दलित उत्पीड़न के विरुद्ध कॉंग्रेस ने निकाला विरोध मार्च आज दलितों के अपमान के विरुद्ध कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च चंदौली / जनपद आज दिनांक 31 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जी का दलित जाति का होने के कारण भाजपाइयों द्वारा किये गये अपमान के विरुद्ध जोरदार विरोध मार्च निकाला। विरोध मार्च में सम्मिलित उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के महासचिव व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने पहले दलित जाति का होने के कारण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया, और जब भाजपा सरकार में हो रहे दलित उत्पीड़न के विरुद्ध लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने प्रेस वार्ता कर कार्यवाही की माँग की तो तिलमिलाई भाजपा सरकार ने विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर ही एससी/एसटी एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर दिया। यह भाजपा की दलितों के प्रति घृणित मानसिकता को प्रमाणित करती घटना है कि पूरे देश में कोई व्यक्ति यदि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठायेगा तो भाजपा सरकार आवाज उठाने वाले का भी उत्पीड़न करेगी। यह भाजपा की तालिबानी सोच है। उक्त अवसर पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे सामर्थवान दलित नेता के प्रति भाजपाइयों की घृड़ित सोच उजागर हो गई,तो सोच सकते हैं कि इस दलित विरोधी भाजपा की सरकार में गांव-गरीब वाले दलित लोगों के साथ कैसा व्यवहार भाजपाई करते होंगे।जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने पर जब राहुल गाँधी के ऊपर ही भाजपा सरकार SC/ST की कार्यवाही कर रही है तो सोचिये आम विपक्षी कार्यकर्ता व दलित चिंतकों दलित कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार क्या ही करती होगी।ऐसी तानाशाह व निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उक्त अवसर पर मधु राय डा नारायण मूर्ति ओझा रामधार जोसफ तरुण पाण्डेय रामानंद यादव रजनीकांत पाण्डेय गंगा प्रसाद शशिनाथ उपाध्याय सतीश बिंद डॉ सुल्तान खान मुनीर खान गुलाब राम नवीन पाण्डेय कुलदीप वर्मा शिवेंद्र मिश्रा राकेश सिंह राकेश पाठक योगेंद सिंह रामौतार यादव राधेश्याम यदुवंशी श्री कांत पाठक जुगल किशोर मदन लाल मिठाई राम अनिल कुमार मोहम्मद गुलाम अली शमशेर खान गोविंद यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

- चंदौली के धीना में हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों को बहाल करे विद्युत विभाग : पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू1
- मृत दिखाकर राशन कार्ड कर दिया निरस्त, जिला पंचायत सदस्य ने लिया संज्ञान, जिम्मेदार अधिकारियों से कराया अवगत धानापुर। जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने सरकारी अमले की कथित हैरान करने वाली लापरवाही और हेराफेरी को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने जिला प्रशासन चंदौली से नींद से जागने और आम जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि सपनों में जीने और जनता को सपने दिखाने वाली सरकार के नेताओं का ‘चंगू-मंगू’ बनकर अधिकारी काम करना बंद करें। जिलाधिकारी को जिले के प्रत्येक विभाग की कार्यप्रणाली का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आम, गरीब, लाचार और पीड़ित जनता दर-दर भटकने को मजबूर है। लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और संबंधित विभागों के अधिकारियों की मर्जी और मेहरबानी पर लोग जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि चाहे स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि, सरकारी अथवा निजी जमीन की पैमाइश, खतौनी संशोधन या अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मामले—हर जगह भ्रष्टाचार और अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं। एक तरफ जनता लोक-लुभावन वादों की शिकार है, तो दूसरी तरफ संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने पर मजबूर कर रहे हैं। अंजनी सिंह ने कहा कि चंदौली का गरीब, कमजोर किसान, युवा और आम नागरिक कथित भ्रष्टाचार एवं सरकारी उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि खड़ान निवासी मुन्ना पासवान, उनकी पत्नी और दो बच्चे आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से बेहद कमजोर हैं और किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। इसके बावजूद राशन कार्ड में मुन्ना पासवान और उनके परिवार को मृत घोषित किए जाने का मामला सामने आया है। अंजनी सिंह ने कहा कि गरीब और मजलूम लोगों के साथ इस तरह की कथित लापरवाही और धोखाधड़ी जनता के साथ घोर अन्याय है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर मुन्ना पासवान एवं उनके पूरे परिवार के नाम राशन कार्ड में सही कराए जाएं तथा उन्हें निर्बाध रूप से राशन उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पीड़ित परिवार की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया, तो ऐसे सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए तहसील सकलडीहा का घेराव करने को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी तहसील एवं जिला प्रशासन की होगी।1
