Shuru
Apke Nagar Ki App…
कबरई के हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित। बांदा चौराहा स्थित हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई, इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, नाटक, कव्वाली और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के जरिए। नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।इस मौके पर संगीत आचार्य श्री राजेंद्र जी,गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में कबरईवासी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक श्री बबलू कुशवाहा जी ने श्री राजेंद्र जी को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
भारतसूत्र Live TV
कबरई के हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित। बांदा चौराहा स्थित हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना से हुई, इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, नाटक, कव्वाली और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के जरिए। नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का संदेश दिया।इस मौके पर संगीत आचार्य श्री राजेंद्र जी,गणमान्य नागरिक, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में कबरईवासी मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक श्री बबलू कुशवाहा जी ने श्री राजेंद्र जी को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा जनपद में जैमिनी सर्कस का शुभारंभ हो गया है। यह सर्कस मवई बाईपास, बांदा में लगाया गया है, जहां दर्शकों के लिए रोमांच, मनोरंजन और हैरतअंगेज करतबों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिल रही है।4
- बांदा बड़ोखर ब्लॉक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुम्हारन डेरा मैं लटकता मिला ताला दिनांक 9 फरवरी 2026 को सुबह 9:18 पर लटकता मिला ताला बच्चे इंतजार करते शिक्षकों का बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़ क्या होगी कार्रवाई या अधिकारी भी सहयोगी1
- अपने सिर्फ राम हैं,उनके अलावा कोई अपना नहीं... बोलो जय सियाराम🙏🚩1
- लोकेशन – बांदा, यूपी स्लग – बांदा में मुस्लिम समाज के लोगों का नाम काटने को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, सरकार-निर्वाचन आयोग पर लगाए गंभीर आरोप एंकर – बांदा जनपद में मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर सियासत गरमा गई है। नाम काटने के लिए भरे गए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर आई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वीओ – समाजवादी पार्टी नेताओं का आरोप है कि नरैनी तहसील के कई बूथों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, जिनमें अधिकांश मुस्लिम समाज के लोग बताए जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि यह सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। सपाइयों ने दावा किया कि जिन लोगों के नाम हटाए गए हैं, वे संबंधित गांवों के मूल निवासी हैं और उनके नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची के साथ-साथ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भी दर्ज रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से दोबारा जोड़ा जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। बाइट – महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष1
- Post by Mamta chaurasiya2
- #Apkiawajdigital पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जनता दरबार में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब एक युवक अपनी आपबीती सुनाते हुए दहाड़ मारकर रोने लगा। युवक ने आरोप लगाया कि SC/ST एक्ट के कथित गलत इस्तेमाल और दबंगों के अत्याचार ने उसके हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर दिया। युवक की व्यथा सुन डिप्टी सीएम ने मौके पर ही संबंधित जिले के डीएम (DM) और एसपी (SP) को फोन लगाकर कड़ी फटकार लगाई। "अकेला बेटा हूँ, कोर्ट के चक्कर में पिता को खो दिया" पीड़ित युवक ने रुंधे गले से बताया कि उसके परिवार के साथ न केवल मारपीट और बदसलूकी की गई, बल्कि उसे झूठे SC/ST केस में भी फंसा दिया गया। युवक ने बिलखते हुए कहा, "साहब! मैं अपने मां-बाप का अकेला बेटा हूं। झूठे मुकदमे और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटते-काटते मेरे पिता को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मेरी मां की ओपन हार्ट सर्जरी हुई है, मैं उन्हें देखूं या जेल जाने से खुद को बचाऊं?" डिप्टी सीएम का कड़ा रुख युवक की दास्तां सुनकर विजय सिन्हा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कानून का इस्तेमाल किसी निर्दोष को प्रताड़ित करने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही के कारण किसी गरीब या निर्दोष का परिवार बिखरता है, तो इसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रमुख बिंदु: दुरुपयोग का आरोप: युवक ने प्रभावशाली लोगों द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कराने का दावा किया। अधिकारियों को अल्टीमेटम: विजय सिन्हा ने जांच में पारदर्शिता और निर्दोष को तुरंत राहत देने का आदेश दिया। भावुक माहौल: जनता दरबार में मौजूद अन्य लोग भी युवक की पीड़ा देखकर स्तब्ध रह गए।1
- बांदा के बबेरू विकासखंड की ग्राम पंचायत बडागांव में किसान अन्ना पशुओं से परेशान हैं। इन पशुओं के झुंड खेतों में खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो रही है। वही किसान दीपू पटेल, श्रीधर सिंह, जगपतऔर कुन्ना प्रसाद व लवकुश पटेल ने बताया कि आवारा पशुओं के झुंड कुछ ही मिनटों में कई बीघे फसल नष्ट कर देते हैं। हाल ही में इन पशुओं ने खेतों में लगी हरी-भरी फसल को पूरी तरह बर्बाद कर रखा है, किसानों का कहना है कि वे अपनी फसलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह समस्या गंभीर बनी हुई है। उन्होंने सरकार से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है,समाजसेवियो सहित नेताओ व अधिकारियों को भी कई बार अवगत करा चुके है किसान। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण किसानों के लिए खेतों की रखवाली करना बेहद मुश्किल हो गया है। अन्ना पशुओं के झुंड दिन-रात किसी भी समय खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।4
- यूपी बांदा “भैंस चोर गैंग पर पैलानी पुलिस का शिकंजा — वाहन समेत शातिर अभियुक्त गिरफ्तार!” बांदा जनपद की थाना पैलानी पुलिस को भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है… पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर भैंस चोर को गिरफ्तार कर लिया है… जिसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन और तीन हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं… मामला पैलानी क्षेत्र का है… जहां निवासी छन्नूराम की भैंस 6 और 7 फरवरी की दरम्यानी रात चोरी हो गई थी… सूचना पर थाना पैलानी में मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी… इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कानाखेड़ा पेट्रोल पंप के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति चोरी की फिराक में खड़े हैं… सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया… पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आफाक पुत्र शमसाद निवासी सादी मदनपुर थाना चिल्ला ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर थाना चिल्ला और जसपुरा क्षेत्र में भी भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है… पुलिस फरार साथी की तलाश में जुटी है… फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है… वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र के पशुपालकों में राहत का माहौल है।1