logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

56 min ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
56 min ago

चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
    1
    चंदाचोरी, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवजन सभा का प्रदर्शन
राममंदिर चंदाचोरी के आरोपियों पर कार्रवाई और सरकारी स्कूल बंद न करने की मांग, कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाना
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर विभिन्न मांगों और जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अयोध्या राममंदिर के चंदे में कथित अनियमितता के दोषियों पर कार्रवाई, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद नहीं करने, कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अयोध्या राममंदिर के चंदे में हुई कथित चंदाचोरी के आरोपियों को बचाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों की धार्मिक आस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने की किसी भी प्रक्रिया का विरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि हत्या, लूट, दुष्कर्म, अपहरण, डकैती, छेड़खानी और चोरी जैसी घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है।
युवजन सभा जिलाध्यक्ष ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं, जबकि सरकार की नीतियों से उन्हें अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। पेपर लीक, फीस वृद्धि और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने छात्र-नौजवानों की समस्याओं को उठाया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य तथा एमएसपी नहीं मिल रही है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस दौरान सयुस उपाध्यक्ष हरिओम लाला, विजय यादव, अभयशंकर, ज्ञानप्रकाश, दयाशंकर, सुनील, संदीप, रामनरायण, वसिष्ठ, नीरज विश्वकर्मा, हरिकेश, राजकिशोर, शिवानंद यादव, प्रभात यादव, विराट खान, आजम अहमद, आजाद अंसारी, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, रामविश्वास, दिनेश सिंह, मनीष सिंह सैथवार, अनिल प्रसाद, सुनैना सिंह कुशवाहा, सीमा मौर्या, सन्नी गौड़, सूरज प्रताप, शेषनाथ, शाकिर अली, बबलू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।
    1
    चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* *देवरिया, 15 सितंबर।* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए। सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश
सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* 
*देवरिया, 15 सितंबर।*
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया,  भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए।
सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।  उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए।
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें।  उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की।
बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग
    1
    सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीएम योगी बोले...इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। बुधवार सुबह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा- एक समय उत्तर प्रदेश पर एक बदनुमा दाग लगा था, हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था, वह आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। उन्होंने कहा- इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म हो गया है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। आज 75 जिले हैं लेकिन 85 मेडिकल कालेज हैं। नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने संबोधित भी किया। बोले, आईएमए की इकाई ने ये साबित किया है कि जहाँ चाह वहाँ राह। बहनों और भाइयों, वास्तव में किसी भी संगठन और संस्था की यही वास्तविक पहचान है कि उसने अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए किस प्रकार का योगदान दिया है। सामान्य जीवन में आप शासन की व्यवस्था से जुड़ करके या निजी स्तर पर प्रैक्टिस करते होंगे, वो आपका पेशेवर अंदाज हो सकता है।
    1
    सीएम योगी बोले...इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। बुधवार सुबह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा- एक समय उत्तर प्रदेश पर एक बदनुमा दाग लगा था, हर जिले का एक दुर्दांत माफिया नेतृत्व करता था, वह आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करता था। 
उन्होंने कहा- इंसेफ्लाइटिस भी माफिया और मच्छर की तरह खत्म हो गया है। आज वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज है। आज 75 जिले हैं लेकिन 85 मेडिकल कालेज हैं। नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।
आईएमए चैरिटेबल ब्लड सेंटर के लोकार्पण के दौरान सीएम योगी ने संबोधित भी किया। बोले, आईएमए की इकाई ने ये साबित किया है कि जहाँ चाह वहाँ राह। बहनों और भाइयों, वास्तव में किसी भी संगठन और संस्था की यही वास्तविक पहचान है कि उसने अपनी विशेषज्ञता का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए किस प्रकार का योगदान दिया है। सामान्य जीवन में आप शासन की व्यवस्था से जुड़ करके या निजी स्तर पर प्रैक्टिस करते होंगे, वो आपका पेशेवर अंदाज हो सकता है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    18 min ago
  • विद्यालयों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी शिक्षकों की समयबद्ध हाजिरी और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस के निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। विकासखंड बैतालपुर के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। हालांकि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। डीएम ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित थीं और सभी शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदर्शिका और टीएलएम का प्रभावी इस्तेमाल कर कक्षा शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं। l
    1
    विद्यालयों में कम मिली छात्रों की उपस्थिति, डीएम ने जताई नाराजगी
शिक्षकों की समयबद्ध हाजिरी और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस के निर्देश
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार सुबह आठ बजे बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम मिलने पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने के साथ ही बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विकासखंड बैतालपुर के कंपोजिट विद्यालय बटुलही और उच्च प्राथमिक विद्यालय बटुलही में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली। शिक्षकों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिक्षकों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम ने कंपोजिट विद्यालय तेंदुई का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की संख्या कम मिली। हालांकि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। डीएम ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के साथ पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
वहीं, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। यहां 100 के सापेक्ष 91 छात्राएं उपस्थित थीं और सभी शिक्षक मौजूद मिले। छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता भी अच्छी पाई गई। डीएम ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और पठन-पाठन की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आगे भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शिक्षक निर्धारित समय पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों की लगातार मॉनिटरिंग करें और शिक्षकों की उपस्थिति के साथ पठन-पाठन की नियमित समीक्षा करें।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है। संदर्शिका और टीएलएम का प्रभावी इस्तेमाल कर कक्षा शिक्षण को रुचिकर एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उनके सीखने के स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जाएं।
l
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल

तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज

देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल
तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
    Deoria, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी
    2
    हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज  रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -*
1.थानाध्यक्ष  दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी
2.उ0नि0  आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी
3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी
 विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी
ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी
विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.