logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को जिले भर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। नजरबंद किए गए प्रमुख नेताओं में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल और सपा नेता आशुतोष पांडेय शामिल हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद हुए प्रदर्शन के क्रम में आज भी सपा कार्यकर्ता तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में थे। इस दौरान जिले भर में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

17 hrs ago
user_Salman Khan "Journalist"
Salman Khan "Journalist"
Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को जिले भर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। नजरबंद किए गए प्रमुख नेताओं में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल और सपा नेता आशुतोष पांडेय शामिल हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद हुए प्रदर्शन के क्रम में आज भी सपा कार्यकर्ता तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में थे। इस दौरान जिले भर में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रायबरेली के विकास भवन में शांतिपूर्ण धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार के बोल बिगड़ गए। आम लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय सिटी मजिस्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देने और सीधे पुलिस बुलाने की धमकी देने का आरोप लगा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी दौरान भाकपा नेता विजय विद्रोही और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई यह तीखी बहस अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों को दी गई धमकी का वीडियो भी वायरल हो गया है।
    1
    रायबरेली के विकास भवन में शांतिपूर्ण धरना दे रहे कार्यकर्ताओं पर सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार के बोल बिगड़ गए। आम लोगों की समस्याएं सुनने के बजाय सिटी मजिस्ट्रेट पर प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देने और सीधे पुलिस बुलाने की धमकी देने का आरोप लगा है। धरना-प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच तनाव बढ़ गया।

इसी दौरान भाकपा नेता विजय विद्रोही और सिटी मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दोनों के बीच हुई यह तीखी बहस अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा प्रदर्शनकारियों को दी गई धमकी का वीडियो भी वायरल हो गया है।
    user_Pankaj
    Pankaj
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान विधायक मोना ने पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने मंगापुर, रेहुआ लालगंज, मुरैनी, बूबूपुर, भगौरा और अमावां में भी लोगों से मुलाकात की। मंगापुर में कार्यकर्ताओं से भेंट कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संचालन में जनता से सहयोग मांगा। इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, केडी मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, बृजकिशोर त्रिपाठी, राजू मिश्र, त्रिभु तिवारी, रामबोध शुक्ला, रिंकू सिंह परिहार, अशोकधर द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष मिश्र, प्रभात ओझा, शिवभीख सिंह, मनीष सिंह, विनोद मिश्र, अवधेश सिंह, सोनू सिंह, लाल गजेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप तिवारी और राकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान विधायक मोना ने पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही उन्होंने मंगापुर, रेहुआ लालगंज, मुरैनी, बूबूपुर, भगौरा और अमावां में भी लोगों से मुलाकात की। मंगापुर में कार्यकर्ताओं से भेंट कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के संचालन में जनता से सहयोग मांगा।

इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, केडी मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, बृजकिशोर त्रिपाठी, राजू मिश्र, त्रिभु तिवारी, रामबोध शुक्ला, रिंकू सिंह परिहार, अशोकधर द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, आशुतोष मिश्र, प्रभात ओझा, शिवभीख सिंह, मनीष सिंह, विनोद मिश्र, अवधेश सिंह, सोनू सिंह, लाल गजेन्द्र प्रताप सिंह, दिलीप तिवारी और राकेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को जिले भर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। नजरबंद किए गए प्रमुख नेताओं में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल और सपा नेता आशुतोष पांडेय शामिल हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद हुए प्रदर्शन के क्रम में आज भी सपा कार्यकर्ता तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में थे। इस दौरान जिले भर में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।
    1
    प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को जिले भर में नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया है। नजरबंद किए गए प्रमुख नेताओं में सपा के जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल और सपा नेता आशुतोष पांडेय शामिल हैं।

अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद हुए प्रदर्शन के क्रम में आज भी सपा कार्यकर्ता तमाम मुद्दों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी में थे। इस दौरान जिले भर में समाजवादी पार्टी के दर्जनों नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अमेठी में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में यह कार्रवाई संचालित की गई। इस दौरान 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में पैदल गश्त की। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अभियान के तहत मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी लेते हुए आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    1
    अमेठी में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में यह कार्रवाई संचालित की गई। इस दौरान 'मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा व विश्वास का वातावरण सुदृढ़ करने के लिए क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में पैदल गश्त की। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

अभियान के तहत मुख्य मार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी लेते हुए आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 min ago
  • प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी पवित्र श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए। इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, संबंधित विभागों के अफसर, विभिन्न शिव मंदिरों के पुजारी, साधु-संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी पवित्र श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए गए।

इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, संबंधित विभागों के अफसर, विभिन्न शिव मंदिरों के पुजारी, साधु-संत एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भूस्खलन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
    1
    उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित दारमा वैली में भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है। इस भूस्खलन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.