Shuru
Apke Nagar Ki App…
चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
Ajay Singh
चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीवर जाम होने से घरों में घुसा गंदा पानी, ग्रामीणों ने खुद उठाया सफाई का बीड़ा धानापुर। ग्रामसभा धानापुर के कुसुम्ही गांव में मुख्य सीवर जाम होने से जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई है। लगातार हो रही बारिश के बीच नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया है। कई स्थानों पर पानी घरों के अंदर तक पहुंचने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण मंगलवार सुबह खुद फरसा और फावड़ा लेकर सीवर की सफाई में जुट गए। ग्रामीणों के इस कदम से जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी भी सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि कुसुम्ही गांव में बरसात के मौसम में हर वर्ष सीवर जाम होने और जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। मुख्य सीवर में कचरा और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो जाती है। बारिश होने पर नालियों का पानी बाहर निकलने के बजाय आसपास के रास्तों और घरों की ओर बहने लगता है। इस बार भी लगातार बारिश के कारण स्थिति बिगड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में मुख्य सीवर के ढक्कन भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इससे सीवर की नियमित सफाई और रखरखाव में भी परेशानी होती है। आरोप है कि बरसात शुरू होने से पहले ही ग्रामीणों ने सीवर और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन समय रहते सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। इसका खामियाजा अब ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह जब सीवर का पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो गया तो ग्रामीणों ने इंतजार करने के बजाय स्वयं सफाई का जिम्मा संभाल लिया। ग्रामीण फरसा और फावड़ा लेकर सीवर में जमा गाद और कचरा निकालने में जुट गए। इस दौरान लोगों ने सीवर की सफाई कर पानी की निकासी सुचारु करने का प्रयास किया। जलभराव के कारण गांव का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी लंबे समय तक जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों से निकलने और आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलभराव की स्थिति जल्द समाप्त नहीं हुई तो दूषित पानी और गंदगी के कारण डायरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीण राजेश शर्मा, आफताब, विकेश बिंद, शुभम शर्मा, वीर बहादुर बिंद, असगर अली, शब्बीर नाऊ, शमशेर अली और अफजल अली ने जिम्मेदार विभाग के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है, इसके बावजूद स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मुख्य सीवर की नियमित सफाई, क्षतिग्रस्त ढक्कनों की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था समय रहते कर दी जाए तो बरसात में होने वाली परेशानी से काफी हद तक बचा जा सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि गांव में तत्काल सफाई टीम भेजकर मुख्य सीवर की पूरी तरह सफाई कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर ढक्कनों को दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल बारिश के समय अस्थायी सफाई कराने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि हर वर्ष बरसात में उन्हें इसी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- दलित उत्पीड़न के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला विरोध मार्च आज दलितों के अपमान के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च चंदौली / जनपद आज दिनांक 31 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी का दलित जाति का होने के कारण भाजपाइयों द्वारा किये गये अपमान के विरुद्ध जोरदार विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च में सम्मिलित उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने पहले दलित जाति का होने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया, और जब भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न के विरुद्ध लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने प्रेस वार्ता कर कार्यवाही की माँग की तो तिलमिलाई भाजपा सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया। यह भाजपा की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता को प्रमाणित करती घटना है कि पूरे देश में कोई व्यक्ति यदि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठायेगा तो भाजपा सरकार आवाज उठाने वाले का भी उत्पीड़न करेगी। यह भाजपा की तालिबानी सोच है। उक्त अवसर पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे सामर्थवान दलित नेता के प्रति भाजपाइयों की घृड़ित सोच उजागर हो गई,तो सोच सकते हैं कि इस दलित विरोधी भाजपा की सरकार में गांव-गरीब वाले दलित लोगों के साथ कैसा व्यवहार भाजपाई करते होंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने पर जब राहुल गाँधी के ऊपर ही भाजपा सरकार SC/ST की कार्यवाही कर रही है तो सोचिये आम विपक्षी कार्यकर्ता व दलित चिंतकों दलित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार क्या ही करती होगी।ऐसी तानाशाह व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त अवसर पर मधु राय डा नारायण मूर्ति ओझा रामधार जोसफ तरुण पाण्डेय रामानंद यादव रजनीकांत पाण्डेय गंगा प्रसाद शशिनाथ उपाध्याय सतीश बिंद डॉ सुल्तान खान मुनीर खान गुलाब राम नवीन पाण्डेय कुलदीप वर्मा शिवेंद्र मिश्रा राकेश सिंह राकेश पाठक योगेंद सिंह रामौतार यादव राधेश्याम यदुवंशी श्री कांत पाठक जुगल किशोर मदन लाल मिठाई राम अनिल कुमार मोहम्मद गुलाम अली शमशेर खान गोविंद यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।1
- उपेंद्र मिश्रा को मिला ‘सनातन प्रहरी सम्मान’, सनातन संस्कृति की सेवा को मिली सराहना जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता आशीष कुमार मिश्रा वाराणसी वाराणसी। धर्म, संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री उपेंद्र मिश्रा को ‘सनातन प्रहरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सारंगनाथ रुद्राभिषेक समिति, काशी न्यास की ओर से आयोजित सनातन प्रहरी सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। समिति की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र में उपेंद्र मिश्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण की सराहना की गई। समारोह में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और समाजहित के लिए कार्य करने वाले लोगों के योगदान को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम, उपाध्यक्ष रेवती रमण शर्मा एवं किशोर कपूर, कोषाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम अध्यक्ष लोकपति सिंह, कार्यक्रम संयोजक उमेश चन्द्र राय तथा महामंत्री देव कुमार राजू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समाज में सेवा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है। समारोह के माध्यम से “सनातन की रक्षा–संस्कृति की सेवा–यही हमारा संकल्प” का संदेश दिया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण में आयोजित सम्मान समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।1
