शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर हुआ कार्यक्रम रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव दूधीमाटी के गरीब एवं वंचित बच्चों को प्रेरित कर लाया गया विद्यालय बच्चों के बीच बैग, कॉपी, कलम, किताब एवं शिक्षण सामग्री का किया वितरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती चितरकोली पंचायत के गढ़दिबौर के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दूधीमाटी गांव के गरीब एवं वंचित बच्चों को प्रेरित कर विद्यालय प्रांगण में लाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के बीच बैग, कॉपी, किताब, कलम एवं अन्य शिक्षण सामग्री दिया गया। साथ ही उन बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा इको क्लब के सक्रिय सदस्यों को भी उनके अच्छे कार्य एवं सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानंद सिन्हा तथा संकुल समन्वयक पुष्कर कुमार शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़दिबौर के प्रांगण में बच्चों को सम्मानित किया और अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाएं निर्मला कुमारी, निगार सुल्ताना, प्रियम श्री, रामाकांत ज्योति तथा तबस्सुम प्रवीण का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर बच्चों को प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्य अतिथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान एवं विद्यालय परिवार के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।
शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर हुआ कार्यक्रम रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव दूधीमाटी के गरीब एवं वंचित बच्चों को प्रेरित कर लाया गया विद्यालय बच्चों के बीच बैग, कॉपी, कलम, किताब एवं शिक्षण सामग्री का किया वितरण रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड के सुदूरवर्ती चितरकोली पंचायत के गढ़दिबौर के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान के नेतृत्व में विद्यालय परिवार द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत दूधीमाटी गांव के गरीब एवं वंचित बच्चों को प्रेरित कर विद्यालय प्रांगण में लाया गया। विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों के बीच बैग, कॉपी, किताब, कलम एवं अन्य शिक्षण सामग्री दिया गया। साथ ही उन बच्चों को प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा इको क्लब के सक्रिय सदस्यों को
भी उनके अच्छे कार्य एवं सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयानंद सिन्हा तथा संकुल समन्वयक पुष्कर कुमार शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गढ़दिबौर के प्रांगण में बच्चों को सम्मानित किया और अपने संबोधन में बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाएं निर्मला कुमारी, निगार सुल्ताना, प्रियम श्री, रामाकांत ज्योति तथा तबस्सुम प्रवीण का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर बच्चों को प्रेरित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मुख्य अतिथियों ने नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश पासवान एवं विद्यालय परिवार के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार गरीब एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।
- User7858Koderma, Jharkhand👏on 13 March
- User7858Koderma, Jharkhand😡on 13 March
- गया–रजौली मार्ग SH-70 पर मुरली बाजार के पास अभी-अभी एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बलेनो कार बराती से लौट रही थी, तभी चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक घर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर झूलने लगा और करकट से बना घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है क्योंकि घटना के करीब दो घंटे बीत जाने के बावजूद परनदाबर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। #News Of Nawada #Sirdala News #Parnadabar News1
- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- कोडरमा। जिले के डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड में अव्यवस्थित यातायात के कारण एक एंबुलेंस लंबी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं की सुचारु आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह धराया, जीआरपी ने दो महिला समेत तीन को पकड़ा कोडरमा जीआरपी ने ट्रेन में छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये लोग ट्रेन में चढ़कर पहले यात्रियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व सामान उड़ा लेते थे। संदेह के आधार पर पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर फोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल दोनों को पुलिस ले गई थाने। #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews1
- Post by News Of Nawada1