logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हादसा गांव में पसरा मातम, हर जुबां पर अरुण की अच्छाई मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 31 वर्षीय अरुण कुमार का शव मध्य प्रदेश के कटनी में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक अरुण कुमार पूर्व प्रधान जगदीश यादव के पुत्र थे और पिछले एक वर्ष से कटनी में एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। 31 मार्च को वह चित्रकूट एक्सप्रेस से अपने घर बाराबंकी लौटने के लिए निकले थे। उसी रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी घबराए हुए थे और उन्होंने कहा था— "मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है, मेरी जान को खतरा है।" इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि अरुण कुमार बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। वह जिस किसी से भी मिलते थे, बेहद प्रेम और सम्मान से बात करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अरुण अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे प्रिंस (9 वर्ष) और छोटे बेटे अंशु (4 वर्ष) को अभी यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार पति का नाम लेकर बेहोश हो जा रही है। मां का कलेजा चीर देने वाला दर्द मृतक की मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो जाती हैं। रोते-बिलखते हुए बार-बार कहती हैं— "हमार बेटवा हमका छोड़ के काहे चला गवा… अब हम का जीब… हमार सहारा छिन गवा… भगवान हमका काहे जिंदा छोड़े हैं…" उनकी यह हालत देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। भाई ललित का छलका दर्द छोटे भाई ललित का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा— "भैया ने हमेशा हमें सहारा दिया… आज वही हमें छोड़कर चले गए। हम कैसे जी पाएंगे उनके बिना… हमारी दुनिया ही उजड़ गई।" बहन का दर्द सुन हर आंख नम एक बहन रोते हुए बार-बार अपने भाई को पुकार रही थी— "भइया, तू हमें छोड़कर कैसे चला गया… अभी तो हमारी शादी भी करनी थी… अब किसके सहारे जिएंगे हम… एक बार वापस आ जाओ भइया…" इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन शव लेने के लिए कटनी रवाना हो चुके हैं और उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

4 hrs ago
user_Adarsh rawat press
Adarsh rawat press
पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

हादसा गांव में पसरा मातम, हर जुबां पर अरुण की अच्छाई मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 31 वर्षीय अरुण कुमार का शव मध्य प्रदेश के कटनी में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक अरुण कुमार पूर्व प्रधान जगदीश यादव के पुत्र थे और पिछले एक वर्ष से कटनी में एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। 31 मार्च को वह चित्रकूट एक्सप्रेस से अपने घर बाराबंकी लौटने के लिए निकले थे। उसी रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी घबराए हुए थे और उन्होंने कहा था— "मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है, मेरी जान को खतरा है।" इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि अरुण कुमार बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। वह जिस किसी से भी मिलते थे, बेहद प्रेम और सम्मान से बात करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अरुण अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता

cf87cdff-54fd-4a28-a5d6-b2e443f29351

को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे प्रिंस (9 वर्ष) और छोटे बेटे अंशु (4 वर्ष) को अभी यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार पति का नाम लेकर बेहोश हो जा रही है। मां का कलेजा चीर देने वाला दर्द मृतक की मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो जाती हैं। रोते-बिलखते हुए बार-बार कहती हैं— "हमार बेटवा हमका छोड़ के काहे चला गवा… अब हम का जीब… हमार सहारा छिन गवा… भगवान हमका काहे जिंदा छोड़े हैं…" उनकी यह हालत देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। भाई ललित का छलका दर्द छोटे भाई ललित का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा— "भैया ने हमेशा हमें सहारा दिया… आज वही हमें छोड़कर चले गए। हम कैसे जी पाएंगे उनके बिना… हमारी दुनिया ही उजड़ गई।" बहन का दर्द सुन हर आंख नम एक बहन रोते हुए बार-बार अपने भाई को पुकार रही थी— "भइया, तू हमें छोड़कर कैसे चला गया… अभी तो हमारी शादी भी करनी थी… अब किसके सहारे जिएंगे हम… एक बार वापस आ जाओ भइया…" इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन शव लेने के लिए कटनी रवाना हो चुके हैं और उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा "यक्ष ऐप(Yaksh App)की मदद से शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, चोरी के 08 अदद मोबाइल, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद-* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सतरिख पुलिस द्वारा *'यक्ष ऐप'* तकनीक का प्रभावी प्रयोग करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 135/2026 धारा 305 ए/317(4) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त रामू गौतम पुत्र राम कुंवारे निवासी ग्राम रसूलपुर आलमपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को झबरा ताल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सतरिख का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 44A) अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 5200/-रुपये नकद, कुल 08अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (2 अदद फोन खाटू श्याम मंदिर, ग्राम मजीठा, थाना सतरिख व 6 अदद फोन अर्जुनगंज, लखनऊ से चोरी किए गए) व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंजीठा स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर एवं जनपद लखनऊ में कारित की गई चोरी की घटना को स्वीकार किया गया। *पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में कैद संदिग्ध व्यक्ति के चेहरे की पहचान सुनिश्चित करने हेतु यक्ष ऐप पर डेटा चेक किया गया, जिससे अभियुक्त की पहचान तथा अभियुक्त की संलिप्तता तत्काल प्रमाणित हुई।
    2
    *थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा "यक्ष ऐप(Yaksh App)की मदद से शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, चोरी के 08 अदद मोबाइल, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद-*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सतरिख पुलिस द्वारा *'यक्ष ऐप'* तकनीक का प्रभावी प्रयोग करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 135/2026 धारा 305 ए/317(4) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त रामू गौतम पुत्र राम कुंवारे निवासी ग्राम रसूलपुर आलमपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को झबरा ताल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सतरिख का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 44A) अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 5200/-रुपये नकद, कुल 08अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (2 अदद फोन खाटू श्याम मंदिर, ग्राम मजीठा, थाना सतरिख व 6 अदद फोन अर्जुनगंज, लखनऊ से चोरी किए गए)  व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंजीठा स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर एवं जनपद लखनऊ में कारित की गई चोरी की घटना को स्वीकार किया गया।
*पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में कैद संदिग्ध व्यक्ति के चेहरे की पहचान सुनिश्चित करने हेतु यक्ष ऐप पर डेटा चेक किया गया, जिससे अभियुक्त की पहचान तथा अभियुक्त की संलिप्तता तत्काल प्रमाणित हुई।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंडी में निकला विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी — वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू मसौली, बाराबंकी बाराबंकी जनपद के मसौली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नवीन मंडी स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया जब शाम करीब 7 बजे एक गोदाम में अचानक विशाल अजगर दिखाई दिया। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कुछ समय के लिए काम पूरी तरह ठप हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और किसी भी तरह की घबराहट न फैलाने की अपील की। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन दरोगा सतीश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक अजगर निकलने से इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
    1
    मंडी में निकला विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी — वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू
मसौली, बाराबंकी
बाराबंकी जनपद के मसौली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नवीन मंडी स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया जब शाम करीब 7 बजे एक गोदाम में अचानक विशाल अजगर दिखाई दिया।
गोदाम में काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कुछ समय के लिए काम पूरी तरह ठप हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और किसी भी तरह की घबराहट न फैलाने की अपील की। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।
सूचना मिलते ही वन दरोगा सतीश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक अजगर निकलने से इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ वायरल* राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ वायरल हो रहा है। वे बुलडोज़र में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। इस दौरान वे बुलडोज़र के बकेट में सवार होकर ज़मीन से कई मीटर ऊंचाई पर नज़र आईं। वे जवारा मेला में शिरकत करने पहुंची थीं ¹। *क्या है मामला?* विधायिका ने बुलडोज़र में सवार होकर लंगर लुटाया और जनता के साथ बातचीत की। उनके इस अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में लोगों की प्रतिक्रिया क्या है या राठ में जवारा मेला की क्या खासियत है?
