पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री का जोरदार स्वागत। --जेसीबी से कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बरसाए फुल नौतन।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री का जोरदार स्वागत। --जेसीबी से कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने बरसाए फुल नौतन।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।
- नौतन।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।1
- पीपरा डंपिंग स्थल पर महापौर का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट साफ-सफाई के साथ पर्यावरण अनुकूल कचरा निष्पादन पर जोर, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार बेतिया। नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को पीपरा स्थित कचरा डंपिंग स्थल का औचक निरीक्षण किया। आसपास प्रदूषण और बदबू की शिकायत मिलने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कचरे के सुरक्षित निष्पादन और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में रोजाना संग्रहित कचरे का निस्तारण पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से किया जाना अनिवार्य है। महापौर ने पाया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 727 के समीप कचरा और सड़ांध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कचरे को निर्धारित घेरा के अंदर और लोगों के आवागमन से दूर रखने का निर्देश सफाई निरीक्षकों को दिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधक अर्पित कुमार और अशफाक अहमद के अनुपस्थित रहने पर महापौर ने नाराजगी जताई और उन्हें तलब किया। वहीं मौके पर मौजूद स्वच्छता प्रभारी मोहम्मद तबरेज आलम और जुलुम साह को नियमित निरीक्षण कर कचरे के सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। महापौर ने कहा कि विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरे को पीपरा डंपिंग स्थल पर बनाए गए घेरे के भीतर ही सुरक्षित रखा जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा दो जेसीबी, एक पोकलेन और तीन हाईवा की मदद से कचरे को हटाने का कार्य कराया गया। महापौर स्वयं कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करती रहीं और लोगों को कचरे से हो रही समस्या का समाधान कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमिडिएट एवं वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में पश्चिम चम्पारण के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। 06.04.2026.1
- शराबबंदी पर लौरिया विधायक विनय बिहारी ने क्या कुछ कहा आप भी सुनकर हैरान हो जाएंगे। शराबबंदी कानून में समीक्षा की बात कह कर उन्होंने इस कानून के बारे में साफ-साफ संकेत दे दिया है उन्होंने कहा कि इस फेलियर कानून पर सरकार को पुनः विचार करना चाहिए। वहीं उन्होंने हजारों लीटर शराब को जमींदोज कर सरकार भूमि के उर्वरा शक्ति को खत्म कर रही है। जो कहीं से भी उचित नहीं है। जिन्हें शराब बनाना नहीं आता वह शराब बना रहे और पीने वालों की लगातार मोटे हो रहे हैं। मैं शराब नहीं पिता और नाचता हूं फिर भी मैं जो देख रहा हूं वह समझ से परे है। एक तो सरकार के रेवेन्यू मारी जा रही है दूसरा शराब कहीं बंद नहीं है।1
- जिला बेतिया थाना नौतन बरियारपुर वार्ड नंबर 7 का यह नल जल चालू नहीं हो रहा है केवल नाम का लगाया गया है1
- सोमवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के प्रजापति हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनता दरबार में करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे और एक-एक कर लोगों की आपबीती सुनी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे मौके पर ही कई मामलों का त्वरित निष्पादन संभव हो सका। जनता दरबार के दौरान सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और पेंशन से संबंधित रहीं। कई ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं बिजली की समस्या को लेकर कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर की शिकायतें सामने आईं। आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों में भी लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। माननीय विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। इस अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त सभी जनसमस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल अग्रसारित कर दिया गया है। कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कराया गया है, जबकि शेष मामलों के समाधान हेतु स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का फीडबैक लिया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का जनता दरबार लगातार पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाता रहेगा, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो सके। अब आम लोगों को अपनी समस्या लेकर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि उनका विधायक स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर समस्याएं सुनेगा और समाधान कराएगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।2
- गेहूं खरीदारी में देरी पर बगही बघमंबरपुर में किसानों मेंनाराजगी, एफसीआई ने जल्द शुरू करने का दिया आश्वासन #गेहूं_खरीदारी #किसान_नाराज #बिहार_किसान #FCI #किसानों_की_समस्या #समर्थन_मूल्य #Bairiya #Bagahi #किसान_संघर्ष #खरीदारी_शुरू_करो #FarmersIssue #WheatProcurement #BiharNews #GroundReport #RuralIndia #किसानों_की_आवाज #MSP #FoodCorporationOfIndia #BreakingNews #LocalNews1
- योजनाओं का समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: दीपक प्रकाश बेतिया में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर बेतिया। समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने की। बैठक में माननीय विधायक विनय बिहारी, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, निदेशक एनईपी पुरुषोत्तम त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, उपयोगिता प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण, आरटीपीएस, ई-ग्राम कचहरी, जिला परिषद की परिसंपत्तियों एवं भूमि से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंचायत सरकार भवन के निर्माण, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने, आरटीपीएस के प्रभावी संचालन एवं योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंचायती राज विभाग योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी पदाधिकारी इस दिशा में तत्परतापूर्वक कार्य करें। विधायक विनय बिहारी ने भी बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भूमि की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है, जिसके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। इस पर मंत्री ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।1