सैंजनी बाजार में दीपावली पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी सैंजनी बाजार में दीपावली पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। दीपावली के पावन पर्व पर दातागंज क्षेत्र की सैंजनी बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में आसपास के गांवों और क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। दीपावली के अवसर पर लोगों ने घरों को सजाने के लिए झालर, लाइट, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, पूजा सामग्री, मिठाई, खील-बताशे और अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में आशीष सिंह नबी हसन खलील एवं दर्जनों दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने परिवार के साथ दीपावली की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। पूरे बाजार में दीपावली का उत्साह और उल्लास छाया रहा।
सैंजनी बाजार में दीपावली पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी सैंजनी बाजार में दीपावली पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। दीपावली के पावन पर्व पर दातागंज क्षेत्र की सैंजनी बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में आसपास के गांवों और क्षेत्र से
बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। दीपावली के अवसर पर लोगों ने घरों को सजाने के लिए झालर, लाइट, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, पूजा सामग्री, मिठाई, खील-बताशे और अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में आशीष सिंह नबी हसन खलील एवं दर्जनों दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों
को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने परिवार के साथ दीपावली की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। पूरे बाजार में दीपावली का उत्साह और उल्लास छाया रहा।
- सैंजनी बाजार में दीपावली पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी सैंजनी बाजार में दीपावली पर उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज। दीपावली के पावन पर्व पर दातागंज क्षेत्र की सैंजनी बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में आसपास के गांवों और क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। बाजार में दिनभर खरीदारों की चहल-पहल बनी रही। दीपावली के अवसर पर लोगों ने घरों को सजाने के लिए झालर, लाइट, मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, पूजा सामग्री, मिठाई, खील-बताशे और अन्य जरूरी सामान की जमकर खरीदारी की। बाजार में आशीष सिंह नबी हसन खलील एवं दर्जनों दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया हुआ था। त्योहार को लेकर बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने परिवार के साथ दीपावली की तैयारियों के लिए जमकर खरीदारी की। बाजार में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली। पूरे बाजार में दीपावली का उत्साह और उल्लास छाया रहा।3
- पुलिस लाइन्स में 35 हजार दीपों से जगमगाया बदायूं, भव्य दीपोत्सव में दिया एकता और सद्भाव का संदेश दीपों की रोशनी से रोशन हुआ पुलिस लाइन्स परिसर, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व बदायूं। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन्स, बदायूं में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स परिसर में एक साथ 35 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों की जगमगाहट से पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा और वातावरण उत्साह एवं उल्लास से सराबोर हो गया। दीपों की आकर्षक रोशनी ने दीपोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से एकता, शांति, आपसी सौहार्द और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। दीपों की कतारों ने जहां दीपावली की खुशियों को और खास बनाया, वहीं समाज में प्रेम, भाईचारे और सकारात्मकता का संदेश भी प्रसारित किया। पुलिस लाइन्स में आयोजित इस भव्य दीपोत्सव ने त्योहार की उमंग और सामाजिक एकजुटता की सुंदर तस्वीर प्रस्तुत की।1
- लोगों ने बदायूॅं में धूमधाम और भाव-भक्ति व श्रद्धा से मनाया दीपोत्सव का त्यौहार| उझानी (बदायूॅं) / प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों ने पंच दिवसीय त्यौहार के तीसरे दिन और श्री महालक्ष्मी और श्री महागणेश पूजन दिवस पर अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान गणेश एवं धनाध्यक्ष श्री कुबेर जी का पूजन-अर्चन कर स्वयं के लिए एवं देश की खुशहाली की कामना की।1
- समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई. बदायूँ हर पल न्यूज़ की तरफ़ से समस्त देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. #badaunharpalnews1
- प्रकाश, खुशियों और समृद्धि के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद न्यूज़ 24 यूपी की ओर से समस्त देशवासियों, हमारे सम्मानित दर्शकों, पाठकों, पत्रकार बंधुओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 🪔 दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 🪔 प्रकाश, खुशियों और समृद्धि के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद न्यूज़ 24 यूपी की ओर से समस्त देशवासियों, हमारे सम्मानित दर्शकों, पाठकों, पत्रकार बंधुओं, शुभचिंतकों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। दीपों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। माँ लक्ष्मी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और आपके घर-आंगन में खुशियों के दीप हमेशा जगमगाते रहें। आइए, इस दीपावली पर हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता का दीप जलाएं तथा समाज में सकारात्मकता और सच्चाई का प्रकाश फैलाएं। आपका विश्वास ही हमारी ताकत है। जनपद न्यूज़ 24 यूपी सदैव निष्पक्ष पत्रकारिता और जनहित की आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। आप सभी को सपरिवार दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं। 🪔 शुभ दीपावली! 🪔 सादर जनपद न्यूज़ 24 यूपी सच की आवाज़, जनता के साथ।1