    1
    *राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ वायरल*
राठ विधायक मनीषा अनुरागी का बुलडोज़र वाला अंदाज़ वायरल हो रहा है। वे बुलडोज़र में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। इस दौरान वे बुलडोज़र के बकेट में सवार होकर ज़मीन से कई मीटर ऊंचाई पर नज़र आईं। वे जवारा मेला में शिरकत करने पहुंची थीं ¹।
*क्या है मामला?*
विधायिका ने बुलडोज़र में सवार होकर लंगर लुटाया और जनता के साथ बातचीत की। उनके इस अनोखे कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है।
क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में लोगों की प्रतिक्रिया क्या है या राठ में जवारा मेला की क्या खासियत है?
    user_जनवार्ता न्यूज 24
    जनवार्ता न्यूज 24
    Local News Reporter Nawabganj, Barabanki•
    4 hrs ago
  • एंटीकरप्शन मेरठ यूनिट ने बागपत शुगर मिल के गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेंटर बदलने के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, मामले में आगे की कार्रवाई जारी।
    1
    एंटीकरप्शन मेरठ यूनिट ने बागपत शुगर मिल के गन्ना अधिकारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेंटर बदलने के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, मामले में आगे की कार्रवाई जारी।
    user_Harishankar news
    Harishankar news
    Photographer नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद-बाराबंकी, विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा चिन्हित उत्पाद-प्लाईवुड, पशुआहार, मुर्गी दाना, बर्तन धोने वाला साबुन, चीनी मिल एल्कोहल बनाने, डीजल एग्जॉट फ्लूइड (डी0ई0एफ0) आदि सम्बन्धित उत्पाद के निर्माण में उपयोग हेतु अनुदानित यूरिया का नाइट्रेजिनस कम्पाउण्डस अथवा टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी0जी0यू0) या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रा-मैटेरियल के रूप में प्रयोग के सम्बन्ध में जांच हेतु शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय, बाराबंकी द्वारा कृषि, उद्योग केन्द्र एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 02.04.2026 को जनपद के कुल 12 औद्योगिक इकाईयों में छापे डालकर यूरिया प्रयोग की जांच की गयी। तहसील-नवाबगंज में श्री धीरेन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केन्द्र-बाराबंकी द्वारा कुल 03 औद्योगिक इकाईयां दयाल इण्डस्ट्रीज, सत्यम इण्डस्ट्रीज, मो0पुर चौकी एवं श्याम टिम्बर, संदौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दयाल इण्डस्ट्रीज मो0पुर चौकी में टेक्निकल ग्रेड यूरिया मात्रा-118.653 मी0टन स्टाक उपलब्ध पाया गया, जिसमें से 01 नमूना ग्रहित किया गया। तहसील-फतेहपुर में श्री राजिराम, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा श्रीमती ऐश्वर्या गिरी, सांख्यिकीय निरीक्षक, जिला उद्योग केन्द्र के साथ कुल-06 औद्योगिक इकाईयां अमरधन, सोना गोल्ड एग्रोकेन, महाराष्ट्रा फीड्स, एस0एम0बी0डी0, सी0पी0 मिल्क, विनी टिम्बर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान किसी भी इकाई में अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया। तहसील-रामनगर में श्री विनोद कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी-कुर्सी द्वारा श्री हरि नरायाण सिंह, सहायक आयुक्त, उद्योग केन्द्र-बाराबंकी के साथ संयुक्त रूप से 02 इकाईयों जय अम्बे विनीयर, ज्योली, अल्फा विनीयर सुरवारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया। तहसील-सिरौलीगौसपुर में श्री सौरभ कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी-कुर्सी द्वारा श्री हरि नरायाण सिंह, सहायक आयुक्त, उद्योग केन्द्र-बाराबंकी के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील सिरालीगौसपुर में कोई औद्योगिक इकाई संचालित नहीं पायी गयी। तहसील-रामसनेहीघाट एवं हैदरगढ में श्री विजय कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बाराबंकी द्वारा कुल 01 इकाई चीनी मिल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया, एवं तहसील रामसनेहीघाट में कोई औद्योगिक इकाई संचालित नहीं पायी गयी।
