logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।

2 hrs ago
user_खबर पूर्वांचल न्यूज
खबर पूर्वांचल न्यूज
Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन देवरिया में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान और 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े प्रकरण के निस्तारण की भी मांग की गई। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से संबंधित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की मांग की।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • देवरिया शहर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणेश के खुले पट देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चन के साथ गणपति पूजा महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। शहर के आर्य समाज गली में स्वर्णकार समिति द्वारा सजा भगवान गणपति की प्रतिमा के पट खोले गए ।इस गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।सोमवार की रात को 10:00 बजे पूजा शुरू हुई जो जो देर रात तक चली। जहां पूजा पंडाल में 15 फीट से लेकर 25 फीट तक के प्रतिमा रखी गई है। वहीं देवरिया शहर में गरुनपार स्थित गरुनपार के राजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा,बताशा गली में रखी गई भगवान गणपति की प्रतिमा,तो विजय टॉकीज के पास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं रखी गई है ।वहीं पंडाल काफी लंबे बने हैं और बड़ी संख्या में लोग इन पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन कर रहे हैं। इसी के साथ ही पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है ।भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था बताएं रखने की विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है।
    1
    देवरिया शहर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणेश के खुले पट
देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चन के साथ गणपति पूजा महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। शहर के आर्य समाज गली में स्वर्णकार समिति द्वारा सजा भगवान गणपति की प्रतिमा के पट खोले गए ।इस गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।सोमवार की रात को 10:00 बजे पूजा शुरू हुई जो जो देर रात तक चली। जहां पूजा पंडाल में 15 फीट से लेकर 25 फीट तक के प्रतिमा  रखी गई है। वहीं देवरिया शहर में गरुनपार स्थित गरुनपार के राजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा,बताशा गली में  रखी गई भगवान गणपति की प्रतिमा,तो विजय टॉकीज के पास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं रखी गई है ।वहीं पंडाल काफी लंबे बने हैं और बड़ी संख्या में लोग इन पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन कर रहे हैं। इसी के साथ ही पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है ।भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था बताएं रखने की विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की  भारी भीड़ उमड़ रही है । जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है।
गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • एक माह बाद भी नहीं हुआ अजमत अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पीड़ित पिता ने डीएम से लगाई उच्चस्तरीय जांच की गुहार। रामकोला, कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अजमत अंसारी हत्याकांड का पुलिस एक माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे नाराज मृतक के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच कराकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। क्या है पूरा मामला ? प्रार्थी मनोवर अंसारी पुत्र रहीम अंसारी, निवासी ग्राम भवानी टोला, पोस्ट टेकुआटार ने बताया कि उनके लड़के अजमत अंसारी की 26 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी हो गई थी। जिसकी सूचना 27 जुलाई 2026 को थाना रामकोला में गुमशुदगी संख्या 0053/2026 के तहत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 29 जुलाई 2026 को अजमत का शव थाना कप्तानगंज के गंभीरिया टोला के सामने बाड़ी नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उसी दिन की है। परिजनों का आरोप है कि अजमत की निर्मम हत्या कर शव को नाले में फेंका गया था। SP से लेकर ADG तक लगा चुके हैं गुहार पीड़ित पिता का कहना है कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। वह अब तक 5 बार पुलिस अधीक्षक से और एक बार ADG महोदय से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि - 1. मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी या SIT से कराई जाए। 2. CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक साक्ष्यों की गहन जांच हो। 3. संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। 4. अगर थाना स्तर पर लापरवाही हुई है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार ने खुद को गरीब और असहाय बताते हुए सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    एक माह बाद भी नहीं हुआ अजमत अंसारी हत्याकांड का खुलासा, पीड़ित पिता ने डीएम से लगाई उच्चस्तरीय जांच की गुहार।
रामकोला, कुशीनगर।
रामकोला थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अजमत अंसारी हत्याकांड का पुलिस एक माह बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। इससे नाराज मृतक के पिता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उच्चस्तरीय और समयबद्ध जांच कराकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
क्या है पूरा मामला ?
