देवरिया शहर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणेश के खुले पट देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चन के साथ गणपति पूजा महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। शहर के आर्य समाज गली में स्वर्णकार समिति द्वारा सजा भगवान गणपति की प्रतिमा के पट खोले गए ।इस गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।सोमवार की रात को 10:00 बजे पूजा शुरू हुई जो जो देर रात तक चली। जहां पूजा पंडाल में 15 फीट से लेकर 25 फीट तक के प्रतिमा रखी गई है। वहीं देवरिया शहर में गरुनपार स्थित गरुनपार के राजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा,बताशा गली में रखी गई भगवान गणपति की प्रतिमा,तो विजय टॉकीज के पास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं रखी गई है ।वहीं पंडाल काफी लंबे बने हैं और बड़ी संख्या में लोग इन पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन कर रहे हैं। इसी के साथ ही पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है ।भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था बताएं रखने की विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है।
देवरिया शहर में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान गणेश के खुले पट देवरिया शहर में विभिन्न स्थानों पर वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच पूजा अर्चन के साथ गणपति पूजा महोत्सव का विधिवत्त शुभारंभ हुआ। शहर के आर्य समाज गली में स्वर्णकार समिति द्वारा सजा भगवान गणपति की प्रतिमा के पट खोले गए ।इस गणपति महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला ।सोमवार की रात को 10:00 बजे पूजा शुरू हुई जो जो देर रात तक चली। जहां पूजा पंडाल में 15 फीट से लेकर 25 फीट तक के प्रतिमा रखी गई है। वहीं देवरिया शहर में गरुनपार स्थित गरुनपार के राजा पंडाल में भगवान गणपति की प्रतिमा,बताशा गली में रखी गई भगवान गणपति की प्रतिमा,तो विजय टॉकीज के पास सहित आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणपति की प्रतिमाएं रखी गई है ।वहीं पंडाल काफी लंबे बने हैं और बड़ी संख्या में लोग इन पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन कर रहे हैं। इसी के साथ ही पुलिस लगातार सतर्क बनी हुई है ।भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और विधि व्यवस्था बताएं रखने की विशेष ध्यान दिए जा रहे हैं। भगवान गणेश की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है । जिससे पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बन गया है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा है।
- डीएम ने बरहज ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन का किया औचक निरीक्षण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के दिए निर्देश देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को विकास खंड बरहज के परिसर में एक करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आवासीय भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की संरचना, उपयोग में लाई जा रही निर्माण सामग्री तथा कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति और अब तक की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि आवासीय भवन के निर्माण कार्य की शुरुआत अगस्त 2025 में हुई थी तथा इसे दिसंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और कार्यदायी संस्था द्वारा स्वीकृत मानकों के अनुरूप ही निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कार्य में अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी बरहज प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता आरईडी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।1
- दिशा की बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध अनुपालन के दिए गए निर्देश सांसद ने जनपद के विकास के लिए समन्वित प्रयासों पर दिया जोर, डीएम ने समयबद्ध अनुपालन के दिए निर्देश* *देवरिया, 15 सितंबर।* जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को विकास भवन के गांधी सभागार में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने सह-अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद, सांसद बांसगांव प्रतिनिधि संजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए अधिकारी सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। साथ ही, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दी जाए। सदर सांसद ने निर्देशित किया कि जनपद में निर्मित सभी शौचालयों के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही, शौचालयों के उपयोग एवं व्यवहार परिवर्तन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में विभागों द्वारा संचालित किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।गन्ने की खेती के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए तथा कार्ययोजना तैयार कर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जाए। सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर ने विद्युत, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, जल जीवन मिशन, विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं, पेंशन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। दिशा बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) और परियोजना निदेशक (पीडी एनएचआई) का एक दिन का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण बैठकों में सभी संबंधित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि दिशा बैठक का उद्देश्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा कराई। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की अद्यतन प्रगति प्रस्तुत की। बैठक में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- भारत की बेटियों का जलवा, एशिया कप पर जमाया कब्जा, महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 🏆1