    1
    जनपद-बाराबंकी, 
विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा चिन्हित उत्पाद-प्लाईवुड, पशुआहार, मुर्गी दाना, बर्तन धोने वाला साबुन, चीनी मिल एल्कोहल बनाने, डीजल एग्जॉट फ्लूइड (डी0ई0एफ0) आदि सम्बन्धित उत्पाद के निर्माण में उपयोग हेतु अनुदानित यूरिया का नाइट्रेजिनस कम्पाउण्डस अथवा टेक्निकल ग्रेड यूरिया (टी0जी0यू0) या फार्मेल्डीहाइड यूरिया के स्थान पर डायवर्जन कर रा-मैटेरियल के रूप में प्रयोग के सम्बन्ध में जांच हेतु शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी महोदय, बाराबंकी द्वारा कृषि, उद्योग केन्द्र एवं गन्ना विभाग के अधिकारियों की गठित संयुक्त टीम द्वारा आज दिनांक 02.04.2026 को जनपद के कुल 12 औद्योगिक इकाईयों में छापे डालकर यूरिया प्रयोग की जांच की गयी। 
तहसील-नवाबगंज में श्री धीरेन्द्र सिंह उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा श्रीमती रेखा श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केन्द्र-बाराबंकी द्वारा कुल 03 औद्योगिक इकाईयां दयाल इण्डस्ट्रीज, सत्यम इण्डस्ट्रीज, मो0पुर चौकी एवं श्याम टिम्बर, संदौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दयाल इण्डस्ट्रीज मो0पुर चौकी में टेक्निकल ग्रेड यूरिया मात्रा-118.653 मी0टन स्टाक उपलब्ध पाया गया, जिसमें से 01 नमूना ग्रहित किया गया। 
तहसील-फतेहपुर में श्री राजिराम, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा श्रीमती ऐश्वर्या गिरी, सांख्यिकीय निरीक्षक, जिला उद्योग केन्द्र के साथ कुल-06 औद्योगिक इकाईयां अमरधन, सोना गोल्ड एग्रोकेन, महाराष्ट्रा फीड्स, एस0एम0बी0डी0, सी0पी0 मिल्क, विनी टिम्बर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान किसी भी इकाई में अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया। 
तहसील-रामनगर में श्री विनोद कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी-कुर्सी द्वारा श्री हरि नरायाण सिंह, सहायक आयुक्त, उद्योग केन्द्र-बाराबंकी के साथ संयुक्त रूप से 02 इकाईयों जय अम्बे विनीयर, ज्योली, अल्फा विनीयर सुरवारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया।
तहसील-सिरौलीगौसपुर में श्री सौरभ कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी-कुर्सी द्वारा श्री हरि नरायाण सिंह, सहायक आयुक्त, उद्योग केन्द्र-बाराबंकी के साथ निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसील सिरालीगौसपुर में कोई औद्योगिक इकाई संचालित नहीं पायी गयी।
तहसील-रामसनेहीघाट एवं हैदरगढ में श्री विजय कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बाराबंकी द्वारा कुल 01 इकाई चीनी मिल का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान अनुदानित यूरिया उर्वरक का प्रयोग नहीं पाया गया, एवं तहसील रामसनेहीघाट में कोई औद्योगिक इकाई संचालित नहीं पायी गयी।
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार Nawabganj, Barabanki•
    17 hrs ago
  • Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    1
    Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    user_Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma
    Video Creator लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फूलपुर में ओंकार मैरेज हाल का हुआ शुभारंभ। ******************************** डिजिटल लाइट से सुसज्जित मैरेज हाल का उद्घाटन ओंकार नाथ बरनवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान काफी गणमान्य लोगो की रही उपस्थिति।
    2
    फूलपुर में ओंकार मैरेज हाल का हुआ शुभारंभ।
********************************
डिजिटल  लाइट से सुसज्जित मैरेज हाल का उद्घाटन 
ओंकार नाथ बरनवाल ने फीता काटकर किया। इस दौरान काफी गणमान्य लोगो की रही उपस्थिति।
    user_MFT News
    MFT News
