Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आज सुबह नवजात को शौचालय के डस्टबिन में रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान दो कर्मियों की नजर नवजात पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने अधिकारियों और सुपरवाइजर को दी। सफाई कर्मियों का आरोप है कि इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज राजेश ने दोनों कर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को होने के बाद आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। फिलहाल सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि और मामले की जांच का इंतजार हैl
Khabro Ki Paini Najar News New
लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आज सुबह नवजात को शौचालय के डस्टबिन में रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान दो कर्मियों की नजर नवजात पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने अधिकारियों और सुपरवाइजर को दी। सफाई कर्मियों का आरोप है कि इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज राजेश ने दोनों कर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को होने के बाद आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। फिलहाल सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि और मामले की जांच का इंतजार हैl
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ थाना ठाकुरगंज के रिंगरोड चौकी क्षेत्र रिफा कॉलोनी में चोर ने एक घर को बनाया निशाना! पहले घर की बाकायदा रेकी की फिर सीढ़ी लेकर पहुंचा शातिर चोर। बाहर से सीढ़ी लगाई और सीधे घर के अंदर दाखिल हुआ चोर* घर में रखे कीमती जेवरात और अन्य सामान पर किया हाथ साफ चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप है ।1
- लड़कों को प्रेमजाल में फंसाकर फाइव स्टार होटल में मिलने बुलाती थी मोहतरमा, फिर करती थी ब्लैकमेल, आज मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोहतरमा को गोपाल बाग होटल से पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और मौके पर ही उनके कनपटे सेक दिए1
- देश दुनिया की बड़ी खबरें आईए नजर डालते हैं इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ एफएम1
- लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ थाना वजीरगंज क्षेत्र में 36 लाख रुपये की ठगी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर इमरान जाफरी का गंभीर-पत्र लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ थाना वजीरगंज क्षेत्र में 36 लाख रुपये की ठगी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर इमरान जाफरी का गंभीर-पत्र लखनऊ। हाल ही में सामने आए एक हस्तलिखित पत्र के अनुसार, इमरान जाफरी नामक व्यक्ति ने अपने भाई फरहान और परिवार को संबोधित करते हुए गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का खुलासा किया है। पत्र में इमरान ने आरोप लगाया है कि उन्हें सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया और उनके बैंक खातों एवं रुपयों को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया है। पत्र में इमरान जाफरी ने लिखा है कि औन रज़ा के पास उनके 36 लाख रुपये हैं। आरोप है कि यह पैसा आलम आरा, सना जैदी, कुलसुम जैदी और औन रज़ा द्वारा दिलवाया गया था। जब बैंक अकाउंट फ्रीज हुआ, तो औन रज़ा ने यह कहकर गुमराह किया कि फ्रॉडुलेंट अमाउंट की वजह से सारा पैसा ब्लैक मनी से कन्वर्ट हो गया है, इसलिए इसे फर्म अकाउंट में ट्रांसफर करना होगा। पत्र में कहा गया है कि इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी सना जैदी, आलम आरा और कुलसुम जैदी को भी थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि औन रज़ा और अन्य लोगों ने पार्टनर बनाने का झांसा दिया और बाद में साल खत्म होने पर आलम आरा और सना जैदी के माध्यम से जबरन उनकी जमीन बिकवा दी। इमरान के मुताबिक, इस पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मौजूद है जिसमें आलम आरा और औन रज़ा यह कहते सुने जा सकते हैं कि या तो जमीन बेच दो, वरना तुम्हारा पैसा और बैंक अकाउंट फिर से फ्रीज करवा देंगे। पत्र के अंत में इमरान ने अपने भाई फरहान और अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा है कि थाने में एप्लीकेशन देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और मामले को पेंडिंग रखा गया। उन्होंने अपने परिवार से अम्मा का ख्याल रखने की अपील की है और कहा है कि वे इस मानसिक तनाव और धोखे से बेहद परेशान हो चुके हैं।1
- लखनऊ के बुद्धेश्वर चौराहे पर फाइनेंसर कर्मियों पर दबंगई का आरोप बकाया किस्त के नाम पर सड़क पर वाहन रोकने और अभद्रता का आरोप.. पीड़ितों से बिना कानूनी प्रक्रिया के गाड़ियां रोकने व खींचने की कोशिश.. गाड़ी रोके जाने पर विवाद, विरोध में बीच सड़क पर बैठा पीड़ित..हंगामे के बाद वाहन छोड़ा गया.. स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की1
- प्रतापगढ़: शराबी पति से तंग महिला ने पुलिस से की पति की शिक़ायत, घर पहुंचे दरोगा हालात देख हुए दंग शराबी पति महिला को आए दिन मारता पीटता है, घर में राशन नहीं है, जो भी मिलता है सब बेंच वह दारू पी लेता है। बिहारग़ंज क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को सुनाई। पीड़ित महिला की शिकायत पर SI लक्ष्मीकांत सिंह महिला के घर पहुंचे, उन्हें वहां जो हालात नज़र आए उसे देख वह सन्न रह गए। घर में राशन नही था छोटे छोटे बच्चे भूखे थे, यह देख SI लक्ष्मीकांत सिंह बच्चों को साथ लेकर गए उन्हें पहले खाना खिलाया...1
- 1090 चौराहे पर आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन,कैंडल लेकर आयुष डॉक्टर 1090 के पास धरने पर बैठे, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद लखनऊ 1090 चौराहे पर आयुष डॉक्टरों का प्रदर्शन कैंडल लेकर आयुष डॉक्टर 1090 के पास बैठे MBBS की तर्ज पर सामान्य वेतन करने की मांग प्रदेश भर के BAMS BUMS और BHMS के इंटर्न कर रहे प्रदर्शन पिछले कई दिनों से हो रहा प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों का कहना है आश्वासन जो अधिकारियों की ओर से दिया गया था अभी तक पूरा नही हुआ 1090 के पास बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद कल रात प्रदर्शनकारी जीपीओ पर भी कर रहे थे प्रदर्शन पुलिस से तीखी नोंकझोंक के बाद हटाया गया था2
- सड़क पर जा रही महिला का पीछा करते करते एक युवक आया और जैसे ही उसको लगा सुनसान जगह है तुरन्त महिला की ओर झपटा सेकेंडों में गले से चेन छीन कर फरार हो गया।* लखनऊ सारी करतूत पास के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, पारा के हंसखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र का मामला।1
- लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आज सुबह नवजात को शौचालय के डस्टबिन में रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सफाई के दौरान दो कर्मियों की नजर नवजात पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने अधिकारियों और सुपरवाइजर को दी। सफाई कर्मियों का आरोप है कि इसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज राजेश ने दोनों कर्मियों के साथ मारपीट की और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। घटना की जानकारी अन्य सफाई कर्मियों को होने के बाद आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में सफाई कर्मी अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। फिलहाल सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि और मामले की जांच का इंतजार हैl1