दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मूंदी–सनावद रोड पर ग्राम केनूद के पास हुए इस भीषण हादसे में जहाँ एक ओर निर्दोष लोगों ने अपनी जान गंवाई, वहीं पुलिस की तत्परता ने घायलों को समय पर उपचार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना मूंदी के एसआई पुनमचन्द पाटिल के साथ एएसआई के.एन. तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे। विशेष रूप से एएसआई के.एन. तिवारी ने अत्यंत संवेदनशीलता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए बिना समय गंवाए घायलों को वाहन की सहायता से तुरंत मूंदी अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जो उनकी जान बचाने में अहम साबित हुई। ऐसे विषम परिस्थितियों में एएसआई के.एन. तिवारी द्वारा दिखाई गई सजगता, मानवता और सेवा भावना सराहनीय है और पुलिस विभाग के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत करती है।

- Post by Ishaq gouri mundi1
- viral teacher ❤️🎀👀1
- चितावद (संवाददाता: रविंद्र गोखले, 20 अप्रैल 2026): ग्राम चितावद में शराब दुकान से थोड़ी आगे सोमवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात बाइक सवारों ने तेज रफ्तार में आकर एक बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवारों में से एक युवक घटनास्थल पर ही गिर गया, जबकि उसके साथी बाइक लेकर भाग निकले। हादसे में बुजुर्ग महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से शासकीय अस्पताल सनावद भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार बाइक सवारों की तलाश की जा रही है।1
- खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र में मजदूरी के विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 8 अप्रैल 2026 की है, जब ग्राम बेडियाव में आरोपी गौरीशंकर यदुवंशी ने मजदूरी के गेहूं को लेकर विवाद में ब्रजलाल (40) को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में ब्रजलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 17 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पहले से दर्ज प्रकरण में हत्या की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज की। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में एसडीओपी हरसूद लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 20 अप्रैल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका: एसडीओपी लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार राठौर, उपनिरीक्षक रमेश मोरे, चन्द्रशेखर काडे सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।2
- Post by ललित दुबे ( पत्रकार )1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि माँ हिंगलाज ने भगवान परशुराम के अहंकार तत्व को समाप्त कर उन्हें जीव मात्र की रक्षा का ज्ञान दिया,और उनमें जो बुद्धि का पुनर्जन्म हुआ उसकी बधाई।1
- Post by Kartik sawariya1
- gangor festival1