रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा पडरौना- कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर स्थित परिवहन शाखा में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने परिवहन शाखा पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन जयंत यादव, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिवहन शाखा के वाहनों और शासकीय उपकरणों की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन के साथ ही जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की।पूजा कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं आगंतुकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
रिजर्व पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा पडरौना- कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन, कुशीनगर स्थित परिवहन शाखा में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने परिवहन शाखा पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन जयंत यादव, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिवहन शाखा के वाहनों और शासकीय उपकरणों की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन के साथ ही जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की कामना की।पूजा कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं आगंतुकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
- लखनऊ से श्री इन्दल सिंह लापता! 🙏 पहचानने पर तुरंत इस नंबर पर सूचना दें। 📌 Description श्री इन्दल सिंह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के पास से लापता हैं। निवासी: पूर्वी सिसवा, पहाड़पुर, पूर्वी चम्पारण (बिहार) पिन: 845422 अगर किसी को श्री इन्दल सिंह कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें: 📞 9939032612 📞 7061243797 🙏 कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। आपकी छोटी-सी मदद उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने में सहायक हो सकती है। लखनऊ से श्री इन्दल सिंह लापता! 🙏 पहचानने पर तुरंत इस नंबर पर सूचना दें। 📌 Description श्री इन्दल सिंह संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के पास से लापता हैं। निवासी: पूर्वी सिसवा, पहाड़पुर, पूर्वी चम्पारण (बिहार) पिन: 845422 अगर किसी को श्री इन्दल सिंह कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें: 📞 9939032612 📞 7061243797 🙏 कृपया इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें। आपकी छोटी-सी मदद उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने में सहायक हो सकती1
- उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का सुपरफास्ट बुलेटिन 🔴 उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें एक साथ! मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों का सुपरफास्ट बुलेटिन देखिए। इस वीडियो में राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, मौसम, सड़क हादसों, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। ▶️ आपके जिले की कौन-सी खबर सबसे महत्वपूर्ण है? कमेंट में जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 📲 अपने दोस्तों और स्थानीय WhatsApp एवं Facebook ग्रुप में Share करें। 🔔 उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए TRP NEWS को Follow करें। #UPNews #UttarPradeshNews #MauNews #AzamgarhNews #LucknowNews #KanpurNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPBreakingNews #HindiNews #आजकीखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #यूपीकी25बड़ीखबरें #TRPNews उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें | मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी का सुपरफास्ट बुलेटिन 🔴 उत्तर प्रदेश की 25 बड़ी खबरें एक साथ! मऊ, आजमगढ़, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों का सुपरफास्ट बुलेटिन देखिए। इस वीडियो में राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, मौसम, सड़क हादसों, सरकारी योजनाओं और जनता से जुड़ी स्थानीय समस्याओं की महत्वपूर्ण खबरें शामिल हैं। ▶️ आपके जिले की कौन-सी खबर सबसे महत्वपूर्ण है? कमेंट में जरूर बताएं। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें। 📲 अपने दोस्तों और स्थानीय WhatsApp एवं Facebook ग्रुप में Share करें। 🔔 उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए TRP NEWS को Follow करें। #UPNews #UttarPradeshNews #MauNews #AzamgarhNews #LucknowNews #KanpurNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPBreakingNews #HindiNews #आजकीखबर #उत्तरप्रदेशसमाचार #यूपीकी25बड़ीखबरें #TRPNews1
- अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशील विवेचना और साइबर ठगी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देवरिया। पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर समेत जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने ऐसे मामलों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में संवेदनशीलता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति 5.0 फेज-II के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। शक्ति दीदी और महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से गांव और कस्बों तक जनजागरूकता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर डीआईजी ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की ठगी गई धनराशि को होल्ड और रिकवर कराने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, गो-तस्करी, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस और जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, रात में गश्त और चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को भी कहा गया।1
- बरहज पुलिस फरियादियों को मार रही हैं लप्पड.............. देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्र के बडका गांव निवासी ने बरहज थाना में तैनात सिपाही पर लप्पड़ मारकर गम्भीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर से मिलकर आरोपी सिपाही पर विधि संगत कार्यवाही की मांग की हैं।3
- बाढ़ में डूबा घर-बार, भूखा, प्यासा लाचार खड़ा है बिहार! आया है फिर से झूठे तिरस्कारी अहंकारी PM का जन्मदिन! अपनी दुर्दशा भूल घी के दीए जलाओ अबकी बार!! बाढ़ में डूबा घर-बार, भूखा, प्यासा लाचार खड़ा है बिहार! आया है फिर से झूठे तिरस्कारी अहंकारी PM का जन्मदिन! अपनी दुर्दशा भूल घी के दीए जलाओ अबकी बार!!1
- डीएम ने नवीन मंडी के निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण एक सप्ताह में अधूरे कार्य पूरे कराने के निर्देश, लापरवाही पर वेतन रोकने की चेतावनी देवरिया, 16 सितंबर। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को नवीन मंडी स्थल देवरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन 25 ‘स’ श्रेणी की दुकानों, छायादार नीलामी चबूतरा, चार वाटर स्टैंड पोस्ट, जलापूर्ति व्यवस्था, आरसीसी नाली तथा आंतरिक मार्गों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और अधूरे कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। नाली और आंतरिक मार्गों का कार्य शीघ्र पूरा कराकर मंडी परिसर में जल निकासी और आवागमन की व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने व्यापारियों और आमजन के लिए पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेते हुए वाटर स्टैंड पोस्ट एवं जलापूर्ति से संबंधित कार्यों को जल्द पूरा कराने को कहा। साथ ही छायादार नीलामी चबूतरे का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। डीएम ने मंडी की दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा। जिन दुकानों में वर्तमान में सामान रखा हुआ है, उन्हें खाली कराकर नियमानुसार हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुरानी दुकानों के आवंटन से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने को कहा, ताकि लंबित कार्रवाई को शीघ्र पूरा किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने अथवा निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण और व्यवस्थागत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अरुण कुमार सिंह, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।1
- देवरिया शहर में अचानक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत देवरिया शहर में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे अचानक बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। वह स्कूलों की छुट्टी होने के बाद छात्रों को भीगते के देखा गया1
- बोकड़ा जंगल में नाला पार करते समय हादसा, मां और दो बच्चों की डूबने से मौत महराजगंज।* सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकड़ा जंगल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाला पार करते समय पानी में डूबने से महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को दोपहर करीब 1:37 बजे धर्मेन्द्र निवासी डिंगुरी ने सूचना दी कि उनकी बहन पूनम अपने दो बच्चों के साथ मायके डिंगुरी से ससुराल बीट नर्सरी जा रही थी। जंगल स्थित नाले को पार करते समय तीनों डूब गए। मृतकों की पहचान पूनम (45) पत्नी मोहित चौहान निवासी डिंगुरी, बेटा सोमनाथ (7) और बेटी सुहानी (5) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पूनम घरेलू सामान बोरे में लेकर पैदल जा रही थी। पुलिस ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण डूबना पाया गया। शवों पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।1
- लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने पहुंची एक युवती की मुलाकात कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि युवती वहां पहले से मौजूद थी। इसी दौरान उसका पुरुष मित्र शाहनवाज दूसरी युवती के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले में शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1