logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंग्रेजी शिक्षक के डिप्यूटेशन के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन अलोद (हिण्डोली)। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अलोद में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का डिप्यूटेशन किए जाने के विरोध में शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षक के डिप्यूटेशन का विरोध करते हुए विद्यालय में ही अंग्रेजी शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षक के डिप्यूटेशन से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने शिक्षा विभाग से मांग की कि शिक्षक का डिप्यूटेशन निरस्त कर उन्हें वापस विद्यालय में लगाया जाए। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षा व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन कर सकते हैं।

2 hrs ago
user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
2 hrs ago

अंग्रेजी शिक्षक के डिप्यूटेशन के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन अलोद (हिण्डोली)। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अलोद में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का डिप्यूटेशन किए जाने के विरोध में शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षक के डिप्यूटेशन का विरोध करते हुए विद्यालय में ही अंग्रेजी शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी शिक्षक के डिप्यूटेशन से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की पढ़ाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने शिक्षा विभाग से मांग की कि शिक्षक का डिप्यूटेशन निरस्त कर उन्हें वापस विद्यालय में लगाया जाए। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर नाराजगी जताई और शिक्षा व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की मांग की। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे भी आंदोलन कर सकते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ईद मिलादुन्नबी पर हिण्डोली में निकला भव्य जुलूस, नात-ए-पाक और नारों से गूंजा शहर हिण्डोली। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को हिण्डोली में मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड स्थित मस्जिद पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। नात-ए-पाक की सदाओं और नारों से शहर का माहौल गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न संगठनों एवं लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से जगह-जगह छबील लगाकर शीतल पेय एवं तबर्रुक वितरित किया गया। जुलूस में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला। जुलूस को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस जवान तैनात रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर आयोजकों ने पुलिस, प्रशासन और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
    1
    ईद मिलादुन्नबी पर हिण्डोली में निकला भव्य जुलूस, नात-ए-पाक और नारों से गूंजा शहर
हिण्डोली। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को हिण्डोली में मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस जामा मस्जिद से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ बस स्टैंड स्थित मस्जिद पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ।
जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। नात-ए-पाक की सदाओं और नारों से शहर का माहौल गूंज उठा। मार्ग में विभिन्न संगठनों एवं लोगों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय की ओर से जगह-जगह छबील लगाकर शीतल पेय एवं तबर्रुक वितरित किया गया। जुलूस में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।
जुलूस को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रमुख मार्गों पर पुलिस जवान तैनात रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की गई। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर आयोजकों ने पुलिस, प्रशासन और सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मां जोगणियां भाग -२३&२४.......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    1
    मां जोगणियां भाग -२३&२४.......A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA.
    user_Shyam kumar Pokra
    Shyam kumar Pokra
    Bundi, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • नैनवां रोड संजय कॉलोनी आखरी आमरास्ता बूंन्दी में की बहुत-बहुत कीचड़ व पानी भरा हुआ रहता है और आवागमन रुक जाता है नगर परिषद सभापति महोदय से निवेदन है कि कृपया यह कार्य पूर्ण हो
    1
    नैनवां रोड संजय कॉलोनी आखरी  आमरास्ता बूंन्दी में की बहुत-बहुत कीचड़ व पानी भरा हुआ रहता है और आवागमन रुक जाता है 
नगर परिषद सभापति महोदय से निवेदन है कि कृपया यह कार्य पूर्ण हो
    user_राजेन्द्र नावर बूंन्दी
    राजेन्द्र नावर बूंन्दी
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कानपुर में धंसी सड़क, बीचोंबीच बना गहरा गड्ढा, घटिया निर्माण की खुली पोल बीच सड़क पर वाटरफॉल: विकास का मकबरा: जो लोग मसरूफियत की वजह से कहीं घूमने और प्राकृतिक झरनों का लुत्फ लेने ट्यूरिस्ट स्पॉट पर नहीं जा सकते उनकी सुविधा के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने कानपुर में सदाबहार वाटरफॉल बना दिया है: बताया जा रहा है कि इसे स्पेस टेक्नोलॉजी से नहीं बल्कि जापानी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है...
