logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशील विवेचना और साइबर ठगी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देवरिया। पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर समेत जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने ऐसे मामलों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में संवेदनशीलता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति 5.0 फेज-II के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। शक्ति दीदी और महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से गांव और कस्बों तक जनजागरूकता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर डीआईजी ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की ठगी गई धनराशि को होल्ड और रिकवर कराने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, गो-तस्करी, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस और जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, रात में गश्त और चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को भी कहा गया।

8 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी ने कसे पुलिस अधिकारियों के पेंच गंभीर अपराधों में त्वरित गिरफ्तारी, महिला-बाल अपराधों में संवेदनशील विवेचना और साइबर ठगी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश देवरिया। पुलिस लाइन देवरिया के सभागार में मंगलवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर समेत जनपद के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और विभिन्न शाखाओं के प्रभारी शामिल हुए। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गोष्ठी में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी और नकबजनी समेत गंभीर अपराधों की समीक्षा की गई। डीआईजी ने ऐसे मामलों में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल अपराधों की विवेचना में संवेदनशीलता बरतते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया गया। मिशन शक्ति 5.0 फेज-II के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। शक्ति दीदी और महिला पुलिस कर्मियों के माध्यम से गांव और कस्बों तक जनजागरूकता पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर डीआईजी ने शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की ठगी गई धनराशि को होल्ड और रिकवर कराने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन नंबर 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ लोगों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने को कहा गया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट, गो-तस्करी, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस और जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, रात में गश्त और चेकिंग बढ़ाने तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने को भी कहा गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
    1
    चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन
राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।
युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।
    1
    चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by फ़िरोज़ अहमद
    1
    Post by फ़िरोज़ अहमद
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • मऊ। न्यायालय एवं जिलाधिकारी, जनपद मऊ के आदेश के क्रम में थाना घोसी पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त अजय यादव पुत्र रमाकांत यादव, निवासी मोजर बुजुर्ग, थाना घोसी, जनपद मऊ के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए संबंधित नोटिस का तामिला कराया गया। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी आदेश एवं निर्देशों की जानकारी देते हुए उसे जनपद मऊ की सीमा से बाहर किया गया। पुलिस के अनुसार जिला बदर की कार्रवाई के तहत अभियुक्त अजय यादव को जनपद आजमगढ़ की सीमा में छोड़ा गया तथा उसे निर्धारित अवधि में जनपद मऊ की सीमा में प्रवेश न करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए
    3
    मऊ।  न्यायालय एवं जिलाधिकारी, जनपद मऊ के आदेश के क्रम में थाना घोसी पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त अजय यादव पुत्र रमाकांत यादव, निवासी मोजर बुजुर्ग, थाना घोसी, जनपद मऊ के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए संबंधित नोटिस का तामिला कराया गया। साथ ही न्यायालय द्वारा जारी आदेश एवं निर्देशों की जानकारी देते हुए उसे जनपद मऊ की सीमा से बाहर किया गया।
पुलिस के अनुसार जिला बदर की कार्रवाई के तहत अभियुक्त अजय यादव को जनपद आजमगढ़ की सीमा में छोड़ा गया तथा उसे निर्धारित अवधि में जनपद मऊ की सीमा में प्रवेश न करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किए जाने पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • गोरखपुर में बेकाबू डंपर ने 9वीं के छात्र को कुचला, मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन डंपर कुचे, एक डंपर फूंका! हादसे के बाद सड़क पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन,पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आरोप! #गोरखपुर #GorakhpurNews #डंपरहादसा #सड़कहादसा #छात्रकीमौत #DumperAccident #BreakingNews #GorakhpurNewsToday #ग्रामीणप्रदर्शन #लाठीचार्ज #पुलिस #ABC_Hindustan #ABCHindustan #उत्तरप्रदेश #UPNews
    1
    गोरखपुर में बेकाबू डंपर ने 9वीं के छात्र को कुचला, मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन डंपर कुचे, एक डंपर फूंका!
हादसे के बाद सड़क पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन,पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आरोप!

#गोरखपुर #GorakhpurNews #डंपरहादसा #सड़कहादसा #छात्रकीमौत #DumperAccident #BreakingNews #GorakhpurNewsToday #ग्रामीणप्रदर्शन #लाठीचार्ज #पुलिस #ABC_Hindustan #ABCHindustan #उत्तरप्रदेश #UPNews
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • विद्यालयों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी शिक्षकों की समयबद्ध हाजिरी और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। विकासखंड बैतालपुर के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। हालांकि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। डीएम ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित थीं और सभी शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदर्शिका और टीएलएम का प्रभावी इस्तेमाल कर कक्षा शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। l
    1
    विद्यालयों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी
शिक्षकों की समयबद्ध हाजिरी और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस के निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विकासखंड बैतालपुर के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। हालांकि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। डीएम ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित थीं और सभी शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की नियमित समीक्षा करें।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदर्शिका और टीएलएम का प्रभावी इस्तेमाल कर कक्षा शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं।
l
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, नौ चाकू व तमंचा बरामद एसपी ने भीटी, गाजीपुर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, आठ गिरफ्तार मऊ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार की शाम जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7 बजे तक चले अभियान के दौरान एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ और चाकू की जांच की। अभियान के लिए 41 टीमों का गठन कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों की जांच की गई। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आठ लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ अवैध चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    4
    संदिग्धों और वाहनों की सघन चेकिंग, नौ चाकू व तमंचा बरामद


एसपी ने भीटी, गाजीपुर तिराहा समेत प्रमुख स्थानों का लिया जायजा, आठ गिरफ्तार
मऊ। सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में बुधवार की शाम जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शाम 5:30 से 7 बजे तक चले अभियान के दौरान एसपी स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने भीटी, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, बढ़ुआ गोदाम और अदरी मोड़ समेत प्रमुख बाजारों, चौराहों, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों के साथ अवैध शस्त्र, मादक पदार्थ और चाकू की जांच की। अभियान के लिए 41 टीमों का गठन कर 41 स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान करीब 2680 संदिग्ध व्यक्तियों और 1727 वाहनों की जांच की गई।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आठ लोगों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के कब्जे से नौ अवैध चाकू और एक तमंचा बरामद हुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दो वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करते हुए नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • Post by फ़िरोज़ अहमद
    1
    Post by फ़िरोज़ अहमद
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • गोरखपुर में बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चा*कू मार*कर नि*मर्म ह*या,इलाके में मचा हड़*कंप..पुलिस जाँच में जुटी..।
    1
    गोरखपुर में बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चा*कू मार*कर नि*मर्म ह*या,इलाके में मचा हड़*कंप..पुलिस जाँच में जुटी..।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.