logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार सगी बहनों सहित कुल पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी, तथा पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी, बुधवार सुबह गंगा स्नान करने और गंगाजल लेने के लिए बकचपरा गंगा घाट गई थीं। इसी दौरान सभी किशोरियां गंगा में उतर गईं और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल वासुदेवपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संगीता कुमारी के शव को गंगा से बरामद कर लिया। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अन्य चार किशोरियों की तलाश जारी थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, और अधिकारियों ने बताया कि लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है।

1 hr ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago

मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार सगी बहनों सहित कुल पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी, तथा पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी, बुधवार सुबह गंगा स्नान करने और गंगाजल लेने के लिए बकचपरा गंगा घाट गई थीं। इसी दौरान सभी किशोरियां गंगा में उतर गईं और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल वासुदेवपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संगीता कुमारी के शव को गंगा से बरामद कर लिया। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अन्य चार किशोरियों की तलाश जारी थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, और अधिकारियों ने बताया कि लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है।

More news from Khagaria and nearby areas
  • खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया गांव में बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नई शुरुआत हुई। यहां एक नवनिर्मित 10+2 इंटर विद्यालय का उद्घाटन खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बेहतर शैक्षणिक संस्थान की मांग पूरी हुई, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद और विधायक का ढोल-नगाड़ों, तिलक-चंदन तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में मौजूद समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राजेश वर्मा और विधायक बाबूलाल शौर्य के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए।
    1
    खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया गांव में बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नई शुरुआत हुई। यहां एक नवनिर्मित 10+2 इंटर विद्यालय का उद्घाटन खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य ने संयुक्त रूप से किया। इस उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बेहतर शैक्षणिक संस्थान की मांग पूरी हुई, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद और विधायक का ढोल-नगाड़ों, तिलक-चंदन तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में मौजूद समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राजेश वर्मा और विधायक बाबूलाल शौर्य के समर्थन में जोरदार नारे भी लगाए गए।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    11 min ago
  • मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार सगी बहनों सहित कुल पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी, तथा पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी, बुधवार सुबह गंगा स्नान करने और गंगाजल लेने के लिए बकचपरा गंगा घाट गई थीं। इसी दौरान सभी किशोरियां गंगा में उतर गईं और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल वासुदेवपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संगीता कुमारी के शव को गंगा से बरामद कर लिया। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अन्य चार किशोरियों की तलाश जारी थी। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, और अधिकारियों ने बताया कि लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है।
    1
    मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के बकचपरा गंगा घाट पर बुधवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार सगी बहनों सहित कुल पांच किशोरियां गंगा की तेज धारा में डूब गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, बकचपरा निवासी क्रांति पासवान की पुत्रियां संगीता कुमारी, बिनीता कुमारी, संध्या कुमारी और सोनम कुमारी, तथा पड़ोसी चमन लाल पासवान की पुत्री हिना कुमारी, बुधवार सुबह गंगा स्नान करने और गंगाजल लेने के लिए बकचपरा गंगा घाट गई थीं। इसी दौरान सभी किशोरियां गंगा में उतर गईं और अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल वासुदेवपुर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और खोजबीन अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने संगीता कुमारी के शव को गंगा से बरामद कर लिया। वहीं, समाचार लिखे जाने तक अन्य चार किशोरियों की तलाश जारी थी।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन गंगा घाट पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ था। पुलिस प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है, और अधिकारियों ने बताया कि लापता किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार अभियान चला रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • करनी सेना के सदस्य सौरभ सिंह राजपूत ने भरत तिवारी को ‘गरीबों का मसीहा’ कहकर संबोधित किया है। इस दौरान सौरभ सिंह राजपूत पुलिस पर भी जमकर बरसे और उनकी आलोचना की।
    1
    करनी सेना के सदस्य सौरभ सिंह राजपूत ने भरत तिवारी को ‘गरीबों का मसीहा’ कहकर संबोधित किया है। इस दौरान सौरभ सिंह राजपूत पुलिस पर भी जमकर बरसे और उनकी आलोचना की।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    54 min ago
  • झारखंड के गोड्डा जिले में मंगलवार, 23 जून की शाम को आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में से एक बसंतराय प्रखंड के कैथपुरा गांव में घटी, जहां शबाना खातून कोचिंग से घर लौट रही थीं। पकढ़िया पेट्रोल पंप के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शबाना बीएड की छात्रा थीं और उनके परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं।
    1
    झारखंड के गोड्डा जिले में मंगलवार, 23 जून की शाम को आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

