नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत 28 लाभार्थियों को मिला प्रशिक्षण आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के तहत चयनित 28 लाभार्थियों को विभागीय दुग्ध संघ मूसेपुर, आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लाभार्थियों का चयन पूर्व में जिलाधिकारी के अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ए.एफ.सी इंडिया लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशुओं के उचित रख-रखाव, कृत्रिम गर्भाधान, पशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा संतुलित आहार प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान लखनऊ से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, आजमगढ़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. लालचन्द्र वर्मा, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी श्री अतुल कुमार सिंह, ए.एफ.सी इंडिया लिमिटेड, लखनऊ के प्रशिक्षक श्री आनन्द सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक श्री मनीष कुमार, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक श्री चौधरी मान सिंह पटेल सहित मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।
नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत 28 लाभार्थियों को मिला प्रशिक्षण आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के तहत चयनित 28 लाभार्थियों को विभागीय दुग्ध संघ मूसेपुर, आजमगढ़ में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। लाभार्थियों का चयन पूर्व में जिलाधिकारी के अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ए.एफ.सी इंडिया लिमिटेड, लखनऊ द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशुओं के उचित रख-रखाव, कृत्रिम गर्भाधान,
पशु स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा संतुलित आहार प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान लखनऊ से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, आजमगढ़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ. लालचन्द्र वर्मा, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी श्री अतुल कुमार सिंह, ए.एफ.सी इंडिया लिमिटेड, लखनऊ के प्रशिक्षक श्री आनन्द सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक श्री मनीष कुमार, राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक श्री चौधरी मान सिंह पटेल सहित मुख्यमंत्री गौ-संवर्धन योजना के चयनित लाभार्थी उपस्थित रहे।
- जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। सभासद सुलेमान अंसारी तथा मासूम आज़मी सहित अन्य लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में देरी, तकनीकी खामियां और दस्तावेजों के सत्यापन में बाधा के कारण आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।1
- चीनी रोबोडॉग: Galgotias की प्रोफेसर ने दी सफाई1
- Post by Kabya Chauhan1
- *मऊ में भीषण सड़क हादसा: कोयला लदे ट्रेलर में आग, चालक जिंदा जला* जनादेश टुडे घोसी, मऊ। जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बशारतपुर के पास वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हल्दिया पश्चिम बंगाल से कोयला लादकर गोरखपुर के सहजनवा जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे बालू लदे दूसरे ट्रेलर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदे ट्रेलर में तुरंत भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक जिंदा जलकर राख हो गया जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, दोहरीघाट थाना पुलिस और घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार मृतक चालक की पहचान संदीप कुमार राणा निवासी हजारीबाग झारखंड के रूप में हुई है। वह मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हल्दिया पश्चिम बंगाल से कोयला लेकर गोरखपुर के सहजनवा के लिए रवाना हुआ था। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पीछे से टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है हालांकि वास्तविक वजहों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।3
- मऊ - नेशनल हाईवे पर ट्रक और ट्रेलर की हुई जबरदस्त टक्कर...! ट्रेलर की टक्कर से कोयला से लदा ट्रक में लगी आग ट्रक ड्राइवर की मौत...! दो थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक ड्राइवर संदीप कुमार राणा झारखंड हजारीबाग रांची का रहने वाला था। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बशारतपुर गांव के पास नेशनल हाईवे की घटना...! #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #maunathbhanjan #HumaraUP #maumahadev #facebookreels #reelschallenge #NayeBharatKaNayaUP #fbreels #reelsviralシ1
- Post by Bala Ji1
- *खबर का जोरदार असर*जबरदस्त नारेबाजी बौखलाया केंद्र प्रभारी स्वयं बयान में कबूल रहा कि मैं फोर्थ क्लास का हूं कर्मचारी *वायरल वीडियो में होश उड़ा देने वाला बयान* आखिर फोर्थ क्लास कर्मचारी को कैसे बना दिया गया केंद्र प्रभारी *🚨 मेगा ब्रेकिंग* *उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव फेडरेशन लि. (PCF) अम्बेडकर नगर में भ्रष्टाचार का संगठित खेल?* जनपद अम्बेडकर नगर में PCF के जनपदीय कार्यालय से सामने आई जानकारी ने पूरे सहकारिता तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सहयोगी/चौकीदार विनय पटेल द्वारा मीडिया से कथित बातचीत में किए गए दावों ने उर्वरक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। *🎥 कैमरे में कैद कथित दावे* मीडिया से बातचीत के दौरान निम्न गंभीर आरोप सामने आए: KSK ( किसान सेवा केन्द्र )को उर्वरक उपलब्ध कराने और प्रभार पाने के लिए “मोटी रकम” देने की बात। खाद लाने पर “बाबू से लेकर अधिकारी तक खिलाना-पिलाना पड़ता है” जैसा कथन। कार्यालय में अपने प्रभाव और रिश्तेदारों की मौजूदगी का दावा। दावे में बाबू से लेकर स्टोर कीपर तक अपने होने का दावा किया गया। “खबर चलने से कुछ नहीं होगा” जैसा बयान। यूरिया निर्धारित दर से 300 रुपये तक की कीमत पर बेचने का संकेत। हालांकि यह भी कहा गया कि बयान नशे की अवस्था में दिया गया, लेकिन यदि वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है तो जांच आवश्यक हो जाती है। ⚖️ संभावित कानूनी प्रश्न यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो निम्न बिंदुओं पर जांच बनती है: क्या किसी सहयोगी/चपरासी को वित्तीय या प्रभार संबंधी अधिकार दिए गए? यदि हाँ, किस आदेश से? उर्वरक की बिक्री दर क्या अधिकृत थी, और वास्तविक बिक्री दर क्या रही? क्या कार्यालय में हितों का टकराव (conflict of interest) या पारिवारिक प्रभाव है? कितने कर्मचारी कई वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं? क्या उर्वरक नियंत्रण आदेश/आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन हुआ? *📞 प्रशासन कीप्रतिक्रिया?* मीडिया द्वारा जिला प्रबंधक PCF से संपर्क का प्रयास किया गया, किंतु फोन रिसीव नहीं किया गया। आधिकारिक प्रतिक्रिया न आने से संदेह और गहरा गया है। निष्पक्ष जांच और दस्तावेजी सत्यापन के बिना किसी निष्कर्ष पर पहुँचना उचित नहीं, परंतु आरोपों की गंभीरता को नज़रअंदाज़ भी नहीं किया जा सकता। *❓ अब सबसे बड़े सवाल* क्या किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक मिल रहा है? क्या प्रभार और स्टॉक आवंटन में पारदर्शिता है? क्या उच्च अधिकारी स्वतंत्र जांच कराएंगे? 📢 यह मामला केवल एक कार्यालय का नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास और सहकारिता व्यवस्था की साख का है। यदि आरोपों में सत्यता है तो यह व्यापक प्रशासनिक जवाबदेही का विषय बनेगा। भ्रष्टाचार की परतें खुल रही हैं… सत्य सामने आने तक जुड़े रहे आप मेरे साथ । *शेष खबर अगले अंक में...*1
- आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) की प्रथम पाली में हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही छात्र-छात्राओं के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। अधिकांश विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुरूप और सरल स्तर का था। गद्य, पद्य और व्याकरण से जुड़े प्रश्न सीधे और स्पष्ट पूछे गए थे, जिससे तैयारी करने वाले छात्रों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। कई छात्रों ने कहा कि पेपर उम्मीद से भी ज्यादा आसान था, जिससे अच्छे अंक आने की संभावना बढ़ गई है। अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली और बच्चों के आत्मविश्वास की सराहना की।1