Shuru
Apke Nagar Ki App…
मार्केट में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग एक व्यक्ति जलकर हुआ खाक घाटमपुर-कस्बे के पुराने डाकखाने रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त कस्बे के फेमस पुराने डाकखाने रोड मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
Satish Kumar,9648888580
मार्केट में शार्ट सर्किट के चलते लगी आग एक व्यक्ति जलकर हुआ खाक घाटमपुर-कस्बे के पुराने डाकखाने रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त कस्बे के फेमस पुराने डाकखाने रोड मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।
- Rose @ Tayyab garnal storeकानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश👏9 hrs ago
- User9566हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश🤝10 hrs ago
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- घाटमपुर-सजेती पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फोर व्हीलर के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस चेकिंग कर रही थी उस दौरान बनपोई सकवई थाना मोहम्मदबाद जनपद फर्रुखाबाद निवासी सुनील कुमार पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक वैगनार फोर व्हीलर व 6100 रुपए नगद तथा चोरी किए हुए एक आधार कार्ड बरामद किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उप निरीक्षक बादाम सिंह, उप निरीक्षक गणेश शंकर पाठक, उप निरीक्षक सालिक राम व कांस्टेबल दीपक धुरिया की अहम भूमिका रही है।1
- घाटमपुर। क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना में श्री राम किशन गुप्ता जी के आकस्मिक निधन तथा उनके पूरे परिवार के गंभीर रूप से झुलसने से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक हादसे में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ, वहीं मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई लोग घायल हो गए। घटना ने पूरे व्यापारी समाज को झकझोर कर रख दिया है। व्यापारियों के बीच इस घटना को केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी और पीड़ा का क्षण माना जा रहा है। संवेदनशीलता और एकता का परिचय देते हुए व्यापारियों से अपील की गई है कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हों। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर जिले के मंत्री ललित सोनी एवं घाटमपुर विधायक श्रीमती सरोज कुरील ने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव सहयोग व सहायता का आश्वासन दिया। घटना से आहत होकर कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और दिनभर पीड़ित परिवार के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि घटना के समय उन्होंने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन विकराल आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। कुछ व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगरपालिका द्वारा सड़क पर खंभे लगाए जाने के कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ियां समय पर मौके तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे नुकसान और बढ़ गया। घाटमपुर के क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने घटना की सूचना तत्काल जिला अध्यक्ष महेश वर्मा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अमरनाथ गुप्ता, अमित सोनी ,विपिन ओमर, ओसामा मिर्जा, रामेश्वर स्वर्णकार, आदर्श, गुड्डू ओमर, महेश ओमर आदि ने बताया घाटमपुर में इतनी बड़ी पहली घटना है जिसमें धन के साथ जनहानि भी हुई है व्यापारी समाज ने प्रशासन से घटना की जांच कर आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।5
- hamare ghar se kafi dur pani lana pasta hai joki bahut hi kathin hai krapya karke ak nal lagwane ki krapa kare to mahan Dya hogi kafi ghar paste hai pani lane me dikkat hoti hai.1
- थाना दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण, एसडीएम कोर्ट, शौचालय, पानी आदि जगहों का किया बारीकी से निरीक्षण, साफ सफाई व्यवस्था में जाहिर की नाराजगी, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, औचक निरीक्षण के दौरान परिसर में मचा रहा हड़कंप, मामला मौदहा तहसील का।4
- हमीरपुर। पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से गत 21 अप्रैल को सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे किनारे मिली अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को हाईवे किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए तथा पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया गया। बाद में मृतका की पहचान बिनगवां कानपुर नगर निवासी पूजा 28 वर्ष के रूप में उसके पति शिवमंगल ने की। इस मामले में पुलिस ने 23 अप्रैल को धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर ट्रक संख्या UP78 डीटी 8815 संदिग्ध मिला। जांच में ट्रक चालक महेन्द्र कुमार पाल निवासी भीतरगांव, कानपुर नगर (दक्षिण) का नाम सामने आया। पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 4.55 बजे इटरा मोड़ के पास से आरोपी महेन्द्र कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया।पूंछतांछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतका को पहले से जानता था। 21 अप्रैल को रूमा (कानपुर) से माल लादकर जबलपुर जाते समय उसने महिला को ट्रक में बैठा लिया। सुमेरपुर के एक ढाबे पर खाना खाने के दौरान दोनों में विवाद हुआ। आगे लीणा नाले के पास विवाद बढ़ने पर आरोपी ने शराब के नशे में दुपट्टे से गला कस दिया और मृत समझकर महिला को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुये आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। पुलिस व सर्विलांस टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेश तिवारी, एसएसआई दुर्गेश कुमार राय, आरक्षी राहुल कुमार, दिलीप कुमार, अमित कुमार, एसओजी प्रभारी एसआई सचिन शर्मा, आरक्षी अतुल कुमार, सुरेंद्र मिश्रा, रवि पटेल, कृष्ण कुमार गुप्ता सहित सर्विलांस टीम शामिल रहे।2
- हमीरपुर:-कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को दिया गया परीक्षा केंद्रों में प्रवेश, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानों कराया गया बंद, दो पालियों में सम्पन्न कराई जा रही है होमगार्ड भर्ती परीक्षा, होमगार्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गये 4 परीक्षा केंद्र, सभी परीक्षा केंद्रों में भारी पुलिस बल तैनात,3
- मेरी मदद किसी ने भी नहीं की है मैंने पहले भी पोस्ट डा ली थी लेकिन इसकी कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं है मैं आशा करता हूं कि जल्दी से जल्दी इसकी सुनवाई हो ग्राम _कुल्हेंडा पोस्ट _बसेला तहसील _राठ जिला _हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) मोबाइल नंबर _93352167494
- घाटमपुर-कस्बे के पुराने डाकखाने रोड में उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त कस्बे के फेमस पुराने डाकखाने रोड मार्केट में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उसी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई।1