इन घटनाओं में से एक बसंतराय प्रखंड के कैथपुरा गांव में घटी, जहां शबाना खातून कोचिंग से घर लौट रही थीं। पकढ़िया पेट्रोल पंप के पास अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शबाना बीएड की छात्रा थीं और उनके परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड की बोरना पंचायत में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे तक मोहर्रम की सप्तमी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने इमामबाड़े पर निशान चढ़ाकर दुआएं मांगीं। गांव के खिलाड़ियों ने भी पारंपरिक लड़वाड़ी खेल का प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया, जिससे लोगों में काफी जोश दिखा। निशान चढ़ाने और खेल प्रदर्शन के बाद, उप सरपंच प्रतिनिधि फैयाज अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह का माहौल व्याप्त था। मोहर्रम के खलीफा मोहम्मद तबारक और रज्जाक शाह ने बताया कि मंगलवार को सप्तमी मनाई गई है, जबकि नवमी और दशमी के अवसर पर अखाड़ा निकाला जाएगा। यह अखाड़ा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करते हुए गोगरी के लिए प्रस्थान करेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और हुड़दंगबाजी तथा नशाखोरी से दूर रहने का आग्रह किया। खलीफाओं ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड की बोरना पंचायत में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे तक मोहर्रम की सप्तमी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने इमामबाड़े पर निशान चढ़ाकर दुआएं मांगीं। गांव के खिलाड़ियों ने भी पारंपरिक लड़वाड़ी खेल का प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया, जिससे लोगों में काफी जोश दिखा। निशान चढ़ाने और खेल प्रदर्शन के बाद, उप सरपंच प्रतिनिधि फैयाज अहमद सहित सैकड़ों लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में उत्साह का माहौल व्याप्त था।

मोहर्रम के खलीफा मोहम्मद तबारक और रज्जाक शाह ने बताया कि मंगलवार को सप्तमी मनाई गई है, जबकि नवमी और दशमी के अवसर पर अखाड़ा निकाला जाएगा। यह अखाड़ा पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करते हुए गोगरी के लिए प्रस्थान करेगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और हुड़दंगबाजी तथा नशाखोरी से दूर रहने का आग्रह किया। खलीफाओं ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 28 जून को टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री इस दिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन के मद्देनजर, अधिकारियों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड निर्माण स्थल और 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे पंडाल स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के अवर सचिव आदित्य कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज, एडीएम मनोज कुमार, एएसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन और बीडीओ निशा राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। इसी कड़ी में, भूना पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया गया, जिसके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन होने की संभावना है। प्रशासन मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।
    1
    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 28 जून को टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री इस दिन ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन के मद्देनजर, अधिकारियों ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड निर्माण स्थल और 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए बनाए जा रहे पंडाल स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के अवर सचिव आदित्य कुमार, जिलाधिकारी निखिल धनराज, एडीएम मनोज कुमार, एएसपी सैयद इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रौशन और बीडीओ निशा राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इन अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। इसी कड़ी में, भूना पंचायत स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया गया, जिसके मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन होने की संभावना है।

प्रशासन मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है।
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5000 लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। इस महापंचायत में, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से पुलिस पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान, 'पीके' की मौजूदगी में 'सम्राट' के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
    1
    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 5000 लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। इस महापंचायत में, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से पुलिस पर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान, 'पीके' की मौजूदगी में 'सम्राट' के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    7 hrs ago
  • हरपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुईं 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह घटना मंगलवार की संध्या को सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर हरपुर थाना से थोड़ी दूरी पर हुई, जहाँ घनपुरा गाँव निवासी भैरो सिंह की माँ मनोरमा देवी सड़क किनारे जा रही थीं और तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और हरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची तथा उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को घर ले लिया था, जिसके बाद हरपुर पुलिस घनपुरा पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया। पुलिस उस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है जिसने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी थी। थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    हरपुर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुईं 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनोरमा देवी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह घटना मंगलवार की संध्या को सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर हरपुर थाना से थोड़ी दूरी पर हुई, जहाँ घनपुरा गाँव निवासी भैरो सिंह की माँ मनोरमा देवी सड़क किनारे जा रही थीं और तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और हरपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची तथा उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव को घर ले लिया था, जिसके बाद हरपुर पुलिस घनपुरा पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया।

पुलिस उस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है जिसने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी थी। थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.