- सकलडीहा/ चंदौली सकलडीहा कोतवाली परिसर में 42 वर्षों की लंबी और शानदार सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार निषाद ने की, जिन्होंने साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर नंदलाल मिश्रा को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे हर पुलिसकर्मी को गुजरना होता है। उन्होंने उपनिरीक्षक नंदलाल मिश्रा की सराहना करते हुए कहा नंदलाल मिश्रा का व्यवहार हमेशा अपने सहकर्मियों और जनता के प्रति बेहद मिलनसार व सकारात्मक रहा। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस परिवार को उनके लंबे अनुभव और कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने नंदलाल मिश्रा के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मूल रूप से इलाहाबाद (प्रयागराज) के निवासी नंदलाल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अपनी सेवाएं दी हैं। विदाई के इस भावुक क्षण पर उन्होंने सकलडीहा कोतवाली के समस्त स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक का आभार जताया। उपस्थित पुलिसकर्मियों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर विदा किया। इस मौके पर नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह, गोपाल तिवारी, जगदीश यादव, धुरंधर, राणा प्रताप, कौशलेश मिश्रा, अभिमन्यु राय, राजेंद्र सिंह, रामकवल पांडेय और रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ और स्थानीय संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।1
- कलम की तेज धार से सिविल लाइन में लक्ष्मी स्वीट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू अयोध्या। शहर के पॉश सिविल लाइन क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लक्ष्मी स्वीट हाउस में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ से आग को आसपास की दुकानों में फैलने से रोक लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझने के बाद भी टीम ने मौके पर रुककर दोबारा आग भड़कने की आशंका के चलते ठंडा करने का काम किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों और नुकसान का सही आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा। फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है।4
- हीरामनपुर में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा गंदा पानी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी चिरईगांव। चिरईगांव ब्लॉक अंतर्गत हीरामनपुर गांव में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क पर कीचड़ और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि गंदे पानी के जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था तथा गड्ढों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- वाराणसी दीवानी में हड़कंप - फैमिली कोर्ट में करंट न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी दीवानी न्यायालय के परिवार न्यायालय परिसर में दीवारों में बिजली का करंट उतरने से आज हड़कंप मच गया। लगातार बारिश और पुरानी बिल्डिंग की जर्जर वायरिंग से करंट लीक हो रहा है। खतरे को देखते हुए आज परिवार न्यायालय के सभी मुकदमों में जनरल डेट लगा दी गई। बिजली कर्मी फॉल्ट ठीक करने में लगे हैं। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही फॉल्ट ठीक कर लिया जाएगा और कल से कामकाज सामान्य हो जाएगा।1
- चंदौली भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, पीड़ित परिवारों मिले1
- वाराणसी जालूपुरा में ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की हुई मौत बालू नदी ट्रक से बच्चे की कुचलकर हुई मौत *वाराणसी ब्रेकिंग* ट्रक चंदौली विधायक सुशील सिंह का बताया जा रहा है गुस्साए ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन कई गाड़ियों में की तोड़फोड़ ग्रामीणों को समझाने में पुलिस हुई नाकाम। पुलिस द्वारा भीड़ को रोकना हुआ मुश्किल1