logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सजेती पुलिस ने तांबे के तार के साथ चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार घाटमपुर-सजेती पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये कीमत के तांबे के तार के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान इन चोरों को सजेती थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार (32), नवाज शरीफ (23), सोनू (33) और सुशील कुमार (26) शामिल हैं। ये सभी चतुरीपुर गांव के निवासी हैं।

2 hrs ago
user_Satish Kumar,9648888580
Satish Kumar,9648888580
Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
2 hrs ago

सजेती पुलिस ने तांबे के तार के साथ चार शातिर चोरों को किया गिरफ्तार घाटमपुर-सजेती पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपये कीमत के तांबे के तार के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान इन चोरों को सजेती थाना क्षेत्र के चतुरीपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार (32), नवाज शरीफ (23), सोनू (33) और सुशील कुमार (26) शामिल हैं। ये सभी चतुरीपुर गांव के निवासी हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • STORY- ट्रक चालक ने की महिला की हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव, खुलासा LOCATION- HAMIRPUR-UP DATE- 25-04-2026 REPORT- अत्री यादव की रिपोर्ट ANCHOR :- यूपी के हमीरपुर में हाईवे किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है… जहां एक ट्रक चालक ने महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी… और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया… पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है… V/O :- पूरा मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है… जहां 21 अप्रैल की शाम हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था… सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान के प्रयास शुरू किए… V/O :- जांच के दौरान महिला की पहचान कानपुर नगर निवासी के रूप में हुई… जिसके बाद सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई…पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली… जिसमें एक संदिग्ध ट्रक नजर आया… V/O :-ट्रक को ट्रेस कर चालक महेंद्र पाल को गिरफ्तार किया गया… पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उसके साथ ट्रक में थी… सुमेरपुर के एक ढाबे में खाना खाने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ… जो बढ़ने पर आरोपी ने दुपट्टे से महिला का गला दबा दिया… जिससे उसकी मौत हो गई… V/O :- बताया गया कि हत्या ट्रक के अंदर ही की गई… इसके बाद आरोपी ने शव को हाईवे किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया… पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है… BYTE- मृगांक शेखर पाठक (पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर) V/O :- मामले के खुलासे के लिए एसओजी और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई थीं… टोल टैक्स और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया… फिलहाल आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया है… और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है… F_V/O :- बहरहाल, हाईवे पर मिली इस लाश की गुत्थी सुलझने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है… लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस तरह की वारदातों पर लगाम कब लगेगी… हमीरपुर उत्तर प्रदेश अत्री कुमार यादव की रिपोर्ट
    1
    STORY- ट्रक चालक ने की महिला की हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव, खुलासा
LOCATION- HAMIRPUR-UP
DATE- 25-04-2026
REPORT- अत्री यादव की रिपोर्ट 
ANCHOR :-
यूपी के हमीरपुर में हाईवे किनारे मिली महिला की लाश का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है… जहां एक ट्रक चालक ने महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी… और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया… पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…
V/O :- पूरा मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र का है… जहां 21 अप्रैल की शाम हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया था…
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान के प्रयास शुरू किए…
V/O :- जांच के दौरान महिला की पहचान कानपुर नगर निवासी के रूप में हुई… जिसके बाद सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई…पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली… जिसमें एक संदिग्ध ट्रक नजर आया…
V/O :-ट्रक को ट्रेस कर चालक महेंद्र पाल को गिरफ्तार किया गया… पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उसके साथ ट्रक में थी…
सुमेरपुर के एक ढाबे में खाना खाने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ… जो बढ़ने पर आरोपी ने दुपट्टे से महिला का गला दबा दिया… जिससे उसकी मौत हो गई…
V/O :- बताया गया कि हत्या ट्रक के अंदर ही की गई… इसके बाद आरोपी ने शव को हाईवे किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया…
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है…
BYTE- मृगांक शेखर पाठक (पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर)
V/O :- मामले के खुलासे के लिए एसओजी और थाना पुलिस की टीमें लगाई गई थीं… टोल टैक्स और अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया…
फिलहाल आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया है… और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है…
F_V/O :- बहरहाल, हाईवे पर मिली इस लाश की गुत्थी सुलझने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है… लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस तरह की वारदातों पर लगाम कब लगेगी…
हमीरपुर उत्तर प्रदेश अत्री कुमार यादव की रिपोर्ट
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते रात को परिजनों के सो जाने पर युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बिवांर थाना के निवादा गांव के पुष्पम 30 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार चंदेल के परिजन खाना खाकर रात को सो गये। परिजनों के सो जाने पर रात करीब 11 बजे युवक ने कमरे के अंदर जाकर छत में लगे पंखा के कुंदा में रस्सी को बांधकर गले में फांसी का फंदा बनाकर लटक कर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसको फांसी पर लटके देखकर पुलिस को सूचना दी। एस‌आई अंकित बैसला ने जाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी पत्नी व दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और नवेली पावर प्लांट में कार्य करता था।
    1
    हमीरपुर। अज्ञात कारणों के चलते रात को परिजनों के सो जाने पर युवक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 
बिवांर थाना के निवादा गांव के पुष्पम 30 वर्ष पुत्र बृजेश कुमार चंदेल के परिजन खाना खाकर रात को सो गये। परिजनों के सो जाने पर रात करीब 11 बजे युवक ने कमरे के अंदर जाकर छत में लगे पंखा के कुंदा में रस्सी को बांधकर गले में फांसी का फंदा बनाकर लटक कर अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसको फांसी पर लटके देखकर पुलिस को सूचना दी। एस‌आई अंकित बैसला ने जाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक अपनी पत्नी व दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और नवेली पावर प्लांट में कार्य करता था।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर :- संदिग्ध अवस्था मे मृत मिली महिला की हत्या का खुलासा ! ट्रक ड्राइवर ने मामूली विवाद के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या ! ट्रक ड्राइवर और महिला थे कई दिनों से परिचित ! अपने घर से महिला कई दिनों से थी लापता ! महिला के पति ने की थी शिनाख़्त ! पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये पकड़ा आरोपी ट्रक ड्राइवर ! एसपी हमीरपुर मृगांक पाठक ने किया खुलासा ! 21 अप्रैल को सुमेरपुर थाना कस्बे के फैक्ट्री एरिया में मिला था महिला का शव
    2
    हमीरपुर :- संदिग्ध अवस्था मे मृत मिली महिला की हत्या का खुलासा !
