पीपरा डंपिंग स्थल पर महापौर का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट साफ-सफाई के साथ पर्यावरण अनुकूल कचरा निष्पादन पर जोर, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार बेतिया। नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को पीपरा स्थित कचरा डंपिंग स्थल का औचक निरीक्षण किया। आसपास प्रदूषण और बदबू की शिकायत मिलने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कचरे के सुरक्षित निष्पादन और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में रोजाना संग्रहित कचरे का निस्तारण पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से किया जाना अनिवार्य है। महापौर ने पाया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 727 के समीप कचरा और सड़ांध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कचरे को निर्धारित घेरा के अंदर और लोगों के आवागमन से दूर रखने का निर्देश सफाई निरीक्षकों को दिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधक अर्पित कुमार और अशफाक अहमद के अनुपस्थित रहने पर महापौर ने नाराजगी जताई और उन्हें तलब किया। वहीं मौके पर मौजूद स्वच्छता प्रभारी मोहम्मद तबरेज आलम और जुलुम साह को नियमित निरीक्षण कर कचरे के सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। महापौर ने कहा कि विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरे को पीपरा डंपिंग स्थल पर बनाए गए घेरे के भीतर ही सुरक्षित रखा जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा दो जेसीबी, एक पोकलेन और तीन हाईवा की मदद से कचरे को हटाने का कार्य कराया गया। महापौर स्वयं कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करती रहीं और लोगों को कचरे से हो रही समस्या का समाधान कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीपरा डंपिंग स्थल पर महापौर का औचक निरीक्षण, कचरा प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश मझौलिया से जापान भाई की रिपोर्ट साफ-सफाई के साथ पर्यावरण अनुकूल कचरा निष्पादन पर जोर, लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार बेतिया। नगर निगम क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को पीपरा स्थित कचरा डंपिंग स्थल का औचक निरीक्षण किया। आसपास प्रदूषण और बदबू की शिकायत मिलने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कचरे के सुरक्षित निष्पादन और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में रोजाना संग्रहित कचरे का निस्तारण पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से किया जाना अनिवार्य है। महापौर ने पाया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 727 के समीप कचरा और सड़ांध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए कचरे को निर्धारित घेरा के अंदर और लोगों के आवागमन से दूर रखने का निर्देश सफाई निरीक्षकों को दिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता प्रबंधक अर्पित कुमार और अशफाक अहमद के अनुपस्थित रहने पर महापौर ने नाराजगी जताई और उन्हें तलब किया। वहीं मौके पर मौजूद स्वच्छता प्रभारी मोहम्मद तबरेज आलम और जुलुम साह को नियमित निरीक्षण कर कचरे के सुरक्षित रख-रखाव सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया। महापौर ने कहा कि विभिन्न वार्डों से एकत्रित कचरे को पीपरा डंपिंग स्थल पर बनाए गए घेरे के भीतर ही सुरक्षित रखा जाए, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा दो जेसीबी, एक पोकलेन और तीन हाईवा की मदद से कचरे को हटाने का कार्य कराया गया। महापौर स्वयं कई घंटों तक मौके पर मौजूद रहकर कार्यों की निगरानी करती रहीं और लोगों को कचरे से हो रही समस्या का समाधान कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ-साथ कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- बासोपट्टी नहर के पास सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, एक चालक फरार योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बासोपट्टी नहर के पास बासोपट्टी-बकुचिया मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक (नंबर BR 22 S 3877) पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। शनिचरी थाना प्रभारी संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने टक्कर की बजाय खुद गिरने की आशंका भी जताई है।1
- नौतन।।प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।यह कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह में नागेंद्र कुशवाहा व सोनलाल कुशवाहा ने अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री को सम्मानित किया।मंत्री दीपक प्रकाश ने इस मौके पर कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले इस सम्मान के लिए वे आभारी हैं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण में अनियमितता पाई और संबंधित संवेदक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सम्मान सामरोह के दौरान मंत्री ने कहा कि एनडीए के शासन में चौमुखी विकास हो रहा है.सरकार पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि अगले पांच सालों में करोड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा.इस सम्मान समारोह में पकड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद,राज किशोर ठाकुर जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक था।1
- पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक विनय बिहारी और उनके साथियों को कार्यक्रम स्थल में जाने से रोक दिया गया। चार विधायक और एक सांसद कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लेकिन रामनगर के विधायक नंदकिशोर राम को धक्का दिया गया और निकास मार्ग दो दरोगाओं द्वारा बंद कर दिया गया। जब विधायक और अन्य नेताओं ने मौके पर जाकर पूछताछ की, तो बताया गया कि यह सब इंस्पेक्टर के आदेश से किया गया। विनय बिहारी ने कहा कि ऐसे आदेशों से विधायक और सांसदों का मार्ग रोकना पूरी तरह अस्वीकार्य है। मौके पर मौजूद एच खान से बात करने पर उन्होंने कहा कि वे केवल नौकर हैं और फैसले नहीं ले सकते। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अगले दिन, 6 अप्रैल को विधायक विनय बिहारी की प्रतिक्रिया सामने आई, जिसमें उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह मनमानी और अधिकारियों की अवहेलना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भविष्य में ऐसे व्यवहार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। विधायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने मौके पर हुए हंगामे और अनुचित व्यवहार का विरोध किया और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा सत्ता का दुरुपयोग जनता और जनप्रतिनिधियों के अधिकारों के लिए खतरा है और इसे किसी भी हाल में सहन नहीं किया जा सकता। यह मामला अब राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बन गया है, और वायरल वीडियो ने इसे जनता के बीच चर्चा का केंद्र बना दिया है।1
- राजस्थान के जालोर जिले में सिरे मंदिर की दुर्गम पहाड़ी पर इतिहास रच दिया गया। पहली बार ट्रैक्टर से सामान मंदिर तक पहुंचाया गया। खास बात यह रही कि ट्रैक्टर ने 800 सीढ़ियां रिवर्स गियर में चढ़कर यह कारनामा किया। इस अनोखे प्रयास ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को चकित कर दिया और इसे एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया। #Jalore #Rajasthan #SireTemple #TractorRecord #ReverseGear #800Steps #MountainClimb #GoodsTransport #History #Achievement #UniqueEvent #India #News #Update #Devotees #Effort #Record #Temple #HillClimb #BreakingNews1
- ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कोंहवा मोड के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की टक्कर से सडक पार कर रही एक महिला की दर्दनाक मौत हो गर्ई। दुर्घटना में बाइक सवार यूवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शूरू कर दी है। मृतका की पहचान कोंहवा गांव निवासी नंदकिशोर शर्मा की 59 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पुराने घर से नए घर की ओर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कोंहवा मोड के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक भी दर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार यवक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदौवा रामपुर गांव निवासी मेंदी प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र बिगन कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया ...1
- Post by RAJA KUMAR1
- स्व. भिखारी सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित बलिया। क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी स्वर्गीय भिखारी सिंह की चौथी पुण्यतिथि उनके आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र अजय सिंह (अधिवक्ता एवं समाजसेवी) ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अजय सिंह ने कहा कि उनके पिता हमेशा सिखाते थे कि किसी भी विषम परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि धैर्यपूर्वक उसका सामना करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने जीवनभर बड़ों का सम्मान करने और सादगीपूर्ण जीवन जीने की सीख दी। ज्ञात हो कि स्व. भिखारी सिंह अंडमान-निकोबार में ऑफिस सुप्रिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उन्हें वापस अपने घर लौटना पड़ा था। पुण्यतिथि कार्यक्रम में श्याम बहादुर सिंह, राजेश सिंह, रंधा सिंह, फतेह बहादुर सिंह, बबलू सिंह, अजीत सिंह, अमित सिंह, दिनेश सिंह, रामनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, कैलाश यादव, जयराम यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।1
- भाजपा स्थापना दिवस पर मंत्री नारायण प्रसाद ने किया श्रद्धा नमन, कठैया में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश राष्ट्र सर्वोपरि की भावना, अंत्योदय के लक्ष्य और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के कठैया बिशुनपुरवा स्थित अपने आवास पर सोमवार के सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में नौतन एवं बैरिया क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और देश को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।1
- जगदीशपुर प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के जरिए फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान नागेंद्र कुशवाहा और सोनलाल कुशवाहा ने मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने इसे निजी कार्यक्रम बताते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक को जल्द सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है और पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद, राज किशोर ठाकुर, जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।1