    1
    कानपुर में धंसी सड़क, बीचोंबीच बना गहरा गड्ढा, घटिया निर्माण की खुली पोल 
बीच सड़क पर वाटरफॉल: विकास का मकबरा: जो लोग मसरूफियत की वजह से कहीं घूमने और प्राकृतिक झरनों का लुत्फ लेने ट्यूरिस्ट स्पॉट पर नहीं जा सकते उनकी सुविधा के लिए उत्तरप्रदेश सरकार ने कानपुर में सदाबहार वाटरफॉल बना दिया है: बताया जा रहा है कि इसे स्पेस टेक्नोलॉजी से नहीं बल्कि जापानी टेक्नोलॉजी से बनाया गया है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    29 min ago
  • अनंत चतुर्दशी को लेकर प्रशासन अलर्ट, भव्य आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति अनंत चतुर्दशी आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं आयोजन समिति पदाधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिला प्रशासन की ओर से आयोजन समिति को विश्वास दिलाया गया कि आपसी समन्वय के साथ इस पर्व को अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आई जी हरेंद्र महावर,पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत शोभायात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में आयोजन समिति पदाधिकारियों ने आगामी अनंत चतुर्दशी महोत्सव को गत वर्षो की तुलना में और भी भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर सुझाव रखे। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। आयोजन समिति अध्यक्ष साध्वी हेमा सरस्वती ने पीओपी निर्मित प्रतिमाओं को हतोत्साह करने तथा सभी प्रतिमाओं के सम्मानजनक विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन समिति प्रभारी सुमेर सिंह एवं अन्य ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर ध्यान आकर्षित करते हुए सुझाव रखे।
    1
    अनंत चतुर्दशी को लेकर प्रशासन अलर्ट, भव्य आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति
अनंत चतुर्दशी आयोजन की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं आयोजन समिति पदाधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिला प्रशासन की ओर से आयोजन समिति को विश्वास दिलाया गया कि आपसी समन्वय के साथ इस पर्व को अधिक भव्य और सुव्यवस्थित बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। आई जी हरेंद्र महावर,पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कानून एवं व्यवस्था के दृष्टिगत शोभायात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में आयोजन समिति पदाधिकारियों ने आगामी अनंत चतुर्दशी महोत्सव को गत वर्षो की तुलना में और भी भव्य एवं व्यवस्थित बनाने को लेकर सुझाव रखे। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। आयोजन समिति अध्यक्ष साध्वी हेमा सरस्वती ने पीओपी निर्मित प्रतिमाओं को हतोत्साह करने तथा सभी प्रतिमाओं के सम्मानजनक विसर्जन की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। आयोजन समिति प्रभारी सुमेर सिंह एवं अन्य ने विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर ध्यान आकर्षित करते हुए सुझाव रखे।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    10 hrs ago
  • कोटा शहर में दिनभर की उमस से शाम को मिली राहत,जमकर बरसे बदरा दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद आज शाम 70.30 के आसपास शहर में हुई बारिश से मौसम हुआ खुशगवार। दिनभर उमस से लोग परेशान रहे जो शाम की बारिश ने राहत दी। इस बार मानसून की बेरूखी के चलते किसान समेत आमजन परेशान हैं। खेतों में फसले चौपट होने के कगार पर हैं। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़े जाने से कृषक असमंजस में हैं।
    1
    कोटा शहर में दिनभर की उमस से शाम को मिली राहत,जमकर बरसे बदरा 
दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद आज शाम 70.30 के आसपास शहर में हुई बारिश से मौसम हुआ खुशगवार। 
दिनभर उमस से लोग परेशान रहे जो शाम की बारिश ने राहत दी। इस बार मानसून की बेरूखी के चलते किसान समेत आमजन परेशान हैं। खेतों में फसले चौपट होने के कगार पर हैं। नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़े जाने से कृषक असमंजस में हैं।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    10 hrs ago
  • सूवे के मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज सीएमओ में आला अफसर की मीटिंग ली और हिदायत जी की त्योहार पर सूवे की जनता को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। आज पूरे देश में प्रदेश में और कोटा शहर में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया कोटा में गंगा जमीनी तहजीब का नजारा देखने को मिला हिंदू भाइयों ने मुस्लिम जुलूस पर फूल माला पशु वर्षा और खाने की व्यवस्था कर फल फ्रूट बाटे। छावनी में अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और समिति के सदर आबिद का जीने और उनकी पूरी कार्यकारिणी और उनके सारे हम दर्द नौजवान साथियों ने भीषण गर्मी में लोगों को लंगर का रसा स्वादन करवाया 10 से 15000 आदमियों ने पूरे कोटा के मुस्लिम भाई और हिंदुओं ने लंगर का स्वाद चखा। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित धारीवाल के नेतृत्व में जैन दिवाकर पर स्टेज लगाकर स्वागत किया पुष्प वर्षा की। हाडोती में सुल्तानपुर सुकेत रामगंज मंडी बारा कनवास सांगोद में जुलूस बहुत धूमधाम से निकल गया