प्रार्थी मनोवर अंसारी पुत्र रहीम अंसारी, निवासी ग्राम भवानी टोला, पोस्ट टेकुआटार ने बताया कि उनके लड़के अजमत अंसारी की 26 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी हो गई थी। जिसकी सूचना 27 जुलाई 2026 को थाना रामकोला में गुमशुदगी संख्या 0053/2026 के तहत दर्ज कराई गई थी।
इसके बाद 29 जुलाई 2026 को अजमत का शव थाना कप्तानगंज के गंभीरिया टोला के सामने बाड़ी नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी उसी दिन की है। परिजनों का आरोप है कि अजमत की निर्मम हत्या कर शव को नाले में फेंका गया था।
SP से लेकर ADG तक लगा चुके हैं गुहार
पीड़ित पिता का कहना है कि घटना को एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है। वह अब तक 5 बार पुलिस अधीक्षक से और एक बार ADG महोदय से मिलकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
परिवार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि -
1.  मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी या SIT से कराई जाए।
2.  CCTV फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक साक्ष्यों की गहन जांच हो।
3.  संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
4.  अगर थाना स्तर पर लापरवाही हुई है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो।
पीड़ित परिवार ने खुद को गरीब और असहाय बताते हुए सुरक्षा और न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा UPI के नियमों में सुरक्षा, स्थिरता और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए हाल ही में कई मुख्य बदलाव किए गए हैं:
    1
    भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा UPI के नियमों में सुरक्षा, स्थिरता और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए हाल ही में कई मुख्य बदलाव किए गए हैं:
    user_जय हिन्द न्यूज़
    जय हिन्द न्यूज़
    पत्रकार Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- “मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं” भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में बताए जा रहे बयान के जवाब में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा पर तीखी टिप्पणी की। ओवैसी ने कहा—“माई के लाल हो तो गिराओ मिसाइल… मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं।” इस वीडियो में दोनों नेताओं के कथित बयानों को संदर्भ सहित दिखाया गया है। संबंधित बयान और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हो सकी है।#Owaisi #AsaduddinOwaisi #RameshwarSharma #PoliticalNews #PoliticalStatement #ViralVideo #ViralNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #MadhyaPradesh #Bhopal #AIMIM #BJP #NewsUpdate #BreakingNews #VandeTimes
    1
    ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- “मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं”
भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में बताए जा रहे बयान के जवाब में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा पर तीखी टिप्पणी की। ओवैसी ने कहा—“माई के लाल हो तो गिराओ मिसाइल… मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं।”
इस वीडियो में दोनों नेताओं के कथित बयानों को संदर्भ सहित दिखाया गया है। संबंधित बयान और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हो सकी है।#Owaisi #AsaduddinOwaisi #RameshwarSharma #PoliticalNews #PoliticalStatement #ViralVideo #ViralNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #MadhyaPradesh #Bhopal #AIMIM #BJP #NewsUpdate #BreakingNews #VandeTimes
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    3 hrs ago
  • Gorakhpur Flood Update: राप्ती-सरयू का जलस्तर घटा, 26 गांवों में राहत कार्य जारी | Flood News
    1
    Gorakhpur Flood Update: राप्ती-सरयू का जलस्तर घटा, 26 गांवों में राहत कार्य जारी | Flood News
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डीएम ने बरहज ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया औचक निरीक्षण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को विकास खंड बरहज के परिसर में एक करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की संरचना, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आवासीय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आरईडी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
    1
    डीएम ने बरहज ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया औचक निरीक्षण
निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश 
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को विकास खंड बरहज के परिसर में एक करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की संरचना, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बताया गया कि आवासीय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आरईडी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
    1
    देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम
देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • देवरिया के धनौती तिराहे के पास से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व 25000 का इनामी को किया गिरफ्तार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0240/2026 धारा 191(2),115(2),74,351(2),70(1) बीएनएस में वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त दिव्यांशु यादव पुत्र मनोज यादव निवासी गोबराई खास थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 11.04.2026 को थाना कोतवाली पर जरिये तहरीर दो बाईक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी को अपने देवर के साथ चार पहिया वाहन से जाते समय बड़हरा चौराहे के पास रोककर छेड़खानी करने व वादिनी तथा वादिनी के देवर को मारने पीटने तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की घुड़की-धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0240/2026 धारा 191(2),115(2),74,351(2),70(1) बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अन्य 05 अभियुक्तगण को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.दिव्यांशु यादव पुत्र मनोज यादव निवासी गोबराई खास थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र 20 वर्ष *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0-1013/2024 धारा 115(2),118(1),351(2),352,61(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया 2.मु0अ0सं0-590/2025 धारा 115(2),191(2),351(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया 3.मु0अ0सं0-630/2025 धारा 115(2),352,351(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4.मु0अ0सं0-238/2024 धारा 317(2),309(4) बीएनएस थाना रामपुरकारखाना जनपद देवरिया 5.मु0अ0सं0-242/2024 धारा 317(2),309(4),61(2) बीएनएस थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया 6.मु0अ0सं0-133/2024 धारा 323,352,506 भादवि0 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया 7.मु0अ0सं0-05/2025 धारा 317(2),309(6),324(4),324(5) बीएनएस थाना महुआडीह जनपद देवरिया 8.मु0अ0सं0-0240/2026 धारा 191(2),115(2), 74, 351(2),70(1) बीएनएस0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1.प्रभारी निरीक्षक श्री शशिभूषण राय थाना कोतवाली देवरिया 2.उ0नि0 रिद्दवन सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया 3.का0 राजेश कुमार थाना कोतवाली जनपद देवरिया 4.का0 अभिषेक यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया 5.का0 उपेन्द्र यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया 6.का0 प्रमोद यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया ।
    1
    देवरिया के धनौती तिराहे के पास से पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी व 25000 का इनामी को किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0240/2026 धारा 191(2),115(2),74,351(2),70(1) बीएनएस में वांछित 25 हजार का इनामिया अभियुक्त दिव्यांशु यादव पुत्र मनोज यादव निवासी गोबराई खास थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र करीब 20 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा दिनांक 11.04.2026 को थाना कोतवाली पर जरिये तहरीर दो बाईक पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी को अपने देवर के साथ चार पहिया वाहन से जाते समय बड़हरा चौराहे के पास रोककर छेड़खानी करने व वादिनी तथा वादिनी के देवर को मारने पीटने तथा वादिनी के साथ दुष्कर्म करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की घुड़की-धमकी देने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी। उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0240/2026 धारा 191(2),115(2),74,351(2),70(1) बीएनएस0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अन्य 05 अभियुक्तगण को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है ।  
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
1.दिव्यांशु यादव पुत्र मनोज यादव निवासी गोबराई खास थाना कोतवाली जनपद देवरिया उम्र 20 वर्ष
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*	
1.मु0अ0सं0-1013/2024 धारा 115(2),118(1),351(2),352,61(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0-590/2025 धारा 115(2),191(2),351(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3.मु0अ0सं0-630/2025 धारा 115(2),352,351(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद देवरिया
4.मु0अ0सं0-238/2024 धारा 317(2),309(4) बीएनएस थाना रामपुरकारखाना जनपद देवरिया 
5.मु0अ0सं0-242/2024 धारा 317(2),309(4),61(2) बीएनएस थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
6.मु0अ0सं0-133/2024 धारा 323,352,506 भादवि0 थाना बरियारपुर जनपद देवरिया
7.मु0अ0सं0-05/2025 धारा 317(2),309(6),324(4),324(5) बीएनएस थाना महुआडीह जनपद देवरिया
8.मु0अ0सं0-0240/2026 धारा 191(2),115(2), 74, 351(2),70(1) बीएनएस0 थाना कोतवाली जनपद देवरिया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री शशिभूषण राय थाना कोतवाली देवरिया
2.उ0नि0 रिद्दवन सिंह थाना कोतवाली जनपद देवरिया
3.का0 राजेश कुमार थाना कोतवाली जनपद देवरिया 
4.का0 अभिषेक यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
5.का0 उपेन्द्र यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया
6.का0 प्रमोद यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया ।
    user_Devtripathi
    Devtripathi
    रिपोर्टर Deoria, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • पानी के छींटे पड़ने के विवाद में युवक को चाकू मारा, दो आरोपी हिरासत में देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को देवताहा निवासी विशाल यादव का चिरलोना निवासी अभिषेक गौड़ और करमहा निवासी विकास के साथ पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में अगले दिन दोनों युवकों ने विशाल यादव पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    पानी के छींटे पड़ने के विवाद में युवक को चाकू मारा, दो आरोपी हिरासत में
देवरिया। गौरीबाजार थाना क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि विवाद को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को देवताहा निवासी विशाल यादव का चिरलोना निवासी अभिषेक गौड़ और करमहा निवासी विकास के साथ पानी के छींटे पड़ने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में अगले दिन दोनों युवकों ने विशाल यादव पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद गौरीबाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.