ट्रक ड्राइवर ने मामूली विवाद के बाद गला दबाकर की थी महिला की हत्या !
ट्रक ड्राइवर और महिला थे कई दिनों से परिचित !
अपने घर से महिला कई दिनों से थी लापता !
महिला के पति ने की थी शिनाख़्त !
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिये पकड़ा आरोपी ट्रक ड्राइवर !
एसपी हमीरपुर मृगांक पाठक ने किया खुलासा !
21 अप्रैल को सुमेरपुर थाना कस्बे के फैक्ट्री एरिया में मिला था महिला का शव
    user_MUKESH KUMAR
    MUKESH KUMAR
    हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by MD ANISH KURAISHI
    1
    Post by MD ANISH KURAISHI
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • write and learn shape name ( kids ke liye special work
    1
    write and learn shape name ( kids ke liye special work
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • नाली में गंदगी बहुत है कोई भी सफाई नहीं कर रहा पार्षद से भी कहा मच्छर भी बहुत हो रहे उसके कारण बदबू भी फैल रही बार बार कहता हु कोई असर नहीं है वहीं गेस्ट हाउस का भी गंदा पानी भी छोड़ दिया जाता है और 2महीना से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आया और अगर आता है तो झाड़ू लगा के चला जाता है नाली की सफाई नहीं करता ऐसे पार्षद का क्या करे जो सफाई भी नहीं करा पा रहे
    1
    नाली में गंदगी बहुत है कोई भी सफाई नहीं कर रहा पार्षद से भी कहा मच्छर भी बहुत हो रहे उसके कारण बदबू भी फैल रही बार बार कहता हु कोई असर नहीं है वहीं गेस्ट हाउस का भी गंदा पानी भी छोड़ दिया जाता है और 2महीना से कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आया और अगर आता है तो झाड़ू लगा के चला जाता है नाली की सफाई नहीं करता ऐसे पार्षद का क्या करे जो सफाई भी नहीं करा पा रहे
    user_Satyendra Kumar
    Satyendra Kumar
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घाटमपुर-कस्बे के पुराने डाकखाने रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त कस्बे के फेमस पुराने डाकखाने रोड मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
    1
    घाटमपुर-कस्बे के पुराने डाकखाने रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त कस्बे के फेमस पुराने डाकखाने रोड मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    22 hrs ago
  • यह मामला चौकी सुरौली बुजुर्ग का मामला है पीड़ित सूरज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ग्रामसुरौली बुजुर्ग का रहने वाला है जिला हमीरपुर है के यहां बाल कटवा रहा था तो अचानक हमला किया राधे श्याम सिंह पुत्र गजराज सिंह पंकज सिंह पुत्र सुखराम विकास व छोटू पुत्र राधेश्याम मोहन सिंह पुत्र दुर्गेश सिंह गांव के रहने वाले हैं मुझे जबरदस्ती पकड़ कर घर के अंदर ले गए मुझे खूब लात घुसो से मारा पीटा डंडों से मारपीट की मेरी गंभीर चोटे आई मेडिकल नहीं कराया गया प्रार्थना पत्र दिया कोई सुनाई नहीं हुई उल्टा मेरे ऊपर पुलिस वालों ने मुकदमा लिख दिया चौकी में तैनात सिपाही संगीत सिंह नाम के सिपाही से बात हुई कि हम तुम्हारा काम करवा देंगे हमें ₹10000 दे देना फोन द्वारा बात है फोन में रिकॉर्डिंग है पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है अगर कोई घटना मेरे परिवार के साथ घटित होती है इसके जिम्मेदार चौकी सुरौली बुजुर्ग को जिम्मेदार बनाया जाए विपक्षियों के साथ मिलकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है निष्पक्ष जांच की जाए
    1
    यह मामला चौकी सुरौली बुजुर्ग का मामला है पीड़ित सूरज सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ग्रामसुरौली बुजुर्ग का रहने वाला है जिला हमीरपुर है के यहां बाल कटवा रहा था तो अचानक हमला किया राधे श्याम सिंह पुत्र गजराज सिंह पंकज सिंह पुत्र सुखराम विकास व छोटू पुत्र राधेश्याम मोहन सिंह पुत्र दुर्गेश सिंह गांव के रहने वाले हैं मुझे जबरदस्ती पकड़ कर घर के अंदर ले गए मुझे खूब लात घुसो से मारा पीटा डंडों से मारपीट की मेरी गंभीर चोटे आई मेडिकल नहीं कराया गया प्रार्थना पत्र दिया कोई सुनाई नहीं हुई उल्टा मेरे ऊपर पुलिस वालों ने मुकदमा लिख दिया चौकी में तैनात सिपाही संगीत सिंह नाम के सिपाही से बात हुई कि हम तुम्हारा काम करवा देंगे हमें ₹10000 दे देना फोन द्वारा बात है फोन में रिकॉर्डिंग है पुलिस प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है अगर कोई घटना मेरे परिवार के साथ घटित होती है इसके जिम्मेदार चौकी सुरौली बुजुर्ग को जिम्मेदार बनाया जाए विपक्षियों के साथ मिलकर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है निष्पक्ष जांच की जाए
