जेसीबी से फूलों की बारिश, पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत जगदीशपुर प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के जरिए फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान नागेंद्र कुशवाहा और सोनलाल कुशवाहा ने मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने इसे निजी कार्यक्रम बताते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक को जल्द सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है और पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद, राज किशोर ठाकुर, जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।
जेसीबी से फूलों की बारिश, पकड़िया में पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत जगदीशपुर प्रखंड के पकड़िया पंचायत अंतर्गत हरदीपट्टी गांव में बिहार सरकार के पंचायतीराज मंत्री दीपक प्रकाश का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम सोनलाल कुशवाहा और नागेंद्र कुशवाहा के दरवाजे पर आयोजित हुआ, जहां जेसीबी मशीन के जरिए फूलों की वर्षा कर मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान नागेंद्र कुशवाहा और सोनलाल कुशवाहा ने मंत्री को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री दीपक प्रकाश ने इसे निजी कार्यक्रम बताते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पूर्वी नौतन स्थित पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संवेदक को जल्द सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य में चौमुखी विकास हो रहा है और पंचायत स्तर पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले पांच वर्षों में करोड़ों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद, मनी लाल प्रसाद, जदयू नेता दयानंद कुशवाहा, मुखिया अफरोज नय्यर, अनिरुद्ध प्रसाद, राज किशोर ठाकुर, जिला अध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने लायक रहा।
- योजनाओं का समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: दीपक प्रकाश बेतिया में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर बेतिया। समाहरणालय सभागार में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने की। बैठक में माननीय विधायक विनय बिहारी, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, निदेशक एनईपी पुरुषोत्तम त्रिवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना, उपयोगिता प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण, आरटीपीएस, ई-ग्राम कचहरी, जिला परिषद की परिसंपत्तियों एवं भूमि से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पीपीटी के माध्यम से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पंचायत सरकार भवन के निर्माण, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने, आरटीपीएस के प्रभावी संचालन एवं योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंचायती राज विभाग योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी पदाधिकारी इस दिशा में तत्परतापूर्वक कार्य करें। विधायक विनय बिहारी ने भी बैठक में सुझाव देते हुए कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भूमि की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती है, जिसके समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। इस पर मंत्री ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।1
- बासोपट्टी नहर के पास सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल, एक चालक फरार योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बासोपट्टी नहर के पास बासोपट्टी-बकुचिया मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक (नंबर BR 22 S 3877) पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। खबर लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। शनिचरी थाना प्रभारी संध्या कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने टक्कर की बजाय खुद गिरने की आशंका भी जताई है।1
- क्लास 11th का नया बैच प्रारंभ हो चुका है सुबह 7:00 बजे से मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- इंटर का नया बैच प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो चुका है मिडिल स्कूल के पास मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 91109912811
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- “जो छुपा है… वही सबसे खतरनाक 💀”1
- पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत चुहड़ी पंचायत के खैरवा टोला में 5 अप्रैल रविवार को लगी भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि 44 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए और दर्जनों मवेशी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल भी खाक हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया तथा लोगों की वर्षों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सक्रियता दिखाते हुए जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना, जिसमें अंचल सचिव मदन शर्मा, शाखा सचिव राम जतन ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे, भाकपा नेताओं ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया और प्रशासन से शीघ्र पर्याप्त मुआवजा, आवास एवं स्थायी पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई। वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम सह आपदा प्रभारी, एसडीएम बेतिया, बीडीओ चनपटिया सहित अन्य अधिकारी व मेडिकल टीम मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य में जुटे रहे और तत्काल प्रत्येक पीड़ित परिवार को 12 हजार रुपये का चेक एवं प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराते हुए आगे हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया, हालांकि इतनी बड़ी तबाही के बाद स्थानीय लोगों और भाकपा नेताओं ने इस राहत राशि को नाकाफी बताते हुए सरकार से मुआवजा बढ़ाने और पीड़ितों के समुचित पुनर्वास की मांग तेज कर दी है, जिससे यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में आगजनी से निपटने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।1
- चनपटिया में जनता दरबार: 60 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान नल-जल, बिजली, आवास और पेंशन बनी प्रमुख मुद्दे, एक हफ्ते में सभी मामलों पर फीडबैक का निर्देश सोमवार को चनपटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहियरिया पंचायत के प्रजापति हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनता दरबार में करीब 60 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन स्वयं उपस्थित रहे और एक-एक कर लोगों की आपबीती सुनी। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिससे कई मामलों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन संभव हो सका। इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें नल-जल योजना, बिजली आपूर्ति, आवास योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित रहीं। ग्रामीणों ने जलापूर्ति में अनियमितता, पाइपलाइन होने के बावजूद पानी नहीं मिलने की समस्या उठाई। वहीं बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और खराब ट्रांसफॉर्मर को लेकर भी लोगों ने अपनी परेशानी रखी। आवास योजना और पेंशन से जुड़े मामलों में लंबित स्वीकृति और भुगतान में देरी की शिकायतें भी प्रमुख रूप से सामने आईं। विधायक श्री अभिषेक रंजन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। दर्जनों मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे फरियादियों को राहत मिली। उन्होंने बताया कि शेष मामलों के समाधान के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है और एक सप्ताह के भीतर सभी मामलों का फीडबैक लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि इस तरह के जनता दरबार पंचायत स्तर पर लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही और लोगों ने इस पहल की सराहना की।1
- भाजपा स्थापना दिवस पर मंत्री नारायण प्रसाद ने किया श्रद्धा नमन, कठैया में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश राष्ट्र सर्वोपरि की भावना, अंत्योदय के लक्ष्य और सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के कठैया बिशुनपुरवा स्थित अपने आवास पर सोमवार के सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलु ने कहा कि भाजपा हमेशा गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम में नौतन एवं बैरिया क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और देश को सशक्त, समृद्ध एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया।1