- सब स्टेशन पर ताला लगाने पहुंचे ग्रामीण, मौके पर ही मान ली गई बिजली की मांग1
- कालाजार के प्रति सभी को जागरूक होने की जरुरत - डॉ प्रभात पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया पीएसपी सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित देवरिया। पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया के पंचायत भवन में मंगलवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में पीएसपी (पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों सीएचओ, ग्राम प्रधान, एएनएम, संगिनी, आशा, आंगनबाडी, वालेंटियर को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में कालाजार बीमारी के वाहक, बचाव लक्षण, जांच, इलाज के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ प्रभात रंजन ने कहा कि कालाजार बीमारी के जांच और इलाज की सुविधा है। इसके लिए लिए सभी के जागरूक होने से ही कालाजार का उन्मूलन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक सहायक मलेरिया अधिकारी नवीन प्रकाश भारती ने कहा कि कालाजार के लक्षण मिलने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तत्काल इलाज कराएं। प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि कालाजार जानलेवा है। यह बालू मक्खी के काटने से फैलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में नमी वाली जगह व मकानों की दरारों में पाई जाती है। इससे बचाव के लिए सफाई व सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। कालाजार दो प्रकार का होता है। पहला विसलर लिसमेनियासिस (वीएल) है। 15 दिन से अधिक बुखार, भूख न लगना, खून की कमी, वजन घटना, रंग काला होना मुख्य लक्षण होते हैं। दूसरा, पोस्ट कालाजार डरमल लिसमेनियासिस (पीकेडीएल) है। इसमें त्वचा पर सफेद धब्बा मुख्य लक्षण होते हैं। आशा, आंगनबाडी इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति मिलने पर तत्काल सरकारी अस्पताल में जांच और इलाज कराएं। यह सुविधा निशुल्क है। उन्होंने बताया कि कालाजार बीमारी की वाहक बालू मख्खी से बचाव के लिए वर्ष में दो बार आईआरएस ( घर के अंदरूनी हिस्से) में छिड़काव कराया जाता है। मानसून से पहले मार्च-अप्रैल में और मानसून के बाद अक्टूबर -नवम्बर में आईआरएस छिड़काव कराया जाता है। जिससे बालू मख्खी को समाप्त किया जा सके। प्रशिक्षण में सीएचओ अजय शर्मा, एएनएम सत्या देवी, वालेंटियर लालजी, आशा, आंगनबाडी, कोटेदार व फाइलेरिया मरीज मौजूद रहे।1
- देवरिया में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार था इनाम देवरिया में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर धनौती तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय दिव्यांशु यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद पांच अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।1
- पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पैसों के विवाद में चाकूबाजी, पिता-पुत्र घायल तीन आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के भुजौली कॉलोनी में मंगलवार को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई। पुलिस के अनुसार, अजय कुमार गुप्ता और वाहन चालक पंकज कुमार के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज कुमार व उसके कुछ साथियों ने अजय कुमार गुप्ता और उनके पिता राजेश गुप्ता को चाकू मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना भलुअनी पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भलुअनी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष को आज दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर गांधी चौक से करौंदी मार्ग पर पुलिया के पास से गिरफ्तार करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण -* वादी उपेन्द्र सिंह द्वारा थाना भलुअनी पर तहरीर दी गयी कि उनके भाई मनीष सिंह उर्फ मोनू जो अपने व्यक्तिगत कार्य से भलुअनी चौराहे से वापस घर आ रहे थे, तभी अभियुक्तगण 01. चाइना अंसारी 02. अम्बुज विश्वकर्मा 03. जयकिशन यादव 04. नागेश यादव द्वारा पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर मनीष की हत्या कर दी गयी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना भलुअनी पर मु0अ0सं0 143/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जयकिशन यादव को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में 02 अभियुक्तों चाइना अंसारी व अंबुज विश्वकर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -* 1.जयकिशन यादव पुत्र रमेश यादव निवासी वार्ड नम्बर 07 तिलक नगर भलुअनी थाना भलुअनी जनपद देवरिया उम्र करीब 25 वर्ष *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -* 1.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र थाना भलुअनी 2.उ0नि0 आशीष कुमार तिवारी थाना भलुअनी 3.का0 अरविन्द यादव थाना भलुअनी विश्वजीत राजभर थाना भलुअनी विनोद यादव थाना भलुअनी ओमकार यादव था बैदेही मोदनवाल थाना भलुअनी विजयलक्ष्मी थाना भलुअनी2