- दिनांक 07.11.2026 को थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मेले में हुई घटना का, जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थाना दातागंज क्षेत्रान्तर्गत कस्बा दातागंज में आयोजित मेले के दौरान दो पक्षों के मध्य खिलौने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान द्वितीय पक्ष मो0 बारिश पुत्र रहीश अहमद निवासी मो0 मरदान थाना व कस्बा फरीदपुर जिला बरेली द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें प्रथम पक्ष के ऋतिक पुत्र मुकेश ठाकुर एवं रोहित पुत्र पुत्तू जाटव, निवासीगण ग्राम बेहटा माधो, थाना दातागंज, जनपद बदायूँ घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा रोहित को मृत घोषित कर दिया गया तथा ऋतिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहाँ वह उपचाराधीन है। पुलिस टीमों द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। उक्त घटनास्थल का जिलाधिकारी बदायूँ, श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा घटनास्थल का भौतिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।1
- दातागंज मेले में चाकू से हमला कर युवक की हत्या का मामला: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद जिला रिपोर्टर संजीव कुमार राणा | बदायूं दातागंज (बदायूं)। दातागंज के रामलीला मेले में खिलौने खरीदने को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या और दूसरे को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में थाना दातागंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी रहीश अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को शाम करीब 7:30 बजे दातागंज कस्बे में आयोजित रामलीला मेले के दौरान खिलौने खरीदने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें बेहटा माधो गांव निवासी ऋतिक (26 वर्ष) और रोहित (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ऋतिक को बेहतर उपचार के लिए बरेली के हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्यूबवेल के पास से दबोचा आरोपी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज अशेषनाथ सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 8 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:50 बजे ग्राम कटका की ओर जाने वाली सड़क पर ट्यूबवेल के पास से रहीश अहमद पुत्र हसमत अंसारी निवासी मोहल्ला मरदान, कस्बा फरीदपुर, जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से एक चाकू बरामद किया है, जिसे पुलिस ने आलाकत्ल बताया है। पूछताछ में आरोपी ने बताई घटना की बात पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ मेले में खिलौने की दुकान लगाता था। 7 नवंबर की शाम खिलौने खरीदने को लेकर दो ग्राहकों से विवाद हो गया था। आरोपी के अनुसार, विवाद के दौरान वह और उसका बेटा आवेश में आ गए और दोनों ने चाकू से हमला किया। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घटना के दौरान पहने कपड़ों और चाकू को छिपाने की बात भी बताई। मामले में पुलिस द्वारा बरामदगी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का विवरण - रहीश अहमद पुत्र हसमत अंसारी। - निवासी मोहल्ला मरदान, कस्बा एवं थाना फरीदपुर, जनपद बरेली। बरामदगी - एक अदद चाकू (पुलिस के अनुसार आलाकत्ल)। पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 372/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 103(1), 109 बीएनएस एवं एससी/एसटी एक्ट तथा आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम अपराध निरीक्षक राजवीर सिंह, थाना दातागंज एवं पुलिस टीम। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में दूसरे आरोपी की भूमिका को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। संजीव कुमार राणा जिला रिपोर्टर बदायूं यू.पी पुलिस मॉनिटर हिंदी मासिक पत्रिका न्यूज़ 📰 खबरें व विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें 📞 9258515010 *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1- अपराध निरीक्षक राजवीर सिंह थाना दातागंज जिला बदायूँ मय पुलिस टीम ।2
- दातागंज के रामलीला मेले में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल दातागंज के रामलीला मेले में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल संवाददाता हुकुम सिंह दातागंज (बदायूं)। दातागंज कस्बे में आयोजित रामलीला मेले के दौरान चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दातागंज पहुंचाया गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक रितिक पुत्र मुकेश, निवासी बेटा माधव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बदायूं ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतक युवक की पहचान रोहित पुत्र पुत्तू निवासी बेटा माधव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चाकूबाजी की यह वारदात रामलीला मेले के अंदर हुई। घटना के बाद मेले में मौजूद लोगों के बीच दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल वारदात में शामिल दूसरे पक्ष के लोगों की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और चाकूबाजी के कारणों के साथ-साथ इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।4