logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाल्मीकिनगर में सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यासईको टूरिज्म, सिंचाई और पर्यटन विकास को मिला बढ़ावा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बेतिया/पटना, 05 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह नहर सिंचाई के लिए बेहद उपयोगी है और इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के सामने बन रहे लव-कुश ईको टूरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया और वहां विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन और वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी भ्रमण किया, साथ ही गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से “ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर, प्रमंडल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य” का शिलान्यास किया। इसके अलावा गोनौली और चिउटाहां स्थित गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को जंगल भ्रमण में सुविधा होगी और वाल्मीकिनगर को एक प्रमुख ईको-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार, विधायक नंदकिशोर राम, राम सिंह, विनय बिहारी, समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म सहनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

1 day ago
user_A9Bharat News
A9Bharat News
Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
1 day ago

वाल्मीकिनगर में सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यासईको टूरिज्म, सिंचाई और पर्यटन विकास को मिला बढ़ावा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बेतिया/पटना, 05 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने इसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह नहर सिंचाई के लिए बेहद उपयोगी है और इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंडक बांध जलाशय के सामने बन रहे लव-कुश ईको टूरिज्म पार्क के निर्माण कार्य का जायजा लिया और वहां विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अतिथि भवन और वाल्मीकिनगर ईको पार्क का भी भ्रमण किया, साथ ही गंडक बराज पहुंचकर वहां की स्थिति का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि सभागार परिसर से “ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर, प्रमंडल-2, वाल्मीकि व्याघ्र आरक्ष्य” का शिलान्यास किया। इसके अलावा गोनौली और चिउटाहां स्थित गिद्ध संरक्षण केंद्र का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को जंगल भ्रमण में सुविधा होगी और वाल्मीकिनगर को एक प्रमुख ईको-पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार, विधायक नंदकिशोर राम, राम सिंह, विनय बिहारी, समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद भीष्म सहनी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • लौरिया विधायक विनय बिहारी ने बिहार में लागू बिहार शराबबंदी कानून पर बड़ा बयान देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह फेल साबित हो रहा है और सरकार को इस पर दोबारा गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका साफ कहना है कि शराबबंदी के बावजूद राज्य में शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ है, बल्कि अवैध तरीके से जारी है। विनय बिहारी ने यह भी आरोप लगाया कि हजारों लीटर जब्त शराब को जमीन में नष्ट करना पर्यावरण और भूमि की उर्वरता के लिए नुकसानदेह है, जो किसी भी तरह उचित नहीं है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जिन्हें शराब बनानी नहीं आती, वे भी शराब बना रहे हैं और पीने वालों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। साथ ही उन्होंने सरकार के राजस्व नुकसान की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य की कमाई घट रही है और दूसरी तरफ शराबबंदी का असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा। 👉 कुल मिलाकर, विधायक ने संकेत दिया कि वर्तमान स्वरूप में यह कानून प्रभावी नहीं है और इसमें बदलाव या समीक्षा की जरूरत है।
    1
    लौरिया विधायक विनय बिहारी ने बिहार में लागू बिहार शराबबंदी कानून पर बड़ा बयान देते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि यह कानून पूरी तरह फेल साबित हो रहा है और सरकार को इस पर दोबारा गंभीरता से विचार करना चाहिए। उनका साफ कहना है कि शराबबंदी के बावजूद राज्य में शराब का कारोबार बंद नहीं हुआ है, बल्कि अवैध तरीके से जारी है।
विनय बिहारी ने यह भी आरोप लगाया कि हजारों लीटर जब्त शराब को जमीन में नष्ट करना पर्यावरण और भूमि की उर्वरता के लिए नुकसानदेह है, जो किसी भी तरह उचित नहीं है।
उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जिन्हें शराब बनानी नहीं आती, वे भी शराब बना रहे हैं और पीने वालों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।
साथ ही उन्होंने सरकार के राजस्व नुकसान की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य की कमाई घट रही है और दूसरी तरफ शराबबंदी का असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा।
👉 कुल मिलाकर, विधायक ने संकेत दिया कि वर्तमान स्वरूप में यह कानून प्रभावी नहीं है और इसमें बदलाव या समीक्षा की जरूरत है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमिडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में पश्चिम चम्पारण के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 06.04.2026.