    लखनऊ, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गांव में पसरा मातम, हर जुबां पर अरुण की अच्छाई मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 31 वर्षीय अरुण कुमार का शव मध्य प्रदेश के कटनी में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक अरुण कुमार पूर्व प्रधान जगदीश यादव के पुत्र थे और पिछले एक वर्ष से कटनी में एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। 31 मार्च को वह चित्रकूट एक्सप्रेस से अपने घर बाराबंकी लौटने के लिए निकले थे। उसी रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी घबराए हुए थे और उन्होंने कहा था— "मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है, मेरी जान को खतरा है।" इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि अरुण कुमार बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। वह जिस किसी से भी मिलते थे, बेहद प्रेम और सम्मान से बात करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अरुण अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे प्रिंस (9 वर्ष) और छोटे बेटे अंशु (4 वर्ष) को अभी यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार पति का नाम लेकर बेहोश हो जा रही है। मां का कलेजा चीर देने वाला दर्द मृतक की मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो जाती हैं। रोते-बिलखते हुए बार-बार कहती हैं— "हमार बेटवा हमका छोड़ के काहे चला गवा… अब हम का जीब… हमार सहारा छिन गवा… भगवान हमका काहे जिंदा छोड़े हैं…" उनकी यह हालत देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। भाई ललित का छलका दर्द छोटे भाई ललित का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा— "भैया ने हमेशा हमें सहारा दिया… आज वही हमें छोड़कर चले गए। हम कैसे जी पाएंगे उनके बिना… हमारी दुनिया ही उजड़ गई।" बहन का दर्द सुन हर आंख नम एक बहन रोते हुए बार-बार अपने भाई को पुकार रही थी— "भइया, तू हमें छोड़कर कैसे चला गया… अभी तो हमारी शादी भी करनी थी… अब किसके सहारे जिएंगे हम… एक बार वापस आ जाओ भइया…" इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन शव लेने के लिए कटनी रवाना हो चुके हैं और उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    2
    गांव में पसरा मातम, हर जुबां पर अरुण की अच्छाई
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 31 वर्षीय अरुण कुमार का शव मध्य प्रदेश के कटनी में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतक अरुण कुमार पूर्व प्रधान जगदीश यादव के पुत्र थे और पिछले एक वर्ष से कटनी में एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। 31 मार्च को वह चित्रकूट एक्सप्रेस से अपने घर बाराबंकी लौटने के लिए निकले थे। उसी रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी घबराए हुए थे और उन्होंने कहा था— "मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है, मेरी जान को खतरा है।" इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया।
गांव के लोगों का कहना है कि अरुण कुमार बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। वह जिस किसी से भी मिलते थे, बेहद प्रेम और सम्मान से बात करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अरुण अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे प्रिंस (9 वर्ष) और छोटे बेटे अंशु (4 वर्ष) को अभी यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार पति का नाम लेकर बेहोश हो जा रही है।
मां का कलेजा चीर देने वाला दर्द
मृतक की मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो जाती हैं। रोते-बिलखते हुए बार-बार कहती हैं—
"हमार बेटवा हमका छोड़ के काहे चला गवा… अब हम का जीब… हमार सहारा छिन गवा… भगवान हमका काहे जिंदा छोड़े हैं…"
उनकी यह हालत देख हर किसी का कलेजा कांप उठा।
भाई ललित का छलका दर्द
छोटे भाई ललित का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा—
"भैया ने हमेशा हमें सहारा दिया… आज वही हमें छोड़कर चले गए। हम कैसे जी पाएंगे उनके बिना… हमारी दुनिया ही उजड़ गई।"
बहन का दर्द सुन हर आंख नम
एक बहन रोते हुए बार-बार अपने भाई को पुकार रही थी—
"भइया, तू हमें छोड़कर कैसे चला गया… अभी तो हमारी शादी भी करनी थी… अब किसके सहारे जिएंगे हम… एक बार वापस आ जाओ भइया…"
इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन शव लेने के लिए कटनी रवाना हो चुके हैं और उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.