अथवा निजी जमीन की पैमाइश, खतौनी संशोधन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले—हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक तरफ जनता लोक-लुभावन वादों की शिकार है, तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने पर मजबूर कर रहे हैं। अंजनी सिंह ने कहा कि चंदौली का गरीब, कमजोर किसान, युवा और आम नागरिक कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं और किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब और मजलूम लोगों के साथ इस तरह की कथित लापरवाही और धोखाधड़ी जनता के साथ घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराए जाएं तथा उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो ऐसे सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।
    1
    मृत दिखाकर राशन कार्ड कर दिया निरस्त, जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों से कराया अवगत
धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी अमले की कथित हैरान करने वाली लापरवाही और हेराफेरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जिला प्रशासन चंदौली से नींद से जागने और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया।
श्री सिंह ने कहा कि सपनों में जीने और जनता को सपने दिखाने वाली सरकार के नेताओं का ‘चंगू-मंगू’ बनकर अधिकारी काम करना बंद करें। जिलाधिकारी को जिले के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम, गरीब, लाचार और पीड़ित जनता दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सरकारी अथवा निजी जमीन की पैमाइश, खतौनी संशोधन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले—हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक तरफ जनता लोक-लुभावन वादों की शिकार है, तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने पर मजबूर कर रहे हैं।
अंजनी सिंह ने कहा कि चंदौली का गरीब, कमजोर किसान, युवा और आम नागरिक कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं और किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है।
अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब और मजलूम लोगों के साथ इस तरह की कथित लापरवाही और धोखाधड़ी जनता के साथ घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराए जाएं तथा उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए।
उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो ऐसे सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।
    user_ABUL KAISH
    ABUL KAISH
    Advertising Photographer सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
    1
    सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
    user_Uday Kumar Ray
    Uday Kumar Ray
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कलम की तेज धार से शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच अयोध्या में हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, रानीमऊ से सरयू पुल तक जगह-जगह पुष्पवर्षा अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। स्वागत स्थलों पर भगवा मंच सजाए गए थे और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हरीश द्विवेदी ने कहा - अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा। कहां-कहां हुआ स्वागत रानीमऊ (जिले की सीमा) विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय 'बादल' व जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रूदौली मंडल के कार्यकर्ता। महोली विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में। रौनाही टोल प्लाजा पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी 'खब्बू' की अगुवाई में 101 किलो की विशाल माला पहनाई गई। हरीपुर जलालाबाद विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में। त्रिमूर्ति होटल ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में।सहादतगंज ओवरब्रिज पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में। गरुण द्वार महानगर पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया।दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह की अगुवाई में। साकेतपुरी (बैंक ऑफ बड़ौदा मोड़) पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में। रामाय होटल पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में। इस दौरान कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    कलम की तेज धार से
शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच अयोध्या में हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत, रानीमऊ से सरयू पुल तक जगह-जगह पुष्पवर्षा
अयोध्या।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया। शंख की गूंज, घंटा-घड़ियाल की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
स्वागत स्थलों पर भगवा मंच सजाए गए थे और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
हरीश द्विवेदी ने कहा - अयोध्या से उनका आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। कार्यकर्ताओं का उत्साह नई ऊर्जा देने वाला है। भाजपा संगठन को और मजबूत करने तथा पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम किया जाएगा।
कहां-कहां हुआ स्वागत
रानीमऊ (जिले की सीमा) विधायक रामचंद्र यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय 'बादल' व जिला पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी व रूदौली मंडल के कार्यकर्ता।
महोली विधायक अमित सिंह चौहान की अगुवाई में। रौनाही टोल प्लाजा पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी 'खब्बू' की अगुवाई में 101 किलो की विशाल माला पहनाई गई। हरीपुर जलालाबाद विधायक चंद्रभानु पासवान की अगुवाई में। त्रिमूर्ति होटल ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष एवं महानगर महामंत्री शिवेंद्र सिंह की अगुवाई में।सहादतगंज ओवरब्रिज पूर्व विधायक गोरखनाथ की अगुवाई में। गरुण द्वार महानगर पदाधिकारियों ने 51 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया।दिशा कोचिंग के सामने जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह की अगुवाई में। साकेतपुरी (बैंक ऑफ बड़ौदा मोड़) पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में। रामाय होटल पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में।
इस दौरान कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, महानगर महामंत्री अरविंद सिंह, तिलकराम मौर्या, भगवान बक्श सिंह, अभय सिंह, प्रवीण दुबे, स्वाती सिंह, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, रवि सोनकर, रामप्रीत वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित मिश्र, वरूण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    37 min ago
  • हीरामनपुर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा गंदा पानी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक अंतर्गत हीरामनपुर गांव में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क पर कीचड़ और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गंदे पानी के जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
    1
    हीरामनपुर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा गंदा पानी
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी 
चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक अंतर्गत हीरामनपुर गांव में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क पर कीचड़ और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गंदे पानी के जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी दीवानी में हड़कंप - फैमिली कोर्ट में करंट न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी दीवानी न्यायालय के परिवार न्यायालय परिसर में दीवारों में बिजली का करंट उतरने से आज हड़कंप मच गया। लगातार बारिश और पुरानी बिल्डिंग की जर्जर वायरिंग से करंट लीक हो रहा है। खतरे को देखते हुए आज परिवार न्यायालय के सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई। बिजली कर्मी फॉल्ट ठीक करने में लगे हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही फॉल्ट ठीक कर लिया जाएगा और कल से कामकाज सामान्य हो जाएगा।
    1
    वाराणसी  दीवानी  में  हड़कंप - फैमिली  कोर्ट  में  करंट
न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी दीवानी न्यायालय के परिवार न्यायालय परिसर में दीवारों में बिजली का करंट उतरने से आज हड़कंप मच गया। लगातार बारिश और पुरानी बिल्डिंग की जर्जर वायरिंग से करंट लीक हो रहा है। खतरे को देखते हुए आज परिवार न्यायालय के सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई।
बिजली कर्मी फॉल्ट ठीक करने में लगे हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही फॉल्ट ठीक कर लिया जाएगा और कल से कामकाज सामान्य हो जाएगा।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चंदौली भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों मिले
    1
    चंदौली भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों मिले
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • वाराणसी जालूपुरा में ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत बालू नदी ट्रक से बच्चे की कुचलकर हुई मौत *वाराणसी ब्रेकिंग* ट्रक चंदौली विधायक सुशील सिंह का बताया जा रहा है गुस्साए ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन कई गाड़ियों में की तोड़फोड़ ग्रामीणों को समझाने में पुलिस हुई नाकाम। पुलिस द्वारा भीड़ को रोकना हुआ मुश्किल
    1
    वाराणसी जालूपुरा में ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत 

बालू नदी ट्रक से बच्चे की कुचलकर हुई मौत 
*वाराणसी ब्रेकिंग*
ट्रक चंदौली विधायक सुशील सिंह का बताया जा रहा है 
गुस्साए ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन कई गाड़ियों में की तोड़फोड़ 
ग्रामीणों को समझाने में पुलिस हुई नाकाम। पुलिस द्वारा भीड़ को रोकना हुआ मुश्किल
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.