    1
    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमिडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में पश्चिम चम्पारण के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 06.04.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • शराबबंदी पर लौरिया विधायक विनय बिहारी ने क्या कुछ कहा आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। शराबबंदी कानून में समीक्षा की बात कह कर उन्होंने इस कानून के बारे में साफ-साफ संकेत दे दिया है उन्होंने कहा कि इस फेलियर कानून पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। वहीं उन्होंने हजारों लीटर शराब को जमींदोज कर सरकार भूमि के उर्वरा शक्ति को खत्म कर रही है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। जिन्हें शराब बनाना नहीं आता वह शराब बना रहे और पीने वालों की लगातार मोटे हो रहे हैं। मैं शराब नहीं पिता और नाचता हूं फिर भी मैं जो देख रहा हूं वह समझ से परे है। एक तो सरकार के रेवेन्यू मारी जा रही है दूसरा शराब कहीं बंद नहीं है।
    1
    शराबबंदी पर लौरिया विधायक विनय बिहारी ने क्या कुछ कहा आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। शराबबंदी कानून में समीक्षा की बात कह कर उन्होंने इस कानून के बारे में साफ-साफ संकेत दे दिया है उन्होंने कहा कि इस फेलियर कानून पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। वहीं उन्होंने हजारों लीटर शराब को जमींदोज कर सरकार भूमि के उर्वरा शक्ति को खत्म कर रही है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। जिन्हें शराब बनाना नहीं आता वह शराब बना रहे और पीने वालों की लगातार मोटे हो रहे हैं। मैं शराब नहीं पिता और नाचता हूं फिर भी मैं जो देख रहा हूं वह समझ से परे है। एक तो सरकार के रेवेन्यू मारी जा रही है दूसरा शराब कहीं बंद नहीं है।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    18 hrs ago
  • जिला बेतिया थाना नौतन बरियारपुर वार्ड नंबर 7 का यह नल जल चालू नहीं हो रहा है केवल नाम का लगाया गया है
    1
    जिला बेतिया थाना नौतन बरियारपुर वार्ड नंबर 7 का यह नल जल चालू नहीं हो रहा है केवल नाम का लगाया गया है
    user_बिहार वाला टुनटुन जी
    बिहार वाला टुनटुन जी
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • सोमवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के प्रजापति हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनता दरबार में करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे और एक-एक कर लोगों की आपबीती सुनी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो सका। जनता दरबार के दौरान सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और पेंशन से संबंधित रहीं। कई ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं बिजली की समस्या को लेकर कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतें सामने आईं। आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों में भी लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। माननीय विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। इस अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल अग्रसारित कर दिया गया है। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया गया है, जबकि शेष मामलों के समाधान हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जनता दरबार लगातार पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। अब आम लोगों को अपनी समस्या लेकर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि उनका विधायक स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान कराएगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
    2
    सोमवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के प्रजापति हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनता दरबार में करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे और एक-एक कर लोगों की आपबीती सुनी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो सका।
जनता दरबार के दौरान सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और पेंशन से संबंधित रहीं। कई ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं बिजली की समस्या को लेकर कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतें सामने आईं। आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों में भी लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
माननीय विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली।
इस अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल अग्रसारित कर दिया गया है। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया गया है, जबकि शेष मामलों के समाधान हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जनता दरबार लगातार पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। अब आम लोगों को अपनी समस्या लेकर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि उनका विधायक स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान कराएगा।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • गेहूं खरीदारी में देरी पर बगही बघमंबरपुर में किसानों मेंनाराजगी, एफसीआई ने जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन #गेहूं_खरीदारी #किसान_नाराज #बिहार_किसान #FCI #किसानों_की_समस्या #समर्थन_मूल्य #Bairiya #Bagahi #किसान_संघर्ष #खरीदारी_शुरू_करो #FarmersIssue #WheatProcurement #BiharNews #GroundReport #RuralIndia #किसानों_की_आवाज #MSP #FoodCorporationOfIndia #BreakingNews #LocalNews
    1
    गेहूं खरीदारी में देरी पर बगही बघमंबरपुर में किसानों मेंनाराजगी, एफसीआई ने जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन
#गेहूं_खरीदारी #किसान_नाराज #बिहार_किसान #FCI #किसानों_की_समस्या #समर्थन_मूल्य #Bairiya #Bagahi #किसान_संघर्ष #खरीदारी_शुरू_करो #FarmersIssue #WheatProcurement #BiharNews #GroundReport #RuralIndia #किसानों_की_आवाज #MSP #FoodCorporationOfIndia #BreakingNews #LocalNews
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    23 hrs ago
  • नौतन।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
    1
    नौतन।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • शिकारपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर बवाल शिकारपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग की गिरफ्तारी के दौरान एक वकील ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए वकील ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध बढ़ने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद अंततः नाबालिग को छोड़ दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    शिकारपुर थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो को लेकर बवाल
शिकारपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग की गिरफ्तारी के दौरान एक वकील ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर आपत्ति जताते हुए वकील ने कार्रवाई का विरोध किया। विरोध बढ़ने के बाद मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद अंततः नाबालिग को छोड़ दिया गया।
घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.