    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर। शनिवार को सुबह पराली में आग लग जाने से आग सुमेरपुर क्षेत्र के बदनपुर से लेकर अतरैया गांव तक फैल गई और करीब ढाई सौ बीघा में खड़ी पराली के साथ खेतों में पड़ा भूसा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान के आंकलन के आदेश दिए हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे बदनपुर के किसान दिनेश साहू के खेत में खड़ी पराली में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और बदनपुर से होते हुए अतरैया गांव तक करीब 250 बीघा में खड़ी पराली में फैल गई। इससे किसानों ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसानों ने नलकूप चालू करके आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग से दिनेश साहू, विनय कुमार, विष्णु कुमार, राम भरोसे, कुंवर बहादुर, रामेश्वर पाठक, विनीत पाठक, सुरेंद्र कुमार, अवधेश पाठक, राजेंद्र दत्त पाठक सहित 50 से अधिक किसानों की पराली एवं भूसा जला है। वहीं आग से अतरैया निवासी राजेंद्र दत्त पाठक के आम के बगीचे के 25 पेड़ झुलस गए हैं और चार बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हुई है। इसी तरह अवधेश पाठक ने बताया कि उसके 26 बीघे गेहूं की फसल का सैका जलकर खाक हुआ है। सूचना पाकर तहसीलदार वीरपाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को किसानों के नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक विनोद निगम, लेखपाल डा. प्रदत्त प्रजापति, अनिकेत, भूपेंद्र राजपूत ने क्षति का आंकलन शुरू किया है। आग की सूचना पाकर कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित शुक्ला और राम मूरत पहुंचे और किसानों से पूंछतांछ करके रिपोर्ट तैयार की है। लेखपाल डा. प्रदत्त प्रजापति ने बताया कि आग से करीब 200 बीघा की पराली और भूसा जला है। क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी।
    4
    हमीरपुर। शनिवार को सुबह पराली में आग लग जाने से आग सुमेरपुर क्षेत्र के बदनपुर से लेकर अतरैया गांव तक फैल गई और करीब ढाई सौ बीघा में खड़ी पराली के साथ खेतों में पड़ा भूसा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान के आंकलन के आदेश दिए हैं।
शनिवार को सुबह 10 बजे बदनपुर के किसान दिनेश साहू के खेत में खड़ी पराली में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और बदनपुर से होते हुए अतरैया गांव तक करीब 250 बीघा में खड़ी पराली में फैल गई। इससे किसानों ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसानों ने नलकूप चालू करके आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग से दिनेश साहू, विनय कुमार, विष्णु कुमार, राम भरोसे, कुंवर बहादुर, रामेश्वर पाठक, विनीत पाठक, सुरेंद्र कुमार, अवधेश पाठक, राजेंद्र दत्त पाठक सहित 50 से अधिक किसानों की पराली एवं भूसा जला है। वहीं आग से अतरैया निवासी राजेंद्र दत्त पाठक के आम के बगीचे के 25 पेड़ झुलस गए हैं और चार बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हुई है। इसी तरह अवधेश पाठक ने बताया कि उसके 26 बीघे गेहूं की फसल का सैका जलकर खाक हुआ है। सूचना पाकर तहसीलदार वीरपाल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और टीम को किसानों के नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक विनोद निगम, लेखपाल डा. प्रदत्त प्रजापति, अनिकेत, भूपेंद्र राजपूत ने क्षति का आंकलन शुरू किया है। आग की सूचना पाकर कृषि रक्षा इकाई के तकनीकी सहायक अजित शुक्ला और राम मूरत पहुंचे और किसानों से पूंछतांछ करके रिपोर्ट तैयार की है। लेखपाल डा. प्रदत्त प्रजापति ने बताया कि आग से करीब 200 बीघा की पराली और भूसा जला है। क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.