    1
    सूवे के मुख्यमंत्री भजनलाल ने आज सीएमओ में आला अफसर की मीटिंग ली और हिदायत जी की त्योहार पर सूवे की जनता को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
आज पूरे देश में प्रदेश में और कोटा शहर में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया 
कोटा में गंगा जमीनी तहजीब का नजारा देखने को मिला हिंदू भाइयों ने मुस्लिम जुलूस पर फूल माला पशु वर्षा और खाने की व्यवस्था कर फल फ्रूट बाटे।
छावनी में अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर और समिति के सदर आबिद का जीने और उनकी पूरी कार्यकारिणी और उनके सारे हम दर्द नौजवान साथियों ने भीषण गर्मी में लोगों को लंगर का रसा स्वादन करवाया 10 से 15000 आदमियों ने पूरे कोटा के मुस्लिम भाई और हिंदुओं ने लंगर का स्वाद चखा।
वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमित धारीवाल के नेतृत्व में जैन दिवाकर पर स्टेज लगाकर स्वागत किया पुष्प वर्षा की। हाडोती में सुल्तानपुर सुकेत रामगंज मंडी बारा कनवास सांगोद में जुलूस बहुत धूमधाम से निकल गया
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई की स्मृति में बस स्टैंड पर लगाई बेंचें हिण्डोली। कस्बे के नए एवं पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई खींची की स्मृति में बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं। मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में बेंच वाले बाबा विनोद शर्मा, शिवराज खींची, अशोक खींची, डॉ. विजयराज, विशाल खींची, राकेश सक्सेना, अंबालाल गुर्जर, राकेश सुवालका, जितेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप तिवारी, राम-लक्ष्मण, पंकज बरमुंडा, फूंदीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नए एवं पुराने बस स्टैंड पर बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं। यात्रियों ने बताया कि बसों के इंतजार के दौरान बैठने की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बसों के इंतजार में यात्रियों को चिलचिलाती धूप और बारिश में खड़े रहना पड़ता था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यहां टीन शेड का निर्माण भी करवाया गया था। टीन शेड के बाद अब बैठने के लिए बेंचें लगने से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी। बताया गया कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन 500 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। बेंच एवं टीन शेड की सुविधा से यात्रियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में काफी राहत मिलेगी।
    1
    स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई की स्मृति में बस स्टैंड पर लगाई बेंचें
हिण्डोली। कस्बे के नए एवं पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्वर्गीय हीरालाल खींची एवं पाना बाई खींची की स्मृति में बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं।
मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में बेंच वाले बाबा विनोद शर्मा, शिवराज खींची, अशोक खींची, डॉ. विजयराज, विशाल खींची, राकेश सक्सेना, अंबालाल गुर्जर, राकेश सुवालका, जितेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप तिवारी, राम-लक्ष्मण, पंकज बरमुंडा, फूंदीलाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान नए एवं पुराने बस स्टैंड पर बेंचें लगाकर यात्रियों को समर्पित की गईं।
यात्रियों ने बताया कि बसों के इंतजार के दौरान बैठने की सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बसों के इंतजार में यात्रियों को चिलचिलाती धूप और बारिश में खड़े रहना पड़ता था। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यहां टीन शेड का निर्माण भी करवाया गया था। टीन शेड के बाद अब बैठने के लिए बेंचें लगने से यात्रियों को और सुविधा मिलेगी।
बताया गया कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन 500 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। बेंच एवं टीन शेड की सुविधा से यात्रियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में काफी राहत मिलेगी।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.