- दीवानी के परिवार न्यायालय में बिजली करंट उतरने से हड़कंप,सभी मुकदमों में लगेगी जनरल डेट वाराणसी। दीवानी न्यायालय के फैमिली कोर्ट परिसर में बिजली का करंट उतरने की समस्या सामने आने से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि पुरानी बिल्डिंग और जर्जर विद्युत तारों के कारण कहीं से करंट लीक होने तथा लगातार हो रही बारिश के चलते दीवारों में करंट उतर रहा है।सुरक्षा के मद्देनजर परिवार न्यायालय में आज सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई है।बिजली कर्मियों और नाजिर द्वारा फॉल्ट की जांच कर उसे दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत समस्या को जल्द ठीक कर लिया जाएगा और कल से न्यायालय का कामकाज सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।1
- वाराणसी:बाढ़ में भी नहीं रुका मोक्ष का सफर, घुटने भर पानी में कंधा देकर परिजन पहुंचे मणिकर्णिका घाट न्यूज़ टु इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी।काशी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और गलियों में घुटने से कमर तक पानी भरा हुआ है। नावें किनारे पर बंधी हुई हैं और घाटों पर आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है।इसी बीच एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है। बाढ़ के पानी से भरी तंग गलियों के बीच परिजनों ने अपने प्रियजन की अर्थी को कंधा दिया। फूलों से सजी अर्थी को कंधे पर लेकर लोग घुटने भर पानी में चलते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंचे।मणिकर्णिका घाट,जिसे महाश्मशान कहा जाता है,वहाँ भी हालात कठिन हैं।चारों तरफ लकड़ियां बिखरी हैं और चिताएं लगातार जल रही हैं। मान्यता है कि काशी में अंतिम संस्कार होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए चाहे कितनी भी बाढ़ आ जाए, यहाँ अंतिम संस्कार की परंपरा रुकती नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काशी का संस्कार है-यहाँ मृत्यु भी एक उत्सव है और अंतिम विदाई में कोई भी बाधा नहीं आती। परिजनों के इस जज्बे को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घाटों के पास न जाएं और सतर्क रहें।1
- ₹22,006 करोड़ का दावा, सिर्फ ₹6.25 करोड़ में मामला? सुभाष चंद्रा पर NCLT का बड़ा फैसला सुभाष चंद्रा से जुड़े ₹22,006 करोड़ के admitted claims और NCLT के ₹6.25 करोड़ के repayment plan को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे वायरल हैं। आखिर पूरा मामला क्या है? सुभाष चंद्रा ने ये कर्ज लिया था या सिर्फ personal guarantee दी थी? कितना पैसा recover होगा और HDFC Bank व LIC Housing Finance इस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।1
- चंदौली जिले में चार ‘मुर्दे’, जो मुंह से बोलते हैं और दर-दर भटकते हैं: जिला पंचायत सदस्यअंजनी सिंह1
- विद्यालय मार्ग पर जलजमाव से परेशानी, आवागमन हुआ मुश्किल धानापुर (चंदौली)। धानापुर क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में विद्यालय जाने वाले मार्ग पर जलजमाव होने से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ते पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक मार्ग पर जमा रहता है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। जलजमाव के कारण उन्हें कपड़े गंदे होने और फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय मार्ग से जलजमाव हटवाने और स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- चौबेपुर। स्कूल जा रही छात्रा को मिनी डंपर ने कुचला, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता संजय वाराणसी वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव के पास मंगलवार सुबह स्कूल जा रही 16 वर्षीय छात्रा रोशनी की मिनी डंपर की चपेट में आने से मौत के बाद शुरू हुआ चक्काजाम करीब पांच घंटे बाद समाप्त हुआ। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया और भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने, सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने तथा पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की। जानकारी के अनुसार, टाडिया बरथरा निवासी रोशनी कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह साइकिल से कच्चा बाबा इंटर कॉलेज जा रही थी। बिशनपुरा गांव के पास पीछे से आए मिनी डंपर की टक्कर से वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद डंपर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से निकलने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे वाहन समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहे ग्रामीण छात्रा की मौत की सूचना मिलते ही टाडिया बरथरा और बिशनपुरा सहित आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर पहाड़िया-बलुआ मार्ग पर जाल्हपुर में कच्चा बाबा इंटर कॉलेज वाली रोड के सामने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन में करीब 150 महिला-पुरुष शामिल रहे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे। ग्रामीणों ने मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने, स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठाई। भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौके पर मौजूद स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस-प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे। एसीपी विनय कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार श्वेता मिश्रा, चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी तथा चोलापुर थाना प्रभारी साधुबन राम गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। पुलिस-प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जाम समाप्त कराने का प्रयास किया गया। आश्वासन के बाद खुला जाम करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने मिनी डंपर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं, छात्रा की मौत से परिवार और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1